Download App

बायफ्रेंड संग आमिर खान की बेटी इरा ने किया डांस, देखें वीडियो

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था. आपको बता दें, इरा और उनके बायफ्रेंड मिशाल कृपलानी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on


इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनके कुछ कौमन फ्रेंड भी हैं. ये यंग कपल क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. कुछ दिन पहले ही इरा ने सोशल मीडिया पर एक फैन से बात करते हुए कंफर्म किया था कि वे मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘‘आर्टिकल 15’’के संदर्भ में अनुभव सिन्हा क्यों खुला खत लिखना पड़ा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ira Khan Official Fan Club? (@ira.khan_) on

सोशल मीडिया पर इरा काफी एक्ट‍िव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर भी वे मिशाल के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इरा के काम की बात करें तो आमिर ने एक शो के दौरान खुलासा किया था कि उनकी बेटी इरा खान को फिल्ममेकिंग में और उनके बेटे जुनैद को एक्ट‍िंग में दिलचस्पी है.

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर के घर में नहीं हैं पंखे, जानें क्यों

अगर मेरी मंगेतर किसी के साथ सेक्स करती होगी, तो इस का पता मुझे कैसे चलेगा…

सवाल

मैं 27 साल का हूं. मेरी शादी होने वाली है. अगर मेरी मंगेतर किसी के साथ हमबिस्तरी करती होगी, तो इस का पता मुझे कैसे चलेगा?

ये भी पढ़ें- पत्नी की खूबसूरती के कारण मुझे चिढ़ होने लगी है, क्या करूं?

जवाब

शादी की बुनियाद यकीन पर टिकी है. आप शादी से पहले ही ऐसी बातें मत सोचिए. आम भारतीय लड़की शादी से पहले अमूमन अछूती होती है.

ये भी पढ़ें- मेरी बेटी तनाव में है और किसी से भी बात नहीं कर रही, क्या करूं?

क्यों चेहरे की त्वचा के अंदर छिपे होते हैं ब्लाइंड पिम्पल्स ?

ब्‍लाइंड पिम्‍पल, त्‍वचा के सतह के ऊपर नहीं दिखाई देते है. ये मुंहासे त्‍वचा के अंदर एक छोटी सी गांठ के तौर पर उभरकर आ जाते है. हालांकि ये गांठ आपको छूने से मालूम चलते हैं. लेकिन ये दिखाई नहीं देते हैं. इनका कोई खुला प्‍वाइंट नहीं होता है इसलिए ये मामूली समझकर इग्‍नोर न करें. आइए जान‍ते है कि कैसे इनका इलाज किया जा सकता है.

क्‍यों होते है ये पिम्‍पल

ये मुंहासे स्किन के अंदर बैक्‍टीरिया और सीबम के वजह से उत्‍पन्‍न होता है. साथ ही ऑयली स्किन होने और बड़े रोमछिद्र होने की वजह से चेहरे की नियमित क्‍लीजिंग होने के वजह से बैक्‍टीरिया चेहरे के अंदरुनी हिस्‍सों में घुसकर ब्‍लाइंड पिम्‍पल बनकर सामने आ जाते है.

ये भी पढ़ें- होममेड टिप्स: पील औफ मास्क से  ऐसे करें चेहरे की सुरक्षा

कितनी देर तक रहते है

अगर यह पिंपल सिर्फ त्‍वचा के नीचे है तो इन्‍हें ठीक होने में महीना लग सकता है. मगर ये त्‍वचा की ऊपरी हिस्‍सें मे दिखाई देने लगे तो ये आसानी से ठीक किया जा सकता है.

कैसे करें इलाज

मुंहासें किसी भी तरह के हो लेकिन चाहे वो चेहरे पर दिखने वाले हो या छिपे हो. इन्‍हें छूने या दबाने से पिंपल बढ़ते हैं. ऐसे में बेहतर होगा कि आप उन्‍हें छूए नहीं. हालांकि, ब्‍लाइंड पिम्‍पल दिखाई नहीं देता है इसलिए इन्‍हें दबाना भी सम्‍भव भी नहीं है. आप इन्‍हें दवाईयों और घरेलू उपचार से सही कर सकते हैं.

सलिसीक्लिक एसिड

सलिसीक्लिक एसिड मुंहासे को हटाने का बेहतर विकल्‍प है. आप इस एसिड का क्‍लींजर चेहरे पर यूज कर सकता है. अगर आपकी स्किन ड्राई या सेंसटिव तो इस क्‍लींजर को सिर्फ पिम्‍पल एरिया पर ही लगाएं.

बर्फ से भगाएं

अगर इन मुंहासों के वजह से आपको बहुत ज्‍यादा दर्द होता है. तो आपको आइस थैरेपी लेनी चाहिए. पहले सलिसीक्लिक एसिड क्‍लींजर से चेहरे साफ करें और फिर आईस बैग को 1 घंटे में 2 से 3 बार पिंपल्‍स पर रखें. इससे पिंपल्‍स ठंडे हो जाएंगे और राहत भी मिलेगी.

बेंजोईल पेरोक्‍साइड क्रीम

पिंपल्‍स के बैक्‍टीरिया को खत्‍म करने के लिए आप बेंजोईल पेरोक्‍साइड क्रीम भी इस्‍तेमाल कर सकते है लेकिन इसका इस्‍तेमाल दिखने वाले पिंपल पर ही करें. इसके अलावा एक्‍ने वाले एरिया को मौइश्‍चराइज्‍ड भी जरुर करें.

ये भी पढ़ें- उम्र के अनुसार ऐसे निखारें अपनी खूबसूरती

अरेंज मैरिज से पहले इन 5 बातों का हमेशा रखें ध्यान

कोई लव मैरिज करता हैं तो कोई अरेंज मैरिज करता है. लव मैरिज में तो दोनों एक-दूसरे की पसंद होते हैं, लेकिन अरेंज मैरिज में आपको अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद से जुड़ी कई चीजों को जानने की जरूरत होती है. लेकिन इससे जुड़ी कई बातों को ध्यान रखने की जरूरत होती है.

आज हम आपको अरेंज मैरिज से जुड़ी उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पार्टनर के बारे में जानना बेहद जरूरी हैं.

क्या वह शादी के लिए तैयार है?

सबसे पहले तो अपने पार्टनर यह पूछें कि वह इस शादी के लिए तैयार है या नहीं. सिर्फ पहली मुलाकात में ही नहीं बल्कि दो-तीन मुलाकात में भी उनसे यह सवाल जरूर पूछें. अगर आपको लगे कि वह घरवालों की मर्जी से शादी कर रहा है तो उनसे शादी का फैसला टाल दें.

ये भी पढ़ें- विकलांग बच्चों की ऐसे करें देखभाल

क्या वह ईमानदार है?

यह हर कोई चाहता है कि उसका पार्टनर उसके प्रति ईमानदार हो लेकिन इस बात का पता लगाना आसान काम नहीं है. इसलिए अपने होने वाले पार्टनर फाइनेंशियल स्टेटस, पसंद-नापसंद और उनके पुराने रिलेशनशिप से इस सच को जानने की कोशिश करें.

कम्फर्टेबल होकर बात करना

इस बात पर भी ध्यान दें कि जिससे आप शादी करने वाले, क्या उससे बात करते समय आप या वो असहज को महसूस नहीं कर रहा. शादी के बंधन में बंधने के लिए बहुत जरूरी है कि आप दोनों एक-दूसरे के साथ कम्फर्टेबल फील करें. क्योंकि लैक आफ कम्युनिकेशन रिश्ते को खत्म करता है.

क्या वह इमोशन की कद्र करता है?

इस बात का भी जरूर ध्यान रखें कि क्या वह दूसरों के इमोशन्स की कद्र करता है. इसके लिए आप इस बात पर ध्यान दें कि वह दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता है. इससे आपको पता चल जाएगा कि उसके दिल में दूसरों के इमोशन्स की कितनी कद्र है.

उसमें कॉन्फिडेंस होना

शादीशुदा जिंदगी में आपको बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. इसलिए कपल्स में किसी भी सिचुएशन का सामना करने के लिए कॉन्फिडेंस होना बहुत जरूरी है. ऐसे में इस बात की जांच जरूर करें कि उनमें किसी भी सिचुएशन का सामना करने के लिए कॉन्फिडेंस है या नहीं.

ये भी पढ़ें-  फ्रैंडशिप टिप्स: नए दोस्त बनाने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

आदतों में बदलाव से कम करें ब्लडप्रैशर

आविष्कारों की वजह से इनसान का जीवन आज बड़ा ही आरामदायक बन गया है. चूंकि उसे शारीरिक श्रम बिलकुल भी नहीं करना पड़ता इसलिए उस के शरीर में चरबी की मात्रा बढ़ती है, जिस के फलस्वरूप मोटापा बढ़ जाता है. मोटापा बढ़ने का मतलब है अनेक रोगों को आमंत्रित करना, जिन में से ब्लडप्रैशर भी एक है. आइए, जानें कि ब्लडप्रैशर कम करने के लिए क्या उपाय किए जाएं.

सब से कठोर उपाय तो यही है कि हम अपनी आदतों में बदलाव लाएं. हालांकि यह कठिन तो अवश्य है लेकिन इन में बिना सुधार लाए काम भी तो नहीं चल सकता है.

 ब्लडप्रैशर कम करने के लिए वजन घटना है जरूरी

मोटापा बढ़ जाने से हृदय को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है. आप के बढ़े मोटापे के हर अतिरिक्त पाउंड के लिए हृदय को बड़ी ताकत लगानी पड़ती है. शरीर के वजन को उम्र और लंबाई के अनुसार ठीक कर लेने पर ब्लडप्रैशर को 15 से 20 प्वाइंट तक कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- सिगरेट पीना है बेहद खतरनाक…

धूम्रपान को रोकना है जरूरी

धूम्रपान आप के शरीर के लिए आवश्यक विटामिन व खनिज, जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं, का हृस करता है. तंबाकू में निकोटीन होता है और धूम्रपान से जब यह शरीर में जाता है तो रक्त नलिकाओं को सिकोड़ देता है, जिस से ब्लडप्रैशर बढ़ जाता है. इस के अलावा निकोटीन के और भी बुरे प्रभाव हैं, यह विटामिन ‘बी’ नायसिन की मात्रा को भी घटा देता है.

धूम्रपान का एक बड़ा नुकसान यह भी है कि सिगरेट के धुएं में कार्बन- मोनोआक्साइड होता है, जो रक्त की आक्सीजन वहन करने की क्षमता को कम करता है. इस से हृदय को अपना काम करने के लिए अधिक बल लगाना पड़ता है.

धूम्रपान छोड़ कर ब्लडप्रैशर को 5 से 10 प्वाइंट तक कम किया जा सकता है. सिगरेट व कौफी दोनों को छोड़ देने से ब्लडप्रैशर 15 से 20 प्वाइंट तक कम किया जा सकता है. यह याद रखें कि एक कौफी के कप का असर करीब 2 घंटे तक बना रहता है. आप को अपने ब्लडप्रैशर की बिलकुल सही रीडिंग लेनी है तो कौफी पीना छोड़ दें.

नियमित व्यायाम है जरूरी

नियमित व्यायाम के साथ उपयुक्त पोषक आहार लेने से हृदय मजबूत बनता है. आनुवंशिक रक्त धमनियां खुल जाती हैं, तनाव कम रहता है, वजन सामान्य रहता है और ब्लडप्रैशर कम होने में सहायता मिलती है. सच तो यह है कि यदाकदा किया गया कठोर परिश्रम रोजाना टहलने की अपेक्षा कम असरदार होता है.

तनाव घटाना है जरूरी

ब्लडप्रैशर को सामान्य बनाए रखने में तनाव बहुत बड़ी भूमिका निभाता है. सब से पहले तो तनाव क्यों है, इस बात का ठीकठीक पता लगाएं. इस से भी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि तनाव की समस्या है क्यों? यह बहुत बड़ी बात नहीं है लेकिन बड़ी बात यह है कि इस समस्या से आप निबटते कैसे हैं?

आप ने एक बार समस्या का कारण जान लिया तो उस का तुरंत समाधान भी मिल जाएगा. यह समाधान पत्नी के साथ मनमुटाव रखने या बच्चों को डांटने जैसा नहीं है. यह समाधान है व्यायाम करने में, संगीत सुनने में, योग करने में. इन्हें जीवन में उतार कर ही समाधान ढूंढ़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- जानें क्या है, पौलीसिस्टिक ओवरी डिजीज

तनाव का एक और बड़ा कारण नौकरी का माहौल भी है. नौकरी में पदोन्नति के अवसर न हों, जिस में भविष्य न हो तथा असुरक्षित नौकरी हो, इन सब का ब्लडप्रैशर से सीधा संबंध है और हृदय संबंधी बीमारी से पीडि़त होने की आशंका हो जाती है.

देखा गया है कि योगाभ्यास से अधिकांश लोगों का ब्लडप्रैशर कम हुआ है लेकिन इसे नियमित रूप से किया जाए तो ही लाभ मिलता है.

अगर आप बायोफीड बैक से अपरिचित हों तो इस के बहुत ही आसान व सस्ते तरीके हैं जिन से इन के फायदे जाने जा सकते हैं. आप को पल्स मोनिटर खरीद लेना चाहिए. पल्स मोनिटर एक छोटा सा यंत्र है जिसे तर्जनी में पहना जाता है, जिस से नाड़ी की गति को बड़ी ही आसानी से जाना जा सकता है.

तनाव से मुक्त रहने तथा ब्लडप्रैशर को नियंत्रण में रखने में पालतू जानवर भी बहुत उपयोगी होते हैं. ऐसे हजारों जानवर होंगे जिन्हें अच्छे सहारे की आवश्यकता रहती है.

लेख- डा. संजय अग्रवाल

‘‘आर्टिकल 15’’के संदर्भ में अनुभव सिन्हा क्यों खुला खत लिखना पड़ा?

फिल्म ‘‘आर्टिकल 15’’के ट्रेलर के बाजार में आने के साथ ही देष का ब्राम्हण समुदाय और करणी सेना ने इस फिल्म का मुखर विरोध करना षुरू कर दिया है. आयुष्मन खुराना के अभिनय से सजी अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘‘आर्टिकल 15’’, संविधान के अनुच्छेद 15 के इर्द घूमती है. संविधान के अनुच्छेद 15 में साफ साफ लिखा है कि राज्य,किसी नागरिक के विरूद्ध केवल धर्म,मूल वंष,जाति,लिंग,जन्म स्थान या इनमें से किसी के

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर के घर में नहीं हैं पंखे, जानें क्यों

भी आधार पर विभेद नहीं करेगा. मगर फिल्म का ट्रेलर बाजार में आते ही करणी सेना व कुद ब्राम्हण संगठनों ने अनुभव सिन्हा को कई तरह की धमकियां दे डाली. कुछ ने उन्हे मारने की भी धमकी दी. लगभग एक सप्ताह की चुप्पी के बाद फिल्म ‘‘आर्टिकल 15’’के निर्माता,सह लेखक व निर्देषक अनुभव सिन्हा ने अपनी फिल्म की वजह से अपमानित महसूस करने वालों के नाम सोषल मीडिया/ ट्वीटर हैंडल पर खुला खत लिखा है. इसमें उन्होने आष्वस्त करने का प्रयास किया है कि उन्होने अपनी फिल्म में किसी भी समुदाय को गलत -सजयंग से चित्रित नहीं किया है.हम यहां पर अनुभव सिन्हा लिखित खुले खत को ज्यो का त्यों पेष कर रहे हैं.

क्यों बोला पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने मरने के लिए

लेखक-  सुनील शर्मा

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कोच मिक्की आर्थर ने अचानक बौब वूल्मर की याद दिला दी. दरअसल, इस वर्ल्ड कप में भारत से हारने के बाद पाकिस्तान टीम की जो जगहंसाई हुई थी उस से मिक्की आर्थर बड़े दुखी थे. दुखी ही नहीं वे इतने तनाव में आ गए थे कि खुदकुशी करना चाहते थे.

दक्षिण अफ्रीका से मैच जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए मिकी आर्थर ने कहा था, “यह सब बहुत जल्दी हुआ. आप ने एक मैच हारा, दूसरा जीता. यह वर्ल्ड कप है, यहां मीडिया होता है, जनता की उम्मीदें होती हैं और ऐसे में आप बचने के उपाय खोजते हैं, इसलिए पिछले रविवार को मैं खुदकुशी करना चाहता था.”

रविवार, 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचैस्टर में मुकाबला खेला गया था जिसे वह 89 रनों से हार गया था.

ये भी पढ़ें- अफसोस… ‘गब्बर’ नहीं दिखेगा इस वर्ल्ड कप में

मिकी आर्थर ने यह जो खुदकुशी की बात कही उस से पाकिस्तान के उन कोच की याद आ गई जिन की एक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मैच हारने के बाद रहस्मय तरीके से मौत हो गई थी.

17 मार्च, 2007 को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच वर्ल्ड कप मैच हुआ था जिस में पाकिस्तान की टीम बुरी तरह हार कर टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई थी. वह रात बॉब वूल्मर की आख़िरी रात साबित हुई. दूसरे दिन सुबह उन की लाश ही बरामद हुई थी.

ये भी पढ़ें-  युवराज ने कहा क्रिकेट को अलविदा

तब काफी बवाल हुआ था. यह मौत कुदरती थी या उन की हत्या की गई थी, इस पर काफी बहस हुई थी. पाकिस्तानी खिलाडी भी शक के दायरे में आए थे. कप्तान इंजमाम उल हक, असिस्टेंट कोच मुश्ताक अहमद और टीम मैनेजर तलत अली को पूछताछ के लिए रोका गया था. ऐसी खबरें भी आई थीं कि बॉब वूल्मर की पाकिस्तानी टीम से बस में लड़ाई हुई थी. कोई इसे लोकल गैंगस्टर्स का काम भी बता रहा था.

पर इस घटना के तकरीबन 3 महीने बाद 12 जून को यह कह कर केस बंद कर दिया गया था कि बौब वूल्मर की मौत कुदरती थी.

शादी में लड़कियों की बढ़ती धौंस

बाबुल प्यारे सजन सखा रे, सुन ओ मेरी मैया बोझ नहीं मैं किसी के सिर का न मझधार में नैया पतवार बनूंगी, लहरों से लड़ूंगी,अरे मुझे क्या बेचेगा रुपैया…

टैलीविजन चैनल पर कुछ समय पहले प्रसारित होने वाले शो ‘सत्यमेव जयते’ में गाया गया ‘रुपैया’ गीत लड़कियों के हौसलों को नई उड़ान देता है. इस गीत में ऐसी कई पंक्तियां हैं जिन में औरतों व लड़कियों को कभी मांबाप के बुढ़ापे का सहारा बनते दिखाया गया है तो कभी दहेज के लालच में बुने गए शादी जैसे रिश्ते से आजादी की बात कही गई है. इस गीत में कही गई बात हम असल जिंदगी में भी देखते हैं.

आज लड़कियां आगे बढ़ रही हैं किसी और पर निर्भर होने के बजाय खुद पर निर्भर हैं. कल तक दूसरों की मार सहने वाली आज अहिंसा के खिलाफ खुद हाथ उठाना जानती हैं. आज लड़के व लड़कियों को 2 नजरों के बजाय एक ही नजरिए से देखा जाता है. शिक्षा की बात हो या संपत्ति की, लड़कियों को भी बराबर अधिकार दिया जा रहा है.

वहीं, हमारे समाज में ऐसी भी लड़कियां हैं जो इन अधिकारों का गलत फायदा उठाती हैं, जैसे छोटीछोटी बातों पर कानूनी धमकी देना. यदि इन्हें लड़कों से कम तवज्जुह दी जाए तो तुरंत अधिकार की बात करने लग जाती हैं. मैट्रो में ये विकलांग या वरिष्ठ नागरिक की सीट पर क्यों न बैठ जाती हों, लेकिन यदि महिला सीट पर कोई पुरुष बैठ जाता है तो तुरंत ये अपना अधिकार दिखा देती हैं. अधिकार दिखाना और अधिकार लेना आज की महिलाएं व लड़कियां बखूबी जानती हैं. अब शादीविवाह में ही देख लीजिए, लड़कियां मांबाप पर धौंस दिखा कर जम कर खर्च करवाती हैं. सुनीता ने भी अपनी शादी में मांबाप की जेब अच्छे से ढीली कराई.

ये भी पढ़ें- नास्तिकता की ओर बढ़ती रूचि

बेटी के हाथ पीले, मांबाप ढीले

सुनीता और उस का परिवार राजस्थान के जोधपुर में रहता है. सुनीता के परिवार में उस का बड़ा भाई और मातापिता हैं. पिता की कपड़ों की दुकान व खेती है. मां गृहिणी हैं और भाई पिता के साथ दुकान पर बैठता है. सुनीता की शादी होने वाली है. शादी की खरीदारी के लिए सुनीता ने बड़ी लंबी लिस्ट बना रखी है.

फोन पर बात करते वक्त सुनीता अपनी बचपन की दोस्त काजल को अपनी खरीदारी की लिस्ट की जानकारी दे रही थी. तभी काजल ने चौंकते हुए कहा, ‘अरे बाप रे, इतनी लंबी लिस्ट.’ सुनीता ने हंसते हुए कहा, ‘लंबी लिस्ट, अरे अभी तो बहुतकुछ बाकी है. और लंबी लिस्ट बनाएं भी क्यों न, क्या पता शादी के बाद कुछ मिले न मिले. वैसे भी मेरी शादी के एक साल बाद भैया की शादी हो जाएगी. फिर तो सब भाभी को ही मिलेगा. तब मुझे कौन पूछेगा. यही समय है जब मैं अपनी बातें मनवा सकती हूं.’

सुनीता का परिवार मध्यवर्ग परिवारों में से है. सुनीता के पिता और भाई शादी में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखना चाहते थे. इस के लिए उन्होंने कुछ रुपए उधार भी लिए हुए थे.

इधर खरीदारी के लिए जब भी सुनीता जाती तो उस की लिस्ट में कुछ नया जरूर जुड़ जाता. मां ने सुनीता के लिए कुछ गहने बनवाए थे. सुनीता ने जब गहनों को देखा तो उस का मुंह ही उतर गया. मुंह बनाते हुए सुनीता ने कहा, ‘मैं ये गहने नहीं पहनूंगी. मुझ को नए डिजाइन के गहने चाहिए.’ जब मां ने बोला कि ये गहने भी तो अच्छे हैं, तो सुनीता ने सीधा बोला, ‘ठीक है, फिर तो आप ये जब भाभी आएंगी उन्हीं को दे देना.’ मां को मजबूरन सुनीता को नए डिजाइन के गहने दिलवाने पड़े.

शादी की सजावट कैसी हो, यह बात जब पिताजी ने सुनीता से पूछी तो उस ने सब से महंगी वाली डिजाइन चुनी. पिताजी डिजाइन देख कर कहा, ‘नहीं, यह हमारे बजट में नहीं है. तुम दूसरी कोई पसंद कर लो.’ दूसरी डिजाइन भी महंगी थी. लेकिन अब सुनीता पिताजी को एकटक देखने लगी. इस से पहले पिताजी फिर मना करते, सुनीता ताना मारते हुए कहने लग गई, ‘भैया की शादी का कुछ होता तो फिर तो आप पहली वाली ही डिजाइन चुनते. मेरे समय पर क्यों चुनेंगे.’ यह कह कर वह मुंह बना कर चली गई.

सुनीता का उदास चेहरा देख कर पिताजी ने शादी की सजावट के लिए सुनीता द्वारा पसंद की गई डिजाइन ही चुनी. धौंस दिखा कर आज लड़कियां अपने ही घर वालों से छोटीछोटी बातों को ले कर अधिकार की मांग करने लग जाती हैं. आज सच में जमाना पूरी तरह बदल चुका है. कल तक लड़कों की मांग पूरी की जाती थी, आज लड़कियों की.

सोशल मीडिया पर ऐसी कई बातें पढ़नेदेखने को मिलती हैं जिन में लड़की खुद शादी से इनकार करती नजर आती है. कई बार मुद्दे सच में गंभीर होते हैं. तो कई बार ऐसे मुद्दे भी होते हैं जिन्हें विस्तार में बात कर के सुलझाया जा सकता है. लेकिन ऐसा होता नहीं है क्योंकि लड़कियां ऐसे समय पर कानूनी किताब खोल कर बैठ जाती हैं. हाल में ही एक दुलहन ने दूल्हे के शराब पीने पर शादी से इनकार कर दिया.

अधूरी शादी

बरात वापस लौट जाना, लड़की का शादी से इनकार करना यह हम फिल्मों या टीवी धारावाहिकों में ही देखते हैं. लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे, ऐसा असल जिंदगी में भी होता है. गोरखपुर में ऐसा ही कुछ हुआ. ज्योति और सत्यम की शादी को तय हुए 2 महीने हुए थे. शादी तय होने के बाद सत्यम और ज्योति फोन पर बात करने लगे. 2 महीने से दोनों एकदूसरे को जानने में लगे हुए थे. ज्योति ने एक दिन सत्यम से पूछा ‘तुम शराब पीते हो?’

सत्यम का जवाब ‘नहीं’ था. यह सुन कर ज्योति बहुत खुश हुई क्योंकि उस को शराबी से सख्त नफरत थी. धीरेधीरे दोनों की शादी की तारीख भी करीब आने लगी. दिन बीतते गए और वह दिन भी आ गया जब ज्योति सत्यम की दुलहन बन कर बैठी थी. दरवाजे पर बरात, नाचगाना हो रहा था. पूरा माहौल खूबसूरत लग रहा था. वरमाला के समय सब ने खूब मस्ती की. सब ने दोनों के साथ तसवीरें खिंचवाईं. अब फोटोग्राफर ने दोनों से कपल शूट करने को कहा. सत्यम और ज्योति एकदूसरे के करीब आ कर पोज दे रहे थे. लेकिन अचानक ज्योति के व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगा. वह गुस्से में सत्यम को देख रही थी. आधा ही फोटोशूट हुआ था कि ज्योति स्टेज से उतर कर चली गई.

अंदर जाने के बाद ज्योति ने गुस्से में बोला ‘मुझे नहीं करनी इस आदमी से शादी.’ यह सुन कर सब हैरान हो गए. वजह पूछने पर ज्योति ने बताया, ‘सत्यम ने झूठ बोला. शादी से पहले मुझ से कहा कि वह शराब नहीं पीता और आज शादी के ही दिन शराब पी कर आ गया. अभी फोटोशूट के दौरान मुझे उस के पास से शराब की बदबू आ रही थी. मैं उस से शादी नहीं कर सकती.’

गलत फैसला

मांबाप और परिवार वालों ने भी ज्योति को समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद पर थी. बाद में सत्यम खुद उस के पास आया. इस से पहले सत्यम उस को कुछ समझाता, उस ने उस के गाल पर थप्पड़ मार दिया. इस के बाद होना क्या था. दोनों परिवारों में मारपीट शुरू हो गई. ज्योति सत्यम के परिवार पर झूठे आरोप लगाने लगी और कानूनी धमकियां देने लगी. बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस तक को आना पड़ गया.

जब आखिर में पूरी बात सामने आई तो पता चला कि शराब की बदबू सत्यम के कपड़ों से आ रही थी. हालांकि सत्यम के दोस्तों ने उसे शराब पिलाने की कोशिश जरूर की थी लेकिन उस ने साफ मना कर दिया था. उसी दौरान उस के कपड़ों पर शराब गिर गई थी जिसे ज्योति गलत समझ बैठी.

यह कहना गलत नहीं होगा कि आज अधिकतर लोग शराब को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाए बैठे हैं. हर किसी में कोई न कोई बुरी आदत जरूर होती है अब चाहे उसे शराब की आदत ही क्यों न कहें. लेकिन आदतों को बदला जा सकता है बिना रिश्ते तोड़े. परंतु यहां तो मुद्दा ही अलग था. ज्योति ने पूरी बात जाने बिना ही गलत फैसला ले लिया. ऐसे कई केसेस हुए हैं जिन में लड़की ने लड़के में कमियां निकाल कर शादी तोड़ दी है.

यह कैसा गुस्सा है? यह कैसा अहंकार है? क्या इसे धौंस दिखाना नहीं कहेंगे? जब लड़के लड़कियों में कमी निकालते हैं तो उन्हें नीची सोच का बोला जाता है. लेकिन जब लड़की लड़के में कमी निकालती है तो उसे लड़की के हित के लिए सराहा जाता है.

ये भी पढ़ें- वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो

आज लड़कियां हर क्षेत्र में सक्षम हैं. सहीगलत का फैसला लेना अच्छी तरह जानती हैं. महिला सशक्तीकरण की आज महिलाएं मिसाल बनती दिखाई दे रही हैं. लेकिन, कहीं ऐसा न हो सशक्तीकरण के बजाय यह अतिसशक्तीकरण बन जाए.

होममेड टिप्स: पील औफ मास्क से  ऐसे करें चेहरे की सुरक्षा

जब आप घर से बाहर निकलते हैं तो आपके चेहरे पर धूल, मिट्टी और प्रदूषण का एक परत बन जाता है. ऐसे में आपके चेहरे का निखार कम होता जाता है. कई बार आपकी त्वचा काली भी होने लगती है. पर आप अपने चेहरे की देखभाल कर के इस समस्या से राहत पा सकते हैं. आप घर पर ही फेस पील औफ मास्क बनाकर चेहरे की सुरक्षा कर सकते हैं.

पील औफ मास्‍क बनाने की विधि

  1. एग वाइट फेस मास्‍क

इस मास्क को बनाने के लिए अंडे का सफेद भाग लें और उसमें चीनी पाउडर मिलाएं. इसके बाद इसे पूरे चेहरे पर लगा लें और ऊपर से टिशू पेपर से ढ़क लें. फिर टिशू के ऊपर फिर से अंडे और चीनी का पेस्‍ट लगाकर छोड़ दें जब यह सूख जाए तब टिशू को निकाल लें और  सभी काले धब्बे टिशू के साथ बाहर आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें- उम्र के अनुसार ऐसे निखारें अपनी खूबसूरती

2. औरेंज पील फेस मास्‍क

इस मास्क को बनाने के लिए संतरे के छिलके को धूप में कम से कम दो दिन सुखा कर पाउडर बना लें. और इसके बाद गैस पर धीमी आंच में एक कप पानी उबालें, फिर उसमें चीनी डाल कर उसे आधा होने तक पकाएं. अब इसमें एक चम्‍मच संतरे के छिलके वाला पाउडर डालकर चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तब इसे निकाले. इससे आपके काले धब्बे और खराब स्‍किन सही हो जाएगी.

3. लेमन फेस मास्‍क

इस मास्क के लिए ग्रीन टी को पानी में मिलाएं और उसमें नींबू का रस डालें. उसके बाद उसमें थोड़ा सा जिलेटिन पाउडर मिलाइए. कुछ देर के लिए इसे ओवन में रखें और फिर से मिलाकर चेहरे पर लगाएं. और अब चेहरे को ढक लें फिर जब यह सूख जाए तो इसे निकाल लें.

ये भी पढ़ें- मानसून में ऐसा हो आपका वेडिंग मेकअप

ऐसे बनाएं चिकन कीमा सैलेड

चिकन कीमा सैलेड रेसिपी एक बेहतरीन स्वादिष्ट रेसिपी है. इसमें गाजर, हरी प्याज, मसाले और पत्तागोभी डालकर बनाया जाता है. तो आइए जानते है इसकी रेसिपी.

सामग्री

जैतून का तेल (30 ml मिली.)

चिकन कीमा (200 ग्राम)

लहसुन (20 ग्राम)

नमक (स्वादानुसार)

कालीमिर्च (कम मात्रा में)

गाजर (50 ग्राम गुच्छा)

पत्तागोभी (120 ग्राम)

हरी प्याज,  टुकड़ों में कटा हुआ (100 ग्राम)

ये भी पढ़ें- राजस्थानी डिश: दाल बाटी

सौस के लिए:

चिली फलेक्स (10 ग्राम)

स्वीट चिली सौस (60 ग्राम)

पीनट बटर (45 ग्राम)

अदरक (20 ग्राम)

सौय सौस  (30 मिली.)

हरा धनिया (60 ग्राम)

प्याज टुकड़ों में कटा हुआ (125 ग्राम )

बनाने की वि​धि

मीडियम आंच पर तेल को गर्म करें.

इसमें चिकन, लहसुन, प्याज और कालीमिर्च डालकर इसे पकाएं, बीच-बीच में इसे टॉस करें, जब तक चिकन पूरी तरह न पक जाए.

इसमें गाजर, पत्तागोभी और हरी प्याज डालकर इसे 2 मिनट और पकाएं.

एक छोटे बाउल में स्वीट चिली सौस, अदरक, पीनट बटर, सौय सौस और क्रश्ड कालीमिर्च निकालकर अच्छी तरह मिलाए जब तक यह स्मूद न हो जाएं.

सौस को पैन में डालें. इसमें हरा धनिया डालकर इसे तब तक टौस करें जब तक कि अच्छी तरह न मिल जाए.

ये भी पढ़ें- समर ड्रिंक: स्पाइस्ड टैंगो

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें