बागवानी कई लोगों का पसंदीदा काम है. कुछ लोगों को फल और सब्जियों की बागवानी करना पसंद होती है तो कुछ को फूल और छोटे पौधों की बागवानी पसंद. इनमें कई चीजें हैं जिनमें आपको टेक्नोलाजी मदद कर सकती है. जाहिर है कि आपका स्मार्टफोन आपके लिए बागवानी या खेती नहीं कर सकता. लेकिन प्ले स्टोर में कुछ ऐसे ऐप्स हैं जो आपको बागवानी करने में मदद कर सकते हैं. जानें ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में.

एग्रोबेश (Agrobase)

एग्रोबेश नाम की एक बागवानी ऐप गूगल प्ले स्टोर में मौजूद है. इसका उपयोग कृषि के लिए किया जाता है. माली इस ऐप की मदद से आसानी से कीट या ऐसी चीजों का पता लगा सकते हैं. यह एक फ्री ऐप है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

अमेजन किनडल (Amazon Kindle)

अमेजन किनडल में आपको बागवानी से जुड़ी कई नई चीजें जानने को मिलेंगी. इसमें आपको बागवानी से जुड़ी कई किताबें और रेफरेंस गाइड भी मिलेंगी. इसके अलावा इसमें आपको बहुत कुछ सीखने जैसे-पौधों की देखभाल, प्रत्येक पौधे की विशिष्ट आवश्यकताओं, बग प्रजातियां, चीजों को देखने के लिए और भी बहुत कुछ सिखने को मिलेंगा. यह एक फ्री ऐप है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

गूगल सर्च (Google Search)

गूगल की आधिकारिक ऐप बहुत उपयोगी है. इसके जरिये आप बागवानी के कई टिप्स को खोज सकते हैं. आप गूगल असिस्टेंट की भी मदद ले सकते हैं, जो आपको पौधों में पानी और खाद डालने के लिए रिमाइंडर देता रहेगा.

DIY बागवानी (DIY Gardening)

इस ऐप की खासियत यह है कि आप इसकी मदद से बागवानी की ऐसी टिप्स जान सकते हैं, जो आपके काम की हों. यदि आप पहली बार बागवानी कर रहे हैं तो भी यहां वो सभी जानकारियां मौजूद हैं, जो आपकी मदद करेंगी. ऐप में वेजिटेबल, फ्रूट या हर्ब गार्डन की टिप्स अलग-अलग दी गई हैं. यहां बताया गया है कि किस तरह से छोटे गार्डन में सर्दी के मौसम में बीज बोए जा सकते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...