Download App

अपने बेटे की शादी में नीता अंबानी ने डांस कर लगाया चार चांद

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई एक भव्‍य कार्यक्रम में गुरुवार को श्लोका मेहता के साथ मुंबई में हुई. जैसा की अक्‍सर होता है, अंबानी के किसी भी फंक्‍शन में बौलीवुड सितारे दिल खोलकर शिरकत करते हैं. ऐसा ही कुछ गुरुवार को भी हुआ, जब शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई बड़े सितारे इस महफिल में पहुंचे.

लेकिन इन बड़े-बड़े सितारों की चमक के बीच नीता अंबानी के डांस ने सोशल मीडिया पर जैसे सभी का ध्‍यान अपनी तरफ खींच लिया है. बेटे की सगाई के इस मौके पर नीता अंबानी ने बेहद शानदार डांस किया. तो वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी घर में आने वाली इस नई दुल्‍हन का पूरे रीति रिवाज से स्‍वागत किया.

गुरुवार को मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस फंक्‍शन के कुछ इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गए हैं. एक वीडियो में नीता अंबानी सगाई के इस मौके पर डांस करती दिख रही हैं. नीता अंबानी एक अच्‍छी क्‍लासिकल डांसर हैं और बेटे की सगाई के मौके पर उन्‍होंने एक क्‍लासिकल डांस की प्रस्‍तुति दी.

इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा अपने कथित बौयफ्रेंड निक जोनास के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आईं. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो दोनों पति पत्नी हैं.

bollywood

बता दें कि मुकेश अंबानी ने अपने बड़े बेटे की शादी की घोषणा इसी साल मार्च में की थी. श्‍लोका मेहता, आकाश की स्‍कूल मेट रह चुकी हैं. इनकी शादी इसी साल दिसंबर में हो सकती है. 30 जून को इस जोड़े की मुंबई में सगाई होने वाली है.

इन ऐप्स की मदद से घटाएं अपना बढ़ा हुआ वजन

क्या आप मोटापे से परेशान हैं? क्या आप व्यस्त समय के कारण Gym जानें का समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 4 अलग अलग मोबाइल ऐप लेकर आए हैं जो डाइट से लेकर आपकी सेहत तक का ध्यान रखते हैं. ये ऐप आपके डाइट प्लान का पूरा विवरण देते है की आपको कब-कब पानी पीना है या कब आपको खाना है और क्या क्या खाना है इसकी जानकारी देते हैं. इन ऐप्स को सही से फौलो करने पर आप चार किलो तक अपना वजन घटा सकते हैं. तो जानते हैं इन ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारे में.

MyFitnessPal: ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है. ऐप को 4.6 स्टार मिला है. ऐप को 17 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है. ऐप की साइज 24 एमबी है.

ऐप के फीचर्स: ऐप में 6 लाख ये ज्यादा का डाटाबेस मौजूद है, जिसमें कई तरह के डाइट्स की जानकारी मिलती है. ऐप काफी लोकप्रिय है. ऐप में बारकोड स्कैनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऐप की मदद से आप किसी भी खाद्य पदार्थ की कैलोरी का हिसाब लगा सकते हैं. मोटिवेट करने के लिए ऐप्स में कई तरह के टिप्स मिलते हैं. ऐप आपका डाइट प्लान तैयार करता है. इस प्लान के जरिए आप अपने वजन को  कंट्रोल कर सकते हैं.

30 Day Fitness Challenge: ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है. ऐप की साइज 11एमबी है, इसे 4 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रिव्यू दिया है. ऐप को प्ले स्टोर पर 4.8 रेटिंग मिली है.

technology

ऐप के फीचर्स: यह एक फिटनेट ऐप है. ऐप में कई सारे लेवल दिए गए हैं, आपको उन लेवल को फौलो करना है. ये ऐप फिटनेस लवर्स की पहली पसंद में से एक है. ऐप में आपके फूड डायट से लेकर हेल्थ एक्टिविटी तक की सारी जानकारी मिलती है.

Lose It: ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है. ऐप को 4.4 स्टार मिला है, जिसे 66 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है. ऐप की साइज 33 एमबी है.

ऐप के फीचर्स: ऐप आपसे आपके बारे में कुछ सवाल करेगा. इन सवालों का आपको जवाब देना होगा, जिनके आधार पर ऐप आपका फूड प्लान तैयार करेगा. ऐप को आप डिवाइस से भी कनेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा ऐप आपकी एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकता है.

Water Drink Reminder: ऐप को 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है. ऐप को प्ले स्टोर पर 4.6 स्टार मिला है. ऐप को 5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है. ऐप की साइज 7.2 एमबी है.

ऐप के फीचर्स: ऐप आपको बताता है कि दिनभर में आपको कितनी बार और कब-कब पानी पीना है. गूगल फिट के जरिए ऐप आपके वजन को भी मौनिटर करता है. ऐप में चार्ट और लौग की मदद से आप अपनी सारी जानकारी को देख सकते हैं. ऐप में सिड्यूल करने के साथ आप अपने डाटा को बैकअप भी कर सकते हैं. दरअसल हम सब जानते हैं कि मोटोपा कम करने में पानी की एक बड़ी भूमिका रहती है.

HealthifyMe: ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है. ऐप को 4.6 स्टार मिला है. ऐप की साइज 27 एमबी है.

ऐप के फीचर्स: ऐप में इस बात का दावा किया गया है कि प्लान फोलो करने पर आप एक महीने में 2 किलोग्राम तक वजन घटा सकते हैं. ऐप आपके फिटनेस डारगेट को सेट करता है. ऐप को आप डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं.

इंटरनेट चलाने के दौरान अनचाहे विज्ञापन से हैं परेशान, तो फौरन आजमाएं ये उपाय

आप कुछ भी वेबसाइट पर सर्च करते हैं, तो कुछ देर बाद ही फेसबुक पर उससे संबंधित विज्ञापन आपकी वौल पर दिखने शुरू हो जाते हैं. कभी-कभी तो फेसबुक पर ऐसे विज्ञापन भी दिखने लगते हैं, जिन्हें आप नहीं देखना चाहते. अगर आप चाहें, तो अपनी फेसबुक वौल पर आने वाले विज्ञापनों को कंट्रोल कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे.

विज्ञापनों को ऐसे करें सीमित

  • फेसबुक के विज्ञापन को सीमित करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फेसबुक अकाउंट में लौगइन करना होगा. फिर सेटिंग्स में जाएं, यहां पर सबसे नीचे आपको ऐड का विकल्प मिलेगा. उसके नीचे ऐड प्रिफरेंसेज पर क्लिक करें. यहां सबसे पहले ‘योर इंट्रेस्ट’ का विकल्प मिलेगा.
  • उसमें आप देख सकते हैं कि आपने किसे लाइक किया है और किन वेबसाइट्‌स व फेसबुक पेज में रुचि दिखाई है. आप चाहें, तो यहां से पेज रिमूव कर सकते हैं.

technology

  • यहां दूसरा औप्शन ‘एडवर्टाइजर्स यू हैव इंटरैक्टेड’ का है. इसमें वे कमर्शियल लिंक्स शामिल हैं, जिन पर आपने कभी क्लिक किया है या अपनी रुचि दिखाई है. आप चाहें, तो उसे भी यहां से रिमूव कर सकते हैं.
  • तीसरा सेगमेंट ‘योर इंफौर्मेशन’ का मिलेगा, उस पर क्लिक करें. इसके साथ ही कई विकल्प खुलकर आ जाएंगे, जैसे आप कहां काम करते हैं, रिलेशन में हैं या सिंगल, जौब, एजुकेशन आदि. ये वे सूचनाएं हैं, जिन्हें फेसबुक एडवर्टाइजर के साथ शेयर करता है.
  • अब आप चाहें, तो इन सूचनाओं को हाइड कर सकते हैं. विकल्प सामने होगा. यह कोशिश करें कि कम से कम सूचनाएं दूसरी कंपनियों को दें. हो सके, तो आप उसे भी हाइड कर दें.
  • इसके नीचे ‘ऐड सेटिंग्स’ का विकल्प भी मिलेगा, जहां आपसे तीन तरह के विज्ञापन दिखाने की अनुमति मांगी जाती है. पहला ऐड बेस्ड औन डेटा फ्रौम पार्टनर, दूसरा आपकी एक्टिविटी के आधार पर और तीसरा आपके सोशल एक्शन के आधार पर. यदि आप विज्ञापन देखना चाहते हैं, तो किसी को अनुमति दे सकते हैं, नहीं तो सभी को औफ कर दें. इसके लिए आपको ‘नौट अलाउड’ करना है.
  • सबसे अंत में ‘हाइड ऐड टौपिक्स’ का विकल्प है, इसमें आपके सामने कुछ टौपिक्स होंगे, जिन्हें फेसबुक ऐड में आप हाइड कर सकते हैं. यहां औप्शन होगा कि आप उन टौपिक्स को 6 माह, साल भर या फिर हमेशा के लिए हाइड करना चाहते हैं.

नीली जर्सी पहन भारत का प्रतिनिधत्व करना चाहता हूं : आर अश्विन

कलाई के युवा स्पिनरों के अच्छे प्रदर्शन के कारण भारत की वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह गंवाने वाले अनुभवी औफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि उनकी वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि दूसरे उनकी खेल शैली को ‘‘कैसे देखते हैं.’’ अश्विन ने कहा कि, मैं नीली जर्सी पहनकर वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं, लेकिन यह तय करना मेरे हाथ में नहीं है.

अश्विन के साथ-साथ अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा को लेग स्पिनर जोड़ी युजवेंद्र चहल और ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव के हाथों टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी है. वनडे टीम से हटाए जाने के बाद से अश्विन से लगातार उनके भविष्य को लेकर सवाल किया जाता रहा है और उन्होंने इस बार भी हमेशा की तरह नपा तुला जवाब दिया.

उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग की अपनी टीम ‘डिंडीगुल ड्रैगन्स’ को पेश किए जाने के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि दूसरे लोग (टीम प्रबंधन एवं चयनकर्ता) मेरे खेल को कैसे देखते हैं. इस पर निश्चित रूप से मेरा नियंत्रण नहीं है.’’

sports

अश्विन ने कहा, ‘‘किसी भी दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी की तरह मैं भी नीली जर्सी पहनना और विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं. यह साफतौर पर मेरे मन में बसा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अपने करियर के इस दौर में, मैं शारीरिक औरमानसिक रूप से केवल अपने खेल का लुत्फ उठाने पर ध्यान दे रहा हूं. अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं सकारात्मक सोच बनाए रखना चाहूंगा ताकि इसे दोनों हाथों से लपक सकूं.’’

बता दें कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी-20 और वनडे टीम का ऐलान हो चुका है और इन दोनों टीमों में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है. वहीं, दूसरी और युजवेंद्र चहल और ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव की जोड़ी स्पिन विभाग में बेहतरीन काम कर रही है.

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भी वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज में इस जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए रिकॉर्ड विकेट अपने नाम कर एक नया इतिहास रचा था. इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड के साथ पहला टी-20 मैच खेला जा चुका है. इस मैच में भी युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जीत के हीरो बने. इस मैच में बाएं हाथ के ‘चाइनामैन’ गेंदबाज कुलदीप यादव (21 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (38 रन पर तीन विकेट) की फिरकी के जादू के सामने नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी.

बता दें कि आयरलैंड ने टौस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई. सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से भारत ने दो मैचों की सीरीज के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड पर 76 रन की आसान जीत दर्ज की.

Vivo 19 जुलाई को लांच करेगी अब तक का सबसे अनो स्मार्टफोन

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी वीवो इंडिया में एक बेहतरीन फ्लैगशिप फीचर वाला स्मार्टफोन लौन्च करने वाली हैं. आपको बता दें, यह लौन्च 19 जुलाई को होना है. हाल ही में वीवो ने 12 जून को चाइना में नेक्स S और नेक्स A स्मार्टफोन लौन्च किये थे. लेकिन अभी यह निश्चित नहीं है कि भारत में भी यही स्मार्टफोन लौन्च किए जाएंगे.

इस वीवो नेक्स का सबसे बड़ा हाइलाइटेड फीचर है, इसका पौपअप सेल्फी कैमरा. साथ ही कम्पनी ने इस स्मार्टफोन में साउंडकास्टिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिससे फोन की स्क्रीन स्पीकर में बदल जाएगी.

इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा बेहद ही अनोखा है. यह एक पॉप अप सेल्फी कैमरा है. जिसे जरूरत पड़ने पर हाईड और अनहाईड किया जा सकता है. आपको बता दें, इसमें डिस्प्ले की बजाय अलग से फ्रंट कैमरा दिया गया है.

वीवो नेक्स S के फीचर्स

नेक्स S एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है जो कम्पनी के उस फनटच 4.0 पर काम करेगा. 6.95 इंच की स्क्रीन के साथ 1080×2316 पिक्सल रेसोलुशन और 19.3:9 आस्पेक्ट रेश्यो में उपलब्ध होगा. यह एंड्राइड ओरियो 8.1 पर काम करेगा. साथ ही स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ उपलब्ध होगा.

कैमरे की बात करें तक इसमें पीछे की तरफ 12+5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप है और फ्रंट कैमरा सबसे शानदार और अनोखा है. फ्रंट में एक पॉपअप कैमरा है जो 8MP का है. कनेक्टिविटी में ड्यूल 4G LTE के साथ ही वाई फाई, ब्लूटूथ, OTG जैसे फीचर्स मिलेंगे.

वीवो नेक्स A के फीचर्स

यह स्मार्टफोन वीवो नेक्स S जितना बेहतर तो नहीं है फिर भी इसमें 6.59 इंच की स्क्रीन जो 1080×2316 पिक्सल रिसोलूशन और 19.3:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गई है. इसके साथ ही 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 710 का प्रोसेसर दिया गया है.

कैमरे की बात करें तो इसमें भी पीछे की तरफ नेक्स S की तरह ही 12+5MP ड्यूल कैमरा और फ्रंट में 8MP का एक पॉपअप सैल्फी कैमरा दिया गया है. 128 जीबी स्टार्सगे के साथ इसमें 4G लेते, ब्लूटूथ, वाईफाई और OTG जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.

सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म है ‘‘नागमणि – नाग का गहना’’

नाग और नागिन को लेकर अब तक हौरर या प्रतिशोध लेने वाली फिल्में ही बनती आई हैं, मगर पहली बार लेखक व निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे पति पत्नी प्रीति प्रकाश की जोड़ी नाग नागिन को ही केंद्र में रखकर वर्तमान समय के हालातों को देखते हुए एक सामाजिक संदेश परक फिल्म ‘‘नागमणि-नाग का गहना’’लेकर आ रहे हैं.

‘‘मां कैलादेवी फिल्मस’’ के बैनर तले बाबू राजोरिया निर्मित इस फिल्म में इस बात को रेखांकित किया है कि कि वर्तमान समय में पैसा कमाने की अंधी दौड़ में नई पीढ़ी किस तरह अपने जमीर को बेच रही है. खुद फिल्म की कहानी व पटकथा लेखक तथा निर्देशक जोड़ी की प्रीति कहती हैं- ‘‘यूं तो हमारी फिल्म ‘नागमणि-नाग का गहना’ में मुख्य तौर से एक नाग-नागिन के प्यार की कहानी है. कई बार लोग मजाक-मजाक में ऐसी बात बोल देते हैं, कि कभी-कभी वह सच भी हो जाती है और फिर उससे विभिन्न समस्याएं उपजती हैं. एक बार नागिन भी मज़ाक में ऐसी ही कुछ बात बोल जाती है, जिसके चलते बहुत सारे घटनाक्रम बन जाते हैं. इसके अलावा वर्तमान में देष व समाज में जो देखने-सुनने मिल रहा है कि लोग खासतौर से युवा पीढ़ी पैसे कमाने के लिए किस तरह गिर रहे हैं, किस तरह अपने जमीर को बेच रहे हैं, यही इसमें फोकस किया गया है.’’

निर्देशक जोड़ी प्रीति प्रकाश के प्रकाश मूलतः बुलंदशहर (उ.प्र.)निवासी हैं. वह तकरीबन 10-12 साल पहले फिल्में में गीत लिखने का सपना लेक मुंबई पहुंचे थे. पर सफलता न मिलते देख उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषा की फिल्मों के हिंदी में डबिंग राइट्स लेकर हिंदी भाषी क्षेत्रों में प्रदर्शित करना शुरू कर दिया. इससे उन्होने धन व शोहरत दोनो कमाई. इसी दौरान दिल्ली से मुंबई आकर लेखक के तौर पर संघर्ष कर रही प्रीति से प्रकाश की मुलाकात हुई. समान रचनात्मक रूचि के चलते दोनो करीब आ गए और शादी कर ली. आज इनके दो बेटे हैं. अब अपनी निर्देषक जोड़ी बनाकर बतौर निर्देषक पहली फिल्म ‘नागमणि-नाग का गहना’लेकर आ रहे हैं.

फिल्म के दूसरे निर्देशक प्रकाश अपनी फिल्म की चर्चा करते हुए कहते हैं- फिल्म ‘नागमणि-नाग का गहना’ के बारे में हम लोग यही कहेंगे कि यह एक स्वस्थ मनोरंजक व पारिवारिक फिल्म है, जिसे प्रत्येक दर्शक-वर्ग के लोग पसंद करेंगे. फिल्म में जरा भी अश्लीलता नहीं है. इसमें कुल 6 गीत हैं, जिनके गायक कलाकार हैं शाहिद मालिया, खुशबू जैन, रमाकांत व्यास, अर्पिता बोबरे और गोविन्द विद्यार्थी आदि.यहां एक बात विशेष तौर से हम कहना चाहेंगे कि इस फिल्म का विषय नाग-नागिन वाली अन्य फिल्मों से एकदम हटकर है और उम्मीद है कि फिल्म अवश्य ही सफल होगी, सभी को पसंद आएगी.’’

फिल्म ‘‘नागमणि-नाग का गहना’’ के नायक बाबू राजोरिया हैं. अन्य कलाकर हैं- कंचन सोनी, प्रिया सचन, आशा व्यास, अजय राठौर, मनीषा सोनी, प्रतिभा गोरेगांवकर, अब्दुल गफ्फार खान और अरुण बख्शी आदि. लेखक – निर्देशक प्रीति – प्रकाश, गीत प्रदीप वर्मा, प्रीति-प्रकाश, संगीत रमाकांत व्यास व वैष्णव देवा, नृत्य अशोक संकट एवं सिनेमेटोग्राफर हिमांशु मिश्रा.

रुपये में गिरावट से आम आदमी को क्या होता है नुकसान

डौलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है. गुरुवार को भी रुपए में भारी गिरावट देखने को मिली. रुपया 28 पैसे की कमजोरी के साथ खुला. इस बड़ी गिरावट के साथ रुपए 69 के स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है. यह इतिहास का सबसे निचला स्तर है. जानकारों की मानें तो रुपए में गिरावट जारी रह सकती है. लेकिन, अगर रुपया कमजोर होगा तो सिर्फ देश को ही नुकसान नहीं होता है बल्कि, आम आदमी पर रुपये की कमजोरी का बड़ा असर होता है. आइये जानते हैं अगर रुपया होगा कमजोर तो आप पर क्या फर्क पड़ेगा.

रुपये की कमजोरी से आपको होते हैं ये 4 बड़े नुकसान

महंगाई बढ़ने का खतरा

रुपया के सामने डौलर मजबूत होने से कच्चे तेल के दाम बढ़ जाएंगे. ऐसे में सीधे तो पर पेट्रोल-डीजल के दाम पर असर होगा. पिछले कुछ दिनों में क्रूड के सस्ता होने से पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती देखने को मिली थी. इसके अलावा जो देश कच्चे तेल का इंपोर्ट करते हैं, उन्हें ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ेंगे. भारत के लिए ज्यादा खतरा इसलिए है क्योंकि, क्रूड के महंगा होने से सीधे तौर पर महंगाई बढ़ सकती है.

बढ़ेगा इंपोर्ट बिल

रुपया कमजोर होने की स्थिति में भारत जहां भी डौलर के मुकाबले पेमेंट करता है, वह महंगा हो जाएगा. सीधे तौर पर समझें को भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ जाएगा. इसका सीधा असर भी उपभोक्ताओं पर पड़ता है.

business

विदेश में पढ़ाई होगी महंगी

अगर आपका बच्चा विदेश में पढ़ाई कर रहा है तो इससे उसकी पढ़ाई भी महंगी हो जाएगी. पहले के मुकाबले ज्यादा फीस, हौस्टल बिल्स और करेंसी कन्वर्ट के भी ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

विदेश घूमना महंगा होगा

रुपये की कमजोरी से विदेश यात्रा महंगी हो जाएगी. ज्यादातर देशों में डौलर में भुगतान होता है. करेंसी कन्वर्ट कराने के लिए भी आपको डौलर के मुकाबले ज्यादा भारतीय रुपये खर्च करने होंगे.

आम आदमी पर ये भी होगा असर

– रुपये के कमजोर होने से घरेलू बाजार में खाद्य तेलों और दालों की कीमतें बढ़ सकती हैं.

– रुपये में गिरावट से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का आयात महंगा हो जाएगा.

– डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई बढ़ जाएगी, जिसके चलते महंगाई में तेजी आ सकती है.

– भारत अपनी जरूरत का करीब 80 फीसदी पेट्रोलियम प्रोडक्‍ट आयात करता है.

– इसके अलावा, भारत बड़े पैमाने पर खाद्य तेलों और दालों का भी आयात करता है.

– तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं.

एयरसेल-मैक्सिस डील : जांच अधिकारी की होगी जांच

सर्वोच्च न्यायालय ने एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जांच अधिकारी राजेश्वर सिंह के खिलाफ जांच को हरी झंडी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के उस हलफनामे को आधार बनाया है जिसमें कहा गया है कि किसी भी दोषी व्यक्ति को, चाहे वह कितने भी ऊंचे पद पर हो, उसे संरक्षण नहीं दिया जाएगा.

केंद्र ने अपने हलफनामे में कहा है कि वह एयरसेल-मैक्सिस डील मामले की जांच को मुकाम पर ले जाएगा. डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने न्यायालय से कहा कि वे खुश हैं कि केंद्र सरकार एयरसेल-मैक्सिस डील मामले की जांच को मुकाम तक पहुंचाने के दौरान ईडी अधिकारी के खिलाफ लगे आरोपों की भी जांच करेगी.

राजेश्वर सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच की मांग करने वाले रजनीश कपूर कल सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए थे. उन्होंने कोर्ट से कहा कि वे एक खोजी पत्रकार हैं. सुनवाई के दौरान आज केंद्र सरकार ने सीलबंद लिफाफे में राजेश्वर सिंह के खिलाफ जांच रिपोर्ट सौंपी थी.

रिपोर्ट पर जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा ने कहा था कि ईडी के अधिकारी राजेश्वर सिंह के खिलाफ इस जांच रिपोर्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए संवेदनशील सूचनाएं हैं. इसे सबके साथ साझा नहीं किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने इसी रिपोर्ट को देखने के बाद कल दोपहर बाद अपना फैसला सुनाया.

अर्जेंटीना की जीत के बाद माराडोना की तबीयत बिगड़ी

फीफा विश्व कप में मंगलवार को अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया. अर्जेंटीना की इस जीत पर पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना इतने खुश हुए कि उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

हालांकि इस घटना के दो घंटे बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर दावा किया गया कि वो ठीक हैं और मॉस्को रवाना हो गए हैं. फोटो में माराडोना मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. नाइजीरिया के खिलाफ मैच की शुरूआत में जब मेसी ने अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई, तो माराडोना खुशी से उछल पड़े. उन्होंने अपने हाथों से छाती पर क्रॉस बनाया और आसमान की तरफ देखकर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया.

नाइजीरिया ने जब दूसरे हाफ के शुरू में पेनल्टी पर बराबरी का गोल दागा, तो राडोना काफी परेशान दिख रहे थे, लेकिन जैसे ही 86वें मिनट में मार्कोस रोजो ने गोल दागा माडारोना उछल पड़े. उन्होंने अपने दोनों हाथों की बीच की उंगलियां मैदान की तरफ करके जश्न मनाया. लेकिन अंतिम सीटी बजने के तुरंत बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता शुरू हो गई, जब सोशल मीडिया पर दिखाए गए एक वीडियो में दिखाया गया कि उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है.

अर्जेंटीनी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार माराडोना को रक्तचाप की वजह से परेशानी हुई थी. हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक है.

युवतियां कैसे बनें पावरफुल

हर दिन समाचारपत्रों और टीवी पर यही खबर देखनेपढ़ने को मिलती है कि फलां जगह युवती के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ या फिर अपने ही जानकार ने मुंह काला किया… युवतियों के साथ हो रही यौन हिंसा और तेजाब फेंक कर उन्हें घायल करने की बढ़ती घटनाओं ने युवतियों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है. लेकिन युवतियों को इन वारदातों से डरने के बजाय सतर्क रहने व ऐसी घटनाओं के खिलाफ ऐक्शन लेने की जरूरत है. इस संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत की गई और उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताईं जिन पर अमल कर के हम खुद ऐसी परेशानियों का सामना बोल्डली कर सकते हैं जैसे :

चुप न रहें

–       यदि कोई व्यक्ति आप को परेशान कर रहा है तो इस की शिकायत तुरंत अपने पेरैंट्स या टीचर्स से करें. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी सूचित करें.

कुछ खास ऐप्स भी काफी फायदेमंद

दामिनी : यह एक खास ऐप है जिसे चालू करते ही मोबाइल का कैमरा अपनेआप वीडियो बनाने लगता है. साथ ही मैसेज के साथसाथ वीडियो लिंक्स भी भेजता है.

आई फौलो : यह भी खास ऐप है जो मोबाइल को हिलाने पर आप की ‘हैल्प मी’ कौल 3 लोगों को एकसाथ भेजता है.

निम्न सावधानियां बरतना जरूरी :

–       अनजान लोगों पर भरोसा न करें.

–       जब भी अकेली हों तब अधिक  सतर्कता बरतें.

–       रात के समय अकेली कहीं न जाएं, ग्रुप में ही बाहर निकलें.

–       अनजाने या सुनसान रास्ते पर दिन में भी न जाएं.

–       आप कहां जा रही हैं इस की जानकारी घर के किसी सदस्य को अवश्य दें.

–       अनावश्यक रूप से किसी से बहस न करें.

–       सड़क पर चलते समय हैडफोन का इस्तेमाल न करें.

यदि अकेली रहती हैं तो…

कभीकभी नौकरी या पढ़ाई के कारण किसी शहर में जा कर वहां अकेले रहना मजबूरी बन जाती है. वहां आप या तो पीजी में रहती हैं या फिर किराए पर कमरा ले कर रहती हैं. ऐसी स्थिति में सतर्क रहने के साथसाथ निम्न बातों का भी ध्यान रखें :

–       जिस सोसायटी मेंआप बतौर किराएदार रह रही हैं वहां के सिक्योरिटी गार्ड के बारे में अच्छे से जानकारी ले लें.

–       कीहोल से देख कर ही दरवाजा खोलें.

–       किसी भी अनजान व्यक्ति को घर के भीतर न आने दें.

– अपनों से मधुर संबंध रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे आप के काम आ सकें.

–       रात को देर से घर लौटने की आदत से बचें

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें