Download App

तुम नहीं तो कुछ भी नहीं

 ‘मैं ने तो तुम से हमेशा ही मुहब्बत की है, तुम्हारे  मना करने से हकीकत नहीं बदलेगी…’ पतिपत्नी का रिश्ता कुछ इस तरह का हो तो ही संबंध लंबे समय तक खुशनुमा रह सकते हैं. पतिपत्नी में विवाद होने पर भी मुहब्बत और निर्भरता कम नहीं होती. ‘तुम ने मेरे लिए क्या किया?’ या ‘तुम ने मेरे साथ ऐसे क्यों किया?’ कहने से पतिपत्नी का प्यार कम नहीं होता.

अफसोस यह है कि आज पतिपत्नी के बीच तर्क व शिक्षा के सीमेंट के पुल बनने के बाद भी उन तत्त्वों की कमी नहीं है, जो पुलों में मोटे छेद बनाने में लगे हैं और जिन में फंस कर पतिपत्नी एक की मुहब्बत को नकार कर शून्य बना देते हैं. औरतों की सुरक्षा और उन के सशक्तीकरण के नाम पर बन रहे कानून और पहले के बने कानूनों का फैलता दायरा पतिपत्नी के संभावित प्रगाढ़ प्रेम की सीमेंट को रेतीला बना रहा है.

आज के युग में कोई लड़का खुद को लड़की पर नहीं थोपता और न ही लड़की लड़के के गले में बंदूक की नाल के बल पर बांधी जाती है. हर विवाह खुशियों का जखीरा होता है जिस में पूरा परिवार शामिल होता है. हैसियत से ज्यादा खर्च किया जाता है और वरवधू को यह एहसास दिलाया जाता है कि उन के बंधन को हमेशा तरोताजा देखने में कितने लोग उत्सुक हैं. फिर भी उन मामलों की कमी नहीं है जिन में लाल या कढ़े हुए जोड़ों में चमचमाती लड़कियां कुछ दिनों के बाद अदालतों में काले कोटों के बीच या पुलिस स्टेशनों में खाकी वरदियों के बीच दिखने लगती हैं.

पतिपत्नी का संबंध असल में तो कुछ ऐसा है-

‘हमारा अंदाज कुछ ऐसा है, जब हम बोलते हैं तो फुहारों की तरह बरस जाते हैं और जब चुप रहते हैं तो सन्नाटे से वे तरस जाते हैं…’ पर कानून उस बरसने को तूफान बना रहा है और चुप्पी को जीवनपर्यंत की सजा दे रहा है. यह अफसोस है कि जिस कानून को संबंधों को मजबूत करना था, विवादों को हल करना था, समस्याओं को दूर करने की कोशिश करना था, हदों की लाइनें खींचना था वह अब सिर्फ और सिर्फ अलग रहना सिखा रहा है.

‘किसी के साथ हमेशा रहना चाहते हो, तो उस से थोड़ा दूरदूर रहो’ को बदल कर औरतों की सुरक्षा के कानूनों ने ‘किसी के साथ हमेशा रहना आखिर क्यों जरूरी है, उस से सदा के लिए दूर रहो’ बना डाला है. कठिनाई यह है कि देश के विकास के नारों और गौरक्षा, सीमा रक्षा, नौकरी रक्षा में उलझे नेताओं को परिवार रक्षा का खयाल तक नहीं है और उन्हें नहीं मालूम कि किस तरह पतिपत्नी अलगाव के बाद एक दुखी व तनाव की जिंदगी जीते हैं. जिस कठिनाई को वे पहले असहनीय मानते थे उस से वे उस आग में कूद जाते हैं, जो पूरे जीवन को राख बना देती है. अफसोस यह आग कानून हमेशा जलाए ही नहीं रखता, हर गली के कोने पर इस का अलाव रख दिया गया है.

‘जो ले जाओ (ए कानून) मेरी नींद सुखचैन उफ भी कैसे करेंगे हम,
अब तो ख्वाब भी गए, चैन भी गया
जीने को जिंदा लाश बची है और बस तनहाई साथ में है…’

अब गूगल बताएगा आसपास के एटीएम

500 और 1000 रुपये के नोट बैन होने के बाद लोगों को कैश की दिक्कत हो रही है. कई जगहों पर बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं. कुछ एटीएम बंद हैं तो कुछ में कैश नहीं है. लोगों को यह भी पता नहीं चल पा रहा कि आसपास एटीएम कहां है. इस दिक्कत को दूर करने के लिए गूगल ने पहल की है. सर्च जाएंट ने अपने होमपेज www.google.co.in पर ही एक स्पेशल लिंक दिया है, जिसपर क्लिक करके आप अपने आसपास एटीएम ढूंढ सकते हैं.

गूगल के इस लिंक को आप सर्च बार के ठीक नीचे देख सकते हैं. यह डेस्कटॉप और मोबाइल ब्राउजर्स से ऐक्सेस किया जा सकता है. जैसे ही आप इसके ऊपर क्लिक करते हैं, मैप खुलता है ATMs की लोकेशन मार्क कर दी जाती है. आप जिस किसी एटीएम पर जाना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें. इससे आपको पता चल जाएगा कि कितनी दूरी पर है और आपको वहां जाने में कितना समय लगेगा. Directions पर क्लिक करेंगे तो एटीएम तक जाने का रास्ता भी दिखेगा.

अगर आपने डेस्कटॉप गूगल अकाउंट पर साइन इन किया है तो आपको Send to your phone का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करते ही लिस्ट आएगी कि आप इस जानकारी को किस डिवाइस पर भेजना चाहते हैं. ऐसा करते ही आपके फोन पर नोटिफिकेशन आएगी और आप उसे मैप्स में खोल सकते हैं.

जब बौस हो सैक्सी

रुचि आज काफी घबराई हुई थी क्योंकि आज कंपनी में उस का फर्स्ट डे जो था. लेकिन जैसे ही उस ने अपने बौस को देखा उस का सारा डर छूमंतर हो गया. उस ने जो छवि बौस की मन में बना रखी थी वे उस से एकदम अलग लगे. उन की पर्सनैलिटी इतनी अटै्रक्टिव थी कि वह एकदम उन्हें निहारती रह गई. बौस दिखने में बहुत सैक्सी थे और साथ ही उन का बात करने का स्टाइल भी बहुत मस्ती भरा था. रुचि अब रोज ही बौस के पास जाने का कोई न कोई बहाना ढूंढ़ने लगी थी. यहां तक कि वह अपने बौस की सैक्सी इमेज का ढोल पूरे औफिस में भी पीटने लगी थी, जिस कारण वह हंसी का पात्र बन गई थी. बौस भी अपनी सैक्सी इमेज का पूरा फायदा उठाते थे, जिस से रुचि का काम में मन नहीं लगता था. औफिस का माहौल ऐसा बन गया था कि अब जौब बदलने के अलावा उस के पास कोई दूसरा औप्शन नहीं था. यदि आप चाहते हैं कि रुचि की तरह आप का मजाक न बने तो बौस की सैक्सी इमेज को खुद पर हावी न होने दें. उन को भी इस बात का एहसास करा दें कि आप यहां नौकरी करने आई हैं, नयनमटक्का करने नहीं.

सैक्सी बौस से कैसे बचें
 

हर बात में हामी न भरें

माना कि बौस बौस होता है, लेकिन इस का यह मतलब तो नहीं कि हम उन की गलत बात में भी उन का साथ दें और उन की हां में हां मिलाएं. फिर चाहे वह काम के बारे में हो या फिर किसी अन्य सिलसिले में. अगर बौस आंखोंआंखों में इशारे कर के आप से कोई गलत बात मनवाने की कोशिश करें या फिर औफिस टाइम के बाद आएदिन चाय या कौफी पीने का औफर दें, संडे को आप को अकेले औफिस बुलाएं, जब सब चले जाएं तो लेटनाइट तक आप को रोके रखें.

ऐसे में आप उन की कोई भी गलत बात न मानें, क्योंकि एक बार यदि आप इस जाल में फंस गईं तो आप की जिंदगी खराब होने के साथसाथ आप औफिस में भी बदनाम हो जाएंगी. एक बात का खास ध्यान रखें कि सीधे मुंह पर मना न करें बल्कि किसी जरूरी काम का बहाना बना दें या फिर आज मुझे जल्दी घर जाना है, कह कर टाल दें. इस तरह जब आप उन्हें टालेंगी तो वे आप से कुछ गलत कहने व करने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाएंगे.

सैक्सी बौस को बोल्डली तोड़ें

बोल्ड इमेज सैक्सी इमेज से भी कहीं ज्यादा लोगों पर अपना प्रभाव छोड़ती है. बेशक आप के बौस का मिजाज बहुत सैक्सी हो, लेकिन घबराएं नहीं बल्कि बोल्डली हैंडिल करना सीखें. भले ही काम के सिलसिले में बारबार आप को उन के कैबिन में जाना पड़ता हो और वे अपनी अदाओं से आप को अट्रैक्ट करने की कोशिश करें, लेकिन खुद को कमजोर न पड़ने दें बल्कि बोल्डली जवाब दें. यदि वे अपने पास बैठने की जिद करें तो स्पष्ट कहें कि सर चाहे मैं पास बैठूं या दूर आप का काम सफर नहीं करेगा. अगर काम के बहाने वे आप को टच करने की कोशिश करें तो अपनी आंखों की भाषा से समझा दें कि अगर अगली बार ऐसा हुआ तो शायद बरदाश्त से बाहर होगा. लेकिन इस दौरान यदि आप के फेस पर जरा भी डर दिखा तो बौस को आप पर हावी होने से कोई नहीं रोक सकता.

लिफ्ट का औफर ठुकराएं

अगर आप अपने बौस को जान गई हैं कि वे जानबूझ कर आप को लेटनाइट तक औफिस में इसलिए रोकते हैं ताकि आप को लिफ्ट दे सकें तो आप उन के लिफ्ट देने के औफर को भूल कर भी स्वीकार न करें. माना कि औफिस में लेटनाइट तक रुकना आप की मजबूरी बन गई है, लेकिन बौस से लिफ्ट लेना आप की चौइस पर निर्भर करता है. यदि आप को लगता है कि आप ज्यादा लेट हो रही हैं और ऐसे में अकेले निकलना सेफ नहीं है तो घर से किसी फैमिली मैंबर को बुला लें. इस से बौस को लगेगा कि वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे, जिस से वे धीरेधीरे आप में रुचि लेना बंद कर देंगे.

जब भेजें सैक्सी जोक्स

बौस सैक्सी हों तो उन से चैटिंगशैटिंग करने का मन भला किस का नहीं करता, लेकिन ये सब तब अच्छा लगता है जब सब नौर्मल हो. यदि बौस मैसेज की आड़ में आप को सैक्सी जोक्स भेजने लग जाएं तो आप उन्हें वहीं रोक दें और उन के किसी भी मैसेज पर रिप्लाई न करें. जब आप की तरफ से कोई रिप्लाई नहीं आएगा तो वे भी धीरेधीरे आप को मैसेज भेजना बंद कर देंगे.

किसी भी बात से मजबूरी जाहिर न हो

बौस की नीयत कैसी है, इस का अंदाजा 3-4 बार बौस से हुए इंटरैक्शन में ही पता चल जाता है. जब आप अपने बौस के चरित्र से वाकिफ हो ही गई हैं तो उन के सामने अपनी कोई भी मजबूरी जाहिर न करें. जैसे सर, पापा के जाने के बाद घर की सारी जिम्मेदारी मेरे ऊपर ही है और मेरी सैलरी भी बहुत कम है जिस से घर बड़ी मुश्किल से चल पाता है या फिर शादी की बात छिड़ते ही आप इमोशनल हो जाएं और बौस के पूछने पर बता बैठें कि पैसों की डिमांड के कारण मेरी शादी नहीं हो पा रही है. ऐसे में बौस समझ जाएंगे कि अगर इस पर पैसों की वर्षा की तो यह मेरी हर बात मानने को तैयार हो जाएगी.

क्या न करें

भले ही सैक्सी बौस को देख कर आप को सुकून मिले, आप का दिल खुश हो जाए, लेकिन फिर भी आप को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा वरना बौस के चक्कर में आप की इमेज खराब होने में देर नहीं लगेगी.

आकर्षित न हों

वैसे तो आकर्षण कभी भी किसी से हो सकता है, लेकिन अगर आप अपने बौस के सैक्सी लुक को देख कर उन पर लट्टू होने लगेंगी तो यह आप की पर्सनैलिटी को नैगेटिव बना देगा, क्योंकि इस से एक तो आप का काम से मन हटेगा, वहीं बौस के मन से भी आप के लिए रिस्पैक्ट गायब हो जाएगी. इसलिए इस स्थिति में आप को अपने इमोशंस को कंट्रोल करते हुए बौस के प्रति आकर्षित नहीं होना है.

सैक्सी सैक्सी का ढोल न पीटें

जहां बैठें वहां ‘बौस क्या पटाखा हैं, क्या माल हैं. उन्हें देख कर यार मुझे कुछकुछ होने लगता है,’ का ढोल न पीटने लगें, क्योंकि ऐसी बातें आप के मुंह से सुन कर आप के क्लीग्स यही कहने लगेंगे कि बौस के प्यार में इस कदर दीवानी हुई है कि अपनी सुधबुध ही खो बैठी है. न काम की परवा बस, हर समय जबान पर बौस का ही नाम. इतना ही नहीं बल्कि आप का मजाक बनाएंगे सो अलग.

अपना लुक चेंज न करें

सैक्सी बौस क्या देख लिया कि आप ने अपना सारा फोकस लुक चेंज करने पर ही लगा दिया. जैसे यदि आप हमेशा से सिंपलसोबर रहती आई हैं और अचानक चटकमटक वाले कपड़े या फिर औफिस में शौर्ट्स वगैरा कैरी करना शुरू कर दें, यहां तक कि बौस को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रोज नए कपड़े पहनने लग जाएं तो सहयोगियों की नजरों में चढ़ने लगेंगी. इस से अच्छा है कि आप सैक्सी बौस को देख कर अपनी वर्क परफौर्मेंस इंपू्रव करें ताकि जब वे लोगों के बीच आप के काम की तारीफ करें तो आप को खुशी हो न कि यह कहें कि काम पर भी फोकस किया करो.

काम के बहाने बारबार न जाएं

आप को काम आता है और जिस चीज की जिम्मेदारी आप को सौंपी गई है उसे आप बखूबी निभाना जानती हैं, लेकिन फिर भी आप छोटीछोटी चीजें पूछने बारबार बौस के पास पहुंच जाएंगी कि सर यह कैसे करूं, क्या इस में ऐसा करना सही रहेगा और वह भी सिर्फ इसलिए ताकि आप को सैक्सी बौस को देखने का ज्यादा मौका मिल सके. ऐसा कर के भले ही आप को आत्मसंतुष्टि मिल जाए, लेकिन आप काम की दृष्टि से बौस की नजरों में गिर जाएंगी इसलिए ऐसी भूल करने की कोशिश न करें.

खुद पर कंट्रोल रखें

भले ही आप के मन में बौस के लिए जो मरजी फीलिंग हो, लेकिन उसे फेस पर न लाएं. यदि बौस ने आप को बुलाया है तो खुशी के मारे झूमने न लग जाएं या फिर जब कैबिन में जाएं और वे काम की बात करें तो आप का चेहरा ब्लश करने लगे. इस से आप की सीरियस इमेज नहीं बन पाएगी.

डीपी सेव न करती रहें

सैक्सी बौस की हौट डीपीज सेव करने के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि रोजरोज उन की सेव डीपी देख कर एक तो आप का दिमाग खराब होगा, वहीं यदि किसी फ्रैंड ने आप का फोन चैक कर लिया, फिर तो आप किसी के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगी.

हमेशा चढ़ाती ही न रहें

बौस के स्मार्ट व सैक्सी होने का यह मतलब नहीं कि आप हर समय उन्हें चढ़ाती रहें कि सर क्या पर्सनैलिटी है आप की, आप तो बहुत सैक्सी लगते हो, आप पर तो हर युवती का दिल आ जाए. भले ही आप ऐसा कह कर अपने दिल की बात उन तक पहुंचा रही हैं, लेकिन आप के ऐसा कहने से वे आप के बारे में गलत ही सोचेंगे. इसलिए जब बौस हो सैक्सी तब खुद को कंट्रोल में रखें.                                        

दिसंबर में भी रहेगी नोट के लिए मारामारी

पिछले 2 दिनों में नोटबंदी की वजह से बैंकों में पहुंचने वाले लोगों की लाइन देश के कई इलाकों में छोटी हुई है, लेकिन सीनियर बैंकरों को डर है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में कैश की मारामारी फिर से बढ़ सकती है. बैंकों का मानना है कि जब महीने की शुरुआत में लोगों को अपने बिल चुकाने होंगे तब उन्हें ज्यादा कैश की जरूरत होगी.

बैंककर्मियों को दिसंबर के आखिरी हफ्ते में भीड़ कम होने की उम्मीद है, लेकिन उसके बाद वाले हफ्ते में फिर से कैश की मारामारी मच सकती है. एटीएम नेटवर्क की पूरी कपैसिटी के साथ काम करना जरूरी है. अगर देश के सभी 2.5 लाख एटीएम पूरी कपैसिटी से काम करते हैं तो भीड़ से बच सकते हैं.

नोटबंदी के बाद पहले तीन दिनों में 30,000 करोड़ रुपये सिस्टम में डाले गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि आरबीआई के डेटा के मुताबिक लोगों के पास 28 अक्टूबर तक 17,01,380 करोड़ रुपये की करेंसी थी. इसके एक हफ्ते बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की थी.

सरकार के 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोट वापस लेने के ऐलान के बाद से बैंकों पर काफी दबाव है. देश भर में बैंक एंप्लॉयी दिन भर काम कर रहे हैं. बैंकों ने अपने सेंट्रल ऑफिस के स्टाफ को भी ब्रांचों के सामने जुटने वाली भीड़ को मैनेज करने में लगाया हुआ है. दूरदराज के इलाकों में बैंक प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये या उससे कम कैश भी दे रहे हैं, जबकि सरकार ने नोट एक्सचेंज की लिमिट बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दी है. गौरतलब है कि सरकार दूरदराज के इलाकों में करेंसी नोट भेजने के लिए हेलिकॉप्टर्स की मदद ले रही है. इसके बावजूद नोटों की मांग इसकी सप्लाई की तुलना में कम पड़ रही है.

मैच फिक्सिंगः खिलाड़ियों के मैसेज पर आईसीसी की नजर

भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध आईसीसी की अपराध रोधी शाखा (एसीयू) जल्द ही संदिग्ध क्रिकेटरों के फोन से उनके संदेशों की जांच करने की योजना बना रही है.

एसीयू के प्रमुख रोनी फ्लैनगन ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आईसीसी फिलहाल अपने खिलाड़ियों से फोन रिकॉर्ड देने की अपील कर सकती है जबकि क्रिकेटरों को हर दिन मैच से पहले अपने फोन अधिकारियों को देने होते हैं. लेकिन एसीयू की खिलाड़ियों के नए संवाद के तरीकों व्हॉट्सएप और स्नैपचैट के जरिये किये जाने वाले संदेशों तक पहुंच नहीं होती है.

उन्होंने कहा कि वक्त बदल रहा है और लोग व्हॉट्सएप और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में हमें भी समय से आगे रहना होगा. खिलाड़ियों के बिल रिकॉर्ड के बजाय हम टेनिस की तरह खिलाड़ियों के कम्युनिकेशन डिवाइस तक ही पहुंच बनाने की सोच रहे हैं ताकि बातचीत की पूरी जानकारी मिल सके. एसीयू को इसके लिए आईसीसी बोर्ड की अनुमति जरूरी होगी.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी अल्वीरो पीटरसन को हाल ही में घरेलू ट्वेंटी 20 मैचों में फिक्सिंग के लिए दंडित किया गया है. उन्हें अस्थायी तौर पर क्रिकेट की सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित किया गया है.

मेरा रंग सांवला है और मैं गोरा होना चाहती हूं. कृपया मुझे गोरा होने के घरेलू उपाय बताएं.

सवाल

मेरा रंग सांवला है और मैं गोरा होना चाहती हूं. मैं ने कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर लिए पर कोई लाभ नहीं हुआ. कृपया मुझे गोरा होने के घरेलू उपाय बताएं?

जवाब

गोरा या सांवला होना प्राकृतिक होता है. इस के अलावा यह आप के जीन्स पर भी निर्भर करता है. सांवले रंग को पूरी तरह गोरा नहीं किया जा सकता, लेकिन सांवली रंगत को कुछ हद तक निखारा जरूर जा सकता है. कई बार प्रदूषण व लंबे समय तक धूप में रहने के कारण भी त्वचा की रंगत में गिरावट आती है. आप अपनी रंगत निखारने के लिए कच्चे दूध को चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगाएं. कच्चा दूध टोनर का काम करता है और रंगत में सुधार लाता है. इस के अलावा पपीते के पल्प में गुलाबजल मिला कर उस का पैक बना कर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. इस से भी त्वचा में चमक आएगी. त्वचा को और अधिक गहरा होने से बचाने के लिए उसे धूप से बचाएं. घर से बाहर निकलने से पहले एसपीएफ युक्त सनस्क्रीन अवश्य लगाएं.

 

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

आनंद एल राय, असफल कलाकार और उनके साइड इफेक्ट्स

कई सफल फिल्में निर्देशित कर शोहरत पाने के बाद बतौर निर्माता दूसरे निर्देशकों को काम करने का अवसर दे रहे फिल्मकार आनंद एल राय लगातार सफलता की ओर अग्रसर थे. पर बतौर निर्माता वह अपनी फिल्म ‘‘मनमर्जिया’’ को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं.

वास्तव में आनंद एल राय ने बड़े जोश व एक नई सोच के साथ बतौर निर्माता आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर की सफल जोड़ी को लेकर अपनी नई फिल्म ‘‘मनमर्जिया’’ को समीर शर्मा के निर्देशन में शुरू किया था. फिल्म ‘‘मनमर्जिया’’ की शूटिंग शुरू हो गयी. सब कुछ सही दिशा में जा रहा था. पर तभी शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ तथा ‘फैन’ फिल्मों के बाक्स आफिस पर बुरी तरह से मात खाने के बाद भी आनंद एल राय ने शाहरुख खान के साथ हाथ मिलाते हुए उनके साथ एक प्रेम कहानी प्रधान फिल्म बनाने की घोषणा की, तब से उनके सितारे भी गर्दिश में नजर आने लगे हैं.

जी हां! शाहरुख खान के साथ हाथ मिलाते ही आंनद एल राय को अहसास हुआ कि उनकी फिल्म ‘‘मनमर्जिया’’ के निर्देशक समीर शर्मा ने अच्छा काम नहीं किया है, तो उन्होंने सबसे पहले इस फिल्म को समीर शर्मा से ही कहकर पुनः फिल्मवाया. मगर जो रिजल्ट आया, उससे आनंद एल राय संतुष्ट नहीं हुए. तब आनंद एल राय ने ‘मनमर्जिया’ के निर्देशक समीर शर्मा की छुट्टी कर फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अश्विनी अय्यर तिवारी को दी. अश्चिनी अय्यर तिवारी के निर्देशक बनते ही आयुष्मान खुराना ने फिल्म ‘‘मनमर्जिया’’ करने से इंकार कर दिया.

किसी तरह आनंद एल राय ने सब कुछ संभाला. पर फिल्म ‘‘मनमर्जिया’’ की शूटिंग शुरू नहीं हो पायी. हर बार अश्विनी अय्यर तिवारी बहाना बनाकर शूटिंग शुरू करने से इंकार करती रही. अंततः एक दिन निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने खुद को ‘मनमर्जिया’ से अलग करने की घोषणा करते हुए बतौर निर्देशक नई फिल्म ‘‘बरेली की बर्फी’’ की लखनऊ में शूटिंग करनी शुरू कर दी.

मजेदार बात यह है कि फिल्म ‘‘बरेली की बर्फी’’ में कृति सैनन और राज कुमार राव के साथ आयुष्मान खुराना अभिनय कर रहे हैं. यह वही आयुष्मान खुराना हैं, जिन्होंने फिल्म ‘मनमर्जिया’ का निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी को बनाए जाने पर इस फिल्म को छोड़ने की बात की थी.

फिल्म ‘‘बरेली की बर्फी’’ का निर्माण ‘जंगली पिक्चर्स’ और ‘‘बी आर स्टूडियो’’ मिलकर कर रहा है. मजेदार बात यह है कि आनंद एल राय ने सबसे पहले अपने अश्विनी अय्यर तिवारी को अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘‘निल बटे सन्नाटा’’ का निर्देशक बनाया था. ‘निल बटे सन्नाटा’ की सफलता से ही अश्विनी अय्यर तिवारी को पहचान मिली. पर अब अश्विनी अय्यर तिवारी ने आनंद एल राय की बजाय ‘जंगली पिक्चर्स’ व ‘बी आर स्टूडियो’ को प्रधानता दे दी.

आनंद एल राय के साथ यह सब जो हो रहा है, उसके बाद से बौलीवुड में चर्चाएं गर्म हैं कि उन्हे भी अब असफल इंसान के साथ हाथ मिलाने के साइड इफेक्ट्स भुगतने पड़ रहे हैं. अब आनंद एल राय के नजदीकी सूत्रों की माने तो हर तरफ हाथ पांव मारने के बाद अब आनंद एल राय ने ‘‘मनमर्जियां’’ के निर्देशन के लिए अनुराग कश्यप को जोड़ा है. सूत्र तो यह भी दावा कर रहे हैं कि अनुराग कश्यप ने ‘मनमर्जिया’ के निर्देशन की जिम्मेदारी इस शर्त पर स्वीकार की है कि आनंद एल राय कम से कम दो फिल्मों का निर्देशन उन्हे सौंपेंगे. वाह क्या बात है..

बौलीवुड के बिचौलिए इसे बहुत अजीब तरीके से देख रहे हैं. लोग सवाल करने लगे हैं कि एक असफल कलाकार शाहरुख खान के बाद अब आनंद एल राय दूसरे असफल निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ हाथ मिलाकर क्या साबित करना चाहते हैं? क्या आनंद एल राय की सोच व संजीदगी पर अनुराग कश्यप खरे उतरेंगे? उधर आनंद एल राय का साफ तौर पर मानना है कि एक फिल्म की असफलता की कई वजहे होती हैं. एक फिल्म के असफल होने से कोई कलाकार या निर्देशक असफल नहीं हो जाता.

बहरहाल, आनंद एल राय की सोच को अच्छी कहा जा सकता है. पर दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सफल लोगों के साथ ही काम करना पसंद करते हैं. वहां के फिल्मकार तो कलाकारों की जन्म कुंडली मांगकर उस पर अपने ज्योतिषियों से राय लेते हैं. धीरे धीरे यह बात बौलीवुड में भी लोग मानने लगे हैं कि सफल इंसान के साथ काम करने पर सफलता और असफल लोगों के साथ काम करने पर असफलता ही हाथ लगती है. इसके चलते अब एकता कपूर ने भी अपने कलाकारों से उनकी जन्म कुंडली मांगना शुरू कर दिया है.

रिहाना ने ऑनलाइन पोस्ट कर डाली अपनी न्यूड तस्वीर

सिंगर रिहाना ने अपनी भतीजी के साथ स्नान करते हुए एक न्यूड तस्वीर शेयर की है. अपनी भतीजी के साथ रिहाना ने बाथटब में नहाते हुए एक न्यूड तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. तस्वीर में सिंगर (28) कुछ नहीं पहने नजर आ रही हैं.

उनकी दाहिनी बगल के नीचे गन टैटू और उनकी लंबी लटे नजर आ रही हैं. बच्ची को चूमते हुए उन्होंने अपने स्तन को हाथों से ढक रखा है. उन्होंने तस्वीर के साथ 'अकंडिशनल' (बिना शर्त) लिखा है. सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है.

एक शख्स ने उनकी तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अगर लोगों को इसमें कुछ गलत नहीं नजर आता तो उसने मानवता को लेकर उम्मीद खो दी है. वहीं, रिहाना का पक्ष लेते हुए उनके एक प्रशंसक ने लिखा, 'जिन लोगों को इस तस्वीर में कुछ गलत नजर आता है उनका मन गंदा है, सोच गंदी है. गंदे लोग.'

रिहाना फिलहाल फिल्म 'ओशंस एट' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

इन कारणों से नहीं मिलती है इंटरनेट स्पीड

अक्सर लोग मोबाइल में इंटरनेट स्पीड कम होने की शिकायत करते हैं. अच्छा नेटवर्क कनेक्शन होने के बाद भी फोन में इंटरनेट धीमा चलता है. फोन में इंटरनेट धीमा होने का कारण यूजर्स द्वारा की गई कुछ गलतियां होती हैं. यहां हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं. अक्सर ये गलतियां करते हैं यूजर्स…

अधिकतम लोडिंग ऑप्शन को ऑन न करना

उपाय

एंड्रॉइड फोन में इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के लिए, यूजर्स को अधिकतम लोडिंग डाटा ऑप्शन को एक्टिव कर देना चाहिए. इसके लिए Setings में जाकर Network Settings में डाटा पर जाना होगा. यहां जाकर इस ऑप्शन को ऑन किया जा सकता है.

फालतू के ऐप्स इन्स्टॉल करके रखना

उपाय

बेकार की ऐप्स को हटा दें, खासकर उन्‍हें जिनका इस्‍तेमाल आपने कभी नहीं किया गया हो. अगर फोन में फालतू की ऐप रखेंगे तो वो सिर्फ फोन की मेमोरी को कन्‍ज्‍यूम करेंगे और डाटा ही खर्च होगा. ऐसे में आपके इंटरनेट की स्‍पीड भी स्‍लो हो जाएगी.

एड ब्लॉकर इन्स्टॉल न करना

उपाय

ऐप और वेबसाइट पर आने वाले एड्स प्रोसेसिंग पावर को धीमा करने के साथ ही बहुत सारा मोबाइल डाटा खा जाते हैं. इसलिए एड ब्लॉकिंग ब्राउजर का यूज करें. यह आपकी वेबपेज को एड फ्री रखेगा और अच्छी स्पीड मिलेगी. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

Network Settings सही नहीं रखना

उपाय

मोबाइल की Settings में जाकर Mobile Network Settings में जाए. यहां चेक करें कि आपने WCDMA , GSM or CDMA जैसे नेटवर्क कनेक्शन में से सही सिलेक्ट किया है या नहीं. कुछ फोन में ऑटोमेटिकली नेटवर्क ढूंढने का ऑप्शन भी होता है. 4G हैंडसेट के लिए 4G LTE ऑन रहना जरूरी है. वहीं 3G के लिए WCDMA  सही होता है.

मेमोरी क्लीन नहीं करना

उपाय

अपने फोन से कई चीजों को डिलीट करने के बाद भी कैचे मेमोरी को डिलीट करना भूल ही जाते हैं. इसे भी डिलीट करें. इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर ऐप मैनेजर में जाना होगा और हर ऐप की कैचे फाइल्‍स को डिलीट करना होगा. इससे फोन में इंटरनेट की स्‍पीड बूस्‍ट हो जाएगी.

स्पीड बढ़ाने वाली ऐप का यूज न करना

उपाय

अगर आप अपनी एंड्रॉइड डिवाइस की स्पीड बढ़ाना चाहते हैं, तो इंटरनेट बूस्टर, ऑप्टिमाइजर, फास्ट इंटरनेट जैसे ऐप का यूज करना चाहिए. इससे स्पीड पर काफी अच्छा फर्क पड़ता है.

फोन को हमेशा ऑन रखना

उपाय

फोन का लगातार यूज करने से स्पीड कम हो जाती है. फोन को स्विचऑफ करके ऑन करने से नेट की स्पीड अपने आप बूस्ट हो जाती है.

इलियाना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया इस तरह का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में एक बेहद रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. ज्यादतर एक्ट्रेसेस अपनी पर्सनल लाइफ या लव अफेयर के बारे में नहीं बताती हैं लेकिन इलियाना ने हमेशा से कुबूल किया हैं कि वो रिलेशनशिप में हैं.

इलियाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपने बॉयफ्रेंड Andrew Kneebone के साथ रोमांस करती दिख रही हैं.

खासतौर पर इस वीडियो का म्यूजिक बहुत ही ज्यादा अच्छा है. इलियाना भी इस वीडियो में काफी खूबसूरत और हॉट लग रही हैं. दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. खबरें तो ये भी है कि ऑस्ट्रेलिया में दोनों ने पिछले साल दिसंबर में शादी कर ली है लेकिन इसे सीक्रेट वेडिंग रखा है.

बता दें कि इलियाना आखिर बार अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म रुस्तम में नजर आईं थी.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें