Download App

यह भी खूब रही

मेरी भतीजी दिल्ली से कार द्वारा लखनऊ आई थी. 2 दिनों बाद उसे वापस जाना था. वह बोली, ‘‘बूआ, कार की पिछली सीट खाली है. दिल्ली चल पड़ो.’’ प्रोग्राम बन गया और वापसी के लिए ग्वालियर-बलरामपुर ऐक्सप्रैस ट्रेन का टिकट मिल गया. ऊपर की बर्थ थी. वापस लखनऊ जाने के लिए भांजा रात 8:30 बजे ट्रेन में मुझे चढ़ा कर चला गया. मैं अपनी सीट पर बैठ गई. नीचे की दूसरी बर्थ पर एक लड़का और एक बर्थ पर लड़की थे. दोनों गपें मार रहे थे.

मैं ने किनारे बैठ कर खाना खा लिया. तब मैं ने कहा, ‘‘बच्चो, क्या तुम दोनों में से एक नीचे की सीट मुझ से चेंज कर लोगे. मैं ऊपर चढ़ नहीं पाऊंगी. बुजुर्ग हूं.’’

दोनों ने कहा, ‘‘नहीं आंटी, हमें भी प्रौब्लम है.’’

जब दोनों ने साफ इनकार कर दिया तब कोई चारा न देख कर 10 मिनट बाद मैं ने एक चादर निकाली जो मैली थी, और नीचे सीटों के बीच में बिछाने लगी.  दोनों ने देखा तो पूछने लगे, ‘‘ये क्या कर रही हैं? नीचे तो हमारा सामान है.’’

मैं ने कहा, ‘‘मैं ऊपर चढ़ नहीं सकती, इसलिए नीचे चादर बिछा कर लेट जाऊंगी. बैठी तो रह नहीं सकती. सुबह 4:30 बजे लखनऊ आ जाएगा.’’ उन्हें बलरामपुर जाना था. पता नहीं क्या सोचा, दोनों ने आपस में इशारे किए, फिर लड़की बोली, ‘‘ठीक है, मैं ऊपर चली जाती हूं. आप मेरी सीट पर सो जाइए.’’

क्या करती, जब बुढ़ापे में कोई मदद न करे, तो ऐसे ही बात बनानी पड़ती है.

माला वाही

*

हमारे पड़ोसी के लड़के की शादी कुछ ही दिनों पहले हुई. बहू उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर की है. ससुराल में सब को पंजाबी बोलते देख वह भी पंजाबी बोलने की कोशिश करने लगी.

एक दिन उन के घर कोई परिचित मिठाई ले कर आए. सब उन को मुबारकबाद दे रहे थे. नई बहू बोली, ‘‘अंकल, तैनूं बधाइयां.’’ उन्होंने बिना कुछ कहे मुंह दूसरी ओर कर लिया. उन के जाने के बाद सब हंस पड़े और बहू को बताया कि बड़ों को तैंनू नहीं, तोहानूं कहते हैं.

उस के बाद बहू ने बाहर वालों के साथ पंजाबी में बोलने की हिम्मत नहीं की.

निर्मल कांत गुप्ता

जीवन की मुसकान

मैं मुंबई के चेंबूर इलाके में होस्टल में रह कर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. इसी बीच एक बार मेरी बूआजी और फूफाजी मुंबई घूमने के लिए आए. हम लोगों ने एस्सेल वर्ल्ड घूमने जाने का प्रोग्राम बनाया. हालांकि मैं भी अभी मुंबई और उस के रास्तों से अनजान थी, फिर भी इतना मालूम था कि सैंट्रल मुंबई से ट्रेन पकड़ कर गोरेगांव पहुंच कर, फिर वहां से एस्सेल वर्ल्ड पहुंचना आसान होता है.

हम लोग मुंबई सैंट्रल पहुंच गए और वहां से गोरेगांव के लिए लोकल ट्रेन का इंतजार करने लगे. जैसे ही एक लोकल ट्रेन आ कर रुकी, हम सब लोग उस में चढ़ गए. फूफाजी ने पूछा, ‘‘बेटे, यह कौन सा कंपार्टमैंट है?’’ लेकिन अनजाने में मैं ने कहा, ‘‘लोकल ट्रेन है, इसलिए सब कंपार्टमैंट एक से होते हैं.’’

इतने में ही टीटीई आए. जब उन्होंने हम से टिकट मांगी तो, हम ने उन्हें टिकटें दिखाईं. वे बोले, ‘‘ये सैकंड क्लास के टिकट हैं और आप फर्स्ट क्लास कंपार्टमैंट में आ गए हैं. आप को जुर्माना देना होगा.’’

हम ने उन्हें पूरी बात बताई तो उन की समझ में आ गया कि हम इस नगर और ट्रेन के सफर से अनजान हैं. उन्होंने अगले स्टेशन पर हमें आदरपूर्वक उतार कर स्वयं दूसरे ट्रेन में बैठाया. मुझे अपनी मूर्खता पर हंसी भी आ रही थी और गुस्सा भी. लेकिन साथ ही, उन टीटीई के व्यवहार ने हमारा मन कृतज्ञता से भर दिया था.

एक पाठिका

*

मैं अपने पति के साथ दिल्ली से हैदराबाद आ रही थी. मैं ने ट्रेन में हाथमुंह धोते समय अपने हाथ की घड़ी, जो कि बिलकुल नईर् थी, और चांदी की एक अंगूठी उतार कर वहीं वाशबेसिन पर रख दी और वहीं भूल कर आ गई.

थोड़ी देर बाद एक सज्जन पूछते हुए हमारे पास पहुंचे और कहा, ‘‘आप की घड़ी और चांदी की अंगूठी वाशबेसिन पर छूट गई थी.’’ जब मैं ने उन सज्जन से पूछा, ‘‘आप को ये कैसे मिलीं?’’ तो उन्होंने बताया, ‘‘एक बच्चा, जो कि ट्रेन में झाड़ू लगा रहा था, उस ने मुझे ला कर दी.’’

मुझे अपने खोए हुए सामान के मिलने की खुशी के साथ यह खुशी भी हो रहा थी कि आखिर वह कौन बच्चा था जो इतना गरीब होते हुए भी ईमानदार था. सच है कि एक गरीब इंसान के दिल में भी ईमानदारी का जज्बा होता है.

सीमा खातून

सऊदी अरब में कायम भेदभाव पर अब चिंता करना जरूरी है

सऊदी अरब अपने यहां के सख्त कानूनों के चलते दुनिया के कई देशों के निशाने पर रहा है. मृत्युदंड देने वाले मुल्कों में सर्वोपरि स्थान रखने वाला यह देश जहां विश्वपटल पर अपना रुतबा और अमलदखल रखने वाले प्रख्यात लोगों की आलोचना का पात्र बना हुआ है, वहीं आम कामगार भी सऊदी दोहराव की तीखी निंदा करते देखे जाते हैं.

मौत की सजा के तौर पर सिर कलम किए जाने को अमानवीय कृत्य के रूप में देखासमझा जाता है. जब सऊदी अरब की पुलिस देश या विदेश के किसी व्यक्ति को मादक पदार्थ व अश्लील साहित्य के साथ गिरफ्तार करती है या किसी व्यक्ति को देशद्रोह के आरोप में कैद किया जाता है, तब इसलामी अदालत उस के प्रति काफी सख्त रवैया अपनाती है.

अधिकांश मामलों में मौत की सजा का निर्धारण किया जाता है. मृत्युदंड के लिए सऊदी अरब की हुकूमत फांसी की सजा कम ही देती है. वह मौत की सजा पाए दोषियों का सरेआम सिर कलम कराती है. दोनों हाथ और पैर बंधे अपराधी को काला नकाब पहना कर जमीन पर बैठाया जाता है तथा जल्लाद तलवार के एक ही प्रहार से मुजरिम का सिर, धड़ से अलग कर देता है.

कठोर कानून

पुरुष द्वारा महिला का बलात्कार करने या महिला को बहलाफुसला कर उस का शील भंग एवं यौन उत्पीड़न करने के पाश्विक मामले में जहां दोषी पाए जाने वाले मर्द के शरीर पर कोड़े लगाने या संगसार (पत्थर मार कर मृत्युदंड दिया जाना) करने के क्रूरतम दंड का प्रावधान है, वहीं आपसी रजामंदी से अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने के आरोपी युगल को अपराध सिद्घ होने की दशा में सरेआम संगसार किए जाने की सजा निर्धारित है.

चोरी करने के इलजाम में हाथ काटने की सजा है, तो किसी की हत्या करने के जुर्म में मौत का दंड दिए जाने का कानून भी है. कत्ल के मामले में यदि मृतक के परिवार के लोग खूनबहा (पीडि़त परिवार द्वारा क्षमा करने के बदले कातिल से ली जाने वाली धनराशि) ले लेते हैं, तब हत्यारे की जान बख्श दी जाती है वरना उसे हर हालत में मृत्युदंड दिया जाता है.

हत्या की वारदातों में भी यह बात देखनेसुनने में आती है कि यदि कातिल सऊदी अरब के धनवान शेख से संबंधित है, तब वह पीडि़त से समझौता कर उसे खूनबहा के तौर पर तलब की गई रकम को अदा करता है तथा पीडि़त परिवार हासिल की गई कीमत के बदले हत्यारे को माफ कर देता है. लेकिन दूसरे देशों के नागरिकों को यह अवसर मुश्किल से ही मिलता है. गरीब कातिल के लिए तो हर हाल में मृत्यु की सजा भुगतना निश्चित है.social

अपराधों की बढ़ोतरी

कहना गलत नहीं होगा कि कठोरतम कानून के बावजूद सऊदी अरब की शरीआ अदालत में हर साल मौत की सजा पाने वाले, संगसार किए जाने वाले, हाथ काटे जाने वाले और हर जुर्म की सजा पाने वाले अपराधियों की संख्या कम होती नजर नहीं आ रही है. अपराधों में बढ़ोतरी का एक कारण जहां समाज में उत्पन्न आर्थिक असमानता के साथ कई प्रकार की विसंगतियां हैं, वहीं न्यायिक प्रक्रिया के जल्दी निबटारे के चलते प्रत्येक मामले में कानून का पूरा पालन नहीं किया जाना भी प्रमुख कारक माना जाता है.

भेदभाव क्यों

सऊदी अरब के पूर्वी सूबे में घटित वारदात में सऊदी शेख ने अपनी पत्नी की केवल इस बात के लिए दूसरी बार पिटाई करते हुए उस के चेहरे पर थूक दिया था कि महिला अपने पति की आज्ञा के बिना किसी जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर चली गई थी. महिला का भाई उस प्रकरण को अदालत में ले गया तथा अपने बहनोई के विरुद्घ बहन के साथ मारपीट करने का इलजाम लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई.

सऊदी नागरिक शेख ने अदालत-ए-शरीआ के सामने अपने जुर्म का इकरार करने के साथ बीवी को थप्पड़ रसीद करने व चेहरे पर थूकने का कारण भी बताया. सऊदी अरब की त्वरित न्यायिक प्रक्रिया के चलते आरोपी को एक सप्ताह के कारावास और 30 कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई गई. पिछले वर्ष नवंबर के पहले सप्ताह में हुई इस घटना का एक सप्ताह के भीतर फैसला सुना कर आरोपी को दंडित किए जाने की तो हर हालत में प्रशंसा की जानी चाहिए किंतु सऊदी अरब में गृहकार्य के लिए गई भारतीय महिला कस्तूरी मुनिराथिनम के साथ इंसाफ नहीं किया गया, आखिर क्यों?

कोई सुनवाई नहीं

तमिलनाडु के मोंगुलेरी गांव की कस्तूरी मुनिराथिनम अपने बीमार पति और 4 बच्चों के साथ गुरबतभरी जिंदगी गुजार रही थी. यही पारिवारिक मजबूरी उसे खाड़ी देश तक ले गई. एजेंट ने उसे सुनहरे सपने दिखाए और परिवार के सुखद भविष्य की कल्पना में कस्तूरी मुनिराथिनम सऊदी अरब की राजधानी रियाज पहुंच गई. उसे 150 रियाल मासिक पगार पर एक शेख के यहां गृहकार्य की नौकरी दिलाई गई. शेख का परिवार सख्तमिजाज था. कस्तूरी से घर का कामकाज कराने के बावजूद उसे भरपेट भोजन नहीं दिया जाता था. शेख की पत्नी उस से अच्छा व्यवहार नहीं करती थी तथा जबतब प्रताडि़त करती रहती थी.

कस्तूरी ने शेख परिवार के जुल्म से मुक्ति के लिए उन से स्वदेश भेजने की गुजारिश की. लेकिन पीडि़ता को अपने देश लौटने की अनुमति नहीं दी गई. स्थानीय अधिकारियों से शिकायत करने पर शेख परिवार और नाराज हो गया. आखिरकार कस्तूरी ने तंग आ कर भागने का फैसला किया.

एक दिन उस ने अपनी 2 साडि़यों को एकजगह बांधा तथा दूसरी मंजिल से खिड़की के रास्ते नीचे उतरने की कोशिश की. हड़बड़ाहट में कस्तूरी खिड़की से कमरे में गिर गई. शेख परिवार की महिला ने कस्तूरी को सबक सिखाने के मकसद से उस का दाहिना हाथ काट दिया. इस पाश्विक वारदात के बाद कस्तूरी मुनिराथिनम को अस्पताल ले जाया गया. शेख और उस की पत्नी ने, अधिकारियों को, भागने का प्रयास करते समय खिड़की सेनीचे गिरने के कारण हाथ कट जाने की जानकारी दी.

रोती और बिलखती कस्तूरी ने अफसरों को हकीकत से आगाह कराने का बहुत प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी उस की बात पर विश्वास नहीं किया. मामले के तूल पकड़ने और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद कस्तूरी मुनिराथिनम वतन लौट आई.

उस ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि परिवार की खुशहाली के प्रयास में उसे अपना दाहिना हाथ गंवाना पड़ेगा. अब वह कोई भी कार्य कर सकने की स्थिति में नहीं है. किसी सऊदी नियोक्ता द्वारा अत्याचार की यह पहली वारदात नहीं है, इस से पहले भी इस प्रकार के न जाने कितने वाकियात खाड़ी देशों में हो चुके हैं.social

महिला उत्पीड़न की ये घटनाएं यह अवगत कराने के लिए पर्याप्त हैं कि सऊदी अरब में स्थानीय और बाह्य नागरिकों के साथ किस हद तक भेदभाव किया जाता है. भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश और नेपाल समेत कितने ही मुल्कों के नागरिक, कर्मचारी, कुशल कारीगर तथा मजदूरों के रूप में अपने परिवार का  भविष्य संवारने का स्वप्न ले कर खाड़ी मुल्कों में नौकरियां करने जाते हैं. उन में से अधिकांश लोगों के सपने वहां कदम रखते ही कांच की तरह टूट कर बिखर जाते हैं.

स्थानीय बाह्य का अंतर

सऊदी अरब में 21 वर्ष तक कार्य करने वाले मंसूर कुरैशी बताते हैं कि सभी सऊदी शेख एकजैसे और सख्तमिजाज नहीं हैं. बद्दू नाम से जाने जानेवाले सऊदी अरब के पुराने बाशिंदे, विदेशियों को अपेक्षाकृत ज्यादा तंग करते हैं. वे काम भी अधिक कराते हैं और अकसर वेतन रोक भी लेते हैं.

मंसूर कुरैशी के मुताबिक, शाह अब्दुल्ला-बिन-अब्दुल अजीज के कार्यकाल में दाखिली और खारजी (स्थानीय और बाह्य) का अंतर शुरू हो गया था. इस अंतर के चलते सऊदी नागरिकों के हौसले बुलंद हो गए और बाहर के रहने वालों का उत्पीड़न बढ़ गया. आज हालत यह है कि पुलिस और अधिकारी विदेशी द्वारा सऊदी नागरिक के विरुद्घ की गई शिकायत पर तवज्जुह ही नहीं देते. सऊदी बाशिंदे के झूठ को भी सच माना जाता है.

अपनी आंखों देखी वारदात बयान करते हुए मंसूर कुरैशी बताते हैं कि एक बार सऊदी शेखों के 3-4 बिगड़ैल लड़के चौराहे पर खड़ी एक विदेशी किशोरी को पुलिस के सामने ही घसीट कर अपने साथ ले गए थे, लेकिन पुलिस मूकदर्शक के समान अन्याय होते देखती रही. यदि पुलिस विदेशी किशोरी का बचाव करती, तो भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर लगाम लग सकती थी. पुलिस के ऐक्शन नहीं लेने से खुराफातियों का दुसाहस बढ़ना निश्चित है.

सऊदी अरब में कानून सख्त होने के बावजूद वहां के नागरिकों और शाही खानदान के लोगों की निडरता व दुसाहस की घटनाएं जबतब सामने आती रहती हैं. इस का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे यौन उत्पीड़न व मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराध करने से भी नहीं चूकते, जबकि इस के लिए वहां कठोर सजाएं हैं.

अमेरिका की 3 महिलाओं द्वारा सऊदी अरब के 29 वर्षीय एक राजकुमार मजेद अब्दुल अजीज अल सऊद के खिलाफ 22 अक्तूबर, 2015 को हिंसक ढंग से धमकाने और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया. इन्हें सितंबर में लास एंजिलिस के बेवर्ली हिल्स स्थित राजकुमार के बंगले की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था. उधर, 17 नवंबर, 2015 को नशीली दवाइयों की तस्करी के आरोप में सऊदी अरब के एक अन्य राजकुमार अब्दुल अजीज अल सऊद समेत 5 लोगों को बेरुत हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है. इन के पास से करीब 2 टन केप्टागान पिल तथा कोकीन बरामद हुई है.social

लूटपाट की बढ़ती घटनाएं

सऊदी अरब में करीब 23 साल तक काम कर चुके भुक्तभोगी शमशाद अहमद ने बताया कि एक बार रियाज में 4-5 सऊदी युवकों ने कई खारजी (विदेशी) कामगारों के कमरों में धावा बोल कर लूटपाट की थी. बाद में वे उस के रिहायशी कक्ष में आ घुसे और वहां मौजूद कर्मचारियों को दीवार की ओर मुंह कर के खड़ा करने के बाद उन की जेबों से रियाल ही नहीं बल्कि अलमारी तोड़ कर उस में रखी रकम भी लूट कर ले गए थे.

वारदात के समय के तहखाने में छिप कर, अंधेरा कर लेने की वजह से वह बच गया था. पिछले 12 साल से सऊदी अरब में काम कर रहे वकील अहमद का कहना है कि शेखों के आवारा किस्म के लड़के अपना खर्च पूरा करने के लिए बाह्य मजदूरों से अकसर गलियों में पैसे छीन लेते हैं. कुछेक तो इतने दुसाहसी होते हैं कि रास्ते में अपना वाहन रोक कर सड़क पर जा रहे खारजियों से दिन में ही लूटपाट की घटना को अंजाम दे डालते हैं.

सऊदी अरब में स्थानीय और बाह्य का अंतर चरम पर तो है ही, सऊदी महिलाओं के अधिकार बहाली के मामलों में भी अभी काफी अंतर व दोहराव देखा जा रहा है. महिलाओं की संसद में उपस्थिति निर्धारित है, लेकिन उन के बैठने का स्थान पुरुषों से अलग है. औरतों को मौल व बकालों (दुकानों) में महिलाओं के अधोवस्त्र व अन्य सामान बेचने की इजाजत हैं, किंतु पुरुष व महिलाओं को अलगथलग रखने के लिए मौल के बीच में 6 फुट ऊंची दीवार बनानी जरूरी है.

महिलाएं पूरे कपड़े पहन कर खेलों में भाग ले सकती हैं, किंतु वे परिवार के सदस्य की प्रतिछाया में ही ऐसा कर सकती हैं. युवतियां दुपहिया वाहन चला सकती हैं, लेकिन खानदान के किसी मर्द की निगरानी में. महिलाएं, बतौर वकील, अदालतों में कार्य कर सकती हैं, लेकिन तजरबेकार पुरुष वकील के अधीन.

महिलाओं के लिए अलग विभाग

सऊदी अरब के विधि मंत्रालय ने मुल्क की अदालतों में औरतों की शिनाख्त के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम लागू करने के साथ अपने अधीन आने वाली संस्थाओं में महिलाओं की नियुक्ति का निर्णय लिया है, किंतु उन के लिए अलग से विभाग बनाए जा रहे हैं.

कानून के मामले में सऊदी अरब की वैश्विक स्तर पर अपनी अलग और सख्त छवि है. ऐसे में कानून का पालन करते समय दाखिली व खारजी (सऊदी व विदेशी) का भेद मिटा कर, दोनों पक्षों को समान नजरिए से देख कर कानून के तहत फैसला सुनाने के महत्त्व को अपनाने से दुनिया में सऊदी अरब शासन की निष्पक्षता बढ़ेगी. इस के साथ ही कस्तूरी मुनिराथिनम के साथ किए गए अमानवीय बरताव जैसी घटनाओं पर अंकुश भी लग सकेगा. हालांकि सऊदी अरब इस पर विचार करेगा, इस की उम्मीद कम ही है.

अपराध एक सजा अलगअलग

सऊदी अरब के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के गाल पर तमाचे लगाने और मुंह पर थूकने की वारदात में अदालत-ए-शरीआ ने आरोपी शेख को मुजरिम करार देते हुए एक सप्ताह के कठोर कारावास और 30 कोड़े मारे जाने का दंड सुनाया, जबकि भारतीय मूल की कामकाजी महिला कस्तूरी मुनिराथिनम का अकारण दाहिना हाथ काट डालने वाली सऊदी मुजरिम महिला के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्यवाही नहीं की गई.

एजेंटों का जाल

सऊदी अरब जाने वाले बेरोजगार युवक महाजन से ब्याज पर रुपए उधार ले कर, बैंक या किसी धनवान के पास मकान गिरवी रख कर या फिर औनेपौने दामों में अपना खेत बेच कर तथाकथित एजेंटों के दरबार में लाखों रुपए चढ़ाते हैं. हासिल की गई रकम एक एजेंट से दूसरे एजेंट तक, दूसरे से तीसरे, तीसरे से चौथे और इसी तरह आगे बढ़ती हुई दिल्ली या मुंबई की किसी गली में छोटा सा कार्यालय खोले बैठे असली एजेंट तक पहुंचती है. इस तरह बेरोजगारों का खूब दोहन किया जाता है.

संकट में नीतीश कुमार : सृजन घोटाला, सरकार का मुंह काला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 अगस्त को सृजन घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर दी. इस घोटाले में कई सरकारी बैंक भी लिप्त हैं. मामले में अब तक 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. 9 एफआईआर भागलपुर में और 1 सहरसा में दर्ज की गई हैं. 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अब तक 1,200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का पता चला है. जांच में लगे अफसरों को घोटाले की रकम के और बढ़ने की आशंका हैं.

18 अगस्त को बैंक औफ बड़ौदा के सहायक मैनेजर अतुल रमण को गिरफ्तार किया गया. साल 2013 में अतुल की बहाली हुई थी. एसआईटी की टीम ने भागलपुर के परबत्ती इलाके में स्थित उस के घर से उसे उठाया.

अतुल ने एसआईटी को बताया कि वह सृजन महिला विकास समिति भागलपुर की संचालिका मनोरमा देवी के इशारों पर काम कर रहा था. उस की नौकरी नई थी, इस वजह से उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था और वह मनोरमा देवी के निर्देशों का पालन भर कर रहा था.

अतुल पर आरोप है कि वह सरकारी रकम को सृजन के खाते में ट्रांसफर करवाने में मुख्य भूमिका अदा करता था. उस के बदले उसे मनोरमा देवी से मोटा कमीशन मिलता था.

अप्रैल महीने में उस ने तिलकामांझी खानपट्टी में रहने वाली बीबी हुजमान निगार नाम की महिला से इशाकचक थाना के बरहपुरा महल्ले में 51 लाख रुपए में एक मकान खरीदा था. अतुल की पत्नी जूली के नाम पर बैंक औफ बड़ौदा के खाते में 5 लाख 12 हजार रुपए जमा हैं. इस के अलावा तिलकामांझी के बैंक औफ इंडिया में 1 लाख रुपए समेत ततारपुर और स्टेट बैंक के सिटी ब्रांच और यूको बैंक में उस के और उस की पत्नी के नाम पर काफी रुपए जमा हैं. अतुल और उस की पत्नी के पास 10 लाख 5 हजार रुपए के गहने हैं.

अतुल ने एसआईटी के सामने कुबूल किया कि बैंक औफ बड़ौदा के सीनियर मैनेजर वरुण कुमार सिन्हा और रिटायर सहायक संत कुमार सिन्हा बैंक के सरकारी खातों को देखते थे और वही दोनों सृजन के खाते में रुपए ट्रांसफर करते थे.

अतुल का दावा है कि सरकारी खातों में कई गड़बडि़यां देख कर उस ने वरुण कुमार सिन्हा से इस की शिकायत की थी तो कहा गया कि खातों को देखने का काम उस का नहीं है. जैसा कहा जाता है, वैसा करते रहो. अतुल ने घोटाले में बैंक के पूर्व मैनेजर जी पी पांडा, सरफराउद्दीन, अरुण कुमार सिंह, इंडियन बैंक के अजय कुमार पांडे, मनोरमा देवी का ड्राइवर अंसार और वंशीधर समेत कई नामों का खुलासा किया है.

सृजन की सचिव प्रिया कुमार और उस के पति अमित कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पटना, दिल्ली, रांची और बेंगलुरु में छापामारी कर रही है. मनोरमा देवी की बहू प्रिया कुमार रांची के एक बड़े कांग्रेसी नेता की बेटी है. उस नेता का एक रिश्तेदार केंद्र सरकार में मंत्री भी है. केंद्र में उन के मंत्री रहते हुए सृजन को केंद्र सरकार की कई योजनाएं मिली थीं. पुलिस इस की भी छानबीन कर रही है. मनोरमा के बेटे अमित कुमार के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि दिल्ली में अमित कोई कार्यक्रम करता तो केंद्रीय मंत्री उस में शामिल होते थे.

सृजन घोटाले की किंगपिन मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और उस की पत्नी प्रिया पुलिस को लगातार चकमा देने में कामयाब रहे हैं. दोनों अपने करीबियों से फोन के बजाय व्हाट्सऐप से बातें कर रहे हैं, जिस से पुलिस को उन का लिंक नहीं मिल रहा है. बिहार पुलिस के अनुरोध पर अमित और प्रिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. हैरत की बात यह है कि पद्म सम्मान के लिए भी मनोरमा देवी दावा कर चुकी थी. 1,200 करोड़ रुपए के महाघोटाले की मास्टरमाइंड और सृजन की संस्थापिका मनोरमा ने वर्ष 2016 के पद्म सम्मान के लिए गृह मंत्रालय को आवेदन भेजा था. 13 फरवरी, 2017  को मनोरमा की मौत हो गई. सृजन एनजीओ को बनाना और उस से 6 हजार महिलाओं को जोड़ कर उन्हें स्वरोजगार मुहैया कराने का आधार बना कर आवेदन किया गया था.bihar politics

घोटाले का खेल

सृजन महिला विकास सहयोग समिति नाम के एनजीओ के जरिए घोटाले का खेल साल 2006-07 में ही शुरू हो चुका था. घोटाले से परदा हटने में करीब 10 वर्ष लग गए और घोटालेबाज चांदी काटते रहे. भागलपुर जिला प्रशासन को विभिन्न योजनाओं की रकम सरकार द्वारा भेजी जाती थी. भागलपुर जिला प्रशासन के बैंक खातों में पहुंची रकम को प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के लिए खोले गए सरकारी बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था. घोटाले की नींव वहीं से पड़ी.

अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर से इन बैंकों के खातों से रुपए सृजन के खातों में ट्रांसफर कर दिए जाते थे. एनजीओ द्वारा रुपयों को बाजार में ब्याज पर लगाया जाता था. जब किसी योजना के लिए राशि की निकासी का चैक जारी होता तो उतना रुपया एनजीओ द्वारा संबंधित खाते में डाल दिया जाता था. यह खेल पिछले 10-11 सालों से चल रहा था.

एनजीओ की संचालिका मनोरमा देवी की फरवरी 2017 में मौत हो गई. उस के बाद सरकार द्वारा लाभार्थियों को देने वाले चैक बाउंस होने लगे. जांच में पता चला कि सरकारी खातों में तो रुपए हैं ही नहीं, जबकि बैंक स्टेटमैंट में रुपया होने की बात कही जाती थी. मनोरमा देवी की मौत के बाद खेल बिगड़ गया और सारे मामले का खुलासा होने लगा. जांच में पाया गया है कि भागलपुर सैंट्रल कोऔपरेटिव बैंक का इंडियन बैंक के खाते में रखे 30 करोड़ 17 लाख 52 हजार रुपए और बैंक औफ बड़ौदा में रखे 17 करोड़ 94 लाख 85 हजार रुपए गायब हैं. दोनों बैंकों के स्टेटमैंट में तो रुपया दिखा रखा है, लेकिन खाते से रुपया गायब है.

एडीजी (हैडक्वार्टर) संजीव कुमार सिंघल ने बताया, ‘‘मनोरमा देवी की मौत के बाद सृजन से जुड़े अकाउंट डिसऔर्डर होने लगे, तो हंगामा खड़ा हो गया. जब मामले की जांच की गई तो पिछले 10 वर्षों से हो रहे घोटाले का भंडाफोड़ होने लगा.’’

बैंक और प्रशासनिक अफसरों की मिलीभगत से हुए इस घोटाले में दर्जनों अफसरों और सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के तमाम पदधारकों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और फर्जी निकासी के मामले भागलपुर के तिलकामांझी थाने में दर्ज कराए गए.

एफआईआर में भागलपुर के 3 पूर्व जिलाधीशों नर्मदेश्वर लाल, संतोष कुमार मल्ल और विपिन कुमार के जाली हस्ताक्षर से बैंक प्रबंधकों द्वारा सृजन के खाते में रकम ट्रांसफर करने का आरोप लगाया गया है. नर्मदेश्वर लाल के फर्जी दस्तखत से 20 करोड़ रुपए और संतोष मल्ल व विपिन कुमार के जाली दस्तखतों से 5-5 करोड़ रुपए की निकासी की गई थीं.

आर्थिक अपराध इकाई के आईजी जितेंद्र सिंह गंगवार कहते हैं, ‘‘जिला भू अर्जन विभाग और जिला नजारत के खातों से सरकारी रकम का गोलमाल हुआ है. इन विभागों के लेखा अधिकार और मुलाजिम घोटाले में शामिल हैं. इस के साथ ही इंडियन बैंक और बैंक औफ बड़ौदा के मुलाजिम भी इस में शामिल हैं. सृजन घोटाला के जरिए जहां दोनों बैंकों को मोटा बिजनैस मिल रहा था वहीं बैंक के अफसरों और मुलाजिमों की जेबें भी गरम हो रही थीं.’’

अफसरों की मिलीभगत

सवाल उठता है कि इतने बड़े घोटाले का खेल पिछले एक दशक से चल रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी? सरकारी खाते में रकम जाते ही उसे तुरंत कैसे सृजन के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था? सालाना औडिट में भी इस घोटाले का पता क्यों नहीं लग पाता था?

मुख्यमंत्री नगर विकास योजना की 12 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि जब इंडियन बैंक के सरकारी खाता नंबर-6268727981 में जमा होनी थी तो किस ने और कैसे उस राशि को सृजन महिला विकास सहयोग समिति के खाते में जमा करवा दिया? प्रशासन और बैंक अफसरों की सांठगांठ के बगैर ऐसा मुमकिन ही नहीं है. वहीं दूसरी ओर, सृजन की ओर से करीब ढाई वर्षों बाद उसी सरकारी खाते में 20 करोड़ रुपए जमा कर दिए गए. आखिर सरकारी खाते में आरटीजीएस के जरिए इतनी बड़ी रकम क्यों जमा की गई?

सृजन के जरिए करोड़ों रुपयों के घोटाले का पैसा रियल स्टेट कारोबार में लगाया गया है. सरकारी खातों से सृजन के खाते में जमा की गई रकम में से करोड़ों रुपए दूसरे राज्यों में भी ट्रांसफर किए गए हैं. आरटीजीएस और चैक के जरिए दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव, ओडिशा और झारखंड के रियल स्टेट कंपनियों को रुपए दिए गए हैं.

घोटाले से भरी तिजोरियां

सृजन घोटाले की रकम की सूंड़ धीरेधीरे बढ़ती ही जा रही है. यह 1,200 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच चुकी हैं और इस के अभी भी बढ़ने की आशंका है. घोटाले में शामिल भागलपुर जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार का मासिक वेतन 60 हजार रुपए हैं जबकि वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक बन बैठा है.

पटना के श्रीकृष्णपुरी महल्ले के भगवान कुंज अपार्टमैंट के फ्लैट नंबर 205 में ईओयू ने छापा मारा तो 45 लाख रुपए नकद, करोड़ों रुपए के गहने, अलगअलग बैंकों की 19 पासबुकें बरामद की गईं. पटना के शास्त्रीय महल्ले के आदर्श नगर में अरुण के नाम से जमीन है और बारीपथ में 1 करोड़

15 लाख रुपए की 2 दुकानें हैं. फ्रेजर रोड के डुंडा शाही कमर्शियल कौंपलैक्स में 2 दुकानें उस के नाम से हैं, जिन की कीमत 2 करोड़ रुपए के करीब है. अरुण की पत्नी इंदू देवी करोड़ों रुपए की दौलत की मालकिन है.

भागलपुर के पूर्व एसडीओ कुमार अनुज की पत्नी दिव्या सिन्हा सृजन से जुड़ी हुई थी. उन्होंने अनुज को 8 लाख रुपए की हार्ले डैविंसन मोटरसाइकिल गिफ्ट में दी थी. अनुज के घर का खर्च भी सृजन के पैसे से चल रहा था क्योंकि पिछले 10 महीने में उस ने अपने वेतन की निकासी ही नहीं की थी.

एनजीओ सृजन की स्थापना 1996 में हुई थी. दावा किया गया था कि संस्था गांव की औरतों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और नैतिक विकास का काम करती है. इस का कार्य क्षेत्र भागलपुर जिला के सबौर, गौरडीह, कहलगांव, जगदीशपुर, सन्हौला समेत 16 प्रखंडों तक फैला हुआ है.

इस का मकसद औरतों को एकजुट करना, उन्हें स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग देना, बचत करने का गुर सिखाना, उत्पादन और मार्केटिंग की जानकारी देना, साक्षरता को बढ़ाना और प्राथमिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना है. अपने मकसद से भटक कर संस्था प्रशासनिक अफसरों और बैंकों के अफसरों के साथ मिल कर सरकारी फंड का बंदरबांट करने में लग गई थी.

किसानों को मुआवजा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के रुपए जिले में जाते थे, उन्हें फर्जी तरीके से सृजन के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था. जांच में खुलासा हुआ है कि जिलाधीश और दूसरे अफसरों के हस्ताक्षर वाले चैक को पहले सरकारी खातों में जमा कराया जाता था, उस के बाद उस रकम को सृजन के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था.

सृजन उन रुपयों को खुलेबाजार में कर्र्ज पर लगाती, व्यापारियों को उधार देती, रियल स्टेट के कारोबार में लगाती, अफसरों को कर्ज बांटती थी. सरकारी खातों में जब जितने रुपयों की जरूरत होती तो सृजन उतने रुपए सरकारी खातों में डाल देती थी. इस मामले में बैंक अफसर सृजन को जानकारी देते थे कि किसी योजना के लिए रुपए निकासी का चैक आया है और सृजन के संचालक उतने रुपए सरकारी खाते में डाल देते थे. इस वजह से सृजन की कारस्तानी पकड़ में नहीं आती थी. सृजन की मुख्य संचालिका मनोरमा देवी की मौत के बाद सारे गोरखधंधे से परदा हटने लगा.

नेताओं और सरकारी अफसरों के साथ मिल कर ही सृजन ने घोटाले के पौधे को सींचसींच कर बड़ा पेड़ बना दिया था. समाज कल्याण विभाग की मानें तो वर्ष 2002-03 में जब अमिताभ वर्मा सहकारिता विभाग के सचिव थे तो उन्होंने भी सृजन को काफी मदद पहुंचाई थी. 1988 से ले कर 2003 तक सरकार ने तमाम कोऔपरेटिव बैंकों के अधिकार छीन लिए थे और उन के सभी पदों के लिए होने वाले चुनाव पर रोक लगा रखी थी. उस के बाद भी सृजन की संचालिका मनोरमा देवी को बिहार स्टेट कोऔपरेटिव बैंक का डायरैक्टर बना दिया गया था.

डायरैक्टर बनने के बाद जब डैलिगेट्स के चुनाव हुए तो उस में मनोरमा हार गई थी. कुल 17 वोट का इस्तेमाल हुआ था और मनोरमा 2 वोट से चुनाव हार गई थी. उस समय भागलपुर के सैंट्रल कोऔपरेटिव बैंक के एमडी रहे कवींद्र नाथ ठाकुर ने हद से बाहर जा कर मनोरमा की मदद की. उन्होंने जीते हुए डैलीगेट्स के नाम सहकारिता विभाग के हैडक्वार्टर को भेजे ही नहीं और मनोरमा पूरे 5 वर्षों तक डायरैक्टर बनी रह गई और बेधड़क हो कर घोटाले का खेल खेलती रही.

कोऔपरेटिव बैंक की डायरैक्टर बनने के बाद मनोरमा का संपर्क बड़े नेताओं और अफसरों के बीच बढ़ने लगा. बैंक के नियमों और भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन की अनदेखी कर मनोरमा ने अपने ही एनजीओ सृजन को बड़ेबड़े लोन दे दिए थे. सृजन के जरिए सरकारी रकम कई नेताओं को भी कर्ज के रूप में दी गई थी.

वर्ष 2007 से ले कर 2014 तक भागलपुर सैंट्रल कोऔपरेटिव बैंक के एमडी रहे पंकज झा ने भी खुलेदिल और हाथों से मनोरमा की अवैध तरीके से मदद की. बैंक के अकाउंट्स मैनेजर हरिशंकर उपाध्याय के साथ मिल कर पंकज ने सरकारी खाते को स्टेट बैंक से हटा कर इंडियन बैंक में खुलवा लिया. उस के बाद कोऔपरेटिव बैंक में रखे किसानों के रुपए सृजन के खाते में ट्रांसफर होने लगे. उस के बाद घोटाले ने काफी तेज रफ्तार पकड़ ली थी. हरिशंकर की पहुंच व पैरवी इतनी दमदार थी कि उस की बहाली भागलपुर सैंट्रल कोऔपरेटिव बैंक में हुई और वहीं से वह रिटायर भी हुआ. कभी भी उस का तबादला नहीं हुआ.

सृजन महाघोटाला को छिपाने और दबाने के लिए घोटालेबाजों ने एक के बाद एक कई घोटाले कर डाले. घोटाले का परतदरपरत खुलना साबित करता है कि अभी इस की कई परतें खुलनी बाकी हैं. 1996 में हुए 960 करोड़ रुपए के चारा घोटाले को इस ने काफी पीछे छोड़ दिया है. सरकारी खजाने का जम कर दुरुपयोग हुआ और उस से करोड़ों रुपए बनाए गए. सरकारी अफसरों के साथ सृजन के लोगों की ऐसी सांठगांठ थी कि नियमों के खिलाफ जा कर प्रखंडों के सरकारी खाते सृजन में खोले गए. वर्ष 2006 में उस समय भागलपुर के जिलाधीश विपिन कुमार ने सृजन में खोले गए सभी सरकारी खातों को बंद करने का आदेश दिया था. जिलाधीश के आदेश के बाद 2-4 खातों को तो बंद कर दिया गया पर बाकी खाते चलते रहे.

सृजन के जरिए घोटाले का खेल साल 2000 से ही शुरू हो गया था. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कहते हैं कि लालूराबड़ी के राज से ही सृजन का खेल शुरू हो गया था. संस्था को दफ्तर के लिए साल 2000 में ही ट्राइसेम भवन 30 साल के लिए लीज पर दे दिया गया था. राबड़ी के शासनकाल में ही उसे साबौर में 24 डिसमिल जमीन दी गई. सरकारी रकम को सृजन के खाते में जमा करने का आदेश 2003 में ही जारी किया गया था.

सृजन घोटाले में गिरफ्तार नाजिर महेश मंडल की हिरासत में मौत हो जाने के बाद और भी हंगामा खड़ा हो गया है. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कहते हैं कि सृजन घोटाला मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से भी बड़ा है. घोटाले के आरोपियों को मारा जा रहा है, ताकि सचाईर् सामने नहीं आ सके. मंडल की मौत पर पुलिस सफाई दे रही है कि उस की मौत बीमारी की वजह से हुई है.

बिहार के डीजीपी पी के ठाकुर कहते हैं कि 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया महेश मधुमेह और किडनी का मरीज था. उसे न्यायिक हिरासत में भेजते समय बीमारी के सारे कागजात साथ भेजे गए थे. जेल अस्पताल के अलावा मायागंज के अस्पताल में भी उस का इलाज कराया गया. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मापदंड के मुताबिक कैदी का पूरा ध्यान रखा गया था.

भागलपुर के पूर्व जिलाधीश के पी रमैया ने 20 दिसंबर, 2003 को चिट्ठी लिख कर सभी बीडीओ को आदेश दिया था कि सृजन के खाते में सरकारी योजनाओं की रकम जमा की जाए. रमैया की वह चिट्ठी जिला प्रशासन के रिकौर्ड से गायब है. 24 अगस्त को एसआईटी ने जब चिट्ठी की मूल कौपी की मांग की तो वह चिट्ठी नहीं मिली. चिट्ठी की एंट्री जिस रजिस्टर में की जाती है, वह भी गायब है. एसआईटी और ईओयू के पास चिट्ठी की फोटोकौपी है और वे मूल कौपी पाना चाहते हैं.

ऐसे उजागर हुआ महाघोटाला

भागलपुर भू अर्जन कार्यालय ने 74 करोड़ रुपए का बैंक औफ बड़ौदा का चैक बिहार सरकार के खाते में ट्रांसफर करने के लिए भेजा. रिकौर्ड के मुताबिक, भू अर्जन के खाते में 175 करोड़ रुपए जमा थे. चैक को ट्रेजरी से चालान के साथ स्टेट बैंक भेजा गया. स्टेट बैंक ने चैक के खाते को क्लीयरैंस के लिए बैंक औफ बड़ौदा को भेजा.

बैंक औफ बड़ौदा ने विभिन्न कारण बता कर 3 बार चैक को स्टेट बैंक को वापस कर दिया. स्टेट बैंक ने उस चैक को भू अर्जन विभाग को लौटा दिया. बैंक द्वारा अलगअलग वजहें बता कर एक ही चैक को 3 बार वापस लौटाने से प्रशासन के कान खड़े हो गए.

प्रशासन ने बैंक औफ बड़ौदा को पत्र भेज कर रकम देने को कहा और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी तो बताया गया कि खाते में पर्याप्त रकम नहीं है. इस की जानकारी 30 जुलाई को जिलाधीश को दी गई. मामले की जांच की गई तो महाघोटाला सामने आया.

कई सवालों का जवाब देना है सरकार को

सृजन घोटाले की भनक सीए संजीत कुमार को 2013 में लगी थी और उन्होंने आरबीआई से इस की शिकायत भी की थी. आरबीआई ने सहयोग समिति के रजिस्ट्रार को जांच का आदेश दिया था पर उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई. भागलपुर, बांका और सहरसा जिलों के प्रशासन ने सृजन घोटाले को दबाने की खूब कोशिश की. 2003 में तब के डी एम रमैया ने भी बीडीओ को सृजन के खाते में सरकारी रकम जमा कराने का निर्देश दिया था. 2008 में तब के डीएम ने उस आदेश पर रोक तो लगा दी पर मामले की जांच नहीं की. अगर जांच की गई होती तो मुमकिन है कि उसी समय घोटाले का भंडाफोड़ हो जाता. इस के साथ ही, कभी इस बात की पड़ताल किसी ने नहीं की कि सहरसा जिला के भू अर्जन विभाग का खाता भागलपुर के बैंक औफ बड़ौदा में क्यों रखा गया था?

वर्ष 2013 में जयश्री ठाकुर का 7 करोड़ 32 लाख रुपए का चैक सृजन में क्यों जमा कराया गया जबकि सृजन कोईर् बैंक नहीं था और न ही उसे आरबीआई से लाइसैंस मिला था? बांका जिला की भू अर्जन पदाधिकारी रही जयश्री ठाकुर के घर पर आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपति के मामले में छापा मारा था. उस समय भी प्रशासन ने मामले की जांच क्यों नहीं की?

खास बात यह है कि सृजन का हर साल औडिट होता था. औडिट रिपोर्ट में साफ था कि वहां बैंक चलाया जाता है, जबकि उसे केवल कोऔपरेटिव सोसाइटी चलाना था. औडिट रिपोर्ट सहकारिता विभाग और जिलाधीश को भेजी जाती थी पर कभी किसी ने जांच की जरूरत नहीं समझी.

उबलते लालू यादव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कहते हैं कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी के संरक्षण में घोटाला हुआ है. यह पशुपालन से भी बड़ा घोटाला है. दोनों ने घोटाले को छिपाने के लिए ही सरकार बनाई है. घोटाले की शुरुआत साल 2005 में हुई और उसी साल नीतीश मुख्यमंत्री और सुशील मोदी उपमुख्यमंत्री बने थे.

लालू कहते हैं कि सृजन घोटाला करीब 2 हजार करोड़ रुपए का है और इस के मास्टरमाइंड सुशील कुमार मोदी हैं. वर्ष 2005 से ले कर 2013 तक वही वित्त मंत्री थे. उन के साथ ही भाजपा नेता और भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन, गिरिराज सिंह और सुशील कुमार मोदी की बहन समेत 20 आईएएस अफसर भी फंसेंगे. 25 जुलाई, 2012 को केंद्र सरकार को इस घोटाले के बारे में चिट्ठी लिख कर जानकारी दी गई थी और जांच करने की अपील की गई थी, लेकिन कोईर् जांच नहीं कराई गई. लालू दावा करते हैं कि पूरा घोटाला नीतीश कुमार की जानकारी में था, पर वे चुप्पी साधे रहे.

स्विम सूट पहनकर पूल में उतरी शाहरुख की बेटी सुहाना, क्या आपने देखी तस्वीर?

शाहरुख की तरह उनके परिवार के सदस्य भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं. यहां तक कि उनके तीनों बच्चों की फैन फोलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. खास तौर पर खबरों में शाहरुख की बेटी सुहाना का नाम अक्सर आ जाता है. कभी अपने बिकिनी पोज को लेकर, तो कभी अपने लुक को लेकर सुहाना चर्चा में बनी हुई रहती हैं.

एक बार फिर सुहाना खबरों में छा गई हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों सुहाना की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सुहाना अपने बिकिनी अवतार में दिखाई दे रही हैं. ये तस्वीर उनके फैन क्लब पेज से पोस्ट की गई है. तस्वीर में सुहाना स्विमिंग पूल के अंदर दिखाई दे रही है और उन्होंने ब्लू कलर का स्विम सूट पहन रखा है.

लोगों को उनकी ये तस्वीर बेहद पसंद आ रही है. इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. इससे पहले भी सुहाना अपनी बिकिनी पिक्स शेयर कर चुकी हैं, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी. लेकिन उनकी इस तस्वीर को लोग सराह रहे हैं. क्या आपने देखी उनकी ये तस्वीर.

Pool time

A post shared by Suhana khan (@suhana_khan_officiall) on

जानिए दिलीप कुमार नाम का ये शख्स कैसे बन गया ए आर रहमान

ए आर रहमान. इस नाम से भला कौन वाकिफ नहीं है. देश के प्रमुख संगीतकारों में से एक ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1967 को तमिलनाडु में हिंदू परिवार में हुआ था. उनका पहला नाम दिलीप कुमार था. लेकिन उनके दिलीप से ए आर रहमान बनने के पीछे बड़ी ही दिलचस्प कहानी बताई जाती है.

उनका हिंदू से मुस्लिम बनना न ही किसी के प्यार में पड़ने के कारण हुआ और न किसी और दबाव में. हां लेकिन एक वजह जरूर थी, जिसके चलते उन्हें हिंदू से मुसलमान बनना पड़ा. बताया जाता है कि 1989 में रहमान की छोटी बहन काफी बीमार पड़ गई थी, तब डौक्टरों ने कह दिया कि उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं है. इसी बीच रहमान मस्जिदों में अपनी बहन की ठीक होने की मुराद मांगते थे और वे ठीक हो गईं तो उन्होंने इस्लाम को अपना लिया.

वहीं दूसरी ओर उनकी बायोग्राफी ‘द स्पिरिट औफ म्यूजिक’ में यह बताया गया है कि उन्होंने एक ज्योतिषी के कहने पर अपना नाम बदला. रहमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपना नाम अच्छा नहीं लगता था.

एक दिन जब उनकी मां मेरी और बहन की कुंडली दिखाने एक ज्योतिषी के पास गई तो उस हिंदू ज्योतिषी ने ही उन्हें नाम बदलने की सलाह दी थी. इसके बाद उनका नाम ए आर रहमान पड़ गया. आपको बता दें रहमान को उनकी फिल्म स्लमडौग मिलेनियर के लिए दो औस्कर अवौर्ड से नवाजा गया है. वे दो ग्रैमी अवौर्ड जीतने वाले पहले भारतीय संगीतकार हैं. रहमान को इसके अलावा एक बौफ्टा अवौर्ड, एक गोल्डन ग्लोब, 4 नैशनल फिल्म अवौर्ड, 15 फिल्मफेयर अवौर्ड और 13 फिल्मफेयर साउथ के अवौर्ड मिल चुके हैं.

कुछ दिन पहले ही रहमान का गौरी लंकेश को लेकर एक बयान आया था. जिसमें उन्होंने कहा था यदि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर की हत्या जैसी घटनाएं होती रहेंगी तो यह उनका भारत नहीं है. ये बात उन्होंने मुंबई में आयोजित अपनी आगामी फिल्म ‘वन हार्ट : द ए.आर.रहमान कंसर्ट फिल्म’ के प्रीमियर के मौके पर यह बयां की थी.

लंकेश को लेकर पूछने पर रहमान ने कहा, मैं यह सुनकर बहुत दुखी हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि भारत में ऐसी बातें नहीं होंगी. अगर भारत में ऐसा होता है तो फिर यह मेरा भारत नहीं है. मैं चाहता हूं कि मेरा भारत प्रगतिशील और विनम्र बने. आपको बता किं ‘वन हार्ट..’ रहमान के उत्तरी अमेरिकी के 14 शहरों में हुए कंसर्ट टूर पर आधारित फिल्म है. इसमें रहमान और उनके बैंड के सदस्यों के साक्षात्कार और उनके रिहर्सल आदि शामिल हैं. इसमें रहमान के निजी व्यक्तित्व की जानकारी भी मिलती है.

इन तरीकों को अपनाकर अपने फोन की स्पीड़ बढ़ाएं

मौजूदा समय में 1 बिलियन से ज्यादा लोग एंड्रौयड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. इनमें से अधिकांश लोगों को उनके एंड्रौयड डिवाइस के स्लो होने की शिकायत होती है. साथ ही, समय के साथ साथ डिवाइस की स्पीड और भी धीमी होने की शिकायत आम हो जाती है.

आपके एंड्रौयड फोन की स्पीड कम होने के कई कारण हो सकते हैं. इसका मुख्य कारण फोन में कम मैमोरी, रैम और दूसरी समस्या जैसे कि वायरस भी हो सकते हैं. यहां हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं. कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप भी अपने स्लो डिवाइस को मिनटों में फास्ट कर सकते हैं.

इंटरनल स्टोरेज को मैनेज करें

किसी भी एंड्रौयड डिवाइस की खास चीज उसकी इंटरनल मैमोरी होती है. इसलिए कभी भी फोन को खरीदने से पहले उस स्मार्टफोन के स्टोरेज की जानकारी ले लें. हमेशा उस फोन को खरीदे जो ज्यादा इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं.

ब्लौटवेयर रिमूव करें

अगर आपके डिवाइस में 2 जीबी से ज्यादा रैम है तो आपको ब्लौटवेयर की चिंता करने की जरुरत नहीं है. लेकिन फोन में 2 जीबी से कम रैम है तो आप डिवाइस से ब्लौटवेयर को रिमूव कर दें. ऐसा करने से आपके फोन की क्षमता और बढ़ेगी और डिवाइस की स्पीड भी बढ़ेगी.

सिस्टम कैशे को क्लियर करें

जिन एप्स का इस्तेमाल आप रोजाना करते हैं उनके कैशे तैयार होने लगते हैं. ये कैशे आपके फोन के स्टोरेज को कम कर देते हैं. इसके अलावा, इन कैशे की वजह से आपके डिवाइस की स्पीड भी कम होती जाती है. ऐसे में यह जरुरी होता है कि अपने फोन स्टोरेज में जाकर समय-समय पर कैशे को क्लियर या डिलीट करते रहें. ऐसा करने से आपके डिवाइस की स्पीड बढ़ेगी.

जरुरी एप्स को ही करें इंस्टौल

एंड्रौयड औपरेटिंग सिस्टम में एप्स को इंस्टौल करना काफी आसान होता है. लेकिन, ऐसा जरुरी नहीं कि फोन में सभी एप्स को इंस्टौल किया जाए। औनलाइन ऐसे कई एप्स मौजूद हैं जो आपके डिवाइस के रैम और स्टोरेज को कम करते हैं। ऐसे में, अपने एंड्रैयड डिवाइस में हमेशा उन्ही एप्स को इंस्टौल करें जो आपके लिए जरुरी हो.

फालतू एप्स को हटा दें

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि एंड्रौयड डिवाइस में एप्स को इंस्टौल करना काफी आसान होता है. औनलाइन ऐसे कई एप्स मौजूद हैं जो आपके फोन के स्पेस को कम करते हैं और आपके डिवाइस की स्पीड को धीमा कर देते हैं. ऐसे में अपने फोन में केवल उन्हीं एप्स को इंस्टौल करें जो जरुरी हो. वहीं, जिन एप्स का आप ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते उन्हें अपने फोन से डिलीट कर दें.

अनावश्यक विजेट्स को करें रिमूव

कई यूजर्स अपने एंड्रौयड डिवाइस में विजेट्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. आपको बता दें कि ये विजेट्स आपके स्मार्टफोन की स्पीड को धीमा कर सकते हैं. ये विजेट्स आपके फोन के रैम को कम करता है.

डिवाइस के एनिमेशन्स करें डिसेबल

सभी एंड्रौयड डिवाइस में एनिमेशन स्केल मौजूद होते हैं जो उनकी क्वालिटी के आधार पर होते हैं. ये एनिमेशन्स आपके एंड्रौयड डिवाइस के बैटरी और परफौर्मेंस पर काफी प्रभाव डालते हैं. हालांकि, इनका एंड्रौयड डिवाइस की परफौर्मेंस पर भी असर पड़ता है. इसलिए, इसका इस्तेमाल कम करना चाहिए. इसे बंद करने के लिए आपको फोन की सेटिंग – डेवलपर औप्शन > विंडो ट्रांसिशन स्केल – 0.0 को सिलेक्ट करना होगा। इसी तरह आप फोन के एनीमेशन स्केल को भी बंद कर सकते हैं.

अपने एंड्रौयड के फर्मवेयर को अपडेट करें

एंड्रौयड डिवाइस की स्पीड में तेजी लाने के लिए हमेशा इसके नए फर्मवेयर को अपग्रेड करते रहना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि हर नए अपडेट में कुछ नया दिया हुआ होता है जो आपके डिवाइस को पहले से ज्यादा बेहतर बनाता है. इसलिए आपके एंड्रौयड डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करते रहना चाहिए. इसके लिए फोन के About Phone औप्शन में जाकर लेटेस्ट अपग्रेड को चेक कर लें.

औटो सिंक को करें डिसेबल

अगर आपका एंड्रौयड डिवाइस कई अकाउंट्स जैसे कि व्हाट्सएप, स्नैपचैट, जीमेल, औउटलुक से कनेक्टेड है तो आपको फोन के औटो सिंक फीचर को बंद कर देना चाहिए. औटो-सिंक फीचर आपके फोन की परफौर्मेंस को कम करती हैं. साथ ही, इससे आपके फोन की बैटरी भी ज्यादा खर्च होती है.

बैकग्राउंड रनिंग एप्स करें रिमूव

कुछ एप्स डिवाइस के शुरु होते ही काम करने लगते हैं. ऐसे में ये एप्स फोन के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. इन एप्स के कारण भी आपके एंड्रौयड डिवाइस की परफौर्मेंस धीमी होती है. साथ ही, फोन की स्पीड भी कम होती जाती है. ऐसे में फोन में चलने वाले इन एप्स को रिमूव कर देना चाहिए.

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, आपके ई-टिकट पर इस तारीख तक नहीं लगेगा कोई सर्विस चार्ज

सरकार ने रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाली घोषणा की है. आईआरसीटीसी से औनलाइन ट्रेन का टिकट बुक करने पर अब आपको मार्च तक सर्विस चार्ज नहीं देना होगा. पिछले साल नवंबर में लागू किए गए नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल मोड पर टिकट बुक करने पर सर्विस चार्ज माफ कर दिया गया था.

पहले यह सुविधा केवल 30 जून तक थी जिसे बाद में 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था और अब सर्विस चार्ज न देने की तारीख को मार्च 2018 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बता दें कि आईआरसीटीसी से औनलाइन टिकट बुक कराने पर 20 से 40 रुपए प्रति टिकट पर सर्विस चार्ज लिया जाता है.

29 सितंबर को आईआरसीटीसी, रेलवे टिकट एजेंसी और रेलवे बोर्ड द्वारा यात्रियों को सर्विस चार्ज न देने की सुविधा को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार इस मामले पर बात करते हुए रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 33 प्रतिशत आईआरसीटीसी का राजस्व औनलाइन बुकिंग से वसूले जाने वाले सर्विस चार्ज से आता है. पिछले वित्तीय साल के राजस्व संग्रह की बात करें तो 1500 करोड़ टिकट बुकिंग पर आईआरसीटीसी को 540 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था.

आपको बता दें कि आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप और डिजिटल भुगतान फर्म मोबिक्विक के बीच टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर साझेदारी की गई है. इसकी सूचना आईआरसीटीसी ने अपनी एक प्रेस रिलीज में दी.

इस प्रेस रिलीज के अनुसार मोबिक्विक के साथ आईआरसीटीसी ने ईजी-टू-यूज इंटरफेज शुरु करने के लिए साझेदारी की है. मोबिक्विक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और वालेट जैसे माध्यमों के जरिए ग्राहकों को आसान तरीके से भुगतान करने की सुविधा मुहैया कराता है.

मोबिक्विक के अनुसार आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी इसलिए की गई है ताकि देश को डिजिटल बनाने में मदद की जा सके. वहीं मोबिक्विक का दावा है कि इस चालू वित्त वर्ष में रिजर्व और अनरिजर्व टिकटों में 17 प्रतिशत बुकिंग बिना नकद राशि के की गई है.

मेरी बीवी का अंग बेहद कसा है. संबंध बनाते समय मेरे अंग की चमड़ी चारों तरफ से फट जाती है. क्या करूं?

सवाल
मैं 35 साल का हूं. 9 साल व 7 साल के 2 बच्चों का पिता हूं. बीवी 30 साल की है. बीवी का अंग बेहद कसा है. संबंध बनाते समय मेरे अंग की चमड़ी चारों तरफ से फट जाती है. क्या करूं?

जवाब
शादी के 10-11 सालों बाद आप को यह दिक्कत हो रही है यानी आप के अंग में कोई खराबी आ गई होगी. आप माहिर डाक्टर को अपनी तकलीफ बता कर इलाज कराएं.

ये भी पढ़ें…

सैक्स में और्गेज्म की है बड़ी भूमिका, आप भी जानिए

सैक्स की सफलता और्गेज्म पर टिकी होती है. अत: पतिपत्नी दोनों को ही और्गेज्म तक पहुंच सैक्स का आनंद लेना चाहिए. यदि सहवास के दौरान पतिपत्नी दोनों लगन के साथ सैक्स क्रिया का लुत्फ लेते हैं, तो और्गेज्म तक पहुंचना दोनों के लिए आसान हो जाता है. यदि और्गेज्म तक नहीं पहुंचते हैं तो दोनों में तनाव रहता है, झगड़े होने लगते हैं.

दिलीप जब पत्नी रूपा के साथ संबंध बनाते हैं तो फोरप्ले पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, जबकि उन की पत्नी फोरप्ले के साथ तन्मयता से सैक्स करना चाहती हैं. दिलीप के ऐसा न करने से रूपा और्गेज्म तक नहीं पहुंच पाती. अकसर दोनों में इस बात को ले कर झगड़ा होता है.

क्या है और्गेज्म

और्गेज्म सैक्स संबंध की मजबूत कड़ी है. मैडिकल साइंस के अनुसार सहवास के समय शरीर में होने वाले विभिन्न बदलावों और चरमसुख को ही और्गेज्म कहा जाता है. नईनई शादी होने पर सैक्स करने पर महिलाएं और्गेज्म का लुत्फ नहीं उठा पातीं. पर कुछ समय बाद लगातार सैक्स संबंध बनाने पर और्गेज्म पर पहुंच पाती हैं. सर्वे के अनुसार महिलाओं में फर्स्ट और्गेज्म के लिए सही उम्र 18 साल ही है.

गहरीगहरी सांसें लें: और्गेज्म के लिए पतिपत्नी के मन में दृढ़शक्ति और जिज्ञासा होनी जरूरी है. इस का आनंद पूरा शरीर उठाता है. इस की शुरुआत सांसों से होती है. सैक्स संबंध के समय सांसों पर ध्यान दें.

और्गेज्म के समीप पहुंचने पर गहरी सांसें लें और छोड़े. औक्सीजन शरीर में रक्त प्रवाह को तेज करती है. जितनी औक्सीजन लेते हैं सैक्स सुख उतना ही मजेदार बन जाता है.

सैक्स खिलौना: सैक्स टौयज की मदद से बिलकुल अलग तरह का आनंद अनुभव होता है. यह और्गेज्म तक पहुंचने का सब से आसान उपाय है. सैक्ससुख को अनुभव करने के लिए सैक्स टौयज की जरूरत नहीं होती है, लेकिन यह सहवास में उत्तेजना बढ़ाने में सहायक होता है.

कल्पनाओं का सहारा लें: सैक्सी सपने देख कर भी चरमसुख की प्राप्ति होती है. यह सहवास क्रिया को मजेदार और उत्तेजक बनाने में सहायक होता है. यदि पार्टनर के साथ उत्तेजना महसूस नहीं हो रही हो तो ऐसी स्थिति में कल्पना और्गेज्म तक पहुंचाती है.

कामोत्तेजक अंगों से खेलें: सहवास के दौरान अपने शरीर को ऐक्टिव रखें. ज्यादातर महिलाएं शरीर को कड़ा कर लेती हैं, जो गलत है. और्गेज्म के लिए शरीर का भरपूर इस्तेमाल करें.

अलगअलग आसन अपनाएं: सहवास करते वक्त केवल साधारण और आसान तरीके से सैक्स न करें पार्टनर के साथ अलगअलग सैक्स आसन अपना कर सहवास करें. ऐसा करने से और्गेज्म तक पहुंचना आसान हो जाता है.

सैक्स क्रिया में शरीर को लिप्त करें: रिलैक्स रहने की कोशिश करें. संबंध बनाते समय शरीर के 1-1 पार्ट को लिप्त करने की कोशिश करें. कामोत्तेजना के कारण मांसपेशियां सिकुड़ रही हैं तो रिलैक्स रहने की कोशिश करें. फ्रैश मूड से सहवास कर और्गेज्म तक पहुंचें.

फोरप्ले को स्थान दें: सैक्स से पहले चुंबन, स्पर्श, सहलाना, आलिंगन क्रिया करें, क्योंकि इस से कामवासना जाग्रत होती है.

डा. चंद्रकिशोर के मुताबिक पुरुषों की सैक्स इच्छा केवल शरीर तक ही सीमित होती है, जबकि महिलाएं सहवास को भावना से जोड़ती हैं. अत: फोरप्ले से और्गेज्म तक पहुंच कर इंटरकोर्स का सही आनंद लें.

हैल्थ चैकअप कराएं: यदि ये सब कर के भी सहवास में संतुष्टि नहीं मिल रही है, और्गेज्म तक नहीं पहुंच पा रही हैं, तो तुरंत डाक्टर से चैकअप करवाएं. कई बार ज्यादा दवा का सेवन भी और्गेज्म तक नहीं पहुंचने देता है. और्गेज्म तक न पहुंचने से आपसी रिश्ते खोखले होने लगते हैं. आपस में झगड़े होने लगते हैं, मानसिक तनाव होता है, यहां तक कि मैरिड लाइफ खतरे में पड़ जाती है. इसलिए पतिपत्नी दोनों ऐसे संबंध बनाएं कि दोनों ही चरमोत्कर्ष तक पहुंचें.

सैक्स दांपत्य जीवन का अहम हिस्सा है. इसे नजरअंदाज न करें. पतिपत्नी के संबंध को जिस तरह आपसी व्यवहार व सहयोग मधुरता देता है, ठीक उसी तरह सुखी सैक्स भी संबंध को और प्रगाढ़ बनाता है.

21 साल पहले आज ही के दिन शाहिद अफरीदी ने बनाया था सबसे तेज शतक का रिकार्ड

पिच पर आते ही गेंदबाजों की धुनाई के लिए मशहूर शाहिद आफरीदी को उनके फैन्स बूम बूम के नाम से भी जानते हैं. क्रिकेट इतिहास की अगर धुआंधार पारियों को ढ़ूंढा जाए तो उसमें पहला नाम शाहिद आफरीदी का होगा.

आज ही के दिन क्रिकेट की दुनिया में पाकिस्तान के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 21 साल पहले 4 अक्टूबर 1996 को नैरौबी में ऐसी पारी खेली, जो कई सालों तक सबके लिए एक बड़ी लकीर बनी रही. ऐसी बड़ी लकीर जिसे छोटा करने में दुनिया भर के बल्लेबाजों को करीब 18 साल लग गए.

मात्र 16 साल की उम्र में आफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में शतक लगाकर वनडे में सबसे तेज शतक बनाने का कारनामा किया था. अफरीदी ने इस मैच में चौके (6) से ज्यादा छक्के (11) बरसाए. आखिरकार अफरीदी 40 गेंदों में 102 रन बनाकर लौटे.

आफरीदी की इस रिकार्डतोड़ शतक की मदद से पाकिस्तान ने 371 रन का स्कोर बनाया था, जो उस समय वनडे का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था. इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 82 रनों से मात दी थी. इस मैच में शाहिद ने एक विकेट भी लिया था.

बाद में सीजे एंडरसन ने 36 गेंदों पर यह कारनामा कर अफरीदी का रिकार्ड तोड़ा. हालांकि 18 जनवरी 2015 को एबी डिविलियर्स ने केवल 31 गेंदों पर यह रिकार्ड बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया है. इस लिस्ट में अफरीदी अब भी तीसरे नंबर पर मौजूद हैं.

उन्होंने इस पारी से श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का रिकार्ड तोड़ा था. जयसूर्या ने छह महीने पहले ही 48 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाने का विश्व रिकार्ड कायम किया था.

पाकिस्तान के इस औलराउंडर ने 398 वनडे, 27 टेस्ट और 98 टी20 मैचों में हिस्सा लिया. वह अपने पहले ही मैच में रिकार्ड बनाने के अलावा मैन औफ द मैच भी रहे थे.

वनडे में सबसे तेज शतक का रिकार्ड

खिलाड़ी गेंद खिलाफ साल
एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 31 वेस्टइंडीज 2015
कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड) 36 वेस्टइंडीज 2014
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 37 श्रीलंका 1996
मार्क बाउचर (दक्षिण अफ्रीका) 44 जिम्बाब्वे 2006
शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) 45 भारत 2005
ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 45 बांग्लादेश 1999
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें