Download App

जब बढ़ानी हो तेजी से दाढ़ी

कुछ पुरुषों को दाढ़ी से लगाव होता है और वो अलग-अलग स्टाइल में दाढ़ी रखना पसंद करते हैं. लेकिन कई सारे पुरुषों को दाढ़ी बढ़ाने का आसान तरीका पता नहीं होता. हालांकि कुछ ऐसे तरीके हैं, जिससे आप दाढ़ी को प्राकृतिक रूप से सामान्य से ज्यादा गति से बढ़ा सकते हैं. अगर आप हफ्ते में कम से कम एक बार चेहरे की त्वचा का एक्सफोलिएशन करेंगे तो इससे दाढ़ी को तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी. साथ ही आपको चेहरे का मसाज भी करना होगा, ताकि दाढ़ी को जरूरी पोषण मिले और इसे तेजी से बढ़ने में मदद मिले.

  1. प्रोटीन वाले भोजन खाना, तनाव न लेना और ज्यादा सोना दाढ़ी को तेजी से बढ़ने में मदद कर सकता है. प्रोटीन शरीर को ऐसे पौष्टिक तत्व उपलब्ध कराता है जो ज्यादा बालों को उगाता है और सोना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसी समय पौष्टिक तत्व अपना काम करते हैं. साथ ही दिन में 8 ग्लास पानी पीने से भी घने और स्वस्थ बालों के विकास में मदद मिलेगी.
  2. शुरुआत में दाढ़ी के बाल अपूर्ण और खराब दिखेंगे. जैसे ही बाल बड़े होंगे, धीरे-धीरे बढ़ रहे फालिकल्स को खुद के बालों को विकसित करने का समय मिल जाएगा. ऐसे में बालों के बीच दिखने वाला खाली स्थान अपने आप छिप जाएगा. इसलिए धैर्य रखें और अपनी दाढ़ी को बढ़ने और विकसित होने दें.
  3. अपने आहार और ब्यूटी प्रोडक्ट में विटामिन बी को शामिल करें. विटामिन बी1, बी6 और बी12 भी बालों को जल्दी बढ़ाने में मदद करता है. साथ ही रोज बायोटीन का सेवन करें. यह भी बालों और नाखुनों को तेजी से बढ़ाने के लिए जाना जाता है.
  4. डेड स्किन सेल्स को हटाने से नए बालों के विकास को प्रोत्साहन मिलेगा. आप चाहें तो पुरुषों के त्वचा के लिए तैयार कोई अच्छा एक्सफोलिएट मास्क भी ट्राइ कर सकते हैं.
  5. एक बार जब आप की दाढ़ी बढ़ जाए तो इसे टौप कंडीशन में रखना भी बेहद जरूरी है. इससे आपको ट्रीम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कैस्टर के तेल को एक बेहतरीन कंडीशनिंग ट्रीटमेंट माना जाता है, जो बालों को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी दाढ़ी को सही दिशा में आगे बढ़ाएगा. इसके अलावा जैतून का तेल, नारियल तेल और पिपरमेंट के तेल को भी दाढ़ी के बालों को पोषण देने के लिए अच्छा माना जाता है.

कुछ भी तो गोलमोल नहीं बोले थे अमोल पालेकर

राजा बोला रात है,

रानी बोली रात है,

मंत्री बोला रात है,

सब बोले रात है,

ये सुबह सुबह की बात है.

पूर्वांचल के मशहूर कवि गोरख पांडे की एक कविता के इस हिस्से को वही लोग समझ पाएंगे जिनकी गहरी दिलचस्पी साहित्य में होगी. हिंदी व मराठी फिल्मों के नामी अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर की ताजी बेबाकी का इन पंक्तियों का संबंध जोड़ा है उभरती अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जो मौजूदा दौर की राजनीति से अमोल जितनी ही आहत हैं. स्वरा उस चर्चित वाकिए या हादसे कुछ भी कह लें पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहीं थीं जिसमें अमोल पालेकर को अपना पूरा भाषण नहीं देने दिया गया था.

संक्षेप में घटना इस तरह है. 8 फरवरी को मुंबई की एनजीएमए यानि नेशनल गैलरी औफ मौडर्न आर्ट में कलाकार प्रभाकर बर्बे की स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी इंसाइड द एंप्टीबौक्स में अमोल बतौर अतिथि आमंत्रित थे. जैसे ही उन्होंने अपने भाषण में यह कहा कि गैलरी के बंगलुरु और मुंबई केन्द्रों में कलाकारों की सलाहकार समितियों को भंग कर भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय मनमानी कर रहा है तो आयोजकों ने उन्हें यह कहते टोक दिया कि वे अपनी बात को आयोजन तक ही सीमित रखें.

अमोल को टोक रहीं एनजीएमए की निदेशक अनिता रूपावतरम को अमोल ने पलटकर करारा जबाब यह दिया कि मैं इसी बारे में बात कर रहा हूं, क्या आप उस पर भी सेंसरशिप लागू कर रहीं हैं.

इसके बाद वे और बेबाकी से बोले कि कलाकारों की सलाहकार समीतियों को भंग करने के बाद दिल्ली में सांस्कृतिक मंत्रालय तय करेगा कि किस कलाकार की कला का प्रदर्शन किया जाएगा और किसका नहीं. इस पर फिर उन्हें टोकते गैलरी की एक सदस्य ने चेतावनी दी कि आप कृपया प्रभाकर बर्बे के बारे में ही बोलें.

इतना सुनने पर अमोल के भीतर के कलाकार का स्वाभिमान पूरी तरह जाग उठा और उन्होंने आयोजकों की नसीहतों को नजरंदाज करते अपने मन की बात कह ही दी कि, ये जो सेंसरशिप है, जो हमने अभी यहीं देखी, कहा जा रहा है कि ये मत बोलो, वो मत बोलो, ये मत खाओ, वो मत खाओ. मैं सिर्फ इतना कहना चाह रहा हूं कि एनजीएमए जो कि कला की अभिव्यक्ति और विविध कला को देखने का पवित्र स्थल है उस पर ये नियंत्रण, जैसा कि किसी ने हाल ही में कहा है कि मानवता के खिलाफ जो युद्ध चल रहा है उसकी सबसे ताजा त्रासदी है.

अमोल ने अपनी बात पीड़ा और व्यथा को विस्तार देते लगभग अतुकांत कविता के अंदाज में  कहा कि ये सब कहां जाकर रुकेगा, आजादी का सागर सिमट रहा है धीरे धीरे लेकिन लगातार…हम इसे लेकर खामोश क्यों हैं. भाषण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ साहित्यकार नयनतारा सहगल का भी जिक्र किया कि उन्हें एक मराठी सम्मेलन में आखिरी वक्त में आने से मना कर दिया गया था क्योंकि वो जो बोलने वालीं थीं वो आज जिस हालत में हम रह रहे हैं उसकी आलोचना में था और हम यहां भी वैसी ही परिस्थिति बना रहे हैं.

इससे आगे वे कुछ बोल पाते इसके पहले ही आयोजन जाहिर है ड्रामाई तरीके से बीच में ही खत्म कर दिया गया.

फिर शुरू हुआ सोशल मीडिया का हल्ला जिसमें अमोल पालेकर का पलड़ा भारी रहा. अधिकांश बुद्धिजीवी और कलाकार उनसे सहमत थे और इस बात की हिमायत कर रहे थे कि उन्हें बोलने दिया जाना चाहिए था. सबसे सटीक टिप्पणी स्वरा भास्कर ने जिन गोरख पांडे की कविता के हवाले से दी, वे खुद अंधविश्वासों और वर्जनाओं से इतने दुखी थे कि एक वक्त में उन्होंने अपना जनेऊ तक तोड़कर फेक दिया. लोग गोरख पांडे को एक खब्त और सनकी कवि मानते थे, क्योंकि उनकी रचनाएं शोषकों के प्रति काफी मारक और प्रहारक होती थीं. लेकिन अस्सी और नब्बे के दशक में उनकी कवितायें दलित वर्ग में काफी लोकप्रिय हुईं थीं.

अमोल पालेकर और स्वरा भास्कर दोनों ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिटलरशाही पर बिना उनका नाम लिए यह भर कहा था कि देश में बोलने की आजादी नहीं है और सरकार कला और साहित्य को अपनी गिरफ्त में लेते अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंट रही है.

सच भी यही है कि नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सभी कलाकार अनुपम खेर, गजेंद्र चौहान, परेश रावल, मौसमी चटर्जी और ऋषि कपूर जैसे बनते भाटगिरी और उनकी स्तुति करते बकौल गोरख पांडे सुबह को रात बताते रहें और जो सुबह को रात नहीं  बोलेगा उसे भगवा खेमे के चौकीदार बोलने ही नहीं देंगे. पांच साल से लोकतंत्र की नई परिभाषा गढ़ रहे नरेंद्र मोदी में अपनी आलोचना बर्दाश्त करने और सुनने की हिम्मत नहीं है.

लेकिन सच और कलाकारों की आवाज वे दबा पाएंगे ऐसा सोचने की कोई वजह नहीं क्योंकि मीडिया ( ? ) के बाद कोई अगर सरकार की असल मंशा कोई उजागर कर सकता है तो वह कलाकार ही होता है जो हर दौर में शासकों की आंख की किरकिरी रहा है. खुशामदी कलाकारों को जरूर हर दौर में इनामों और खिताबों से नवाजा जाता रहा है. मौजूदा दौर इससे अछूता नहीं है, यह पांच साल में कम से कम पचास बार साबित हो चुका है.

ऐसे में अमोल पालेकर की निर्भीकता तारीफ के काबिल है. गोलमाल से लेकर मेरी बीबी की शादी जैसी हास्य फिल्मों के जरिये दर्शकों को हंसाते और गुदगुदाते रहने वाले इस अभिनेता की हिम्मत की दाद जो लोग खुलेआम नहीं दे पाये वे भी कमतर दोषी नहीं और सरकार की मनमानियों को शह देने वालों में ही शुमार किए जाएंगे.

देश का माहौल किस तरह सांप्रदायिक और भेदभाव भरा हो चला है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मोदी भक्तों ने अमोल पालेकर को पाकिस्तान चले जाने का मशवरा नहीं दिया क्योंकि वे नसीरुद्दीन शाह और आमिर खान की तरह मुसलमान नहीं हैं. अब यही लोग बेहतर बता सकते हैं कि घुटन महसूस कर रहे अमोल पालेकर जैसे अभिनेता और कलाकार कहां जाएं.

बचाएं नाखूनों को टूटने से, अपनाएं ये 7 टिप्स

क्या आपको भी सुंदर और लम्‍बे नाखून रखने का शौक है? लेकिन घरेलू कामकाज के चलते ऐसा हो नहीं पाता और आपके नाखून चटक जाते हैं या टूट जाते हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें. इस आर्टिकल में हम आपके लिए 7 ऐसे टिप्‍स लेकर आए हैं जिन पर अगर ध्‍यान दिया जाए तो नाखूनों के टूटने और चटकने की समस्‍या से निजात पाया जा सकता है.

टिप्‍स 1 : नाखूनों को दांतों से न काटे और हमेशा फाइल करें. फाइल भी हमेशा एक ही दिशा में करें. दोनों ओर से नाखूनों को फाइल न करें, इससे नाखून टूटने का खतरा बढ़ता है.

टिप्‍स 2 : नाखूनों पर सही तरीके से नेलपेंट लगाएं. ब्रश को एक ही डायरेक्‍शन में चलाएं और सही रंग और ब्रांड का चुनाव करें.

टिप्‍स 3 : अपने नाखूनों को ज्‍यादा गीला न होने दें. बिना वजह पानी में हाथों को न भीगने दें. पानी में ज्‍यादा भीगने से नाखून नम हो जाते हैं और टूट जाते हैं.

टिप्‍स 4 : अपने चेहरे और बालों की तरह नाखूनों को भी कंडीशन करें. नाखूनों को कंडीशन न करने से वह रूखे-सूखे हो जाते हैं और चटकने लगते हैं. हर दिन खाली समय मिलने पर नाखूनों पर क्रीम लगाकर उन पर अच्‍छे से मसाज करें. इससे नाखूनों को नमी मिलेगी और उनका टेक्‍सचर भी सुधरेगा.

टिप्‍स 5 : नाखून के लिए अच्‍छी क्‍वालिटी के क्‍लीपर का इस्‍तेमाल करना चाहिये, इससे नाखून खराब नहीं होते है और मजबूत बने रहते है. अच्‍छे क्‍लीपर के इस्‍तेमाल से नाखूनों का सही आकार भी आ जाता है.

टिप्‍स 6 : कभी भी नाखूनों को टूल के रूप में इस्तेमाल न करें. कुछ महिलाएं नाखूनों से डिब्‍बे को खोलने लगती है, ऐसा करने से नाखून कमजोर पड़ जाते हैं और टूटने लगते हैं.

टिप्‍स 7 : नाखूनों से नेलपौलिश छुड़ाने के लिए नेलपौलिश रिमूवर को कौटन में लेकर नाखूनों पर ज्यादा समय तक न रखें नहीं तो उनमें ज्‍यादा नमी आ जाएगी. इससे नाखून काफी कमजोर भी पड़ जाएंगे. इसके लिए जरूरी है कि उन पर अच्‍छी क्‍वालिटी के नेलपौलिश रिमूवर का इस्‍तेमाल किया जाएं और नाखूनों को कमजोर होने से बचाया जाएं.

रोस्टेड सलाद रेसिपी

सामग्री

– छोले ( 1 कप उबले हुए)

–  कद्दू (1 कप  कटा हुआ)

–  कच्चा नारियल (1/2 कप)

– नीबू का रस (1 छोटा चम्मच)

– छोला मसाला (1 बड़ा चम्मच)

– धनियापत्ती कटी  (1 बड़ा चम्मच तेल)

–  हरीमिर्च कटी हुई (थोड़ी सी)

–  कालीमिर्च पाउडर  (1/4 छोटा चम्मच)

– नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि

– कद्दू को धो व छील कर टुकड़ों में काट लें, छोले उबाल लें.

– इस में तेल, नमक व हरीमिर्च मिला कर गरम ओवन में 180 डिग्री पर 10-15 मिनट रोस्ट करें.

– 1 बरतन में छोला मसाला, नीबू रस, धनियापत्ती, नारियल, कालीमिर्च पाउडर, कद्दू और छोले मिलाएं.

स्पाइसी कलीफ्लौवर सूप

सामग्री

– गोभी (1 कप कटी हुई)

– कालीमिर्च पाउडर (थोड़ा सा)

–  1 प्याज (कटा हुआ)

–  दही (1 कप)

– तेल  (1 बड़ा चम्मच)

–  वैजिटेबल स्टौक (2 कप)

– 1 छोटा चम्मच

– करी पाउडर

– नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि

– कड़ाही में तेल गरम कर प्याज व लहसुन को भूनें, फिर करी पाउडर, नमक और गोभी डालें और ढक कर    गोभी के पकने तक पकाएं.

– अब इस में वैजिटेबल स्टौक डाल कर 1-2 मिनट उबलने दें.

– आंच बंद कर इस में दही डालें.

– हैंड मिक्सी से पीस कर कालीमिर्च पाउडर डाल कर सर्व करें.

वैलेंटाइन स्पेशल : आई मेकअप है जरूरी

इस वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा रही हैं तो अपने चेहरे को और भी ज्‍यादा आकर्षक बनाने के लिये आखों के मेकअप पर ध्‍यान दें. क्योंकि आपकी आंखे ही तो हैं जो सामने वाले को आपका दिवाना बना देती है. इसलिए जरूरी है कि पार्टनर के साथ डेट या डिनर पर जाने से पहले आप आई मेकअप करें. आपका आई मेकअप ऐसा होना चाहिये जो आपके चेहरे की खूबसूरती को और भी ज्‍यादा बढा दे. तो आइये जानते हैं इस वैलेंटाइन कैसा हो आपका आई मेकअप.

अंडर आर्इ मेकअप

सबसे पहले आंखों के नीचे पड़े गहरे अंडर आई सर्कल को कंसीलर से ढंक लें. अगर चेहरे पर पूरा मेकअप किया है और आंखों के नीचे काले गहरे धब्बे पड़े हैं तो, यह बेहद खराब दिखाई देता है.

आईब्रो

अगर आपकी आईब्रो हल्की है तो, उसे आई पेंसिल या आई लाइनर से शेप दें.

आंखों को हाईलाइट करें

मौके के हिसाब से अपने कपड़े को चुने और आंखों पर काजल या आई लाइनर जो कुछ भी सूट कर रहा हो, वह प्रयोग करें. काजल लगाते समय आंखों पर उसे फैलाने से बचें.

मस्कारा और आई कलर

मस्कारा आंखों के मेकअप को आखिरी टच देने के लिये लगाया जाता है. आंखों को उभारने के लिये ब्राइट आई कलर का प्रयोग करें. ध्यान रखें कि आपका आई कलर ड्रेस से मैचिंग होना चाहिये.

सुरभि तिवारी ने रचाया उद्योगपति से विवाह

टीवी धारावाहिक ‘‘शगुन’’ में आराधना का किरदार निभाकर चर्चा में आयी अभिनेत्री सुरभि तिवारी उसके बाद से कई धारावाहिकों मे अभिनय करती रही हैं. अब दस फरवरी को उन्होंने दिल्ली के उद्योगपति व पायलट प्रवीण कुमार सिन्हा के साथ मुंबई में एक भव्य समारोह में विवाह रचा लिया.

SURABHI_TIWARI

इस विवाह के बाद सुरभि तिवारी ने कहा- ‘‘हमारे यहां हर कोई बहुत उत्साहित था कि अंततः मैं शादी कर रही हूं. यही वजह है कि टीवी इंडस्ट्री से जुड़े मेरे तमाम दोस्त मेरे संगीत समारोह में भी शामिल हुए. इनमें सुनैना फौजदार, पम्मी मोटान, कृष्णा सोनी, जया भट्टाचार्य, जीतेन्द्र लालवानी, सुरेंद्र पाल, सोनल झा, सुरभि, सूरज थापर, यजुवेंदर सिंह, सोनी सिंह, किंशुक वैद्य और सिवया पटवानीया ने संगीत समारोह में काफी धूम मचाया.’’

SURABHI_TIWARI

सुरभि तिवारी के अनुसार यह उनके सपनों की शादी रही. वह कहती हैं- ‘‘मैं हमेशा चाहती थी कि मेरी शादी का समारोह बहुत बड़ा समारोह हो. मुझे लगता है कि जिस तरह से मेरी शादी हुई, उससे अच्छी हो नही सकती थी. मैंने अपनी हल्दी सेरेमनी में पीले रंग की साड़ी पहनी थी. मेंहंदी के लिए नीले मोरपंखों वाला लहंगा पहना था. संगीत के समय पिंक लहंगा पहना. शादी में मैंने लाल रंग का लहंगा पहना.

SURABHI_TIWARI

सुरभि और प्रवीन की पहली मुलाकात अक्टूबर 2018 में हुई थी. सुरभि तिवारी के पति प्रवीन सिन्हा पायलट के साथ उद्योगपति भी हैं. वह दिल्ली में रहते हैं. लेकिन अब वह दिल्ली छोड़कर मुंबई में सुरभि तिवारी के साथ रहेंगे. सुरभि तिवारी कहती हैं- ‘‘मैंने शादी से पहले ही कह दिया था कि मैं मुंबई छोड़कर नहीं जाउंगी. प्रवीन इस बात के लिए तैयार हो गए.’’

बहरहाल इस शादी के बाद पांच मार्च को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा.

‘अनाम’ फिल्म को लेकर क्यों उत्साहित हैं पंकज त्रिपाठी

कुछ वर्षो से अपनी अभिनय प्रतिभा के बल पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे और कई फिल्म निर्माताओं के साथ काम कर चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों फिल्मकार अनुराग बसु के साथ उनकी अगली ‘अनाम’ फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसकी मूल वजह यह है कि वह हमेशा अनुराग के साथ काम करने को इच्छुक रहे हैं. उन्होंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की है. अब उनकी यह इच्छा पूरी हो रही है. अनुराग बसु ने अपनी अगली अनाम कैडूपल श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनसे संपर्क किया है.

पंकज त्रिपाठी अपने पसंदीदा निर्दोशक अनुराग बसु के साथ यह फिल्म साइन करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. वह इसके एक भाग में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अनुराग की फिल्म उनकी पिछली हिट संगीत प्रधान फिल्म ‘‘लाइफ इन ए मेट्रो” का सिक्वल होगी. लेकिन अनुराग की इस अनाम फिल्म की कहानी अलग है. इसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, अदित्य राय कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे अभिनेताओं द्वारा अभिनीत अलग अलग कहानियां हैं.

पंकज त्रिपाठी कहते हैं- ‘‘एक अभिनेता के रूप में अनुराग बसु के साथ काम करने की मेरी इच्छा अब जाकर पूरी हुई है. मैं दादा को एक निर्देशक के अलावा एक इंसान के तौर पर भी पसंद करता हूं. मैं हमेशा उन्हें दादा कहकर बुलाता हूं. जब भी हम मिले हैं, हमने किसी दिन साथ काम करने के बारे में बात जरूर की है. मुझे उनकी लगभग सभी फिल्में बहुत पसंद हैं. चाहे वह गैगस्टर,बर्फी, जग्गा जासूस हो या फिर दूसरी फिल्में. मैंने उनकी कहानी कहने और अपनी स्क्रिप्ट और किरदारों के आसपास एक खूबसूरत दुनिया रच देने का तरीका हमेशा बेहद पसंद किया है. मैं उनके साथ काम करने को लेकर साथ ही इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं. क्योंकि इस फिल्म में वह मेरे किरदार पर बहुत ही दिलचस्पी से काम कर रहे हैं. मैं फिल्म की चार कहानियों में से एक कहानी का हिस्सा बनूंगा. मुझे उन पर पूरा भरोसा है कि वह मेरी खूबी और उर्जा का उपयोग सही दिशा में करेंगे.’’

वैलेंटाइन स्पेशल ब्यूटी टिप्स

इस समय वैलेंटाइन वीक चल रहा है और बस कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन डे भी आ जाएगा. इस समय हर तरफ प्यार का रंग बिखरा हुआ होता है. अगर आपको भी इंतजार है उस खास पल का जब कोई व्यक्ति आपको भी अपने प्यार से आम से खास बना देगा तो अपनाइए यहां दिए गए वैलेंटाइन स्पेशल ब्‍यूटी टिप्‍स, क्योंकि इस प्यार भरे मौसम में आपका खूबसूरत और आकर्षक दिखना तो बनता है.

स्मोकी आई

आखों में स्मोकी इफैक्ट देने के लिए आपको काजल पेंसिल और मस्कारा की जरूरत पड़ेगी. काजल को लगाने से पहले उसे पानी में भिंगा ले और आंख के नीचे लगाएं. इससे काजल को फैलने में मदद मिलेगी और आंखों में चमक भी आएगी. काजल लगा लेने के बाद मस्कारा का इस्तेमाल करें. याद रखें कि ओवरआल इफैक्ट शानदार होना चाहिए नहीं तो ऐसा लगेगा जैसे आंख के नीचे डार्क सर्किल बन गए हैं.

आकर्षक होंठ

red-lip

खूबसूरत होंठ के लिए लिप कलर का कोई अच्छा सा शेड इस्तेमाल करें. लिप कलर का शेड चुनते वक्त थोड़ा सावधान रहें. ऐसे कलर का चुनाव करें जो आपके रंग-रूप के अनुरूप हो. कभी भी अपने होंठ को बहुत ज्यादा चमकीला और भड़कीला न बनाएं.

गुलाबी गाल

गाल पर गुलाबी रंग का इस्तेमाल बेहद आकर्षक होता है. पर बहुत ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल न करें. सबसे पहले अपने चेहरे पर थोड़ा सा फाउंडेशन लगाएं और और कौनकेलर के जरिए दाग-धब्बों को छिपाएं. अब अपने गाल पर हल्के हाथों से बारीकी के साथ गुलाब का पाउडर लगाएं.

खूबसूरत बाल

frenchhairbraid

अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल मुलायम, चमकीले और सुगंधित हों तो अपने बालों में शैंपू और कंडीश्नर का इस्तेमाल करें. बालों में अपने लुक और ड्रेस के हिसाब से हेयर स्टाइल बनाएं.

सुंदर नाखुन

लंबे और खूबसूरत नाखुन से एक महिला की सुंदरता और भी निखर कर सामने आती है. इसलिए आप अपने नाखुन को सुंदर बनाने की कोशिश करें. अपने स्किन टोन के अनुसार आप अलग-अलग शेड के नेल पौलिश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. नेल आर्ट आज के समय में काफी प्रचलन में है और पुरुषों का ध्यान इस ओर जरूर जाता है. इसलिए अपने नाखुन का विशेष ध्यान रखें.

सही एसेसरीज

सही एसेसरीज भी बेहद जरूरी है. हो सकता है आपको ज्वेलरी से बेहद लगाव हो, पर इसका मतलब यह नहीं कि आप इसे किसी भी चीज के साथ पहन लें. ज्वेलरी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल न करें. ज्वेलरी सिर्फ आपके लुक को बेहतर बनाएगा. इसलिए अपने ज्वेलरी का चयन अपने परिधान के अनुसार ही करें.

आकर्षक हील

हील पहनने से आप अंदर से खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करती हैं. इस बात में भी कोई शक नहीं कि आप हील्स में सेक्सी दिखेंगी.

तनाव से रहना हो दूर तो आज ही अपना लें इसे

स्ट्रेस, तनाव, डिप्रेशन जैसी परेशानियां आज लोगों में बेहद आम हो गई हैं. इनके लिए प्रमुख वजहें हमारी लाइफस्टाइल और हमारा खानपान है. हमारा खानपान हमारे शारीरिक स्वास्थ के साथ साथ हमारे मानसिक स्वास्थ को भी काफी प्रभावित करती है. इस परेशानी को दूर रखने के लिए बेहद जरूरी है कि हम अपना खानपान बेहतर कर लें. कई स्टडीज में इस बात की पुष्टि हुई है कि अच्छे खानपान से आप तनाव की परेशानी से सुरक्षित रह सकते हैं. इसके अलावा स्टडी में ये भी सामने आया कि  हेल्दी डाइट से हमें न्यूट्रिएंट्स प्रचूर मात्रा में मिलते हैं जिससे हमारा वजन भी कंट्रोल में रहता है और डिप्रेशन की परेशानी भी कम होती है.

हाल ही में एक जर्नल में प्रकाशित हुई इस स्टडी के शोधकर्ताओं की टीम ने अभी तक मानसिक सेहत की जांच के लिए डाइट पर हुए क्लिनीकल ट्रायल के मौजूदा डेटा की जांच की है. नतीजों में शोधकर्ताओं ने पाया कि एक अच्छी और हेल्दी डाइट लेने से डिप्रेशन का खतरा कम होता है.

स्टडी के मुख्य लेखक ने बताया है कि, ‘ अभी इस स्टडी के रिजल्ट्स को पूरी तरह से सही साबित करने के लिए कुछ और स्टडीज करनी बाकी हैं. पर मौजूदा स्टडी के रिजल्ट्स के आधार पर ये कहा जा सकता है कि हेल्दी डाइट फौलो करने से मूड अच्छा रहता है.’

स्टडी में शामिल जानकारों की माने तो मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हमारे डाइट में न्यूट्रिएंट्स की प्रचूरता हो. इसके अलावा जंक फूड और रिफाइंड शुगर के सेवन से जितना दूर रहा जाए सेहत के लिए अच्छा है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें