Download App

VIRAL VIDEO: क्या गरीब बच्चों से ऐसे पेश आते हैं लोग

अमीर बच्चों और गरीब परिवार से संबंध रखने वाले बच्चों के प्रति समाज कैसा व्यवहार करता है इसे जानने के लिए यूनाइटेड नेशंस की संस्था यूनिसेफ ने एक सोशल एक्सपेरिमेंट किया है. इस सोशल एक्सपेरिमेंट की वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वीडियो समाज के एक बेहद क्रूर सच को सामने लाता है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

यूनिसेफ की इस वीडियो में 7 साल की 'अनानो' ने एक्टिंग की है. वीडियो को यूनिसेफ ने जॉर्जिया की राजधानी तबिलिसी में शूट किया है. वीडियो में अनानो को पहले अच्छे कपड़े पहनाकर सड़क पर छोड़ दिया जाता है और बाद में थोड़े गंदे कपड़ों में उसी जगह पर छोड़ दिया जाता है.

बता दें कि वीडियो शूट के दौरान अनानो लोगों का व्यवहार देखकर काफी दुखी हो गई थी. अनानो के मुताबिक गरीब बच्चों के प्रति लोगों का व्यवहार देखकर वो चौंक गई है.

क्या आप इस वीडियो में सलमान खान को पहचान सकते हैं…?

ल्मकार कैलाश सुरेंद्रनाथ द्वारा अपलोड किये गए इस वीडियो में सन 80 और 90 का वो समय दिखाया गया है, जब भारत तेज़ी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा था. 35 साल पुराने इस विज्ञापन में जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ और शिराज़ मर्चेंट जैसे कई जाने-माने लोग देखे जा सकते हैं.

आपको जान कर हैरानी होगी कि 1983 के इस विज्ञापन में 15 साल के सलमान भी हैं. ये उनका पहला एड था. पहली बार कैमरा फेस करते हुए सलमान को पहचानना आपके लिए मुश्किल हो सकता है.

इस वीडियो को देख कर बताएं आप सलमान को पहचान पाए या नहीं?

बसपा में बवाल से भाजपा खुशहाल

बहुजन समाज पार्टी से छोटे बडे नेताओं का पलायन जारी है. आने वाले दिनों में यह परेशानी और बढ़ सकती है. बसपा में मचे तूफान से पार्टी की चुनावी बढ़त पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गये हैं. बसपा के घर में मचे बवाल से विरोधी दलों में खुशहाली का माहौल है. सबसे बड़ी खुशी भारतीय जनता पार्टी खेमे में महसूस की जा रही है. बसपा के दलित और अति पिछडा वोट बैंक पर भाजपा की कड़ी नजर लगी है. चुनावी लाभ के लिये दलित और अति पिछड़ वर्गों को भाजपा अपने साथ जोड़ने की लंबी योजना पर काम कर रही है.

उत्तर प्रदेश के चुनावों में मुख्य मुकाबला सपा और बसपा के बीच था. भाजपा यहां पर तीसरे नम्बर की पार्टी बनकर रह रही है. भाजपा को अगर मुख्य लडाई में आना है तो उसे बसपा या सपा मे से  किसी एक के उपर आना होगा. दल बदल के आइने से देखे तो बसपा में टूटन नई बात नहीं है. हर टूट के बाद बसपा मजबूत होती रही है.

बसपा के लिये परेशानी वाली बात यह है कि पहले अगडी जातियों के नेताओं की अगुवाई में दूसरे लोग दलबदल कर पार्टी की टूट का रास्ता बनाते थे. अब दलित वर्ग के नेता ही बसपा को तोड रहे हैं. यह बसपा में दूसरी जातियों के नेताओं में बढती की महत्वाकांक्षा के कारण हो रहा है. विरोधी दलों ने हमेशा बसपा की तोडफोड में अहम भूमिका अदा की है. ऐसे में 2017 के विधानसभा चुनावों के पहले हो रही भगदड के पीछे भी ऐसे कारणों से इंकार नही किया जा सकता है.

बसपा के नेताओं का मानना है कि बसपा छोडने के बाद बसपा नेताओं की सबसे पहली पसंद भाजपा होती है. बाबू सिंह कुशवाहा से लेकर जुगुल किशार और ब्रजलाल तक भाजपा खेमे में जुडे. बाबू सिंह कुशवाहा को लेकर भाजपा में विरोध के बाद फैसला वापस हुआ फिर बाबू सिंह कुशवाहा ने अपना नया दल बनाया.

बसपा से अगल हुये स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी भाजपा के संपर्क में हैं. समय और हालात देखकर भाजपा हरी झंडी दिखायेगी. भाजपा की चुनावी रणनीति है कि वह सपा को हराने वाली पार्टी के रूप में लोगों की निगाह में अपना स्थान बना ले. भाजपा यह मान रही है कि प्रदेश की जनता सपा के शासन में बने जंगल राज से परेशान है. वह सपा को हराने वाली पार्टी को ही वोट देना पसंद करेगी. भाजपा के चुनाव  में लगे हर नेता का यह बयान आ रहा है कि भाजपा ही सपा को हटा सकती है. इसकी वजह यह है कि जनता सपा को हराने के लिये भाजपा को वोट दे.

मायावती की पार्टी बसपा चुनाव के पहले मची भगदड से मनोवैज्ञानिक रूप से टूट जाये जिसका लाभ भाजपा को मिलेगा. भाजपा इस भगदड को और भी अहम बनाकर बसपा के वोटबैंक को यह बताने की कोशिश में यह कि सपा का हराने में केवल भाजपा ही सफल हो सकती है. भाजपा और बसपा 1998 से 2003 तक 3 बार एक दूसरे के सहयोग से सरकार भी चला चुके हैं. ऐसे में दोनो पार्टियों के नेताओं में आपसी बातचीत होती रहती है. जिससे किसी भी काम को करना सरल होता है.

बीवी को मजा देने के लिए 7 दिनों में एक बार सैक्स की गोली खाता हूं. क्या यह ठीक है.

सवाल

मैं 39 साल का हूं और मेरी बीवी 20 साल की है. मेरी सेहत अच्छी है, पर बीवी को पूरा मजा देने के लिए 7 दिनों में एक बार सैक्स की गोली खाता हूं. क्या यह ठीक है?

जवाब

बेवजह सैक्स की दवाएं खाना सेहत के लिए घातक होता है. 19 साल छोटी बीवी को बगैर दवा के भी खुश किया जा सकता है.

 

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

मैं एक शादीशुदा टीचर को 20 सालों से चाहता हूं. यह रिश्ता जिंदगीभर चलना चाहिए या नहीं.

सवाल

मैं 40 साल का शादीशुदा हूं और 40 साल की ही एक शादीशुदा टीचर को 20 सालों से चाहता हूं. हम आज भी एकदूसरे को चाहते हैं. यह रिश्ता जिंदगीभर चलना चाहिए या नहीं?

जवाब

चाहत में हर्ज नहीं है, बस सामाजिक मर्यादा का खयाल रखना जरूरी है. जाहिर है कि आप दोनों के पार्टनर को भी इस बारे में जानकारी होगी, इसलिए चाहत में सीमा पार करने से बचें.

 

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

आपकी थाली में होगी विदेशी दाल!

सरकार ने आने वाले दिनों में 7,500 टन चना और मसूर दाल आयात करने का फैसला किया है. घरेलू आपूर्ति बढ़ाकर इनकी कीमतों पर अंकुश लगाने के मकसद से ऐसा किया जा रहा है.

उपभोक्ता मामलों के सचिव हेम पांडे की अध्यक्षता में मूल्य स्थिरीकरण कोष की प्रबंधन समिति की बैठक में दालों के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई. खाद्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि और 5,000 टन चने और 2500 टन मसूर के आयात का फैसला किया गया है.

सरकार की ओर से दालों का आयात कर रही सार्वजनिक क्षेत्र की एमएमटीसी ने अभी तक विदेशी बाजार से 46 हजार टन दालों का कांट्रैक्ट किया है. इसमें से 14,321 टन दाल देश में आ चुकी है. लगातार दो साल सूखे के बाद घरेलू उत्पादन में कमी के कारण दालों के मूल्य 198 रुपये प्रति किलो तक ऊंचे बने हुए हैं. 2015-16 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में दालों का उत्पादन 1.70 करोड़ टन रहने का अनुमान है. इसके मुकाबले वार्षिक मांग 2.35 करोड़ टन है. इस अंतर को आयात के जरिये पूरा किया जा रहा है.

गंभीर ने शास्त्री को ‘धो’ डाला

टीम इंडिया के कोच पद को लेकर पूर्व टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इसमें बाकी क्रिकेट दिग्गज भी कूदते नजर आ रहे हैं. इस पूरे मुद्दे पर टीम इंडिया के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शास्त्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो टीम का कोच नहीं चुने जाना बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे हैं.

गंभीर ने कहा, 'रवि शास्त्री जिस तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं इससे बस उनकी हताशा ही नजर आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए अनिल कुंबले से बेहतर विकल्प और कोई हो ही नहीं सकता था.'

गलत दावा कर रहे हैं शास्त्री

गंभीर ने कहा कि कुंबले इस रेस में पहले से ही सबसे आगे थे. उन्होंने कहा, 'रवि शास्त्री से यह बात हजम ही नहीं हो रही है कि उन्हें कोच का पद नहीं मिला. बीसीसीआई ने जिस तरह से कोच चुना उसमें अनिल कुंबले ही बेस्ट कैंडिडेट थे. जब उन्होंने इस पद के लिए आवेदन भरा था तो वो इसके लिए सबसे अच्छी पसंद थे.'

शास्त्री को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, 'शास्त्री लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके कार्यकाल में टीम इंडिया बहुत सफल हुई है. लेकिन उन्होंने कभी नहीं बताया कि हम बांग्लादेश में वनडे सीरीज क्यों हारे, दक्षिण अफ्रीका से घरेलू वनडे सीरीज क्यों हारे. हमने दो वर्ल्ड कप खेले- ऑस्ट्रेलिया में 2015 वनडे वर्ल्ड कप और भारत में 2016 टी-20 वर्ल्ड कप. एक हमने भारत में खेला और फिर भी सेमीफाइनल तक ही पहुंच सके. यह कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है.'

शास्त्री से पूछिए 18 महीने में किया क्या

गंभीर यहीं नही रुके,  उन्होंनो कहा कि 'आप (रवि शास्त्री) दिखाना चाहते हो कि आपके कार्यकाल में हम टी-20 और टेस्ट में नंबर वन टीम बने. लेकिन पिछले 18 महीनों में हमने कितनी जीत हासिल की हैं? एशिया से बाहर कोई सीरीज नहीं जीते, दक्षिण अफ्रीका से घर में हारे, बांग्लादेश गए वहां हार गए.'

गंभीर ने शास्त्री के काम करने के तरीके पर भी सवाल उठाते हुए कहा, 'कुंबले इसलिए इस पद के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं क्योंकि वो मेहनती क्रिकेटर रहे हैं और वह वही एटिट्यूड टीम में लेकर आएंगे. रवि शास्त्री से पूछिए पिछले 18 महीने में वो टीम को कहां से कहां ले गए?'

VIDEO: ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे हॉट सीन

बॉलीवुड फ़िल्मों में सेक्स खाने में तड़के की तरह इस्तेमाल किया जाता है. फ़िल्म कैसी भी हो, दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए इसका इस्तेमाल बॉलीवुड बेधड़क करता है. कई बार ये फ़ॉर्मूला काम कर जाता है, लेकिन ज़्यादातर इसे फ़ेल कहा जाए, तो गलत नहीं होगा. ज़्यादातर फूहड़ सीनों में से कुछ सेक्स सीन सच में बहुत हॉट होते हैं. तो चलिए आपको बॉलीवुड के कुछ ज़बरदस्त हॉट सीन्स के बारे में बताते हैं.

1. रिचा चढ्ढा, मसान

एक छोटे शहर की कम्यूपटर टीचर, जिसे अपने स्टूडेंट से ही प्यार हो जाता है और होटल के कमरे में पहली बार मिलने गई टीचर और स्टूडेंट एक दूसरे के आगोश में खो जाते हैं. इसके आगे की कहानी ही फ़िल्म 'मसान' का आधार बनती है.

2. सनी लियोनी, एक पहेली लीला

अपने हॉट सीन्स के लिए मशहूर सनी लियोनी ने मोहित अहलावत के साथ इस फ़िल्म में दिए एक सीन ने स्क्रीन पर आग लगा दी.

3. साई तमहंकर, हंटर

इस फ़िल्म का विषय ही काफ़ी बोल्ड था. ऐसे में साई तमहंकर के बोल्ड सीन ने फ़िल्म में कुछ ज़्यादा ही तीखा तड़का लगा दिया था.

4. कंगना रनावत, शूट आऊट एट वडाला

जॉन अब्रहाम के साथ कंगना ने इस फ़िल्म में काफ़ी बोल्ड सीन दिए थे. फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर ज़्यादा कुछ नहीं कर पाई, लेकिन इस सीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

5. शिल्पा शुक्ला, B.A.Pass

इस फ़िल्म में शिल्पा शुक्ला ने कई बोल्ड सीन दिए थे. फ़िल्म एक ऐसे विषय पर आधारित थी जिसके मद्देनज़र सेक्स सीन फ़िल्म की ज़रूरत थे. ऐसे में शिल्पा शुक्ला के सेक्स सीन्स ने फ़िल्म में जान डाल दी थी.

6. परिणीती चोपड़ा, इशकज़ादे

अर्जुन कपूर और परिणीती की कैमिस्ट्री इस फ़िल्म में लोगों के सर चढ़ कर बोली. खाली ट्रेन में दोनों के बीच दिखाए गए इस हॉट सीन ने आग लगा दी.

7. जैकलिन फर्नांडिस, मर्डर-2

अपनी अदाओं से फ़ैन्स का दिल जीतने वाली जैकलिन और इमरान हाशमी के बीच मर्डर-2 में एक हॉट सीन फ़िल्माया गया था.

8. अनुष्का शर्मा, बैंड बाजा बारात

फ़िल्म बैंड बाजा बारात में अनुष्का का वैसे तो एक बबली सा रोल था. लेकिन जब हॉट सीन की बारी आई तो उन्होंने बता दिया कि रोल कैसा भी हो वो उसे निभाने के लिए तैयार हैं.

9. करीना कपूर, कुर्बान

ये सीन बॉलीवुड का सबसे हॉट सीन लगता है. इस फ़िल्म में करीना और सैफ़ का प्यार  साफ़ झलक रहा था.

10. बिपाशा बसु, जिस्म

90 के दशक में शायद ये पहली फ़िल्म थी जिसका विषय इतना बोल्ड था. फ़िल्म में बिपासा अपने सबसे हॉट अवतार में दिखीं थी.

अब आप कमेंट बाक्स में हमें ये ज़रूर बताएं कि आपको इन सब में से सबसे हॉट सीन कौन-सा लगता है. या फिर आपको बॉलीवुड का कोई और सीन हॉट लगता है?

अब आपके ट्रेन का सफर होगा और भी सुहाना

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाने का वादा किया है. वह पब्लिक ट्रांसपॉर्ट को ‘आईसीयू’ से निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसके लिए उन्होंने रेल यात्रियों के लिए कई सुविधाओं की शुरुआत की हैं और भविष्य में कई सुधार करने वाले हैं.

टिकट कन्फर्म न होना

क्या टिकट के कन्फर्म न होने की वजह से आपको यात्रा कैंसल करनी पड़ती है? अब आप ट्रेन के फर्स्ट एसी की कीमतों पर ही एयर इंडिया की फ्लाइट बुक कर सकते हैं. बिना कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को 24 घंटे के भीतर एयर इंडिया की फ्लाइट बुक करने का विकल्प दिया जाएगा.

एसी फर्स्ट क्लास वालों का किराया उतना ही होगा लेकिन एसी सेकंड क्लास के यात्रियों को 1,500 रुपए अतिरिक्त देने होंगे. यह सुविधा पहले राजधानी ट्रेनों में दी जाएगी.

भोजन न लेने का विकल्प

लगभग 40 साल बाद यात्री खुद निर्णय ले सकेंगे कि वह रेलवे का खाना खाएंगे या नहीं और इसके लिए उन्हें कीमत भी नहीं चुकानी होगी. 15 जून से रेलवे राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में भोजन न लेने का विकल्प भी शामिल करेगा. इससे यात्री करीब 300 रुपए बचा सकते हैं.

विशेष विश्राम कक्ष

प्रभू अब रेलवे स्टेशन्स पर एयरपोर्ट जैसा एहसास कराने के लिए विशेष विश्राम कक्ष ला रहे हैं. 49 जगहों पर आईआरसीटीसी ऐसे विश्राम कक्ष बनाएगी जिसमें वाई-फाई, नहाने-धोने की सुविधा के साथ आराम करने की सुविधा दी जाएगी.

तत्काल टिकट कैंसल कराने पर 50 फीसदी किराया वापस

आप तत्काल टिकट को कैंसल कराने पर 50 प्रतिशत किराया वापस पाने की उम्मीद कर सकते हैं. इसके अलावा रेलवे ने तत्काल के समय में भी बदलाव किया है. अब तत्काल टिकट की विंडो एसी के लिए 10 से 11 बजे और स्लीपर क्लास के लिए 11 से 12 बजे तक खुलेंगी.

बढ़ेगी कोचों की संख्या

रेलवे राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इससे यात्रियों को सीमित सीटें होने की वजह से होने वाली मारा-मारी से जूझना नहीं पड़ेगा.

क्लोन ट्रेनें चलेंगी

वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए रेलवे क्लोन ट्रेन लाने की योजना बना रही है. ये ट्रेनें निर्धारित ट्रेन के समय से एक घंटा बाद चलेंगी. इससे वेटिंग यात्रियों को अपनी यात्रा कैंसल नहीं करनी पड़ेगी.

पेपरलेस टिकट

अब आपको टिकट का प्रिंट आउट लेने की भी जरूरत नहीं है. राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में मोबाइल टिकट भी मान्य होंगे. इसके अलावा रेलवे अलग-अलग भाषाओं में भी टिकट बुक करने की सुविधा देगी.

बेडरोल किट स्कीम

ज्यादातर लोगों को बिस्तर ले कर चलने से परेशान होना पड़ता है. अब आपको ट्रेन में ही बेडरोल की सुविधा दी जाएगी. पहले यह सुविधा केवल एसी कोच में सफर करने वालों के लिए थी लेकिन अब सभी को यह सुविधा दी जाएगी. टिकट बुक करते समय यात्री साथ में बिस्तर की किट भी बुक कर सकते हैं.

ट्रेन में लीजिए पिज्जा और बर्गर का भी मजा

अब आप इंडियन रेलवे की साइट पर पिज्जा और बर्गर भी ऑर्डर कर सकते हैं. आपको अपनी सीट पर ही पिज्जा और बर्गर मिल जाएगा. बुक करने के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म पर वेंडर बॉय आपका पसंदीदा बर्गर या पिज्जा लेकर तैयार रहेंगे.

हेलो, डीआईजी! 20 लाख पहुंचा दो, वरना…

यह लीजिए! अब बिहार में रंगदारों के निशाने पर पुलिस के आला अफसर भी आ गए हैं. अब तक कारोबारी, इंजीनियर, डाक्टर, ठेकेदार आदि से ही लाखों-करोड़ों रूपए की रंगदारी वसूली की बातें सामने आती थीं, अब अपराधियों ने पुलिस के डीआईजी से ही रंगदारी मांग ली है. वह भी पूरे 20 लाख की. रंगदारी मांगने वाले ने डीआईजी से कहा कि वह रिटायर हो रहे हैं और रिटायरमेंट के बाद सरकार से मिलने वाली रकम में से आधा उसे दे दिया जाए. वही दिलचस्प बात यह है कि सरकार ने डीआईजी को धमकी देने वाले को पकड़ने के बजाए डीआईजी का ही ट्रांसफर कर दिया है.

बिहार के कोसी रेंज के डीआईजी चंद्रिका प्रसाद के मोबाइल फोन पर किसी ने फोन कर कहा कि 20 लाख रूपये दो, नहीं तो बम से उड़ा दिया जाएगा. फोन करने वाले ने अपना नाम आजम खान बताया और यह भी कहा कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. इस मामले में डीआईजी साहब ने पहले अपने विभाग के अफसरों को चिट्ठी लिख कर पूरी जानकारी दी और उसके बाद सहरसा के सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दिया.

सहरसा के एसपी अश्विनी कुमार ने बताया कि डीआईजी की चिट्ठी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. डीआईजी ने चिट्ठी में लिखा है कि 24 जून की दोपहर को डेढ़ बजे के करीब उनके मोबाइल पर फोन आया कि और दूसरी तरफ से आवाज आई-‘ मैं काला चश्मा वाला ब्रह्मदेव का बेटा गंध्यिा बोल रहा हूं.’ डीआईजी ने पूछा कि क्या बात है? उसके बाद आवाज आई-‘ मैं आजम खान बोल रहा हूं और मैं तुम्हारे समूचे परिवार को अच्छी तरह से जानता हूं. फिलहाल 20 लाख रुपये पहुंचा दो और रिटायर करने के बाद मिलने वाल रकम में से आधी भी पहुंचा देना. अगर रुपया नहीं दिया, तो तुम्हें बम से उड़ा दिया जाएगा.

डीआईजी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि धमकी देने वाले आदमी ने उनके पिता का नाम भी बताया, जिससे यह पता चलता है कि अपराधी उनके परिवार से अच्छी तरह से वाकिफ है. पुलिस ने धमकी देने वाले की मोबाइल नंबर के बारे में पता किया तो वह गाजियाबाद के शेषनारायण के नाम से जारी है. मोबाइल का लोकेशन दिल्ली का मयूर विहार इलाका मिला है. उस नंबर पर फोन किया गया तो कौल रीसिव करने वाले ने बताया कि उसका नाम ओंकार यादव है और वह नोएडा के मार्डन कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर  काम करता है. उसके बाद उसने फोन काट दिया.

गौरतलब है कि डीआईजी का पटना के बेउफर इलाके में अपना मकान है और कई अपराधी उसे हड़पने की फिराक में लगे हुए हैं. अखिलेश राय, राजेश राय, रामजी राय और रूबी राय से इस मामले में विवाद भी चल रहा है. पुलिस इस रंगदारी मांगने को मामले को इससे भी जोड़ कर जांच में लगी हुई है.

डीआईजी ने जब सरकार और अपने विभाग के आला अफसरों को चिट्ठी लिख कर रंगदारी की मांग और धमकी के बारे में जानकारी दी, तो सरकार ने आनन-फानन डीआईजी का ही तबादला कर दिया. उन्हें कोसी रेंज से हटा कर उत्तरी मंडल-मुजफ्फरपुर बीएमपी भेज दिया गया. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक रंगदारी मांगने के मामले को प्रेस में देने से पुलिस के आला अफसर नाराज हो गए और उनका तबादला कर दिया गया. डीआईजी को अफसोस है कि उनके विभाग ने ही उनके साथ इंसाफ नहीं किया है. उन्हें धमकी देने वाले अपराधी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के बदले विभाग ने उन्हें ही तबादले की सजा दे डाली है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें