टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 9 विकेट से जीत लिया है. यह मैच पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोन के गृह नगर रांची में खेला गया. इसी टी-20 मैच के लिए रांची आए क्रिकेट खिलाड़ी धोनी के घर पर मौजूद थे. यहीं फुर्सत के पलों में विराट ने जीवा के साथ समय बिताया और खूब मस्ती की.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विराट पूर्व कैप्टन एम. एस. धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. नन्ही जीवा के साथ विराट मस्ती में गपशप कर रहे हैं और जीवा से कुछ सवाल कर रहे हैं. जीवा भी बड़े ही कूल अंदाज में विराट के सवालों का जवाब दे रही है. विराट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा 'जीवा के साथ एक बार फिर मिल रहा हूं. शुद्ध भोलेपन का क्या शानदार अनुभव है.

My reunion with Ziva. What a blessing it is to be around pure innocence ?❤

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

इस वीडियो को टीम के किसी साथी खिलाड़ी ने शूट किया है, जिसमें उसकी आवाज तो सुनाई दे रही है, लेकिन यह कौन है यह साफ नहीं है. इस वीडियो को शूट करने के दौरान विराट का साथी खिलाड़ी जीवा से सवाल करता है कि तुम्हारे पास कुल कितने डौग हैं? और फिर जवाब भी देता है कि सिक्स (6). इस पर विराट हंसते हैं और बोलते हैं, 'यार सिक्स कहां है उसके पास, तू पागल बना रहा है उसको.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...