Download App

कोई भी खिलाड़ी धोनी की जगह नहीं ले सकता: वीरेन्द्र सहवाग

सहवाग ने कहा कि मुझे नहीं लगता कोई भी खिलाड़ी फिलहाल धोनी की जगह ले सकता है. ऋषभ पंत अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन धोनी की जगह लेने के लिये अभी उन्हें और समय चाहिये. हमें धोनी के विकल्प के बारे में 2019 के बाद सोचना चाहिये. तब तक के लिए पंत को अनुभव लेना चाहिये. मध्यक्रम और निचले क्रम में जो अनुभव धोनी के पास है वह किसी अन्य के पास नहीं है. सहवाग ने कहा कि धोनी का करियर ‘जीवन चक्र’ को दर्शाता है. धोनी रन बना रहे हैं या नहीं हमें यह चिंता नहीं करनी चाहिये. हमें सिर्फ यह प्रार्थना करनी चाहिये की धोनी 2019 वर्ल्ड कप तक फिट रहें. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं कभी ऐसे विचार का समर्थन नहीं करूगां जिसमें नैसर्गिक विकेट कीपर के अलावा किसी और को विकेट के पीछे खड़ा किया जाये. 50 ओवर का मैच इंडियन प्रीमियर लीग के 20 ओवर के मैच से काफी अलग होता है. यह ऐसा जोखिम नहीं है जिसे लिया जाये क्योंकि यहां स्टंपिंग या कैच छूटने से मैच का रूख पूरी तरह से बदल सकता है.

उनका मानना है, समय हमेशा एक जैसा नहीं होता. आपको उस से जूझना ही पड़ता है. कभी समय ऐसा होता है कि आप ढेरों रन बनाते हैं और कभी ऐसा जब आप रन बनाने के लिये तरस जाते हैं. व्यापार में भी ऐसा ही होता है क्येंकि आप हर साल मुनाफा नहीं कमा सकते.

सहवाग ने कहा, वर्ल्ड कप में मध्यक्रम में जो बल्लेबाज होंगे उन्हें और गेंदबाजों को पर्याप्त मौके दिये जाने चाहिये ताकि विश्वकप से पहले उनके पास लगभग 100 मैचों का अनुभव हो. अनुभव से आप दबाव को बेहतर तरह से निपट सकते है. मुश्किल हालातों से भी आप मैच को निकाल सकते हैं. उन्हें हर तरह की परिस्थितियों और चुनौती का सामना करने का अभ्यस्त होना चाहिये.

रविचंद्रन अश्विन के काउंटी में खेलने पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि श्रीलंका के साथ टेस्ट श्रृंखला में लगभग 200 ओवर गेंदबाजी करने के बाद उन्हें आराम करना चाहिये था, लेकिन यह ऐसा फैसला है जिसे अश्विन और टीम प्रबंधन को मिल कर लेना है. मुझे नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है. शायद वे अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट श्रृंखला को जीतने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. अगर ऐसा है तो यह फैसला सही है.

आस्ट्रेलिया के साथ घरेलू एक दिवसीय श्रृंखला के बारे में पूछे जाने पर सहवाग ने कहा, भारत के लिये यह काफी मुश्किल भरा होगा. उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया से हमेशा कड़ी चुनौती मिलती है इसलिये हर खिलाड़ी उनके साथ अच्छा करना चाहता है. अगर आप आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको काफी सम्मान मिलता है. मुझे उम्मीद है हमारे खिलाड़ी उसके लिये तैयार होंगे.

आखिर क्या फायदे हैं होम इंश्योरेंस के, कैसे कर सकते हैं क्लेम

अपने सपनों का घर बनाने के लिये लोग काफी पैसा खर्च करते हैं, लेकिन जब उस घर की सुरक्षा और देख भाल की बात आती है तो वह उस पर उतना ध्यान नहीं देते. आपको बता दें अगर आपने अपने घर का होम इंश्योरेंस करवाया है तो आपके लिये यह एक फायदे का सौदा है. लेकिन ज्यादातर लोग होम इंश्योरेंस मे दिलचस्पी नहीं दिखाते. आप घर की मरम्मत या उसे फिर से बनाने का खर्च इंश्योरेंस के माध्यम से कवर कर सकते हैं.

कहीं आप ऐसा तो नहीं सोच रहे हैं कि भारी बारिश के कारण आपके मकान को पानी से होने वाले नुकसान का कवरेज भी मिल जाएगा?

तो हां, आप सही सोच रहे हैं, होम इंश्योरेंस पानी से होने वाले हर तरह के नुकसान को कवर करता है चाहे वह अचानक हो या दुर्घटना के कारण. लेकिन, इंश्योरेंस कंपनियां धीरे-धीरे होने वाले नुकसान का कवरेज देने से इनकार कर देती हैं.

होम इंश्योरेंस आम तौर पर भूकंप, आसमानी बिजली, तूफान, बाढ़ इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रौपर्टी और उसमें रखे सामान को होने वाले नुकसान का कवरेज देता है. बहुमूल्य वस्तुएं चोरी होने पर उसे भी कवर किया जाता है. बारिश के कारण आपके घर को तरह-तरह से नुकसान पहुंच सकता है. एक अच्छी पौलिसी की मदद से बहुत ज्यादा बारिश के कारण होने वाले जल-प्रलय का सामना किया जा सकता है. फ्लड प्लान में व्यक्तिगत चीजों का भी कवर मिल सकता है,  लेकिन, बाढ़ पीड़ितों को कटौतियों के आधार पर एक न्यूनतम राशि का भुगतान करना पड़ता है. कटौती की शर्तें, पौलिसी खरीदने के समय तय की जाती हैं.

क्या शामिल है और क्या शामिल नहीं है, इसके बारे में जानने के लिए पौलिसी खरीदने से पहले उसके नियमों एवं शर्तों को समझना जरूरी है. उदाहरण के लिए, दीवार और छत से होने वाले पानी के रिसाव को फ्लड प्लान में कवर नहीं किया जाता है. होम लोन लेते समय खरीदी जाने वाली होम इंश्योरेंस पौलिसियां सिर्फ बिल्डिंग के ढांचे को कवर करती हैं. वे घरेलू सामान और बिजली के उपकरण जैसी चीजों को कवर नहीं करती हैं, जो एक प्राकृतिक आपदा के दौरान संभवतः क्षतिग्रस्त हो सकती हैं. ऐसी पौलिसियां काफी हद तक आग और बाढ़ को कवर करती हैं. इसलिए घर के साथ-साथ ही घर के अंदर की चीजों को भी कवर करने के लिए पर्याप्त बीमा राशि वाला होम इंश्योरेंस लेना सबसे अच्छा होता है.

क्लेम करने का तरीका

हमारे देश में होम इंश्योरेंस बहुत ज्यादा महंगा नहीं है, इसलिए हमेशा आवश्यक ऐड-औन के साथ एक होम इंश्योरेंस पौलिसी लेने की सलाह दी जाती है ताकि भारी नुकसान होने पर आप आसानी से भारी मरम्मत का खर्च उठा सकें.

बारिश के कारण हुए सभी नुकसान के कागजात तैयार करें. आप उनकी फोटो ले सकते हैं या एक वीडियो भी बना सकते हैं.

सभी क्षतिग्रस्त वस्तुओं को निरीक्षण के लिए संभाल कर रखें.

क्लेम से संबंधित सभी दस्तावेजों को भावी उपयोग के लिए संभाल कर रखना चाहिए.

अस्थायी उपयोग के लिए आपको जिन-जिन चीजों की मरम्मत करनी है उन सभी चीजों की एक सूची बनाकर रखें.

‘केदारनाथ’ से अपने बौलीवुड करियर की शुरुआत करेंगी सैफ की बेटी सारा

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही ‘फितूर’ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ से अपने बौलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहीं है. इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा की जोड़ी जमेगी. फिल्म की शूटिंग के लिए सुशांत और सारा मुंबई एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हुए. इस दौरान सारा व्हाइट टाप और डेनिम लुक में तो सुशांत सिंह राजपूत कैजुअल लुक में मीडिया का अभिवादन करते हुए नजर आएं.

सारा और सुशांत पिछले कई दिनों से फिल्म से जुड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं. स्टार्स को पिछले हफ्ते टीम के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित एक होटल के बाहर देखा गया था. हाल ही में फिल्‍म का मोशन पोस्‍टर रिलीज हुआ, जिसमें दोनों सितारों की झलक देखने को नहीं मिली. सुशांत और सारा अक्सर फिल्‍म के लिए वर्कशाप लेते हुए दिख जाते हैं.

फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग देहरादून के पास तीन सितंबर से शुरू होगी. फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स के सहयोग से टी-सीरीज, क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट, गाइ इन द स्काई पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन और निर्माता अभिषेक कपूर के मुताबिक निर्माताओं की इस साझेदारी ने उनकी फिल्म की अहमियत काफी बढ़ा दी है और वह उनका सहयोग व समर्थन पाने को लेकर रोमांचित और आभारी हैं.

टी-सीरीज के भूषण कुमार ने कहा कि ‘केदारनाथ’ बहुत उम्दा फिल्म है. ये प्रेम कहानी भगवान शिव के धाम की पृष्ठभूमि पर आधारित है. बालाजी मोशन पिक्चर्स की एकता कपूर ने कहा कि फिल्म की कहानी भावनात्मक और संजीदा है. फिल्म की प्रेम कहानी पवित्र केदारनाथ मंदिर के कस्बे की पृष्ठभूमि पर आधारित है जो 2018 की गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है.

फिल्‍म ‘केदारनाथ’ के बारे में बात करते हुए निर्देशक अभिषेक कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा नहीं बताना चाहता, लेकिन हमारी फिल्म की कहानी एक ‘पैशनेट लवस्टोरी’ है, जो तीर्थयात्रा से जुड़ी है. मुझे सारा को फिल्म में लेने की खुशी है. मैने उन्हे फिल्म में इसलिए लिया, क्योंकि वह इस रोल के लिए एकदम फिट हैं.

जानें कैसे फेसबुक की एक गलती से हैक हो सकता है आपका डाटा

एंटी वायरस साफ्टवेयर बनाने वाली मशहूर कंपनी कैसपर्सकी लैब के एक रिसर्चर ने ऐसे मालवेयर का पता लगाया है जो कि फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से आपके डिवाइस पर अटैक करता है. सुरक्षा फर्म तेजी से फेसबुक मैसेंजर पर फैल रहे इस मालवेयर का पता लगाने में असक्षम है. सुरक्षा फर्म यह पता भी नहीं लगा पाई कि यह आखिर फैल कैसे रहा है.

कैसपर्सकी की रिपोर्ट के मुताबिक मैलवेयर चोरी हुए क्रेडेंशियल्स, हाइजैक हुए ब्राउजर या क्लिक-जैकिंग के माध्यम से फैल सकता है. सुरक्षा फर्म अभी भी इसका पता लगाने में लगी है कि कैसे यह वायरस फैल रहा है. यह वायरस एक लिंक के माध्यम से फैल रहा है. यह वायरस डेविड वीडियो के नाम से आता है, इसमें एक लिंक दिया हुआ होता है. यह वायरस सोशल इंजीनियरिंग का नतीजा है. यह यूजर को एक पौइंट पर क्लिक करने के लिए कहता है, यह पौइंट गूगल डौक्स का है.

यह गूगल डौक एक मूवी प्ले करने की तरह दिखाई देता है. इसमें यूजर की प्रोफाइल पिक्चर का भी इस्तेमाल होता है. इसकी वजह से यूजर इस पर क्लिक करने के लिए उत्साहित होता है. जब यूजर इसपर क्लिक करता है तो वायरस उन वेबसाइटों का डेटा ले लेता है जो यूजर के ब्राउजर में चली होती हैं.

कैसपर्सकी ब्लौग पोस्ट के मुताबिक वायरस मूल रूप से वेबसाइटों के एक सेट के माध्यम से यूजर के ब्राउजर को मूव करता है, ट्रैकिंग कुकीज का इस्तेमाल करता है, आपकी गतिविधि पर नजर रखता है, आपके लिए कुछ विज्ञापन दिखाता है और यहां तक ​​कि कुछ मामलों में लिंक पर क्लिक करने के लिए सोशल इंजीनियर्स का इस्तेमाल करता है.

वायरस को किसी ट्रोजन्स से लिंक नहीं किया जा सकता है. सुरक्षा खतरे में रहने का अंदेशा होता है, लेकिन यह यूजर को ट्रैक कर रहा होता है. सुरक्षा एजेंसी ने पाया है कि यह भाषा, लोकेशन, औपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर इंफोर्मेशन, इंस्टौल किए हुए प्लग-इन और कुकीज से यूजर्स को ट्रैक करता रहता है. कैसपर्सकी के मुताबिक नए वायरस बनाने वाले लोगों को अवांछित विज्ञापन और कई फेसबुक खातों तक पहुंच प्राप्त करने का पैसा मिल रहा है.

एपल आईफोन 8 को लेकर अटकलों का बाजार गरम, 12 सितम्बर को होगा लौन्च

एपल अपने नये आईफोन 8 पर जोरों से काम कर रही है. लौन्च से पहले इसे लेकर अटकलों का बाजार गरम है. फ्रेंच वेबसाइट ‘मेक फार एवर’  के मुताबिक आईफोन एठ 12 सितम्बर को लौन्च होगा और 22 सितम्बर से बाजार में सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा. ऐसी उम्मीद है कि आईफोन 8 कंपनी का सबसे इनोवेटिव आईफोन होने के साथ ही ये अबतक का सबसे मंहगा आईफोन होगा. न्यूयार्क टाईम्स की मानें तो आईफोन के प्रीमियम माडल आईफोन 8 की कीमत अमेरिका में 999 डालर( लगभग 64000 रुपए) होगी.

पिछली लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक आईफोन 8 में 5.8 इंच वाली ओल्डग्लास स्क्रीन होगी. इसकी मदद से ये स्क्रीन अनलाक करने के लिए, फिंगरप्रिंट्स को रिप्लेस कर फेसरीड कर पाएगा. आईफोन 8 ऐसा पहला फोन होगा जिसमे 3D कैमरा होने के साथ आपको वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी जाएगी. ये नया नेक्सट जनरेशन स्मार्टफोन होगा. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

इस पर सस्पेंस बरकरार है कि आईफोन 8 में एपल स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक देगी या नहीं. एक रिपोर्ट के मुताबिक क्वालकाम की इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट्स के तकनीक की शिपिंग में देरी हो सकती है. ऐसे में उम्मीद है कि एपल टच आईडी सेंसर तकनीक आईफोन 8 में नहीं देगा.

रिपोर्ट की माने तो इस फोन का आपरेटिंग सिस्टम आइओएस 11 अपडेट के साथ आएगा जिससे सिरी और ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा. इसके फेस स्कैनर के बारे में काफी बाते की जा रही है.

सरकारी बैंकों के विलय के लिए सरकार ने की ये व्यवस्था

मोदी सरकार बैंकों के उपर जोर दे रही है क्योंकि आज की तारीख में दुनिया के शीर्ष पर जितने भी बैंक हैं उनमें एक भी भारतीय बैंक शामिल नहीं है. देश में इस समय 21 सरकारी बैंक है. सरकार कह चुकी है कि देश में भले ही कम बैंक हो, पर जितने भी बैंक होंगे उनका बेहद मजबूत होना जरूरी है.

बैंको के विलय के पहले चरण मे भारतीय स्टेट बैंक में उसके पांच सहयोगी बैंकों जैसे स्टेट बैंक आफ पटिलाया, स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद, स्टेट बैंक आफ मैसूर और स्टेट बैंक आफ त्रावणकोर के साथ भारतीय महिला बैंक को मिलाया जा चुका है. अब उसी के साथ कई और छोटे बैंकों को बड़े बैंकों के साथ मिलाये जाने की खबरें हैं.

सरकारी बैंकों के विलय के लिए रास्ता तैयार हो गया है. मंत्रिमंडल की ओर से मंजूर किये गए प्रस्ताव के तहत विलय का प्रस्ताव वैकल्पिक व्यवस्था के समक्ष लाया जाएगा. यह वैकल्पिक व्यवस्था एक अंतर मंत्रालीय समूह व्यवस्था होगी. अंतिम फैसले के लिए उसे केद्रीय मंत्रिमंडल के पास भेजा जाएगा. अंत में भारत सरकार, रिजर्व बैंक के साथ राय-मशवरा कर विलय का औपचारिक तौर पर ऐलान करेगा. फिलहाल, अभी ये तय नहीं कि अंतर मंत्रालीय समूह व्यवस्था में कौन-कौन लोग होंगे, लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली इसके मुखिया होंगे.

चर्चा है कि विभिन्न छोटे और मझौले सरकारी बैंकों को एक बड़े सरकारी बैंक में मिला दिया जाएगा. सरकारी बैंकों की कुल संख्या ज्यादा से ज्यादा 10 तक सीमित रखने की कोशिश की जा रही है

बैंकों को मजबूत और प्रतिस्पर्धी बैंक बनाने का फैसला पूरी तरह से व्यावसायिक हितों पर आधारित है. वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि विलय को लेकर अभी कोई समय-सीमा तय नहीं की गयी है. साथ ही ये भी तय नहीं है कि कुल कितने बैंक रहेंगे.

सरकार का दावा है, कम लेकिन मजबूत सरकारी बैंक रखे जाने की बात तो 1991 में ही की गयी थी, लेकिन इस सोच पर अमल मई 2016 में हुआ था तब, जब छह बैंकों को भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलाने का फैसला हुआ था. ये विलय रिकार्ड समय में पूरा हुआ जबकि स्टेट बैंक आफ सौराष्ट्र और स्टेट बैंक आफ इंदौर के भारतीय स्टेट बैंक में विलय में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

सरकार का कहना है कि भारतीय स्टेट बैंक आज एकीकृत बैंक बन चुका है जिसकी लगभग 24 हजार शाखाएं, 59 हजार से ज्यादा एटीएम, और 50 हजार से ज्यादा बिजनेस करेस्पोंडेंट है. बैंक की 70 फीसदी से ज्यादा शाखाएं अर्द्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में है.

राम रहीम के आश्रम में पढ़ाता था ये बिग बौस कंटेस्टेंट

रेप के दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई है. सोशल मीडिया पर लोग उनके खिलाफ गुस्सा निकाल रहे हैं. ऐसे में बिग बौस में नजर आ चुके एक कंटेस्टेंट ने भी उन पर निशाना साधा है.

बता दें कि ये कंटेस्टेंट हैं नवीन प्रकाश जो बिग बौस 10 में नजर आए थे. नवीन की एंट्री बिग बौस में कौमन कंटेस्टेंट के तौर पर हुई थी. वह इंडियावालों की टीम में थे.

नवीन एक टीचर हैं. नवीन ने 26 अगस्त को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि वह राम रहीम के अड्डे (आश्रम को उन्होंने सही शब्द नहीं माना है) पर आईएस (IAS) की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाने जाते थे और उन्हें वहां कुछ ठीक महसूस नहीं होता था.

नवीन ने इस पोस्ट को शेयर करने की अपील करते हुए लिखा कि इसे उन लोगों तक पहुंचाना जरूरी है जिन्होंने उनकी चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया. दरअसल, नवीन ने वहां लोगों को अं‍धभक्त‍ि छोड़कर किताबों और तर्क को अपनाने की सलाह दी थी.

लोगों ने उनकी नहीं सुनी. हालांकि इसकी वजह भी नवीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस पोस्ट के जरिए बता ही दी है कि बाबाओं के पास हम चप्पल के साथ अपना दिमाग भी बाहर निकाल कर जाते हैं.

औनलाइन पैसे ट्रांसफर करने से पहले जरूर जान लें ये बातें

नोटबंदी के फैसले के बाद देश के फाइनेंशियल इकोसिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव आया है. 9 नवंबर 2016 के बाद से डिजिटल ट्रांजेक्शन की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है. इस फैसले के बाद लोगों के पास नकदी के संकट को देखते हुए एनईएफटी, आरटीजीएस, ई-वालेट और यूपीआई ग्राहकों की मदद करने वाले विकल्पों के तौर पर तेजी से उभरे हैं. हालांकि इन तमाम विकल्पों के बीच ग्राहक अब इस दुविधा में हैं कि इनमे से किस विकल्प को चुनना उनके लिए बेहतर होगा. इसलिए कोई भी विकल्प चुनने से पहले जान लें ये बातें.

क्या होता है NEFT

राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) एक बैंक खाते से दूसरे में फंड ट्रांसफर करने का सबसे आम तरीका है. इसमें ट्रांसफर किए जाने वाली फंड राशि पर कोई भी लिमिट लागू नहीं है. इसकी प्रक्रिया भी आसान होती है.

एनईएफटी ट्रांसफर पर शुल्क लिया जाता है, जो कि कर के साथ-साथ 2.50 रुपए से लेकर 25 रुपए तक हो सकता है. एक बार में एनईएफटी के जरिए अधिकतम 10 लाख रुपए तक भेजे जा सकते हैं.

क्या है RTGS

रीयल टाइम ग्रास सेटलमेंट (RTGS) बैंकों में फंड ट्रांसफर का एक तरीका है, जो व्यक्तिगत खाता धारकों या समूह में ग्राहकों को किया जाता है. इसके तहत जब फंड प्राप्त किया जाता है, तभी उसे आगे भुगतान या ग्राहक के निर्देशानुसार अन्य उपयोग के लिए बढ़ा दिया जाता है. इस फंड को आगे प्रक्रिया के लिए नहीं टाला जाता.

यह फंड ट्रांसफर एक और अन्य तरीके से एनईएफटी से अलग होता है. एनईएफटी के तहत फंड ट्रांसफर एक निर्धारित समय पर ही होता है. मसलन, कार्यदिवस के दौरान हर एक घंटे पर इसके तहत फंड ट्रांसफर होते हैं, जबकि आरटीजीएस फंड को तत्काल ट्रांसफर करने के लिए प्रक्रिया में लगा दिया जाता है.

इसके तहत भेजा जाने वाला न्यूनतम अमाउंट 2 लाख रुपए होता है, बाकी अधिकतम में इस पर कोई सीमा नहीं है. आरटीजीएस में रिलय टाइम बेस पर पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है इसीलिए इसमें शुल्क भी ज्यादा लिया जाता है.

क्या है UPI

यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सर्विस अप्रैल 2016 में शुरू की गई थी. यूपीआई यूजर के बैंक अकाउंट से जुड़ा रहता है. इसलिए जब भी आपको कोई ट्रांसेक्शन करना हो तो आपको हर बार जानकारियां नहीं इनपुट करना पड़ेगा. जैसे ही आप यूपीआई के लिए रजिस्टर करते हैं तो आपको एक वर्चुअल आईडी, टीपिन या एमपिन मिलता है, जिससे आप ट्रांजेक्शन्स कर सकते हैं.

यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए आप औनलाइन तरीके से पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. इसे नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनसीपीआई) ने बनाया है और उसका दावा है कि यूपीआई के जरिए आप केवल एसएमएस के जरिए भी रकम ट्रांसफर कर सकते हैं.

फेसबुक पर अपलोड करते हैं फोटो तो ये खबर आपके लिए ही है

फेसबुक पर जब आप फोटो शेयर करते हैं तो अक्सर आपने गौर किया होगा कि फोटो की क्वालिटी वही नहीं रहती जो कि आपने अपने डेस्कटाप पर देखी थी. वहीं फेसबुक देखने के दौरान आपने इस बात को भी नोटिस किया होगा कि कुछ फोटो बहुत अच्छे दिखाई देते हैं जबकि वही फोटो किसी दूसरे के शेयर में डल हो जाता है.

क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है. फेसबुक पर अपलोड किए गए फोटो की क्वालिटी क्यों खराब हो जाती है या फिर क्यों फोटो डल हो जाते हैं? फेसबुक पर करीब 35 करोड़ नए फोटो रोज अपलोड होते हैं.

इतने ज्यादा फोटो अपलोड होने की वजह से ज्यादा डेटा स्टोर होगा तो साइट धीमी पड़ सकती है, यहां तक कि क्रैश भी हो सकती है. इससे बचने के लिए फेसबुक आपके फोटो को औटोमैटिकली एक डिफाल्ट साइज में बदल देता है.

बता दें कि रेग्युलर फोटो के लिए फेसबुक के डिफाल्ट साइज 720px, 920px, 2048px हैं, जबकि कवर फोटो के यह साइज (851×315)px है. इसके साथ ही फेसबुक हाई क्वालिटी फोटो को कम्प्रेस करके उनकी क्वालिटी भी गिरा देता है.

यदि आप चाहते हैं कि फेसबुक पर जो फोटो अपलोड करें उसकी क्वालिटी खराब न हो तो उसका भी उपाए है. ऐसे में आप अपने फोटो को अपलोड करने से पहले नीचे दिए गए टिप्स आजमा सकते हैं.

हाई क्वालिटी फोटो का करें चुनाव

आप जब फेसबुक से फोटो शेयर करते हैं बगैर कुछ देखे एल्बम में फोटो अपलोड कर देते हैं. परंतु वहां एक विकल्प होता है हाई क्वालिटी फोटो का. एल्बम में फोटो अपलोड करने के समय इस विकल्प का चुनाव करें. इससे आपके फोटो की क्वालिटी बनी होगी. हाई क्वालिटी फोटो का विकल्प आपको सिर्फ अल्बम के औप्शन में ही दिखाई देगा. अगर आप फोटो अपलोड का विकल्प चुनते हैं तो नहीं मिलेगा.

पिक्सल का भी रखें ध्यान

फेसबुक ने भी यह जानकारी दी है कि यदि आप हाईक्वालिटी पिक्चर फेसबुक पर अपलोड करना चाहते हैं तो कम से कम 2048 पिक्सल के फोटोग्राफ का चुनाव करें और अल्बम में हाई क्वालिटी का विकल्प चुनें. इससे आपके फोटोग्राफ की क्वलिटी बनी रहेगी.

पिक्चर मोड और साइज

फेसबुक पर फोटो अपलोड के समय यह भी ध्यान रखें कि पिक्चर जेपीईजी फार्मेट में हो और पिक्चर का मोड आरजीबी हो. इससे फेसबुक पर शेयर किए गए फोटोग्राफ बिल्कुल अच्छी क्वालिटी में प्रदर्शित होंगे. वहीं यह भी ध्यान दें कि जिस फोटोग्राफ को आप फेसबुक पर अपलोड कर रहे हों वह 100 केबी से कम का हो. इससे ज्यादा का हुआ तो फेसबुक आपके फोटो को कंप्रेस कर देगा.

कवर फोटो का भी रखें ध्यान

यदि आप चाहते हैं कि आपके फेसबुक के कवर फोटो की भी क्वलिटी बनी रहे तो आप इसके लिए 851X315 पिक्सल के फोटोग्राफ का चुनाव करें. आपका फोटो जस के तस फेसबुक कवर में अपलोड होगा.

पिक्चर मोड और साइज

फेसबुक पर फोटो अपलोड के समय यह भी ध्यान रखें कि पिक्चर जेपीईजी फार्मेट में हो और पिक्चर का मोड आरजीबी हो. इससे फेसबुक पर शेयर किए गए फोटोग्राफ बिल्कुल अच्छी क्वालिटी में प्रदर्शित होंगे. वहीं यह भी ध्यान दें कि जिस फोटोग्राफ को आप फेसबुक पर अपलोड कर रहे हों वह 100 केबी से कम का हो. इससे ज्यादा का हुआ तो फेसबुक आपके फोटो को कंप्रेस कर देगा.

डायरेक्ट लिंक शेयर करें

दूसरे वेबसाइट पर जब कुछ अच्छे फोटोग्राफ दिखाई देते हैं तो उपभोक्ता पहले उसे डाउनलोड कर तब फेसबुक पर शेयर करते हैं. इससे भी फोटो की क्वलिटी खराब होगी. फोटो डाउनलोड करने के बजाए अच्छा है कि आप सीधा उसी लिंक को फेसबुक पर शेयर कर दें. इससे फोटो की क्वालिटी वही बनी रहेगी जो पहले थी.

थर्ड पार्टी होस्ट साइड

यदि आप चाहते हैं कि आप जो फोटो फेसबुक पर शेयर करें वह बेहद उच्च क्वलिटी को हो तो आप थर्ड पाटी होस्टिंग साइट का सहारा ले सकते हैं. फ्लिकर, इमगर और सैमसंग सहित कई ऐसे साइट हैं जहां आप बड़े फोटोग्राफ रख सकते हैं और उसे सीधा फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं.

फोटो करें शेयर करें

यदि आपको फेसबुक पर कुछ अच्छे फोटोग्राफ नजर आते हैं तो फेसबुक अकाउंट से ही उसे सीधा शेयर कर दें. बजाए इसके के डेस्कटाप पर डाउनलोड और फिर से उसे रीअपलोड करने के. डाउनलोड और रीअपलोड में भी फोटोग्राफ की क्वालिटी खराब होती है.

अनुष्का नहीं इस लड़की के साथ डांस कर विराट ने मनाया जीत का जश्न

टीम इंडिया ने श्रीलंका को पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों में हराकर टेस्ट के बाद वनडे सीरीज पर भी अपना कब्जा कर लिया है. जीत के बाद अपने जश्न के लिए मशहूर टीम इंडिया के कप्तान डांस करते नजर आ रहे है.

इसी बीच सोशल मीडिया पर पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें आप विराट की डांस पार्टनर को देखकर खुश हो जाएंगे. विराट ने इस जश्न में अनुष्का शर्मा के साथ नहीं बल्कि एक छोटी सी बच्ची के साथ डांस किया. विराट पार्टी में हमेशा से दिलकश डांस करते हैं. श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद विराट ने डांसिंग फ्लोर पर दो साल की एक नन्हीं बच्ची के साथ बेहद प्यारा डांस किया. यह बच्ची टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की दो साल की बेटी आईराह है.

मोहम्मद शमी ने दोनों के डांस का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. डांस करते हुए शमी की 2 साल की बेटी बड़ी ही क्यूट लग रही है. मस्ती में डांस करते हुए आईराह अपने हाथ यहां-वहां हिलाने लगती है तो विराट कोहली भी उन्हें कापी करने लगते हैं. आईराह गोल-गोल घूमकर डांस करती है तो कोहली भी उनका साथ देते हैं और खुद भी गोल-गोल घूमना शुरू कर देते हैं. दोनों के इस क्यूट डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

आपको बता दें कि टीम इंडिया श्रीलंका को पहले 3 वनडे में हरा कर वनडे सीरीज अपने नाम कर चुकी है. अब अगले दो मैच महज औपचारिक मात्र रह गए हैं. चौथा वनडे 31 अगस्त को कोलंबो में खेला जाएगा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें