Vadh 2 (2026) - Movie Review : बौलीवुड में इन दिनों फिल्मों की नई कहानियों का अकाल सा पड़ गया है, इसलिए सीक्वल फिल्मों का दौर शुरू हो गया है. ‘वध-2’ भी एक क्राइम ड्रामा फिल्म है और 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘वध’ की सीक्वल है, जिस में 2 बुजुर्ग कलाकारों संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने अभिनय किया था. फिल्म के पहले भाग में सेवानिवृत्त शिक्षक (संजय मिश्रा) को एक पुलिस अधिकारी शक्ति सिंह (मानव विज) की हत्या करते दिखाया गया था. फिल्म जेल की पृष्ठभूमि पर है और सस्पैंस से भरी है. हालांकि फिल्म की गति धीमी है लेकिन यह अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है.
‘वध-2’ की कहानी पिछली फिल्म से एकदम अलग है, मगर प्रिडिक्टिबल है. यह फिल्म भी पिछली फिल्म की तरह आम आदमी के शोषण और ताकतवर वर्ग के अत्याचार पर आधारित है. 2 प्रौढ़ लोगों की लवस्टोरी पर आधारित इस फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित जेल और वहां के कैदियों व पुलिसकर्मियों के इर्दगिर्द बनाई गई है. 28 साल पहले युवा मंजु सिंह (मेहर देओल) को 2 प्रेमियों की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई जाती है.
यहां से कहानी वर्तमान में आती है. मंजु (नीना गुप्ता) अब उम्रदराज हो चुकी है और रिहाई की उम्मीद लगाए है. शंभुनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) जेल में तैनात है. मंजु के दिल में उस के लिए खास जगह है. इसी बीच प्रकाश सिंह (कुमुद मिश्रा) जेलर बन कर आता है, जो ऊंचनीच को मानता है. जेल में नैना (योगिता निहानी) को लाया जाता है, जिस पर झूठे आरोप मढ़े गए है. बाहुबलि विधायक के, भाई केशव (अक्षय डोगरा) की बुरी नजर नैना पर रहती है. जेलर प्रकाश सिंह केशव की बेरहमी से पिटाई करता है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





