Paro Pinaki Ki Kahani (2026) - Movie Review : यह एक लवस्टोरी है, जिसे वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया गया है. इन दिनों लवस्टोरीज पर धड़ाधड़ फिल्में बन रही हैं, ‘सैयारा’ फिल्म के बाद कई लव स्टोरीज आईं जिन्होंने प्रेम का असली मतलब दर्शकों को समझया, ‘पारो पिताकी की कहानी एक गटर साफ करने वाले युवक और एक सब्जी बेचने वाली युवती की प्रेम कहानी है. फिल्मकार अब तक फिल्मों की प्रेम कहानियों में अमीरीगरीबी, नायकनायिका की चुहुलबाजी, उन दोनों के परिवारों में टकराव ही दिखाते आए हैं. इस प्रेम कहानी का विषय सचमुच अद्भुत है. यह प्रेम कहानी दर्शकों को काफी हद तक बांधे रखती है. यह लव स्टोरी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है.

फिल्म की कहानी मरियम (इशिता सिंह) और पिनाकी (संजय बिश्नोई) के इर्दगिर्द है. लोकल ट्रेन में आतेजाते वे रोज मिलते है. रेल के डब्बों में ही उन में आपस में मोहब्बत हो जाती है. मरियम अपने पिता के साथ सब्जी की दुकान चलाती है तो पिनाकी नालियों और सीवर की सफाई का काम करता है. रोजाना 2 लोग मरियम को छेड़ते हैं तो वह यह बात पिनाकी को जताती है.

एक दिन मरियम बिना कुछ बताए गायब हो जाती है. उस के गायब होने से पिनाकी दुखी हो जाता है. उसे पता चलता है कि उस के पिता ने उसे एक शख्स को सिर्फ 15 हजार रुपए में बेच दिया है. पिनाकी मरियम को वहां से भगाने की कोशिश करता है लेकिन पकड़ा जाता है. वह उन लोगों से वादा करता है कि जितने में मरियम को उस के पिता ने बेचा है वह उस से डबल पैसे उस शख्स को देगा. पिनाकी अपनी चालाकी से पुलिस को मरियम को ढूंढ़ने में मदद करने के लिए मना लेता है और मरियम को उन लोगों के कब्जे से छुड़वा लेता है. वह मरियम का हाथ थाम लेता है. इस तरह सच्चे प्यार की जीत होती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...