Download App

कैसे तोड़ें पूर्व प्रेमिका से संबंध

आपने अपनी प्रेमिका के साथ रिश्ता खत्म कर लिया है, और अब आप आगे बढ़ने के लिए भी तैयार हैं. मगर समस्या तब है कि जब वह इस सबके लिए तैयार न हो. पूर्व प्रेमिका के साथ व्यवहार रखना कभी कभी शर्मनाक भी हो सकता है. अतः संबंध टूटने के उपरान्त किसी तरह का कोई व्यवहार न रखें.

अलग होने के बाद उसे अपने जीवन में वापस न आने दें, लेकिन यदि वह आपको छोड़ नहीं पा रही हो. तो ऐसे में आप संभल कर व्यवहार करें और इन तरीकों को आजमायें.

उससे बात करें: 

यह महत्वपूर्ण चरण है कि आप उसे एक सख्त और स्पष्ट संदेश दें कि आप उसके साथ संबंध नहीं रखना चाहते हैं. यदि आप उसे बेहद पसंद हैं, तो वह तर्कसंगत रूप से नहीं सोच रही होगी. आपके द्वारा दिए गए किसी भी स्पष्टीकरण को वह अस्वीकार कर देगी. आप बस उसे यह कहें कि आप उसके साथ हैं. मिश्रित संकेत न भेजें. दोधारी तलवार पर चलना संबंधों में खतरनाक मोड़ ला सकता है. यदि आप एकतरफ उसे “मैं हमेशा तुमसे प्यार करूंगा” जैसी बातें कह रहे हैं, और दूसरी तरफ आप उसे जाने के लिए कह रहे हैं, तो वह कभी व्यवहारिक और मानसिक रूप से आपसे अलग नहीं रह पायेगी.

क्या करें

  • ऐसे में कुछ ऐसा कहें “हम अब साथ नहीं हैं. मैं चाहूंगा कि तुम अपने जीवन के साथ आगे बढ़ो और मुझे भी बढ़ने दो. हमारा साथ रहना अब मुमकिन नहीं है. ”
  • अपनी बात बताएं और चले जायें. जितना अधिक समय आप उसके साथ रहेंगे, उतनी बार उसे अपने दिमाग को बदलने और समझाने का प्रयास करना पड़ेगा.
  • उसे आश्वस्त करें कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ एक रिश्ते की हकदार है जो वास्तव में उसकी परवाह करे. उसे एक ऐसे साथी को खोजने के लिए प्रोत्साहित करें, जो उसकी जरूरतों को आपसे बेहतर समझ सके.
  • वह घबराहट महसूस कर सकती है और रो भी सकती है. उसे सांत्वना देने से खुद को रोकें. आपको मनाता देख उसे लगेगा कि वह रो कर आपका ध्यान आकर्षित कर सकती है, तो वह हर बार ऐसा करेगी.

अपनी दिनचर्या बदलें

यदि आप अपनी पूर्व प्रेमिका से कहीं न कहीं अक्सर मिल जाते हैं, तो आपसे दूर जाना उसके लिए मुश्किल होगा. इससे बचने के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या को बदल दें. यदि वह रोज ऐसी किसी जगह जाती है, जहां आप लोग मिल सकते हैं, तो अलग समय पर वहां जाएं. इस तरह नजर रख आप यह भी पता कर सकते हैं की कहीं वह आपका पीछा तो नहीं कर रही.

अपने दिमाग को संतुलित करें 

आपकी पूर्व  प्रेमिका आपके खिलाफ आपकी भावनाओं का उपयोग करने की कोशिश कर सकती है. वह उसे अकेले छोड़ने के बारे में या उसकी मानसिक हालत के लिए आपको दोषी महसूस करने का प्रयास कर सकती है. उसे अपनी आंतरिक स्थिति पर नियंत्रण न करने दें. प्यार में अलग हुए लोग सान्निध्य को तरसते हैं. यदि आप उसे अपनी भावनाओं के साथ अपने कार्यों को नियंत्रित करने से रोक लेंगे, तो ये आप दोनों के लिए बेहतर होगा. खुद को याद दिलाएं कि उसकी भावनाएं आपकी जिम्मेदारी नहीं हैं. यदि आप खुद इस स्थिति से निपट सकते हैं, तो बेहतर है. यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो किसी मित्र या बड़े के द्वारा उसे समझाने का प्रयास करें. वह आपको जिम्मेदार या आपराधिक महसूस कराने के लिए कुछ भी कर सकती है. अतः आप उसे दूरी बना के रखें. अन्यथा वह आपकी भावनाओं से खेलने की कोशिश करेगी.

सीमा रेखा खींचें

एक भूतपूर्व प्रेमिका आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. वह आपको रात में बेवक्त कौल कर सकती है, यहां तक ​​कि आपको आपत्तिजनक निजी तस्वीरें भेज सकती है. वह आपके खिलाफ किसी मित्र या रिश्तेदार का उपयोग करने की कोशिश भी कर सकती है. जब भी वह ऐसा करे तो उस पर ध्यान न दें. उसे यह बताएं की अब आप नहीं मिल सकते. खुद को उसके आगे कमजोर न करें. यदि आप मजबूत नहीं बनेंगे, तो वह उन चीजों को करना जारी रखेगी जो आपको परेशान करती हैं.

‘ठाकरे’ को लेकर संजय राउत की सेंसर बोर्ड से ठनी

शिवसेना नेता, सांसद व बालासाहेब ठाकरे की बायोपिक फिल्म ‘‘ठाकरे’’ के निर्माता संजय राउत ने सेंसर बोर्ड से दो दो हाथ करने की ठान ली है. मुंबई के वडाला स्थित आईमैक्स सिनेमाघर में फिल्म के ट्रेलर लौंच पर संजय राउत ने कहा कि सेंसर बोर्ड फिल्म ‘ठाकरे’ के साथ अपनी मनमानी नहीं कर सकता.

संजय राउत ने कहा – ‘‘फिल्म से कोई संवाद नहीं हटेगा. फिल्म ‘ठाकरे’ पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा सकता. यह बालासाहेब ठाकरे की कहानी है. बाला साहेब ने खुद अपने समय में कई लोगों पर प्रतिबंध लगाया था, क्या आप लोग इसे भूल गए. उनके जिंदा रहते कोई उनकी किसी बात पर सेंसर नहीं लगा सका, तो अब कैसे लगा सकता है? कैसे सीबीएफसी यह निर्णय कर सकती है कि बालासाहेब की जिंदगी में क्या सही था या क्या गलत था?

बाला साहेब की बायोपिक फिल्म ‘ठाकरे’ में क्या सही है और क्या गलत? इसका निर्णय सिर्फ उनके परिवार के सदस्य यानी कि खुद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ही ले सकते हैं. सच केवल परिवार के लोग ही जानते हैं. मैं निश्चिन्त हूं कि सेंसर बोर्ड बालासाहेब के दृष्टिकोण को समझेगा. वह समय लेंगे, लेकिन वह समझ जाएंगे.’’

किन संवादो पर है विवाद?

यूं तो उद्धव ठाकरे व संजय राउत ने स्पष्ट नहीं किया कि सेंसर बोर्ड को फिल्म के किन संवादों पर आपत्ति है. मगर सूत्रों के अनुसार सेंसर बोर्ड ने फिल्म के तीन संवादों को हटाने के लिए कहा है. जिनमें से दो संवाद दक्षिण भारतीयों के संबंध में कहे गए हैं, जबकि एक संवाद अयोध्या के विवादित ढांचे को गिराने से जुड़ा है.’’

 ग्रीन ऐप्पल श्रीखंड

सामग्री

– 1/2 कप योगर्ट

– 1 हरा सेब

– थोड़ा सा ग्रीन ऐप्पल सिरप

– थोड़ा सा दालचीनी पाउडर.

विधि

– सेब को चौकोर टुकड़ों में काट लें. फिर एक बाउल में योगर्ट ले कर उस में ग्रीन ऐप्पल सिरप मिलाएं.

– जब सिरप अच्छे से मिल जाए फिर इस में सेब के टुकड़े और दालचीनी पाउडर डाल कर फ्रिज में 45 मिनट के लिए ठंडा होने पर सर्व करें.

औरेंज ऐंड लैमन ड्रिंक

सामग्री

– जरूरतानुसार और्गेनिक औरेंज जूस

– 15 मिली लैमन जूस

– 30 मिली और्गेनिक हनी

– 1/2 छोटा चम्मच अदरक पाउडर

– थोड़ी सी पुदीनापत्ती

– 5-6 आइस क्यूब्स

– थोड़ा सा ठंडा पानी.

विधि

– औरेंज और लैमन जूस के साथ सारी सामग्री को डाल कर अच्छे से मिला कर ऊपर से आइस क्यूब्स और पुदीनापत्ती से सजा कर सर्व करें.

घर पर बने चौकलेट फेशियल से निखारें रूप

चौकलेट को खाने के साथ ही ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट के रूप में भी प्रयोग किया जाता है. चौकलेट में मौजूद उच्च एंटीऔक्सीडेंट फ्लेवोनोल्स त्वचा को सनबर्न और धूल-मिट्टी से बचाते हैं. आपने पहले चौकलेट फेशियल और चौकलेट वैक्‍स के बारे में सुना ही होगा. लेकिन अब आपको चौकलेट फेशियल के लिए पार्लर में ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको घर पर ही चौकलेट फेशियल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं. जी हां, आप चौकलेट या कोकोआ पाउडर के साथ कुछ आम सी चीजें मिलाकर घर पर ही चौकलेट फेशियल बना सकती हैं और अपना रूप निखार सकती हैं.

चौकलेट एंड ओटमील मास्‍क

एक पैन में चौकलेट को पिघला लीजिये, उसमें ओटमील पाउडर मिलाइये और अच्‍छी तरह से फेंटिये. फिर इसमें शिया बटर मिलाइये और दुबारा फेंटिये. अब इसे ठंडा कर लीजिये और चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये. इससे चेहरे की डेड स्‍किन साफ होती है तथा चेहरे पर चमक आती है.

चौकलेट, स्ट्रौबेरी एंड हनी चौकलेट

चौकलेट, स्ट्रौबेरी एंड हनी चौकलेट को पिघला लीजिये और उसमें पिसी हुई स्ट्रौबेरी और शहद की कुछ बूंद मिलाइये. इसे अपने पूरे चेहरे तथा गर्दन पर 45 मिनट के लिये लगा कर रखिये और बाद में चेहरा धो लीजिये. इससे आपको चमकदार त्‍वचा मिलेगी.

चौकलेट एंड हनी फेशियल

पिघली चौकलेट और शहद मिलाइये, जब यह स्‍मूथ बन जाए तब इसे 45 मिनट के लिये चेहरे पर लगा कर रखिये. फिर दूध तथा पानी की मदद से धो लीजिये.

चौकलेट, नारियल और ब्राउन शुगर

यह एक चौकेलट स्‍क्रब है. कोको पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाइये और फिर उसमें ब्राउन शुगर डाल दीजिये. इसे अच्‍छी तरह से फेटिये और फिर 5 मिनट के लिये चेहरे पर लगाइये तथा चेहरे को पानी से धो लीजिये. इसके बाद चेहरे को हल्‍के फेस वाश से धो लीजिये.

चौकलेट और शिया बटर

सबसे पहले चौकलेट को पिघला लीजिये और फिर उसमें शिया बटर और दूध मिलाइये. अब इसे ठंडा कीजिये और चेहरे पर 3 मिनट के लिये लगाइये. बाद में इसे कौटन बौल से पोंछ लीजिये और ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिये.

चौकेलट और दही

एक पैन में चौकलेट को पिघलाइये, फिर उसमें दही मिलाइये और फिर से उसे तब तक मिक्‍स कीजिये तब तक कि वह स्‍मूथ ना हो जाए. इसे अपने पूरे चेहरे तथा गर्दन पर मास्‍क की तरह लगाइये. 30 मिनट के लिये छोड़िये और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये.

सर्दियों में निखारें खूबसूरती, सिर से पांव तक

सर्दियों में चलने वाली सर्द हवाओं का असर पूरे शरीर पर देखने को मिलता है. ये सर्द हवाएं हमारी त्‍वचा से नमी चुरा कर उन्हें बिल्‍कुल रूखा और बेजान बना देती है. रूखे बाल, फटे होंठ और एडियां भला किसे अच्‍छी लगती है. पर अब सर्द हवाओं को तो हम नहीं रोक सकते पर त्‍वचा में नमी बनाए रखने के लिए कुछ उपाय जरूर कर सकते हैं. इसलिये आज हम आपको सर्दियों में सिर से पैर तक की देखभाल करने के उपाय बाताएंगे, जिससे सर्दियों में भी आपकी त्‍वचा खिली-खिली रहे.

बाल

सर्दियों में बालों को ठीक से नमी नहीं मिल पाती जिससे वे रूखे दिखने लगते हैं. इस दौरान कभी भी हेयर ड्रायर, पर्मिंग तथा रोज रोज बालों को नहीं धोना चाहिये. ऐसा शैंपू यूज करें जिसमें नमी हो साथ ही गरम पानी का भी प्रयोग ना करें. घर से निकलते वक्‍त हमेशा सिर ढंक कर निकलें. हफ्ते में एक बार सिर में तेल जरूर लगाएं.

चेहरा

गर्मी हो या सर्दी हमारा चेहरा हमेशा खुला रहता है तो ऐसे में उस पर हमेशा क्रीम या मौइस्‍चराइजर लगाए रखें. यदि स्‍किन तैलीय है तो भी केवल माइल्‍ड फेस वाश का प्रयोग करें. त्‍वचा को स्‍क्रब करती रहें और बाद में सनस्‍क्रीन भी लगाएं.

आंखें

सर्दियों में आंखें ड्राई हो जाती हैं और उसमें खुजली होने लगती है. ऐसे में हाइड्रेटिंग आई ड्रौप का प्रयोग करें. इसके साथ ही अंडर आई क्रीम का प्रयोग करें. ठंड हवाओं से बचने के लिये सनग्लास का भी उपयोग करें.

होंठ

सर्दियों में भी अच्‍छी मात्रा में पानी पीने से होठों में नमी बरकरार रहती है. इसके साथ ही लिप बाम और प्रिटोलियम जेली का भी प्रयोग करें. लिपस्टिक से जितना हो सके दूरी बनाएं क्‍योंकि यह लिप्‍स को ड्राई कर देती है. आप चाहें तो घी या बटर लगा कर रात में सो सकती है.

हाथ और पैर

यदि स्‍किन को नम रखना है तो उसे दो बार तेल या लोशन से नम करें. इसके अलावा अंदर से नमी लाने के लिये खूब सारी हरी सब्‍जियां और फल खाएं. औलिव औयल और बादाम का तेल सबसे अच्‍छा माना जाता है.

एडियां

एडियों को फटने से बचाने के लिये उन्‍हें हमेशा नम रखें. रात को सोने से पहले उन पर क्रीम या तेल लगाएं और मोजे पहन कर सोएं. हफ्ते में एक दिन उन्‍हें गरम पानी में डाल कर स्‍क्रब करें.

प्यार में रखें थोड़ी ढील, थोड़ा हक

आप को अपना पर्सनल स्पेस बहुत प्यारा होता है. किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए एक-दूसरे को स्पेस देना भी बहुत जरूरी होता है. अगर आप अपने पार्टनर पर हमेशा नजर रखेंगे तो वो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगा. तो अगर आप अपने रिश्ते को ज्यादा समय तक बनाए रखना चाहते हैं तो एक-दूसरे को स्पेस जरूर दें.

आइए जानते हैं किन तरीकों से आप अपने रिश्ते में  पार्टनर को स्पेस दे सकती हैं.

जरूरत को समझें – एक-दूसरे को स्पेस देने के लिए आपको सबसे पहले एक-दूसरे की जरूरत के बारे में पता होना जरूरी होता है. अगर आप जान लेंगे कि आपका पार्टनर किस चीज से सबसे ज्यादा खुश होगा तो आप अपने पार्टनर को स्पेस दे पाएंगे. एक-दूसरे की पसंद-नापसंद के बारे में पता होना जरूरी है. आपको पता होना चाहिए कि आपके पार्टनर को अपने स्पेस की कितनी जरूरत है.

भावनाओं को समझें – अगर आप अपने रिश्ते में एक-दूसरे को स्पेस देना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपनी भावनाओं के बारे में सोचना चाहिए. आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए आप अपने पार्टनर से क्या चाहते हैं. अगर आपको अपनी भावनाओं के बारे में पता होगा तो आप अपने पार्टनर को स्पेस दे पाएंगे और आपका रिश्ता भी अच्छा रहेगा.

बयां करें प्यार – अगर आप अपने पार्टनर को अपना प्यार दिखाएंगे तो वो आपको लेकर इंसिक्योर महसूस नहीं करेंगे और आपको स्पेस देने से भी नहीं घबराएंगे. वैसे भी अपने रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए आपको अपने प्यार को दिखाना बेहद आवश्यक होता है. इससे आपका प्यार समय के साथ और गहरा होता जाएगा.

साथी से अपने स्पेस के बारे में बात करें – अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर आपको स्पेस नहीं दे रहा है तो आपको उसे बहुत प्यार से इस बात को समझाने की जरूरत है. कभी भी अपने स्पेस के बारे में अपने पार्टनर से बात करते वक्त आक्रामक न हों, वरना आपका रिश्ता टूट सकता है.

कैसे समझें साथी को

बातचीत करना किसी भी रिश्ते के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है. अगर पार्टनर एक दूसरे से कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं तो वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है. किसी भी रिश्ते में बात करने के साथ एक-दूसरे की बात सुनना भी उतना ही जरुरी होता है.

सिर्फ बात सुनने से कुछ नहीं होता बल्कि आपको अपने साथी की बातों को समझना या उनके बिना कुछ कहें उनके मन की बात जान लेना भी जरुरी होता है. ऐसा करने से आपके साथी को अच्छा महसूस होता है.

जब आप अपने साथी की बातें सुन रहे हों तो जरुरी है कि आप उसमें अपनी इच्छुकता जाहिर करें ताकि आपका साथी आपसे खुलकर अपने मन की बात कह सके. तो आइए आपको बताते हैं रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कैसे डाले अपने साथी को सुनने की आदत.

उनकी बात सुनें – अपने साथी की बात सुनने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपका साथी आपसे बात कर रहा है. अगर आप किसी काम में व्यस्त हैं और आपका साथी आपसे बात कर रहा है तो अपना काम छोड़कर उनकी बातें सुनें. अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपके साथी को लगेगा आप उनकी बात नहीं सुन रहे हैं फिर वह बात करना बंद कर देंगे. जो किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता है.

समझें आपका साथी क्या कह रहा है – बात को समझने से मतलब उनकी भाषा को नहीं है बल्कि ये समझिए की आपका साथी क्या कहना चाह रहा है. इससे आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होगा और कम्यूनिकेशन भी अच्छा होगा.

सराहना करें – आपके साथी को तब सबसे ज्यादा बुरा लगता है जब वह अपनी फीलिंग आपको बता रहे हैं और आप उनकी बात ना सुनें. इसलिए अपने साथी की बात अच्छे से सुने और जब वो अपनी भावनाओं का इजहार करें तो उनकी सराहना करें ताकि यह सुनकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाए.

अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें – आपका साथी आपको कुछ भी कहे उसके बारे में कुछ बोलने या जवाब देने से पहले सोच लें. अगर आपके पार्टनर को भी जल्दी गुस्सा आता है तो उनकी बातों का जवाब गुस्से में मत दें. शांत होकर उनसे बात करें ताकि आपके रिश्ते में कोई परेशानी ना आए और आपका रिश्ता मजबूत बन सके.

नासिक ढोल की गूंज के बीच हुआ ‘ठाकरे’ का ट्रेलर रिलीज

दिसंबर 26. सन 2018. मुम्बई के कार्निवल आयमैक्स वडाला थियेटर ने जैसे उत्सवी रंग रूप धर लिया था. तुतारी और नासिक ढोल की धुन पूरी तरह से घुल-मिल गयी थी. सुनहरे रंग की रौनक संगीत की धुनों पर थिरक रही थी और मद्धम चलती हवाएं उनका पूरा साथ दे रही थीं. एक भव्य स्तंभ के ऊपर 20 फुट के कटआउट के रूप में बालासाहेब ठाकरे विराजमान थे. ‘ठाकरे’ के ट्रेलर ने न‌ सिर्फ वहां निर्मित खुशनुमा वातावरण के साथ न्याय किया, बल्कि बालासाहेब ठाकरे की कद्दावर शख्सियत को भी उकेरा.

बालासाहेब ठाकरे मेमोरबिलिया कौर्नर, मराठा चिह्न और तख़्त पर विराजमान शिवाजी की भव्य मूर्ति इस मौके को और भी खास बना रहे थे.

balasaheb Thackeray Trailer

उधर, थियेटर के अंदर लौन्च किये गये ‘ठाकरे’ के ट्रेलर को मिले उत्साही प्रतिसाद और तालियों की गड़गड़ाहट ने नासिक ढोल की धुनों को भी फीका कर दिया था !

‘ठाकरे’ फ़िल्म का निर्माण राउत’र्स एंटरटेनमेंट एलएलपी, वायाकौम 18 मोशन पिक्चर्स और कार्निवल मोशन पिक्चर्स ने मिलकर किया है. ये फिल्म 2019 की सबसे बेहतरीन फिल्मों‌ में से एक साबित होगी, जिसका दुनिया भर में बेसब्री से इंतजार‌ किया जा रहा है.

ट्रेलर देखने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने‌ कहा कि इसे देखने के बाद उनके रोंगटे खड़े हो गये. उन्होंने कहा,‌ “मैंने बालासाहेब ठाकरे के जीवन को 52 सालों तक बेहद करीब से देखा और महसूस किया है. ऐसे में‌ उनके जीवन‌ को एक फ़िल्म के अंदर सीमित करना कोई आसान काम‌ नहीं है. मुझे संजय राऊत और उनकी टीम पर पूरा भरोसा है और मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर‌ में फ़िल्म की चर्चा होगी. उनकी‌ शख़्सियत कुछ ऐसी थी कि उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई समझौता नहीं किया और इस फ़िल्म में उनकी ज़िंदगी‌ को हूबहू उतारने की कोशिश की गयी है.”

तेज़-तर्रार पत्रकार और सांसद संजय राऊत ने सामना का‌ कार्यकारी संपादक रहते हुए अपनी ज़िंदगी‌ का एक लम्बा सफर बालासाहेब ठाकरे के साथ तय किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म‌ में बालासाहेब ठाकरे की‌ दहाड़ती छवि को‌ बेहतरीन तरीके से पेश करने की कोशिश‌ की गयी है. उन्होंने कहा, “बालासाहेब ठाकरे अपनी ऊर्जा आम लोगों में संचारित कर देते थे और फिर‌ आम लोगों को सुपरमैन होने की शक्ति का एहसास कराते थे. जिस किसी को भी बालासाहेब ठाकरे के करीब आने‌ का मौका मिला, उसने महसूस किया कि जैसे उसका जीवन ही बदल गया हो. अब समय आ गया है कि भारत के‌ हर आम नागरिक को अपने हक और ताकत का एहसास हो.”

वायाकौम 18 मोशन‌ पिक्चर्स के सीओओ अजीत अंधारे ने कहा, “फ़िल्म ‘ठाकरे’ हमारी 75वीं और 10वीं मराठी फिल्म‌ है. बालासाहेब ठाकरे सिनेमा‌ के लिए एक अद्भुत विषय हैं. एक‌ स्टूडियो के तौर पर ये पहला मौका होगा जब हम किसी फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों‌ भाषाओं में‌ समानंतर तौर पर रिलीज़ करेंगे. ये फिल्म‌ एक ऐसी शख्सियत पर आधारित है, जिनका आम लोगों से जुड़ाव बेहद अलहदा‌ किस्म का‌ था. उनके जैसे उच्च दर्जे‌ के किरदार का‌ सही तरीके से चित्रण करना एक बहुत बड़ी‌ ज़िम्मेदारी है. ये एक बेहद ही महत्वाकांक्षी फ़िल्म है, जिसका हिस्सा बनना हमारी खुशनसीबी है.”

कार्निवल ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष श्रीकांत भासी ने इस मौके‌ पर कहा, “कार्निवल ग्रुप हमेशा से कंटेट आधारित सिनेमा का पैरोकार रहा है. बालासाहेब ठाकरे इस बात की मिसाल बने कि कैसे सामान्य व्यक्ति भी समाज में बदलाव ला सकता है. बालासाहेब ठाकरे की अद्भुत ज़िंदगी और नवाज़ुदीन सिद्दीकी की‌ कमाल की अदाकारी को दर्शानेवाली फ़िल्म ‘ठाकरे’ का हिस्सा बनना हमारे लिए गौरव की बात हैं.”

फिल्म में‌ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी शिवसेना सुप्रीमो के अहम किरदार में दिखेंगे, तो वहीं अमृता राव बालासाहेब ठाकरे की पत्नी के रोल में‌ दिखेंगी. इनके अलावा, फिल्म के निर्माण से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई समर्पित टेक्नीशियन जुड़े हुए हैं. फ़िल्म‌ का निर्देशन अभिजित फणसे ने किया है. ‘ठाकरे’ दुनियाभर में 25 जनवरी‌ को‌ दुनियाभर में रिलीज होगी.

छोटी जेब में बड़ा मोबाइल और सोच से तेज इन्टरनेट

टेक्नोलौजी कई सपनों को हकीकत में तब्दील कर देगी.  फिलहाल, 5 टेक्नोलौजी ट्रेंड्स के बारे में थोड़ा आप भी जानिए.

कृत्रिम बुद्धि : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एआई  या कृत्रिम बुद्धि मानव और अन्य जन्तुओं द्वारा प्रदर्शित कुदरती बुद्धि के उलट मशीनों द्वारा प्रदर्शित बुद्धि है.  कंप्यूटर विज्ञान में कृत्रिम बुद्धि की रिसर्च को ‘होशियार एजेंट’ की स्टडी माना जाता है.  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,  कंप्यूटर विज्ञान की एक ब्रांच है जो मशीनों और सौफ्टवेयर को गुप्त रूप से विकसित करती है. एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आजकल ट्रेंड में है.  इस की वजह से नौकरियां खत्म होने की बात तो होती है लेकिन 2020 तक यह करीब 2.30 करोड़ नौकरियां देगी भी. ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आर्किटेक्ट’ की नौकरियां खूब आएंगी. फाइनेंस और हेल्थकेयर में एआई की डिमांड बढ़ेगी.  संभव यह भी है कि एलेक्सा, अमेजन पर हमारा आर्डर भी ले पाए और टीवी, मौसम की जानकारी से ज्यादा भी बता पाए.

फोल्डेबल मोबाइलफोन : मोबाइलफोन जो मुड़ जाए. एक लाइन में बताना हो तो समझो मुड़ने वाला डिस्प्ले. कीमत किनारे कर दें तो फोल्डेबल फोन्स इस साल धमाल मचाने वाले हैं. सैमसंग ऐसे फोन की झलक दिखा चुका है. वावे भी फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है. नए साल के पहले क्वार्टर के बाद इन के आने की उम्मीद है. बड़ी स्क्रीन और टेबलेट का एक्सपीरियंस इन की बड़ी खूबी होगी. जेब में रखने पर या किसी आम मोबाइल फोन से भी छोटा होगा.

अमेरिका से चीन तक फाइव जी : फाइव जी (5जी) यानी हाई स्पीड इन्टरनेट. 5जी नेटवर्क के सब से पहले अमेरिका में जून माह तक शुरू होने की उम्मीद है. इस के बाद दक्षिण कोरिया, जापान और चीन में शुरू होगा. भारत में वर्ष 2022 तक इंतजार करना होगा. 5जी इन्टरनेट इतना तेज होगा कि अचानक नेटवर्क जाने की टेंशन नहीं होगी. भीड़भाड़ वाले एरिया में भी कौल एक बार में कनेक्ट होगी.  बड़ी कम्पनियां 2019 में अपने फ्लैगशिप फोन्स में5जी लाएंगी.  वनप्लस, सैमसंग, सोनी ने तो इस का एलान भी कर दिया है.

100 जीबीपीएस स्पीड :  वर्ष 2019 में इसरो के 4 सेटेलाइट सफलता से लांच हो गए तो देश में 100जीबीपीएस (गीगा बाइट पर सेकंड) इन्टरनेट की स्पीड संभव होगी. फेसबुक और एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स भी ऐसे सेटेलाइट लांच करेंगी जो अफ्रीका समेत दुनिया के बाकी देशों में इन्टरनेट की पहुंच बढ़ाएंगे. जियो फाइबर और एयरटेल के कम्पटीशन में लोगों को इन्टरनेट पर टीवी चैनल देखना सस्ता पड़ सकता है.

साइबर सुरक्षा : तकनीक के साथ उस की सेफ्टी भी बहुत अहम है. फेसबुक के डाटा ब्रीच ने इस साल साइबर सिक्योरिटी को मीडिया की हेडलाइंस बनाया.  नए साल में भी यह दुनिया के लिए चुनौती होगा. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब हैकर्स के निशाने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस होगी. उस पर कण्ट्रोल कर हैकर्स ज्यादा डाटा चुराने की कोशिश करेंगे. 5जी नेटवर्क के विस्तार के बाद उन के लिए वाईफाई राउटर पर भी अटैक करना आसन हो जाएगा.

तो, तैयार रहें नए साल में नईनई तकनीकों के साथ नई क्रांति में शामिल होने के लिए.  आप भी कुछ नया सोचें, करें ताकि नया साल 365 दिन यानी सालभर नया बना रहे…

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें