Tu Yaa Main (2026) - Movie Review : यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है जो एक मगरमच्छ के एक जोड़े से भरे पूल में कहानी दिखाती है. फिल्म 2018 में आई थाई हौरर फिल्म 'द पूल' से प्रेरित है. वैसे तो यह एक लवस्टोरी है लेकिन निर्देशक ने इस में मगरमच्छ वाला जो ट्विस्ट डाला है, उस की कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. लव से शुरू हुई यह कहानी एक गहरे खौफ पर खत्म होती है दर्शक सांसें थामे रहते हैं कि आगे क्या होगा. फिल्म का रिव्यू पढ़ने के बाद डरने या घबराने की जरूरत नहीं है. वैलेंटाइन वीक प्यार की फुहार वाली यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है.

बौलीवुड में सर्वाइवल थ्रिलर फिल्में कम ही बनी हैं. टाइटल देख कर और शनाया कपूर का नाम पढ़ कर दर्शकों ने एक रैगुलर लवस्टोरी की उम्मीद की थी, मगर निर्देशक ने रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी डाल कर दर्शकों की धारणा को बदल डाला है. इस फिल्म को देखते वक्त ज्यादा लौजिक ढूंढ़ने की कोशिश न करें. ढाई घंटे की यह फिल्म आप के धैर्य की परीक्षा लेती नजर आती है.

फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनि शाह उर्फ मिस वैनिटी ( शनाया कपूर) और नालासोपारा के युवा मारुति कदम उर्फ फ्लोपारा (आदर्श गौरव) के इर्दगिर्द बुनी गई है. सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाते वक्त दोनों करीब आते हैं और एकदूसरे से प्यार करने लगते हैं. अवनि के 20 लाख फॉलोअर्स हैं जबकि मारुति आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. उस के फौलोअर्स भी ज्यादा नहीं हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...