Download App

बेटी जाह्नवी के लिए क्या है श्रीदेवी की चाहत

2018 में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के साथ ही कई दूसरे स्टार कलाकारों की संतानों के बौलीवुड में उतरने से प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गयी है. अब हर स्टार अपनी बेटी या बेटे को सफल बनाने के लिए नई नई चालें चल रहे हैं. इसमें श्रीदेवी तथा उनके पति व मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर भी पीछे नहीं हैं.

bollywood

श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर को करण जोहर अपनी होम प्रोडक्शन कंपनी‘‘धर्मा प्रोडक्शन’’की फिल्म ‘‘धड़क’’से नीलिमा अजीम के बेटे इशान खट्टर के साथ लांच कर रहे हैं. मराठी की सफलतम फिल्म‘‘सैराट’’की रीमेक वाली फिल्म‘‘धड़क’’की अस्सी प्रतिशत शूटिंग पूरी हो गयी है. अब श्रीदेवी व बोनी कपूर चाहते हैं कि फिल्म‘सैराट’जल्द से जल्द रिलीज हो. इसी के साथ जाह्नवी कपूर को रोहित शेट्टी की फिल्म‘‘सिम्बा’भी रणवीर सिंह के साथ मिल गयी है.

bollywood

उधर बौलीवुड के सूत्र दावा कर रहे हैं कि श्रीदेवी व बोनी कपूर अपनी बेटी जाह्नवी के करियर को मजबूती से जमाने के लिए मशहूर मैनेजमेंट सेलेब्रिटी रेशमा शेट्टी पर दांव लगाने जा रहे हैं. ज्ञातब्य है कि रेशमा शेट्टी कई वर्ष तक सलमान खान का काम देखती रही हैं. इसके अलावा कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय दत्त और अक्षय कुमार के करियर को संवारने का श्रेय भी रेशमा शेट्टी को ही जाता है. इसलिए श्रीदेवी चाहती हैं कि रेशमा शेट्टी सारा काम छोड़कर सिर्फ जाह्नवी कपूर की बिजनेस मैनेजर के रूप में काम कर उनके करियर को उंचाई पर पहुंचाएं. वैसे अभी तक इस मसले पर कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है.

bollywood

उधर बौलीवुड में चर्चाएं गर्म है कि यदि जाह्नवी कपूर में अभिनय क्षमता नहीं होगी, तो रेशमा शेट्टी तो क्या कोई कुछ नहीं कर सकता.

VIDEO : अगर प्रमोशन देने के लिए बौस करे “सैक्स” की मांग तो…

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

आखिर क्यों वरुण धवन को चाहिए नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद

शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ का काम पूरा करने के बाद वरुण धवन अब यशराज फिल्म्स के अगले प्रोजेक्ट के काम में जुट गए हैं. इंटरनेट पर वरुण की एक फोटो देखने को मिली है जिसमें वो सिलाई मशीन पर कपड़े सीलते हुए दिख रहे हैं.

दरअसल, वरुण जल्द ही यशराज फिल्म्स की आनेवाली फिल्म ‘सुई धागा’ में नजर आएंगे. ये फोटो भी वरुण ने इसी फिल्म को लेकर शेयर किया है. फोटो को देखकर मालूम होता है कि फिल्म में वरुण एक दर्जी का किरदार निभाने जा रहे हैं. कुछ ही समय पहले यशराज फिल्म्स ने घोषणा की थी कि उनकी फिल्म ‘सुई धागा’ में वो अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगे.

देश के बदले हालात में राजनेताओं की शरणागति जरुरी हो गयी है या कलाकारों की सोच बदल रही है, यह तो पता नही. मगर हांगकांग में अपने वैक्स स्टैच्यू का अनावरण करने के बाद अभिनेता वरूण धवन ने ऐलान किया है कि अब उन्हें अपनी नई फिल्म ‘‘सुई धागा : मेड इन इंडिया’’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महात्मा गांधी के आशीर्वाद की जरुरत है. अब इसकी उन्हे जरुरत क्यों है, इसका कोई खुलासा नहीं किया है.

मगर फिल्म ‘‘सुई धागा’’ की कहानी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम से प्रेरित है. फिल्म ‘‘सुई धागा’’ की कहानी आत्म निर्भरता के माध्यम से प्यार व अपने सम्मान की तलाश की कहानी है. फिल्म में वरूण धवन एक दर्जी और अनुष्का शर्मा एम्ब्रायडरी (कढ़ाई) करने वाली का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म हर इंसान के आत्म निर्भर होने का जश्न मनाती है. कुल मिलाकर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार शरत कटारिया निर्देशित फिल्म ‘‘सुई धागा’’ केंद्र सरकार की मुहीम को प्रचारित करने वाली फिल्म है.

कपड़ो में कढ़ाई सीख रही हैं अनुष्का

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर सुई धागा में अपने फर्स्ट लुक की फोटो शेयर की है. फोटो में अनुष्का कपड़े पर फूलों की कढ़ाई कर रही हैं. फोटो के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- कतरन से बुनी कहानी, पैबंद लगा के है सुनानी. इससे पहले फर्स्ट लुक में वरुण सिलाई मशीन पर दर्जी के रोल में कपड़े की सिलाई करते नजर आ रहे थे.

इस फिल्म को लेकर गांधी जयंती के मौके पर एक वीडियो भी शेयर किया गया था जिसमें वरुण और अनुष्का ने कहा, “जो बना लौह से,  लहू से,  आग से,  देश के लिए बना,  देश से बना सत्य का था आग्रह,  नई थी कल्पना. आत्मनिर्भरता के चरखे से किया पराधीनता का खात्मा. नाम था मोहनदास, पर कहते हैं जिसे महात्मा. सादे कपड़ों पे इरादे बुने, ऐसा दिया हमें सुई धागा. असली मेड इन इंडिया बापू को सुई धागा का सलाम. और हर उस कारगीर को सलाम जिसके दम से है, मेड इन इंडिया.”

इस वीडियो में वरुण और अनुष्का गांधीजी के आदर्शों को और स्वदेशी सामान को प्रमोट करते दिख रहे हैं.

इससे पहले वरुण धवन की फिल्म जुड़वा 2 को बौक्स औफिस पर अच्छा खासा रिस्पौन्स मिला था. इस फिल्म में मुख्य किरदार में जैकलिन फर्नांडिज और तापसी पन्नू थीं.

VIDEO : अगर प्रमोशन देने के लिए बौस करे “सैक्स” की मांग तो…

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

मैं डैंड्रफ की समस्या से ग्रस्त हूं. कई ऐंटीडैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल किए. डैंड्रफ ईचिंग भी करता है. कोई समाधान बताएं.

सवाल
मैं चिपचिपे डैंड्रफ की समस्या से ग्रस्त हूं. मैं ने कई ऐंटीडैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल किए, परंतु सब बेकार. कई लोगों ने मुझे कपूर और बादाम के तेल की मालिश करने की भी सलाह दी. पर समस्या जस की तस बनी हुई है. साथ ही डैंड्रफ ईचिंग भी करता है. कृपया कोई समाधान बताएं.

जवाब
डैंड्रफ की समस्या आमतौर पर ड्राई और औयली दोनों किस्म के बालों में होती है. इसे यदि समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो इस के झड़ने से त्वचा में इन्फैक्शन फैलने का डर रहता है, साथ ही बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं, जिस की वजह से बाल झड़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इसलिए इसे समय रहते रोकना बेहद जरूरी है. इस के लिए सप्ताह में कम से कम 3 बार बालों में शैंपू करें और उन्हें धोने के लिए बहुत ज्यादा गरम पानी के बजाय कुनकुने पानी का प्रयोग करें.

औयली बाल होने के कारण रूसी है तो 1 चम्मच त्रिफला पाउडर को 1 गिलास पानी में डाल कर कुछ देर के लिए उबाल लें. ठंडा हो जाने पर इसे छान लें और फिर इस में 2 बड़े चम्मच सिरका मिक्स कर रात में इस से सिर की मसाज करें. सुबह किसी अच्छे शैंपू से बालों को धो लें. इन सब विधियों को अपनाने पर भी यदि समस्या का हल न हो तो किसी अच्छे कौस्मैटिक क्लीनिक में जा कर ओजोन ट्रीटमैंट या बायोप्ट्रोन की सिटिंग ले सकती हैं. इस से डैंड्रफ कंट्रोल होगा.

ये भी पढ़ें

डैंड्रफ से अब मिनटों में मिलेगा छुटकारा

डैंड्रफ या रूसी सिर की एक आम समस्या है, जो बैक्टीरिया तथा सिर पर फंगल इन्फेक्शन से होती है. इस फंगल इन्फेक्शन का एक प्रमुख कारण भोजन में पोषक तत्वों की कमी भी है. रूखे सूखे से बालों से झड़ते हुये दिखने वाले ड्राय डैंड्रफ सिर की त्वचा में खुजलाहट के साथ अक्सर परेशान करने वाले होते हैं. बालों की यह समस्या तब और भी शर्मिंदा करने वाली होती है जब हम किसी दोस्त के घर या किसी सार्वजनिक स्थान पर कई लोगों के साथ होते हैं और डैंड्रफ के कारण नाखून से सिर खुजलाते हैं. अगर आपकी यह आदत नियमित हो जाती है तो यह आपको लोगों और दोस्तों के बीच हंसी का पात्र बना सकती हैं. यहां हम आपको कुछ सरल घरेलू उपाय बता रहें हैं जिसे अपनाकर आप स्वाभाविक रूप से रूसी से छुटकारा पा सकते हैं. आइये पहले हम यह जानते हैं कि डेंड्रफ के क्या कारण  हैं.

डेंड्रफ के कारण

बालो के तैलीय होने से गंदगी और धूल सिर की त्वचा या जड़ो मे चिपक जाती है जो की रूसी का कारण बनती है. रोजाना शेंपू करना बालों के लिए ठीक नहीं है. जो लोग घर मे ही रहते हैं उन्हे 4 से 5 दिन के बाद और जो लोग बाहर जाते रहते हैं उन्हें 3 से 4 दिन के बाद शेंपू करना चाहिए. हमे अपने भोजन में उचित आहार जैसे हरी सब्जियों, नट और बीज को प्राथमिकता देनी चाहिए. असंतुलित आहार भी हमें रूसी की ओर ले जाता है.  सिर की त्वचा पर जमी हुई कवक और एक्जिमा भी रूसी का कारण होती है. यहां हम आप को कुछ सरल घरेलू उपाय बता रहें हैं जिसे अपनाकर आप स्वाभाविक रूप से रूसी से छुटकारा पा सकते हैं.

नींबू

सिर में किसी भी तरह के डैंड्रफ का उपचार करने के लिए नींबू बहुत सामान्य और असरकारी है. इसके लिए एक ताजे नींबू का रस निकाल लें. इस नींबू के रस को बालों की जड़ों में लगाएं. इसे कुछ देर रखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धोकर शैम्पू कर लें. अगर आप नींबू को सीधे तौर पर बालों में नहीं लगाना चाहतीं तो पानी में नींबू का रस मिला ले और उसे बालों में जड़ों से लेकर लंबाई तक डालें और उसके बाद सादे पानी से बालों को धो लें.

नींबू  और मुलतानी मिट्टी

3 चम्मच नींबू का रस + 1 कप मुलतानी मिट्टी + पानी. इससे बना लेप हफ्ते में दो बार लगाये.

नारियल का तेल व कपूर

सिर की त्वचा में मौश्चर या प्राकृतिक तेल की कमी की वजह से त्वचा नमी खो देती है और खुश्क हो जाती है जो रूसी के रूप में बालों या कंधों पर दिखाई देती है. बालों से झड़ने वाली रूसी जो सिर की त्वचा में ड्रायनेस की वजह से होती है, उसके इलाज में नारियल तेल की बालों में मालिश बहुत कारगर उपाय है. रूसी से बचने और सिर की खुजली को दूर करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग करें. यह बहुत आसान उपाय है. रात में सोने के पहले या शैम्पू करने के एक घण्टे पहले लगा कर कुछ ही दिनों में रूसी से छुटकारा पाया जा सकता है.
250 ग्राम नारियल के तेल मे 50 ग्राम गेंदे के फूल मिलाकर 15 मिनिट तक चूल्‍हे पर गर्म करे और अंत मे 2 चुटकी कपूर मिलाए, फिर थोड़ा ठंडा करके सिर की त्वचा पर लगाएं. कपूर बेक्टीरिया व संक्रमण को रोकता है.

केले से सिर की खुजली का उपाय

अगर आपके सिर में रूसी की वजह से खुजली होती हो तो एक केले को हाथों से मसल कर अच्छी तरह मिक्स कर लें और पेस्ट बना लें. इसे सिर की त्वचा या बालों की जड़ों से लेकर पूरे बालों में हेयर मास्क की तरह लगा कर 30 मिनट तक रखें और उसके बाद बालों को सामान्य तरीके से धो लें.

सिर में फुंसी या खुजली के घरेलू उपाय में एलोवेरा

एलोवेरा की पत्तिया या एलोवेरा जेल डैंड्रफ के घरेलू इलाज के लिए वरदान है. इसके लिए एलोवेरा की पत्तियों को तोड़कर उसका पल्प निकाल लें. इसे हाथों से मिक्स कर सिर की त्वचा में मसाज करते हुये लगाएं और 15 से 20 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धोकर साफ कर लें.

तिल का तेल

अगर आपके बालों में रूसी है और साथ ही सिर में इसकी वजह से खुजलाहट भी होती है तो तिल के तेल का यह उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है. तिल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें और अंगुलियों की मदद से सिर की स्किन में 5 से 7 मिनट तक हल्की मसाज करें. मसाज के बाद सिर को किसी मोटे तौलिये से बांधकर कवर कर लें और एक घंटे के बाद बालों को धो लें.

मेथी दाने व एप्पल साइडर सिरका

2 चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो कर रखें, फिर सुबह पीस लें, इसमें 2 चम्मच एप्पल साइडर सिरका मिलाएं और 20 मिनिट तक बालों की त्वचा मे लगाए और फिर शैम्पू से धो ले. एप्पल साइडर सिरका अगर नहीं है तो नींबू का उपयोग भी कर सकते हैं.

बेकिंग सोडा

2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा को 2 बड़े चम्मच पानी के साथ मिलाकर सिर की त्वचा मे 15 मिनिट लगाने के बाद धो लें. इससे जो भी संक्रमण होगा वो निकल जाएगा. इन उपायों का पालन तब तक करें जब तक की रूसी से छुटकारा ना मिल जाए.

जैतून तेल

बालों की जड़ों मे जैतून का तेल लगाए फिर गर्म तौलिये (गर्म पानी से भीगा हुआ) को बालों के ऊपर लपेट लें.

जोजोबा आइल

जोजोबा आइल सिर की त्वचा की खुजली के लिए बहुत कारगर उपाय है. रात में हथेली में जोजोबा आइल की कुछ बूंदें लेकर बालों की जड़ों में हल्की मसाज के साथ लगाएं. इसे रात भर के लिए बालों में लगा रहने दें और सुबह बालों को शैम्पू की मदद से साफ कर लें. बालों से रूसी के प्राकृतिक उपाय में जोजोबा आइल बहुत फायदेमंद होता है.

दही का इस्तमाल

दही डैंड्रफ को हटाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. इसमें प्राकृतिक गुण होते हैं जो सिर में बैक्टीरिया या फंगस द्वारा पैदा किये जाने वाले इन्फेक्शन से हमें बचाते हैं. 2 से 3 दिन पुराने दही को बालों की जड़ों मे लगाएं, फिर 20 मिनिट के बाद शेम्पू कर लें.

नीम के पत्तों का प्रयोग

1 मुठ्ठी नीम की पत्तियों को 4 कप पानी के साथ उबाल लें, फिर इस घोल को ठंडाकर इसके पानी से बालों को धो लें. कम से कम हफ्ते मे 3 बार इस विधि का पालन करें.

मेथी का प्रयोग

आप मेथी की मदद से आसानी से डैंड्रफ को दूर कर सकते हैं. 2 चम्मच मेथी को रातभर पानी में डुबोकर रखें. अगली सुबह मेथी को पीसकर महीन पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अपने सिर पर लगाकर 30 मिनट तक रखें, इसके बाद धो लें. जिस पानी में आपने मेथी को भिगोया था, उसे न फेंकें. इस पानी से अंत में बाल धोएं या आफ्टर शावर हेयर टॉनिक की तरह इस्तेमाल करें.

सिरके  का प्रयोग

सिरके में प्राकृतिक एसिडिक गुण होते हैं, अतः इसके प्रयोग से आपकी त्वचा और सिर से आसानी से गन्दगी और डैंड्रफ दूर हो जाते हैं. पानी और सिरके को बराबर मात्रा में मिलाएं. इस मिश्रण को रुई का प्रयोग करके अपने सिर पर लगाएं तथा रात भर छोड़ दें. अगली सुबह अपने बालों को एक शैम्पू से धो लें.

Ph नियंत्रण के लिए टमाटर का रस

डैंड्रफ होने का एक कारण सिर के ph स्तर में असमानता आ जाना है. टमाटर का रस अपने एसिडिक तत्वों के माध्यम से ph के स्तर में सुधार ले आता है और इस तरह यह डैंड्रफ को भी दूर रखता है. टमाटर के रस को नारियल के तेल के साथ मिलाएं और इससे सिर पर मालिश करें और एक घंटे के बाद शैम्पू से धो लें.

अदरक के गुण

एक पतले कपड़े की मदद से अदरक को कसकर निचोड़ें तथा इसे तिल के तेल के साथ मिलाएं. इस तेल से अपने बालों और सिर पर मालिश करें एवं 15 मिनट के बाद बालों को धो लें. अगर आप तेजी से बालों से डैंड्रफ को निकालना चाहते हैं तो अदरक के द्वारा आप ये कर सकते हैं. यह डैंड्रफ के बेहतरीन उपचारों में से एक है, क्योंकि यह सिर के ऊपर हुए फंगल संक्रमण को ठीक करता है.

हिना और आंवला का प्रयोग

हिना का प्रयोग डैन्ड्रफ दूर करने तथा सिर की अन्य समस्याओं जैसे खुजली एवं तैलीयपन से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है. यह बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर का काम करता है. हिना और आंवला के पाउडर को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स करें. नींबू का रस, जैतून का तेल डालें, अब इस मिश्रण को पानी की सहायता से घोलें. एक घण्टे बाद इसे बालों व बालों की जड़ों पर लगाएं.  धोने से पहले इसे करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें.

तुलसी पैक

तुलसी एक ऐसी जड़ीबूटी है जिसमें एंटीसेप्टिक (antiseptic) गुण होते हैं. जो संक्रमण को दूर करने में मददगार साबित होती है. अब आप ग्राइंडर (grinder) में थोड़ी सी तुलसी की पत्तियों को पीसकर एक पैक तैयार करें. इसका प्रयोग अपने सिर पर करें, इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें तथा इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें.

VIDEO : अगर प्रमोशन देने के लिए बौस करे “सैक्स” की मांग तो…

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

कोहली से नाराज हुए धवन, दिखाई आंखें

हाल ही में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच छह वनडे मैचों की सीरिज हुई, जिसमें भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच के दौरान भारतीय टीम की ओर से धवन और रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी कर मैच की अच्छी शुरुआत की. रोहित अच्छे शौट लगा रहे थें. तो उसी दौरान अचानक से वे खराब शौट के कारण अपना कैच मोर्ने मोर्कल को दे बैठे. जब धवन अच्छी फौर्म में खेल रहे थें, तो आउट कैसे हुए? धवन अच्छी फौर्म में खेल रहे थे पर वह कोहली की वजह से रन आउट हो गए. जिस कारण धवन बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धवन इस मैच के दौरान रन आउट हुए थे. धवन क्रीज पर थे, तो उस समय उन्हें गेंद का पता ही नहीं चला कि वह किस ओर गई. दूसरे छोर से कोहली रन लेने के लिए भागे. कोहली भागते-भागते आधी पिच से पार चले गए थे तो फिर धवन को भी रन लेने के लिए दौड़ना पड़ा. उस दौरान मकरम ने धवन को रन आउट कर दिया. इस रन आउट से धवन बिल्कुल भी खुश नजर नहीं थे. जिसके बाद उन्होंने कोहली के प्रति अपनी नाराजगी मैदान में ही जता दी. धवन कोहली की ओर इशारा करते हुए मुंह में कुछ बोलते-बोलते पवेलियन लौट गए. वैसे उस समय रन लेने की कोई जरुरत नहीं थी. इसलिए कोहली भी इस तरह से धवन के आउट होने पर बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आएं.

शिखर धवन 29 गेंदों पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें उन्होंने 6 चौके लगाएं. पहले वनडे में भारत ने इसे 6 विकेट से जीता है. दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 270 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारतीय खिलाड़ियों की शुरुआत काफी बेहतर रही. विराट कोहली ने 112 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली और रहाणे के मैच में डटे रहने पर भारत ने मैच को अपने नाम किया.

जियो दे रहा है 200% कैशबैक, इस तरह आप भी उठा सकते हैं लाभ

जियो ने जब से टेलीकौम इंडस्ट्री में एंट्री की है, तब से अन्य कंपनियां भी लगातार नए- नए औफर पेश कर रही हैं. रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर बंपर औफर पेश किया है. जिसे देखकर लगता है कि टेलीकौम इंडस्ट्री में अभी प्राइस वार खत्म होने वाला नहीं है. वैसे जो भी हो इन सबके बीच फायदा ग्राहकों का ही हो रहा है. अब रिलायंस जियो ने ‘गेट अप टू 200 पर्सेंट कैशबैक’ औफर पेश किया है.

कुछ समय पहले अमेजन ने जियो के साथ पार्टनशिप की थी. इसके बाद ग्राहकों को फायदा होने की उम्मीद थी, अब उसका असर भी दिखना शुरू हो गया है. अगर आप अमेजन से रिचार्ज कराते हैं तो आपको कम से कम 50 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा. बता दें, हाल ही में जियो ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, एयरसेल और टाटा डोकोमो के साथ पार्टनरशिप की थी.

यदि आपने रिलायंस जियो का 84 दिन का रिचार्ज कराया था, तब वो इस सप्ताह खत्म होने वाला है. ऐसे में जियो के किस प्लान में ज्यादा बेनीफिट होगा और कहां से रिचार्ज कराने पर कितना फायदा होगा? आइये जानते हैं इसके बारें में-

क्या है औफर

इस औफर के तहत अगर जियो यूजर्स 398 रुपये या उससे ज्यादा का रीचार्ज कराते हैं तो उन्हें 799 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा. 398 रुपये का रीचार्ज यदि यूजर्स MyJio ऐप या Jio.com से कराते हैं तो उन्हें 100 प्रतिशत यानी 400 का इंस्टेंट कैशबैक MyJio के ‘My vouchers’ सेक्शन में मिलेगा. यह 400 रुपये का कैशबैक 50-50 रुपये के आठ वाउचर के रुप में मिलेगा. कंपनी का ये औफर सीमित समय के लिए है. इस औफर का फायदा आप एक फरवरी से 28 फरवरी तक ही उठा सकते हैं. इस औफर का फायदा नए और पुराने दोनों कस्टमर को दिया जाएगां

इस तरह मिलेगा फायदा

इस वाउचर को कंपनी के किसी भी 300 रुपये से मंहगे प्लान के रिचार्ज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस तरह इन आठ वाउचर को ग्राहक आठ बार रिचार्ज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही यूजर्स 91 रुपये या उससे ऊपर के एड-औन रिचार्ज के लिए भी ये वाउचर इस्तेमाल कर सकते हैं.

कहां कितना कैशबैक

मोबिक्विक मोबाइल वौलेट पर भी जियो के नए और पुराने दोनों ग्राहकों को रिचार्ज कराने पर 399 रुपये का कैशबैक मिलेगा. ये रिचार्ज कराने वाले नए यूजर्स को पेटीएम पर 50 रुपये का कैशबैक और पुराने यूजर्स को 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा. वहीं एमेजन पे पर ये कैशबैक 50 रुपये होगा. फोन पे वौलेट पर यूजर्स को 75 रुपये और फ्रीचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा. भीम यूजर्स को रिचार्ज पर 100 रुपये (नए यूजर्स) और पुराने यूजर्स को 30 रुपये कैशबैक मिलेंगे. ये औफर 1 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक किए गए रिचार्ज पर उपलब्ध होगा. जियो की ओर से ग्राहकों को 399 रुपये का रिचार्ज सजेस्ट किया गया है. जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कौल दी जा रही है.

जियो ने 49 रुपये का प्लान भी लौन्च किया है

हाल ही में जियो ने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई प्लान लौन्च किए हैं. जियो ने 49 रुपये का प्लान भी लौन्च किया है. जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है. इस प्लान को रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कौलिंग और रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा के साथ 42GB डाटा मिलता है.

करोड़ों लोग यूज करते हैं जियो

रिलांयस जियो अपने सस्ते 4जी फीचर फोन और 49 रुपये के सस्ते प्लान से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में उन लोगों को आकर्षित कर रहा है जो लोग अभी तक पैसे की तंगी के चलते 4जी फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाते थे, अब ऐसे लोगों की संख्या करोड़ों में हैं. वैसे जियो और जियोफोन का प्रयोग किया जा रहा है उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही ग्रामीण भारत में जियोफोन का दबदबा हो जाएगा.

VIDEO : रोज के खाने में स्वाद जगा देंगे ये 10 टिप्स

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने में आ रही है दिक्कत, ये तरीका आजमाएं

व्हाट्सऐप का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके साथ ही यूजर्स की दिक्कतें भी बढ़ रही हैं. अब व्हाट्सऐप के एंड्रौयड यूजर्स की एक नई दिक्कत आ रही है. इस एरर का नाम है ‘Obsolete Error’. यह दिक्कत आने पर व्हाट्सऐप पूरी तरह बंद हो जाता है. कोई औप्शन नहीं आता है. यह दिक्कत आने पर व्हाट्सऐप खोलते हैं तो डिस्प्ले पर व्हाट्सऐप को गूगल प्ले स्टोर से अपडेट करने के लिए मैसेज आता है.

जबकि गूगल प्ले स्टोर पर इसे अपडेट या इंस्टौल करने का औप्शन भी नहीं आती है. इस दिक्कत के बारे में व्हाट्सऐप का कहना है कि ‘हमें इसकी जानकारी है, इस प्रौबलम को दूर कर लिया गया है.” अगर आपके फोन में भी यही दिक्कत आ गई है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इस प्रौबलम को दूर कर सकते हैं.

1- इस प्रौबलम को दूर करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाना होगा. वहां जाकर अननौन सोर्स से ऐप इंस्टौल करने को अलाउ करना होगा. (phone Settings > Security > Allow installation of app from unknown sources)

2- इसके बाद व्हाट्सऐप.com/android पर जाना होगा. यहां से व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा.

3- डाउनलोड करने के बाद व्हाट्सऐप को इंस्टौल करना है. ऐसा करते ही आपका व्हाट्सऐप चलने लगेगा. ऐसे व्हाट्सऐप अपडेट करने के बाद पूरा डेटा वैसे ही रहेगा जैसे पहले था.

आपको बता दें कि व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में व्हाट्सऐप औडियो कौल को वीडियो कौल पर स्विच करने के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप औडियो कौल को बिना कट किए वीडियो कौल पर स्विच किया जा सकेगा. हालांकि औडियो कौल को वीडियो पर स्विच करने से पहले उसे दूसरे यूजर की परमिशन की जरूरत पड़ेगी. बिना परमिशन के कौल को स्विच नहीं किया जा सकेगा.

VIDEO : रोज के खाने में स्वाद जगा देंगे ये 10 टिप्स

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

अगर वेब ब्राउजर में सेव करते हैं पासवर्ड, तो हो जाएं सावधान..!

आमतौर पर हम सभी वेब ब्राउजर्स में पासवर्ड सेव करके रखते हैं. केवल पासवर्ड ही नहीं यूजरनेम, ऐड्रेस और दूसरी जानकारियां जिनकी जरूरत किसी वेबसाइट को लौग इन करने में होती है हम इसे भी ब्राउजर में सेव कर देते हैं, ताकि हमें बार बार पासवर्ड डालने की झंझट से निजात मिल सके और लौग इन करने में आसानी हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना हम सब लिए कितना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है.

सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने ब्राउजर्स के इनबिल्ट पासवर्ड मैनेजर में एक बग यानी खामी ढूंढी है जो 11 साल पुरानी है. इसके जरिए ही कोई आपके ब्राउजर में से सेव किए गए पासवर्ड्स और दूसरी जानकारियां चुरा सकता है. इस मामले की गंभीरता ये है कि हैकर्स किसी खतरनाक इरादे को अंजाम देने के लिए बिना आपके इंटरऐक्शन के पासवर्ड्स चुरा सकते हैं.

किस वेब ब्राउजर से चुराए जा सकते हैं पासवर्ड्स ?

गूगल क्रोम डेस्कटौप पर इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे पौपुलर वेब ब्राउजर है और इसमें से भी सेव किये गए पासवर्ड्स और सभी जरूरी जानकारियों को चोरी किया जा सकता है. क्रोम के अलावा मोजिला फायरफौक्स और ओपेरा ब्राउजर भी इस खामी की वजह से प्रभावित किए जा सकते हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि माइक्रोसौफ्ट का ऐज ब्राउजर भी पासवर्ड मैनेजर में मिले इस बग से सुरक्षित नहीं है.

गौरतलब है कि इन सभी वेब ब्राउजर्स में एक इनबिल्ट पासवर्ड मैनेजर होता है जहां वेबसाइट का यूआरएल, यूजरनेम और पासवर्ड सेव होते हैं. हालांकि इसके लिए आपसे ब्राउजर इजाजत मांगता है. बाद में इसे ऐक्सेस करने के लिए आपको जीमेल का पासवर्ड या उस ब्राउजर में किए गए लौग इन का पासवर्ड देना होता है.

कौन चुरा रहा है ब्राउजर में सेव किए गए पासवर्ड्स?

प्रिंस्टन सेंटर फौर इनफौर्मेशन टेक्नोलौजी पौलिसी के कुछ शोधकर्ता ने पाया है कि AdThink और OnAudiance नाम की दो मार्केटिंग कंपनियां ब्राउजर में दिए गए इनबिल्ट पासवर्ड में सेंध मारती है.

शोधकर्ता ने यह भी पाया है कि थर्ड पार्टी ट्रैकिंग स्क्रिप्ट के जरिए ये वेबसाइट्स वेबपेज के बैकग्राउंड में न दिखने वाला लौग इन फौर्म इंजेक्ट करते हैं. इससे ब्राउजर आधारित इनबिल्ट पासवर्ड मैनेजर यूजर की सेव्ड जानकारियां जैसे यूजरनेम और पासवर्ड चुराते हैं और आपकी जरूरी जानकारियों का मिसयूज कर सकते हैं.

कैसे करें बचाव ?

इस तरह के सेंध से बचना आपके लिए बेहद जरूरी है. साधारण सी बात है, अगर आप किसी वेब ब्राउजर में पासवर्ड अपना यूजरनेम सेव ही नहीं करेंगे तो किसी भी विज्ञापन कंपनियों के लिए इसे चुराना बेहद ही मुश्किल हो जाएगा.

पासवर्ड चोरी ही नहीं और भी कई नुकसान है ब्राउजर में पासवर्ड सेव करने के. ब्राउजर में पासवर्ड सेव करने के नुकसान को आप इस तरह से समझ सकते है कि अगर आपने कहीं ब्राउजर खुला छोड़ा है तो कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है. इसलिए सतर्क रहें और जहां तक हो सके किसी भी वेब ब्राउजर में पासवर्ड सेव करने से बचें.

VIDEO : रोज के खाने में स्वाद जगा देंगे ये 10 टिप्स

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

कांग्रेस का बढ़ता कद और देश को फिर मिलता मजबूत विपक्ष

गुजरात चुनावों के 4-5 माह पूर्व पक्का ही लग रहा था कि गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 2014 के लोकसभा चुनावों वाला समर्थन पाएगी जिस का अर्थ होता 182 में से 140-160 सीटें. 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा से सिर्फ 17 सीटों पर आगे रह पाई थी.

इस तरह 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 165 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में बहुमत मिला था. इसी को आधार मान कर अमित शाह 160 सीटों पर जीतने का दावा कर रहे थे. अब राहुल गांधी को 83 सीटों पर सफलता मिली और इस तरह राहुल गांधी ने भाजपा से अंदाजे से ज्यादा 60-62 सीटें छीन कर चाहे पूरी जीत हासिल न की हो, यह दर्शा दिया है कि वे कांग्रेस को अब लड़ने के मूड में ला रहे हैं.

कांग्रेस में ऐसे कोई सुर्खाब के पर नहीं लगे हैं कि अगले चुनावों में उस की जीत के बाद देश में उन्नति के घोड़े दौड़ने लगेंगे और सर्वत्र शांति व समृद्धि छा जाएगी. कांग्रेस की मौजूदगी का बस इतना फर्क होगा कि भारतीय जनता पार्टी का परिचित पर अघोषित महंतवादी एजेंडा लागू होने में रुकावटें लगने लगेंगी. आजकल सरकारी फैसलों में हर जगह यह दिख रहा है कि सरकार अपनी वैसी ही मनमानी करती है जैसी मुहूर्त निकालने, कुंडली मिलाने, मंदिरों के दरवाजे खोलने पर दिखती है.

कांग्रेस को जो समर्थन सब जगह मिलना बंद हुआ था वह गुजरात के प्रचार के बाद मिलने लगेगा. पंजाब के कई शहरों के चुनावों में कांग्रेस की जीत और अकालीभाजपा गठबंधन का फिसलना कुछ ऐसा ही दिखाता है. राजस्थान में भी यही दिखा. पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिखा था. सोनिया गांधी की शारीरिक कमजोरी का जो नुकसान कांग्रेस को हुआ था अब राहुल गांधी की सक्रियता से कम हो सकता है.

देश को मजबूत विपक्ष इसलिए चाहिए क्योंकि यहां सरकारें आमतौर पर बहुमत पाते ही इंदिरा गांधी मोड में आ जाती हैं. यह उन राज्यों में दिखता रहा है जहां राज्य सरकार किसी छोर्टी पार्टी की हो तो अच्छा बहुमत पाते ही दंभी हो जाती है. जयललिता, मायावती, ममता बनर्जी, कम्यूनिस्ट पार्टियों की सरकारें, शिव सेना की सरकार इस बात के नमूने हैं. बहुमत में आते ही मनमरजी होने लगती है. पैसा बरबाद होने लगता है. अनापशनाप फैसले लिए जाने लगते हैं. जनता की सुनवाई बंद हो जाती है.

भारतीय जनता पार्टी की इस मनमानी पर कांग्रेस रोक लगा सके यही काफी होगा.

VIDEO : रोज के खाने में स्वाद जगा देंगे ये 10 टिप्स

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

आतंकी साजिशों के खिलाफ अशरफ गनी की अपील

हालिया खतरनाक आतंकी वारदातों, खासकर राजधानी काबुल की घटना के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश के राजनीतिक अभिजात वर्ग से दलगत भावना से ऊपर उठकर व्यापक देशहित और राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुट संघर्ष का जो आह्वान किया है, उस पर संजीदगी से गौर करने की जरूरत है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि ‘जो लोग खुद को मुसलमान या अफगान समझते हैं, उन्हें अब धार्मिक षड्यंत्रकारियों व खुफिया एजेंसियों की बर्बर कठपुतलियों से खुद को सिर्फ बातों में ही नहीं, व्यवहार में भी अलग दिखना होगा.’

पाकिस्तान समर्थित आतंकी गुटों की हालिया बर्बरता की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सभी स्तरों पर निंदा हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तालिबान के साथ वार्ता की संभावना से इनकार करते हुए तीखी टिप्पणियां कीं. इस परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रपति गनी की अपील बहुत महत्वपूर्ण है. समझना होगा कि राष्ट्रीय एकता और एकजुटता इस वक्त देश की सबसे बड़ी जरूरत है, चुनौती भी. और बात जब आतंकवाद और आतंकवाद के प्रायोजक देशों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की आ जाए, तब तो यह सभी अफगानियों के लिए किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर एक हो जाने की बात हो जाती है.

याद करने का वक्त है कि ‘एकता में शक्ति होती है व अलगाव कभी जीतने नहीं देता.’ नहीं भूलना चाहिए कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देश होने के कारण अफगानिस्तान ही नहीं, उसके रणनीतिक साझीदारों को भी अस्थिर करने की कोशिशें जारी हैं. आईएसआई का चेहरा खुलकर सामने आ चुका है.

काबुल के होटल और कंधार आर्मी बेस पर हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी गुटों का जिम्मेदारी लेना बताता है कि आईएसआई कैसा खतरनाक खेल खेल रही है. ऐसे में, किसी अफगान का खामोश रहना राष्ट्रीय अपराध से कम नहीं होगा. यह पाकिस्तान व तालिबान समर्थक तत्वों के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ने, उन्हें बेनकाब करने का वक्त है. सबसे ज्यादा जरूरी इस मसले पर सभी दलों में एकता है, जिसके बिना कुछ भी संभव नहीं. नहीं भूलना चाहिए कि देश है, तभी सब कुछ है.

VIDEO : रोज के खाने में स्वाद जगा देंगे ये 10 टिप्स

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

वासना की आग में इस तरह झुलस गई एक मासूम कली

यमन देश कभी अपने मसालों और खनिजों की भरमार के लिए दुनियाभर में मशहूर था, लेकिन 5,31,000 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश से जो सनसनीखेज खबर आई है उस ने सब को शर्मसार कर दिया है. यमन एक मुसलिम बहुल देश है. वहां के उत्तरपश्चिमी प्रांत हज्जा के मीडी शहर में रावान नाम की एक 8 साल की मासूम बच्ची की कुछ दिन पहले शादी हुई थी. रावान के पति की उम्र 40 साल थी. उस 40 साला हट्टेकट्टे शौहर ने सुहागरात पर बेहद खौफनाक तरीके से उस के साथ बलात्कार किया, जिस से उस की मौत हो गई. औरतों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक शख्स ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि शादी की रात सैक्स के दौरान बच्ची का बहुत खून बहा और उस के नाजुक अंग को नुकसान पहुंचा, जिस से उस की दर्दनाक मौत हो गई. वे लोग उसे क्लिनिक ले गए, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

इस से भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि न तो रावान के घर वालों और न ही यमन के प्रशासन ने उस हत्यारे पर कोई कार्यवाही की, बल्कि लोकल प्रशासन और लोगों ने इस मामले पर परदा डालने की कोशिश की. वजह, मुसलिम देशों में न तो बाल विवाह अपराध?है और न ही बीवी के साथ बलात्कार करना गुनाह माना जाता है. वहां तो ऐसी खबरें छापने या दिखाने पर भी एक तरह से अघोषित बैन लगा हुआ है. वैसे, मामले के खुलासे के बाद कुछ लोगों ने दबी आवाज में इस वाकिए के खिलाफ आवाज उठाई है और हत्यारे पति को गिरफ्तार करने की मांग की है, पर कोई ठोस कार्यवाही होगी, इस में शक है. दरअसल, यमन के कबीलाई इलाकों में गरीबी के चलते लड़कियों की कम उम्र में शादी कर दी जाती है. एक सर्वे के मुताबिक, यमन की कुल औरतों में से एकचौथाई की शादी 15 साल की उम्र से पहले कर दी जाती है.

लड़कियों की जल्दी शादी करने के पीछे ऐसा माना जाता है कि इस से वे अपने पति का हुक्म हमेशा मानती हैं, उन के खूब बच्चे होते हैं और वे बदचलन भी नहीं होती हैं. यमन में गरीबी के चलते भी लोग अपनी बच्चियों की कम उम्र में शादी कर देते हैं, जिस से उन के पालनेपोसने पर होने वाला खर्च बच जाए. संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट से इस देश की गरीबी का पता चलता है. तकरीबन ढाई करोड़ की आबादी वाले यमन में तकरीबन एक करोड़ लोग ऐसे हैं जो भुखमरी के शिकार हैं, जबकि 1 करोड़ 30 लाख लोगों के पास पीने के लिए साफ पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है.

अगर कानून की बात करें, तो पहले यमन में लड़कियों की शादी की उम्र कम से कम 15 साल तय की गई थी, लेकिन 90 के दशक में देश की संसद ने यह कह कर इस कानून को रद्द कर दिया था कि मांबाप ही तय करेंगे कि वे अपनी बेटी की शादी कब करें, सरकार नहीं. सांसदों ने तो इस जिम्मेदारी से छुटकारा पा लिया लेकिन मानवाधिकार संगठनों ने दिसंबर 2011 में यमन की सरकार से गुजारिश की थी कि वह 18 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी पर बैन लगा दे, क्योंकि इस के चलते उन की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है और उन की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इस मुद्दे पर अभी बातचीत चल ही रही थी कि राजनीतिक उठापटक के बीच वह बीच में ही रुक गई.

औरतों की जिंदगी बदहाल

संयुक्त राष्ट्र संघ के आंकड़ों के मुताबिक, मुसलिम देशों में औरतें सब से ज्यादा बदहाल जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं. लेकिन वहां उन से जुड़ी ऐसी खबरों को दबा दिया जाता है या सिरे से नकार दिया जाता है. देखा जाए तो इसलाम धर्म के मुताबिक मुसलिम विवाह समझौते पर टिका है. मर्द 4-4 शादी कर सकते हैं. वे एकसाथ 4 बीवियां रख सकते हैं. उन्हें आसानी से तलाक दे सकते हैं, जिस के लिए उन्हें सिर्फ 3 बार ‘तलाक’ कहना होता है. शादी के समय मेहर की रकम तय होती है, जिस के मुताबिक अगर पति तलाक देता है या किसी वजह से अपनी पत्नी को छोड़ता है, तो मेहर की रकम उसे अपनी पत्नी को देनी होती है. ज्यादातर मामलों में मेहर की रकम बेहद कम होती है.

विवाह के यही एकतरफा समझौते औरतों को कमजोर बनाते हैं, उन्हें दासी की तरह जिंदगी जीने को मजबूर करते हैं. मान लीजिए, अगर सैक्स के दौरान रावान की मौत नहीं हुई होती, तो वह उस के बाद रोजाना वही जख्म खाने को मजबूर होती. उस का पति हर रोज उस के साथ वही दरिंदगी करता जिस के चलते उस की दर्दनाक मौत हो गई.

रावान के पति का तो अब भी शायद ही कुछ बिगड़े. वह कुछ दिनों में दूसरी बीवी ले आएगा, शायद रावान की उम्र की ही. पर इस सब में पिसती तो मासूम बच्चियां ही हैं. अगर कच्चे घड़े में ठंडा पानी भर दो तो वह भी उस घड़े को गला देता है. रावान के पति ने तो उस मासूम कली को वासना की धधकती आग से भर दिया था, जिस का नतीजा सब के सामने है.

बाल विवाह के कड़वे सच

*      दुनियाभर में तकरीबन 70 करोड़ ऐसी औरतें हैं जिन की शादी 18 साल से कम उम्र में हो गई थी. तकरीबन 25 करोड़ औरतों की 15 साल से भी पहले.

*      यूनिसेफ की लिस्ट में बंगलादेश का नंबर चौथा है और भारत का 12वां. भारत में बाल विवाह गैरकानूनी होने के बावजूद लड़कियों की शादी 18 साल से कम उम्र में कर दी जाती है.

*      आज भी भारत के कई राज्यों में होने वाली शादियां तय बचपन में हो जाती हैं, हालांकि लड़कियों का गौना बाद में होता है.

*      अफ्रीकी देशों में तो गरीबी के चलते अकसर लड़कियों की कम उम्र में शादी कर दी जाती है, वह भी अपनी उम्र से दोगुनीतिगुनी उम्र के मर्द से.

*      जिन लड़कियों की बचपन में शादी हो जाती है, वे स्कूल नहीं जा पाती हैं. कम उम्र में बच्चा पेट में आ जाने से जचगी के दौरान होने वाली मुसीबतों के चलते वे अपनी और बच्चे की जान तक खो बैठती हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें