CJP Protest: जंतर-मंतर से उठी युवाओं की आवाज ने शिक्षा व्यवस्था से शुरू हुई बहस को अब पूरे सिस्टम की जवाबदेही तक पहुंचा दिया है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को अपनी पहली जीत मान रही कॉकरोच जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि उसका आंदोलन यहीं थमने वाला नहीं है. न्यायपालिका, चुनाव आयोग, महिला प्रतिनिधित्व, मीडिया और दल-बदल जैसे मुद्दों पर घोषणापत्र जारी कर सीजेपी ने अब व्यवस्था की व्यापक ‘ओवरहालिंग’ का एजेंडा सामने रखा है. सवाल यह है कि क्या यह आंदोलन सत्ता के लंबे होते पंजों पर अंकुश लगाने वाली नई जनशक्ति बन पाएगा?

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन, सोनम वांगचुक के अनशन और देश भर की सड़कों पर उतर आये जेन-जी से डर कर मोदी सरकार ने अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की घोषणा तो कर दी है. मगर वह कितना सुधार करेगी, कितनी जवाबदेही तय कर पाएगी, कितने दोषियों को सजा दिला पाएगी, यह सब अभी समय के गर्भ में है.

मोदी सरकार में देश की ध्वस्त हो चुके एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के एक आह्वान पर लाखों युवाओं का एकजुट हो जाना...... दिल्ली के जंतर मंतर पर उमड़ पड़ना ..... नीट पेपर लीक के खिलाफ एक व्यापक जन आंदोलन का शुरू होना...... पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का आंदोलन के समर्थन में 26 दिन लंबा चला अनशन, 20 जुलाई को संसद कूच के लिए उमड़ा जनसैलाब, कॉकरोचों से बातचीत के लिए सरकार का मजबूर होना और अंततः 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जेन-जी की बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्हें बहुत बहुत मुबारकबाद. यह लड़ाई उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि अपने उन युवा साथियों को न्याय दिलाने के लिए लड़ी, जिन्होंने नीट पेपर लीक के बाद हताशा में अपने प्राण दे दिए. यह लड़ाई कॉकरोचों ने उन मातापिता के लिये लड़ी जिनकी जवान और होनहार संताने मोदी सरकार ने हमेशा हमेशा के लिए छीन लीं. यह लड़ाई कॉकरोचों ने आने वाली कई पीढ़ियों के लिए शुरू की है, जो इस देश का भविष्य लिखेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...