ऑनलाइन खरीदार कोई भी पर्सनल कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, कॉलेज और स्कूल के सर्टिफिकेट और दूसरे डॉक्यूमेंट को अब डिजिटल रूप में ऑनलाइन स्टोर करना आसान हो जाएगा. जिसके पास आधार नंबर है और उससे कनेक्ट किया हुआ मोबाइल फोन है, उसके लिए ऑनलाइन कागजात स्टोरेज के लिए स्पेस मिलना बहुत आसान है.

डिजिलॉकर की मदद से पहले अपने कागजात को ऑनलाइन स्टोर कीजिये और जिससे भी ये शेयर करना है उसे ऑनलाइन लिंक भेज दीजिये. उसके बाद ये जानकारी सिर्फ उसे ही दिखाई देगी.

दुनिया के किसी भी कोने में भेजें डॉक्यूमेंट

डिजिलॉकर में किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट स्टोर करके रखे जा सकते हैं. आम लोगों के लिए इससे कहीं भी अपनी पर्सनल जानकारी शेयर करना बहुत आसान हो गया है. देश के किसी भी कोने से ये जानकारी बस कुछ ही मिनट में भेजी जा सकती है.

गूगल प्ले स्टोर में इसकी रेटिंग तीन से भी कम है जिसका मतलब है इसको इस्तेमाल करने वाले इससे खुश नहीं हैं. ऐसा लगता है कि 15000 से भी कम बार डाउनलोड हुआ ये ऐप अभी लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतरा है. लेकिन ये ऐप डाउनलोड करते समय सावधान रहें.

कई फर्जी डिजिलॉकर ऐप भी गूगल प्ले स्टोर में हैं और ध्यान रखें कि आप कहीं अपनी अहम जानकारी किसी गलत ऐप में तो नहीं डाल रहे हैं. जो ऐप भारत सरकार का बनाया हुआ है वही एकमात्र आधिकारिक ऐप है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...