Download App

करण को लान्च करने के लिए फिल्म में जुगलबंदी करेंगे अक्षय और डिंपल

बौलीवुड में नेपोटिजम को लेकर कंगना रानौत सहित कुछ कलाकार शोर मचाते हुए नहीं थक रहे हैं, तो दूसरी तरफ फिल्मी संतानो का बौलीवुड से जुड़ना निरंतर जारी है. यह एक अलग बात है कि इनमें से ज्यादातर फिल्मी संताने पहली फिल्म के बाद ही गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं. इसके बावजूद फिल्मों से जुड़ी हस्तियां अपनी संतानों या अपने नजदीकी रिश्तेदार को बौलीवुड में स्थापित करने के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाते रहते हैं.

2018 में स्व. विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा के अलावा स्व. सिंपल कापड़िया के बेटे करण कापड़िया भी बौलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. करण को बौलीवुड में स्थापित करने के लिए सिंपल कापड़िया की बहन व अपने जमाने की मशहूर अदाकारा डिंपल कापड़िया और डिंपल कापड़िया के दामाद अक्षय कुमार एक साथ टोनी डिसूजा निर्मित उस फिल्म में अभिनय करने जा रहे हैं, जिस फिल्म से करण अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले हैं.

डिंपल कापड़िया की छोटी बहन सिंपल कापड़िया का 2009 में कैंसर से मौत हो गयी थी. उस वक्त अक्षय कुमार व ट्विंकल खन्ना ने करण की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था क्योंकि ट्विंकल खन्ना अपनी मौसी सिंपल कापड़िया के काफी करीब थीं. सूत्र बताते हैं कि उसी वक्त करण ने अभिनेता बनने की इच्छा जाहिर की थी. अब उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और डिंपल कापड़िया अपनी तरफ से पूरा सहयोग दे रही हैं.

अक्षय कुमार को लेकर ‘ब्लू’ और ‘बौस’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके टोनी डिसूजा अब अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत एक फिल्म बनाने वाले हैं, जिसमें वह करण कापड़िया को हीरो लेंगे. इस फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो करेंगे. जबकि मेहमान कलाकार के रूप में डिंपल कापड़िया अपने दामाद अक्षय कुमार के संग इस फिल्म में जुगलबंदी करते हुए नजर आएंगी. अब यह वक्त बताएगा कि डिंपल कापड़िया व अक्षय कुमार की इस जुगलबंदी के चलते करण कापड़िया का करियर कितना आगे बढ़ता है.

भारत के साथ आखिरी 5 मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है आस्ट्रेलिया!

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. टीम इंडिया ने पहले मैच में 26 रन से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. लेकिन आप यह जान हैरान हो जाएंगे कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा सीरीज वनडे प्रारूप में 5 मैचों की आखिरी सीरीज में से एक हो सकती है. जी हां, यह मानना है क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड का.

सदरलैंड ने बताया कि ग्लोबल लीग शुरू करने की कोशिशें तेज हो चुकी हैं. एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सदरलैंड ने पुष्टि की कि अगर 13 टीमों की वनडे लीग शुरू कर दी जाती है, तो द्विपक्षीय वनडे सीरीज तीन मैच तक ही सीमित हो जाएंगी.

उन्होंने यह भी कहा हालांकि संबंधित बोर्ड अपने द्विपक्षीय कार्यक्रम को तैयार करने के लिए स्वतंत्र हैं. सदरलैंड ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई देश भविष्य में तीन वनडे मैचों से अधिक की सीरीज खेलेगा. इन्हें कुछ टी-20 मैचों के साथ शामिल किया जा सकता है, लेकिन अगर आईसीसी के स्तर पर टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे लीग की योजना सामने आती है, तो मुझे नहीं लगता कि भविष्य में 5 मैचों की अधिक वनडे सीरीज देखने को मिलेंगी. प्रस्तावित वनडे लीग में 6 मैच स्वदेश में और 6 विदेश में खेलने पड़ सकते हैं.’

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी समय की जरूरत है. उन्होंने बताया, ‘अगर आप वर्तमान सीरीज पर गौर करो, तो हमने हाल में बांग्लादेश में खेली थी. दोनों देशों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन यदि टेस्ट चैंपियनशिप के तहत उसमें अंक भी दांव पर लगे होते, तो इसका महत्व और बढ़ जाता.’

सदरलैंड ने कहा, ‘वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर जो योजना बन रही है उसके हिसाब से इस लीग के तहत प्रत्येक देश 6 मैचों की मेजबानी करेगा और वह 6 मैच बाहर जाकर खेलेगा.

आपको बता दें कि आईसीसी जो नई वनडे लीग लाने की सोच रहा है उसमें हर देश को 6 मैच अपने देश में और 6 विदेश में खेलने होंगे. इस लिहाज से अगर आईसीसी इस नई वनडे लीग को मंजूरी दे देती है तो भारत-आस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की ये वनडे सीरीज आखिरी साबित हो सकती है.

इस बार किसने किया कोहली को प्रपोज, तस्वीरें हुई वायरल

विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोजल मिलना काफी आम बात है. लोकिन विराट को जब पुरुष ही शादी के लिये प्रपोज करने लगे तो कैसा लगेगा. हाल ही में इंग्लैंड की खिलाड़ी डेनयिल वैट ने कोहली को प्रपोज किया था.

लेकिन इस बार एक पाकिस्तानी पुलिसवाले ने कोहली को प्रपोज किया है. यह घटना वर्ल्ड XI और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 मैच की सीरीज के दौरान हुई. पुलिसवाले की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जिस पोस्टर को पुलिसवाले ने पकड़ रखा है उसपर लिखा है कोहली मुझसे शादी कर लो. इससे पता लगता है कि कोहली के पाकिस्तान में काफी फैन हैं.

पाकिस्तान की जमीन पर आठ साल के बाद कोई टीम क्रिकेट खेलने गई थी. वर्ल्ड XI की टीम पाकिस्तान में तीन मैचों की T20 सीरीज खेलने के लिए गई थी. 15 सितंबर को हुए आखिरी मैच में पाकिस्तान ने वर्ल्ड XI को 33 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. यह आखिरी मैच गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था.

पाकिस्तान में क्रिकेट प्रेमी चाहते थे कि भारत भी इसमें हिस्सा लेता ताकि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिलती. दोनों वर्ल्ड XI की टीम में होते तो शायद मुकाबला और टक्कर का हो जाता. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने धोनी और कोहली के इस सीरीज में खेलने की इच्छा जाहिर भी की थी.  एक टीवी को दिए गए इंटरव्यू में शाहिद अफरीदी ने कहा था कि दोनों खिलाड़ी इन मैचों में खेलकर दिखा सकते थे कि खेल से बड़े मुद्दों को सुलझाया जा सकता है.

विराट कोहली के टूर्नामेंट में शामिल ना होने का कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने मजाक भी उड़ाया था. गद्दाफी स्टेडियम में एक अजीब बैनर देखा गया था. उस बैनर पर लिखा था विराट कोहली को अम्मी से इजाजत नहीं मिली पाकिस्तान आने की.

एमी अवार्ड्स : प्रियंका की ड्रेस के दीवाने हुए लोग, देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और दुनिया के सामने खुद को पेश करना भी बखूबी जानती हैं. इसीलिए शो कोई भी हो, नजरें प्रियंका पर ही रहती हैं. अमेरिका में हुए मशहूर एमी अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा भले ही किसी अवार्ड के लिए नामिनेटेड नहीं थीं,  मगर रेड कार्पेट पर अपनी अंदाज से उन्होंने महफिल अपने नाम कर ली. हालांकि अवार्ड शो में कुछ ऐसा हो गया कि प्रियंका थोड़ा अपसेट हो गयीं.

69वें एमी अवार्ड समारोह के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोड़ फीदर्स ड्रेस में पहुंची. इस ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही थीं. रेड कार्पेट पर पीसी स्लीक हाई पोनी, मार्सला लिप्सटिक और अपने शिम्मरी हाई नेक गाउन की फ्रिल को पकड़े हुए नजर आईं. एक्ट्रेस ने का यह गाउन पार्सियन लेबल बालमिन का था जिसे देखकर लोगों की नजरें उनपर ठहर गईं. खूबसूरत आउटफिट पर दुनियाभर के लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ की.

अवार्ड शो में प्रियंका ने हौलीवुड एक्टर एंथनी एंडरसन के साथ आउटस्टैंडिग वैरायटी टौक सीरीज के लिए जौन ओलिवर (लास्ट वीक टुनाइट विद जौन ओलिवर) को अवार्ड दिया. मगर इस दौरान छोटी सी चूक भी हुई, जब एनाउंसर ने प्रियंका का नाम लेने में गलती कर दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनाउंसर ने प्रियंका चोपड़ा के बजाए प्रियंका ‘चोपा’ एनाउंस किया. रेड कार्पेट पर प्रियंका के स्टाइलिश लुक की इंटरनेशनल मीडिया में भी काफी चर्चा हुई. कुछ वेबसाइट्स ने उनके लुक को बेस्ट 10 में जगह दी.

एमी अवार्ड शो में प्रियंका दूसरी दफा अवार्ड देने पहुंची थी. 2016 में उन्होंने लिमिटेड सीरीज, मूवी और ड्रामेटिक स्पेशल अवार्ड केटेगरी में आउटस्टैंडिंग डायरेक्शन के लिए अवार्ड प्रेजेंट किया था.

यहां जानें गूगल के डिजिटल पेमेंट ऐप ‘तेज’ के बारे में सब कुछ

टेक्नोलाजी दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत में औनलाइन पेमेंट सर्विस लान्च कर दिया है. इसके लिए खास ऐप उपलब्ध है जिसका नाम ‘तेज’ है. यह ऐप ऐंड्रायड और आईओएस दोनों प्लेटाफार्म के लिए बनाया गया है और इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है. अब पेटीएम को टक्कर देने के लिए गूगल अपने इस ऐप के साथ तैयार है. गूगल का इरादा अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस के साथ प्रतिद्वंदी अमेजन और फेसबुक को चुनौती देने की है। आइए जानते हैं यह ऐप कैसे काम करता है और आपको इससे कितना फायदा होगा.

अपने मोबाइल में ऐसे करें तेजका सेटअप

– ऐंड्रायड ऐप और आईओएस पर इसे ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

– डाउनलोड करने के बाद आपको गूगल पिन या स्क्रीन लौक सेट करना होगा.

– अब आपको बैंक अकाउंट लिंक करना होगा. इसके लिए अगर आपका अकाउंट मोबाइल नबंर से लिंक है तो नंबर दर्ज करना होगा. आपको मोबाइल से एक मैसेज किया जाएगा और इस नंबर से जितने अकाउंट लिंक किए गए होंगे वो खुद ऐड कर लिया जाएगा.

– अब आप औप्शन में जा कर किसी को भी पैसे भेज सकते हैं.

क्या है खासियत

तेज ऐप से आप बैंक में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, अपने बैंक अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं यानी इसके लिए गूगल कोई कमीशन नहीं लेगा और पैसे आपके बैंक में सेफ रहेंगे. गूगल के मुताबिक इसके लिए कस्टमर्स कोई खास तरीके का अकाउंट भी नहीं खुलवाना होगा.

सिक्योर पेमेंट

गूगल के मुताबिक तेज के जरिए किए गए टांजैक्शन तेज शील्ड (तेज Shield) से सुरक्षित होंगे. यह शील्ड 24/7 काम करेगा ताकि फ्रौड और हैकिंग का पता लगा सके. इतना ही नहीं यह कस्टमर्स की पहचान जानने में भी मदद करेगा.

तेज ऐप से किए गए सभी पेमेंट्स यूपीआई पिन (UPI PIN) के जरिए सिक्योर किए जाएंगे. इसके अलावा यह गूगल पिन से भी सुरक्षित किया जाएगा.

औनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं

गूगल के मुताबिक औनलाइन ट्रांजैक्शन में जहां यूपीआई को ऐक्सेप्ट किया जाता है वहां तेज काम करेगा. पेमेंट चेकआउट के दौरान तेज लोगो पर क्लिक करके अपने अकाउंट से पेमेंट कर सकते हैं.

पे नियरबाइ फीचर

तेज ऐप से तेज ऐप को पैसा ट्रांसफर करना आसान होगा. उदाहरण के तौर पर आपके दोस्त के स्मार्टफोन में तेज ऐप है और वो आपके आस-पास है तो इसके लिए आपको बैंक अकाउंट या फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी. तेज खुद से आस पास के तेज ऐप को सर्च कर लेगा फिर आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

औफर्स

दूसरे ई-वालेट ऐप की तरह गूगल भी ट्रांजैक्शन करने पर आपको औफर्स देगा. लकी कस्टमर्स को ट्रांजैक्शन पर 1,000 रुपये जीतने का मौका मिल सकता है. इसके लिए किसी कूपन कोड की जरूरत नहीं होगी. लकी कस्टमर्स को जीते गए पैसे उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.

कौन से बैंक देंगे सपोर्ट

यूपीआई आधारित गूगल की यह सर्विस लगभग सभी बड़े बैंकों के साथ काम करेगी. पार्टनर बैंक के तौर पर ऐक्सिस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई और स्टेट बैंक औफ इंडिया शामिल हैं.

लड़कों का रोल करने वालीं शबाना आजमी कैसे बनी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

शबाना आजमी बौलीवुड का एक जाना माना नाम हैं, जो पिछले चार दशक से बौलीवुड में बतौर एक्ट्रेस सक्र‍िय हैं. उनका जन्म 18 सितंबर  1950 को हुआ था. शबाना ने अपनी अदाकारी की शुरुआत थिएटर से की थी. गर्ल्स स्कूल में शबाना को उनकी पर्सनैलि‍टी देखते हुए लड़कों के रोल दिए जाते थे. उन्होंने अपने कौलेज के सीनियर फारुख शेख के साथ मिलकर मुंबई के सेंट जेवियर कौलेज में हिन्दी नाट्य मंच बनाया था. इसके लिए उन्हें कौलेज से पैसा नहीं मिलता था. वे और उनके साथी खुद ही इसका खर्च उठाते थे.

जब इस नाट्य मंच को हर साल अवौर्ड्स मिलने लगे तो शबाना अपने कौलेज प्रशासन के पास गईं और उन्होंने अंग्रेजी थिएटर ग्रुप की तरह ही कौलेज से आथिर्क मदद दिए जाने की मांग की. लेकिन उन्हें सिर्फ दस रुपए मिले. शबाना ये देखकर नाराज हो गईं और उन्होंने इसे वापस करते हुए कहा कि आप ये हमारी तरफ से डोनेशन समझकर रख लीजिए.

इसी दौरान शबाना ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट औफ इंडिया की कुछ डिप्लोमा फिल्म देखीं. वे जया बच्चन की फिल्म सुमन देखकर देखकर बेहद प्रभावित हुईं. उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी इतनी बेहतरीन एक्ट‍िंग नहीं देखी. इसके बाद शबाना ने तय कर लिया कि वे एक्ट्रेस बनेंगी.

शबाना ने एक्ट्रेस बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए एफटीआईआई पुणे जाने का तय किया. जब उन्होंने अपना ये फैसला अपने अब्बा को बताया तो उनके अब्बा ने कहा, ‘आप अगर मोची भी बनना चाहें तो भी मुझे उसमें कोई ऐतराज नहीं लेकिन आप वादा करें कि आप सबसे बेहतरीन मोची बनकर दिखाएंगी.

इसके बाद शबाना को जल्द ही एफटीआईआई से बेस्ट स्टूडेंट की स्कौलरशिप मिल गई. शबाना ने स्टूडेंट रहते ही दो फिल्में साइन कर ली थीं. इनमें एक थी ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म फासला और दूसरी फिल्म कांतिलाल राठौर की परिणय. कोर्स खत्म होते ही उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी थी.

शबाना आजमी ने 1984 में जावेद अख्तर से शादी की थी. जावेद की ये दूसरी शादी थी. दरअसल जावेद शबाना के अब्बा से मिलने उनके घर आते थे. इसी दौरान उनकी दोस्ती शबाना से हुई. धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में बदली. 1984 में जावेद ने अपनी पत्नी से शबाना के लिए तलाक ले लिया और शबाना से शादी कर ली.

शबाना आजमी जब फिल्मों में आई थीं तब उन्हें डांस नहीं आता था. वे डांस करने से बेहद इतराती थीं. इसलिए वे बेहद चुनिंदा फिल्मों में ही डांस करती नजर आई हैं.

शबाना आजमी ने लगातार तीन साल नेशनल फिल्म अवौर्ड जीता था. उन्हें 1983 से 1985 तक फिल्म अर्थ, कंधार और पार के लिए यह सम्मान मिला. इसके बाद उन्हें फिल्म गौडमदर के लिए 1999 में नेशनल अवौर्ड भी मिल चुका है.

जानिए कब शुरू होगी आईफोन की नई सीरीज की बुकिंग

आईफोन के दीवानों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है कि इसी महीने से ऐपल के आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बुकिंग शुरू होने वाली है. हालांकि ऐपल की तरफ से इसकी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है. डिस्ट्रिब्यूटर्स के मुताबिक भारत के ग्राहकों के लिए इस फोन की बुकिंग 22 सितंबर से शुरू हो जाएगी.

इसी क्रम में फ्लिपकार्ट पर भी इस फोन की बुकिंग 22 सितंबर से ही शुरू हो रही है. फ्लिपकार्ट ने आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस फोन को अपनी वेबसाइट की लिस्ट में शामिल किया है. वेबसाइट के मुताबिक इन फोन की प्री बुकिंग के साथ औफर्स भी दिए जाएंगे. प्री बुकिंग 22 तारीख को रात 12 बजे से ही शुरू हो जाएगी.

वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक आईफोन 8 स्पेस ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर के 64 जीबी और 256 जीबी वेरियंट में उपलब्ध होगा. आईफोन 8 प्लस भी इन्हीं कलर्स और इन्हीं वेरियंट में उपलब्ध होगा.

64जीबी वाले आईफोन 8 की कीमत 64,000 रुपये रखी गई है. इस फोन को 2,188 रुपये प्रति महीने की ईएमआई पर भी लिया जा सकता है. साथ ही साथ ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों को 5 पर्सेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. 256जीबी वाले वेरियंट की ईएमआई 2,632 प्रति महीने रखी गई है.

वहीं आईफोन 8 प्लस के 64जीबी वेरियंट की ईएमआई 2,495 रुपये प्रति महीने और 256जीबी वाले वेरियंट की ईएमआई 2,940 प्रति महीने होगी. इसके अलावा इस फोन पर भी ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड पर 5 पर्सेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. भारत में 27 अक्टूबर से आईफोन X की प्री बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. ऐसा पहली बार हो रहा है कि अन्य देशों के साथ साथ ही भारत में ऐपल के लेटेस्ट फोन की बुकिंग होगी.

ट्रैक पर नहीं रेल प्रबंधन, खटाई में सरकार का उत्साह और उस के ऊंचे प्लान

सरकार का उत्साह और उन के ऊंचे प्लान खटाई में पड़ गए हैं क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार की 2 रेलें मोदी के प्रिय भगवा राज्य उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. एक में 23 लोगों की मौतें हुईं, दूसरी में 74 की और कई सौ घायल हुए. बुलैट ट्रेनों में चीन का मुकाबला करने का दम भरने वाली सरकार को इन घटनाओं से गहरा धक्का लगा है.

रेलयात्रा के टिकट महंगे हो गए हैं और यात्रियों को ईटिकट, आधारकार्ड, पैनकार्ड, परिचयपत्र व अन्य कठिनाइयां झेलते हुए टिकट मिलता है. रेलों के प्लेटफौर्म लोगों से भरे रहते हैं.

रेलवे का प्रबंध इस तरह ढीला है कि कुछ स्टेशनों को छोड़ कर ज्यादातर रेलवेस्टेशनों के बाहर अस्तव्यस्त माहौल बना रहता है. पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 3 वर्षों में रेलवे का कायापलट करने का वादा किया था, पर रेलों के डब्बे ही पलट रहे हैं.

यह, असल में, नई तकनीक का गलत उपयोग है. हम मूलतया अभी भी पुराने ढर्रे पर चलने वाले लोग हैं. सरकार 2000 साल पुरानी सोच को थोपने की फिराक में है बजाय नई वैज्ञानिक, तार्किक और व्यावहारिक सोच लाने के. रेलवेस्टेशनों पर पूजापाठ बढ़ गया है पर उस से दुर्घटनाएं थोड़े कम होती हैं.

यूरोप दशकों से तेज ट्रेनें चला रहा है और चीन अपने सारे शहरों को बुलैट ट्रेनों से जोड़ रहा है जबकि हमारे यहां शुभमुहूर्तों का ही इंतजार किया जा रहा है.

सुरेश प्रभु अच्छे रेल मंत्री थे या नहीं, यह साबित नहीं हो सकता क्योंकि दुर्घटनाएं तो वर्षों की लापरवाही का नतीजा हैं पर यदि वर्षों पहले बनी योजनाओं का लाभ उठा कर आप को फीते काटने हैं तो शवों को कफन पहनाने के जिम्मेदार भी आप ही होंगे.

जब कैप्टन कूल की बात सुन हैरान रह गए थे भारतीय अंपायर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को मैदान पर ‘कैप्टून कूल’ कहा जाता है. जाहे मैच में परिस्थिति कोई भी हो मैदान में धोनी हमेशा कूल रहते हैं. लेकिन कभी-कभी धोनी भी अपना आपा खो देते हैं. ऐसा ही एक वाक्या हुआ था 2013 में जब अंपायर के फैसले से धोनी खुश नहीं थे. इतना ही नहीं धोनी की बात सुन अंपायर मैदान पर नर्वस भी हो गए थे.

यह बात 2013 की है, जब इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच मोहाली में वन डे मैच खेला जा रहा था. इस मैच में ईशांत शर्मा की एक गेंद इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन के पैड पर जाकर लगी थी और उसके बाद भारतीय टीम ने बहुत विश्वास के साथ एलबीडब्ल्यू की अपील की, जिसमें धोनी भी काफी उत्साहित थे, लेकिन अंपायर सुधीर असनानी ने उन्हें आउट नहीं दिया.

धोनी भी अंपायर के फैसले से नाखुश थे और फैसले को लेकर अंपायर से सवाल पूछ बैठे. उस पल को याद करते हुए असनानी ने कहा कि धोनी ने फैसले पर सवाल उठाया था और मैंने उनसे कहा था कि गेंद औफ स्टंप से बाहर जा रही थी. फैसला सुनने के बाद भी धोनी खुश नहीं थे और वो वापस विकेट कीपिंग के लिए चल पड़े. धोनी के इस बर्ताव के बाद अंपायर असनानी को मैच में ध्यान लगाने में दिक्कत हो रही थी.

मैच में ड्रिंक के समय चौथे अंपायर अनिल चौधरी मैदान पर आए और उन्होंने असनानी से कहा कि आपका फैसला सही था और हर कोई तारीफ कर रहा है. दोनों की बातों को धोनी भी सुन रहे थे और फिर धोनी ने असनानी की तरफ इशारा करते हुए कहा ‘वन प्लस असनानी’  (बेहतरीन फैसला) क्योंकि गेंद औफ स्टंप से भी काफी दूर थी.

धोनी के इस व्यवहार को देख असनानी खुद हैरान थे क्योंकि उन्होंने अपने करियर में किसी कप्तान को इस तरह अंपायर का हौसला बढ़ाते और मदद करते नहीं देखा था. धोनी को लेकर उन्होंने कहा कि धोनी न सिर्फ बेहतरीन कप्तान रहे बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें