टेलिकौम कंपनियां उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए सिम कार्ड और आधार को लिंक करने के लिए अलग-अलग तरीके ला रही हैं. इस तरह से यूजर आसानी से अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक करवा पाएंगे. मोबाइल रीवेरिफिकेशन के काम में भी इन तरीकों से तेजी आएगी.

वोडाफोन ने तैनात की वैन

इसके तहत वोडाफोन ने राजस्थान के अंदरुनी इलाकों में मोबाइल वैन तैनात की है. इससे यूजर्स सिम और आधार को घर के आस-पास आसानी से लिंक करवा पाएंगे. कंपनी के एक एग्जिक्युटिव ने बताया, 'अगर यह प्रयोग सफल रहा तो हम देश के दूसरे हिस्सों में भी इसका इस्तेमाल करेंगे.' नंबर से आधार लिंक करने के अलावा यह वैन यूजर्स को 2G और 3G कनेक्शन को 4G में अपग्रेड करने में भी मदद कर रही है.

आइडिया भी ग्रामीण इलाकों में कर रहा मदद

आइडिया भी ग्रामीण इलाकों में लिंकिंग में मादत कर रहा है. कंपनी के एक एग्जिक्युटिव के अनुसार, कंपनी आधार वेरिफिकेशन के लिए ग्रामीण इलाकों में अस्थायी टेंट लगा रही है. सीनियर सिटीजन और विकलांगों के आधार रीवेरिफिकेशन के लिए आइडिया उनके घर पर टीम भेज रहा है.

एयरटेल लगा रहा स्पेशल कैंप

एयरटेल यूजर्स की लिंकिंग में मदद करने के लिए स्पेशल कैंप लगा रही है. इससे ग्रामीण इलाकों में रीवेरिफिकेशन का काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, 'हम रूरल मार्केट में ऐसी पहल लंबे समय से कर रहे हैं. कंपनी के कस्टमर बेस में रूरल मार्केट की हिस्सेदारी 50 पर्सेंट है.'

6 फरवरी आधार से नंबर लिंक कराने की आखिरी तारीख

केंद्र सरकार ने मोबाइल नंबर से आधार लिंक कराने की आखिरी तारिख 6 फरवरी 2018 रखी है. मोबाइल कंपनियों ने UIDAI से इस प्रोसेस के लिए थोड़े और समय की मांग की है. UIDAI ने ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन सिस्टम के लिए 30 नवम्बर की डेडलाइन रखी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...