टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी काफी लंबे समय से शलभ दांग को डेट कर रही हैं. जी हां, काम्या अपने बौयफ्रेंड शलभ दांग से शादी के रिश्तों में बंधने जा रही हैं. बता दें, काम्या तलाक के 6 साल बाद शलभ दांग से दूसरी शादी करेंगी. शलभ दांग दिल्ली के रहने वाले हैं, ये एक हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं.

अक्सर काम्या शलभ के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. अब काम्या ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शादी की डेट के बारे में बताया है. दरअसल काम्या ने  शलभ के साथ एक तस्वीर इंस्टागाम पर शेयर की है.

ये भी पढ़ें- कोच के सामने पहलवानों से भिड़ गए विद्युत जामवाल

https://www.instagram.com/p/B5HWuIDjEdq/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके साथ ही लिखा, 'तो मैं अपने फेवरेट शख्स के साथ अपनी फेवरेट तस्वीर शेयर करते हुए अपनी फेवरेट तारीख की जानकारी दे रही हूं. 10 फरवरी 2020, हमें नए सफर और नई शुरुआत के लिए दुआएं दें'. आपके बता दें, काम्या ने पहली शादी 2003 में बंटी नेगी से की थी. जिनसे 9 साल की बेटी आरा है. लेकिन 10 साल बाद उनकी शादी टूट गई.

https://www.instagram.com/p/B42BZojjGaG/?utm_source=ig_web_copy_link

एक रिपोर्ट के अनुसार काम्या ने बताया कि शलभ से  उनकी मुलाकात इसी साल फरवरी में एक शादी में हुई थी. काम्या को शलभ से उनके दोस्त ने मिलवाया.  काम्या ने आगे बताया कि दरअसल उस समय मुझे हेल्थ प्रौब्लम थीं जिसकी वजह से मेरे दोस्त ने मुझे शलभ से बात करने को कहा. लगभग एक या डेढ़ महीने बाद शलभ ने मुझे शादी के लिए प्रपोज कर दिया.

ये भी पढ़ें- इस सीन की वजह से कृति खरबंदा ने छोड़ी फिल्म ‘चेहरे’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...