आजकल अधिकतर लोग इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं. कई लोग तो ऐसे भी होंगे जिन्हें याद ही नहीं होगा कि वे आखिरी बार कब अपने बैंक में गए थे, लेकिन इस इंटरनेट बैंकिंग में खतरे भी कम नहीं हैं. तो आइए जानते हैं इंटरने बैंकिंग के दौरान क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल न करें

बैंक से संबंधित काम के लिए गलती से भी पब्लिक या फ्री वाई-फाई का यूज ना करें. इसके अलावा फ्री वाई-फाई के यूज से किसी भी प्रकार का औनलाइन पेमेंट ना करें, क्योंकि अधिकतर फ्री वाई-फाई सिक्योर नहीं होते हैं और इन पर हैकर्स की कड़ी नजर रहती है.

वेबसाइट के यूआरएल में 'S' चेक करें

अगर आप किसी वेबसाइट पर लौगिन कर रहे हैं तो सबसे पहले उसका यूआरएल चेक करें. यूआरएल की शुरुआत 'https', से होनी चाहिए. इसमें 's' ही वेबसाइट के सिक्योर होने का सबूत है.

नियमित रूप से पासवर्ड चेंज करें

इंटरनेट बैंकिंग यूज करते हैं तो समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें, क्योंकि हो सकता है कि आपके फोन और लैपटाप के जरिए आपको कोई ट्रैक कर रहा हो. पासवर्ड में नंबर, स्पेशल कैरेक्ट जरूर शामिल करें और पासवर्ड लंबा रखें. अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें.

ई-मेल के जरिए कभी भी साइन इन ना करें

कभी मेल पर आए किसी लिंक के जरिए इंटरनेट बैंकिंग के लिए साइन ना करें, क्योंकि अक्सर ई-मेल के जरिए लोगों को ठगा जाता है. कई बार ऐसे मेल आते हैं कि अपने अकाउंट को सिक्योर करने के लिए लौगिन करें, जबकि बैंक ऐसे मेल नहीं भेजते हैं. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से ही लौगिन करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...