O'Romeo (2026) Movie Review : बौलीवुड में अंडरवर्ल्ड पर बनी फिल्मों की कमी नहीं है. शाहिद कपूर की यह फिल्म भी मुंबई के अंडरवर्ल्ड के एक कुख्यात अनुबंधित हत्यारे और ऐयाश उस्तरा (शाहिद कपूर) के इर्दगिर्द घूमती है. विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर की जोड़ी फिल्म ‘कमीने’से बनी. यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी और दर्शकों का खासा रिस्पौंस फिल्म को मिला था. उस के बाद कई फ्लौप फिल्में देने वाले शाहिद कपूर ने ‘हैदर’ फिल्म में अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवार्ड जीता.

‘कबीर सिंह’शाहिद कपूर की एक और चर्चित फिल्म थी जिस में उस ने एक असंतुष्ट प्रेमी का किरदार निभाया. कियारा आडवाणी के साथ की गई इस फिल्म में उस ने वायलैंट प्रेमी का किरदार निभाया. उस की अन्य कर्ई फिल्मों में भी वायलैंट लव दिखाई दिया. विशाल भारद्वाज के साथ ‘कमीने’के बाद अब वह चौथी बार ‘ओ रोमियो’में विशाल भारद्वाज के साथ आया है.

‘ओ रोमियो’ साधारण गैंगस्टर पर बनी फिल्म नहीं है. यह फिल्म शोर नहीं रचाती, मगर धीरेधीरे अपनी पकड़ मजबूत बनाती है. फिल्म पहले किरदारों को करीब लाती है. दूसरे हिस्से में उन के छिपे राज खोलती है.

विशाल भारद्वाज की ‘मकबूल’, ‘ओमकारा’और ‘हैदर’ शेक्सपियर के नाटकों की भारतीय रूपांतर थीं. उस की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया औफ मुंबई’से प्रेरित है. इस किताब में मुंबई अंडरवर्ल्ड में सक्रिय रही महिलाओं की दुनिया का जिक्र है.

फिल्म की कहानी बिखरीबिखरी सी है. विशाल भारद्वाज ने फिल्म में कलाकारों की भीड़ इकट्ठी की है. फिल्म की लंबाई ज्यादा है, लगभग 3 घंटे. कहानी 1995 के मुंबई अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर है. उस्तरा (शाहिद कपूर) एक गैंगस्टर है, जिसे के सिर पर खुफिया विभाग के अधिकारी इस्माइल खान (नाना पाटेकर) का हाथ है. इस्माइल खान अंडरवर्ल्ड सरगना जलाल (अविनाश तिवारी) के ड्रग्स नैटवर्क को खत्म कर देना चाहता है. उस्तरा पहले स्पेन में जलाल के साथ काम कर चुका है. वह स्पेन में अपनी पत्नी राबिया (तमन्ना भाटिया) के साथ रहता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...