कुछ वर्षो से अपनी अभिनय प्रतिभा के बल पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे और कई फिल्म निर्माताओं के साथ काम कर चुके अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों फिल्मकार अनुराग बसु के साथ उनकी अगली 'अनाम' फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसकी मूल वजह यह है कि वह हमेशा अनुराग के साथ काम करने को इच्छुक रहे हैं. उन्होंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की है. अब उनकी यह इच्छा पूरी हो रही है. अनुराग बसु ने अपनी अगली अनाम कैडूपल श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनसे संपर्क किया है.

पंकज त्रिपाठी अपने पसंदीदा निर्दोशक अनुराग बसु के साथ यह फिल्म साइन करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. वह इसके एक भाग में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि अनुराग की फिल्म उनकी पिछली हिट संगीत प्रधान फिल्म ‘‘लाइफ इन ए मेट्रो" का सिक्वल होगी. लेकिन अनुराग की इस अनाम फिल्म की कहानी अलग है. इसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, अदित्य राय कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे अभिनेताओं द्वारा अभिनीत अलग अलग कहानियां हैं.

पंकज त्रिपाठी कहते हैं- ‘‘एक अभिनेता के रूप में अनुराग बसु के साथ काम करने की मेरी इच्छा अब जाकर पूरी हुई है. मैं दादा को एक निर्देशक के अलावा एक इंसान के तौर पर भी पसंद करता हूं. मैं हमेशा उन्हें दादा कहकर बुलाता हूं. जब भी हम मिले हैं, हमने किसी दिन साथ काम करने के बारे में बात जरूर की है. मुझे उनकी लगभग सभी फिल्में बहुत पसंद हैं. चाहे वह गैगस्टर,बर्फी, जग्गा जासूस हो या फिर दूसरी फिल्में. मैंने उनकी कहानी कहने और अपनी स्क्रिप्ट और किरदारों के आसपास एक खूबसूरत दुनिया रच देने का तरीका हमेशा बेहद पसंद किया है. मैं उनके साथ काम करने को लेकर साथ ही इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं. क्योंकि इस फिल्म में वह मेरे किरदार पर बहुत ही दिलचस्पी से काम कर रहे हैं. मैं फिल्म की चार कहानियों में से एक कहानी का हिस्सा बनूंगा. मुझे उन पर पूरा भरोसा है कि वह मेरी खूबी और उर्जा का उपयोग सही दिशा में करेंगे.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...