अमेरिकी इंटरनेट कंपनी Yahoo के करोड़ों यूजर्स को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि हैकर्स ने याहू के करीब 50 करोड़ यूजर्स के अकाउंट हैक कर लिए हैं. इस बात की पुष्टि याहू ने रात को ट्विटर पर की.

आपको बता दें कि हैक किए गए डाटा में यूजर्स के नाम के अलावा, ईमेल के एड्रेस, फोन नंबर, DOB और हैश पासवर्ड सहित कई तरह जानकारियां शामिल हैं. हालांकि याहू ने यह भी कहा है हैकर्स ने अनप्रोटेक्टेड पासवर्ड्स, पेमेंट कार्ड डाटा या बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी नहीं चोरी नहीं की.

इतने बड़े साईबर अटैक के बाद याहू ने बताया कि अकाउंट से जानकारी चोरी होने के मामले में वह अब कानूनी एजेंसियों के  साथ मिलकर जांच कर रही है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अनप्रोटेक्टेड पासवर्ड्स, पेमेंट कार्ड डाटा या बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी नहीं चोरी हुई.

याहू के मुताबिक 2014 में हुई यह हैकिंग राष्ट्र-समर्थित थी. याहू ने अपने सभी यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उन्होंने साल 2014 से अपने पासवर्ड नहीं बदले हैं तो वो तुरंत अपने पासवर्ड बदल लें. याहू का कहना है कि तकनीकी जगत में राष्ट्र समर्थित ऑनलाइन हैकिंग और चोरी आम बात हो गई है.

गौरतलब है कि जुलाई में याहू को अमरीकी टेलीकॉम कंपनी वेरिजॉन ने 480 करोड़ डॉलर में खरीदने की डील की थी. साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हैकिंग की वजह से याहू की वेरिजॉन कम्युनिकेशन के साथ हुई डील पर भी असर पड़ सकता है.

लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस हैंकिग का असर याहू की बिक्री या उसके मूल्यांकन पर होगा या नहीं. गौरतलब है कि Yahoo कंपनी पर साईबर अटैक की बात इस साल अगस्त में तब सामने आई थी जब ‘पीस’ नाम के एक हैकर ने कथित तौर पर 20 करोड़ याहू अकाउंट से संबंधित डेटा बेचने की केशिश की थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...