Kunal Jatav World Record: जालौन के डिवाइन मर्सी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाले कुणाल ने 3.17 सेकंड में अंग्रेजी की पूरी 26 अल्फाबेट्स टाइप करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर साबित किया है कि स्किल हमेशा जाति, जेंडर और धर्म के बंधन से ऊपर होता है. अगर बराबर का मैदान दे दिया जाए तो दलित बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं. कमी टैलेंट में नहीं है, कमी मौके में है और जब मौका मिला तो कुणाल ने 3.17 सेकंड में पूरी दुनिया को बता दिया कि हुनर का कोई सरनेम नहीं होता.
कुणाल जाटव का यह कारनामा सिर्फ एक टाइपिंग का रिकॉर्ड नहीं है बल्कि यह इस देश की हजार साल पुरानी उस सोच पर हथौड़ा है जिसके तहत यह माना जाता है कि दिमाग का काम किसी खास जाति के पास है और हाथ का काम किसी और जाति के पास. धर्म और जाति हमेशा से यही सिखाते आए हैं कि तुम्हारी काबिलियत तुम्हारे जन्म से तय होगी. ब्राह्मण का बेटा ज्ञानी होगा, दलित का बेटा मजदूर होगा लेकिन कुणाल जाटव के की-बोर्ड ने इस पूरी थ्योरी को 3.17 सेकंड में ध्वस्त कर दिया है.
की-बोर्ड के लिए कोई जाटव नहीं होता, कोई पंडित नहीं होता और कोई हिंदू मुसलमान नहीं होता. की-बोर्ड सिर्फ दो चीजें पहचानता है, स्पीड और एक्यूरेसी. और ये दोनों चीजें किसी मंदिर में पूजा करने से नहीं आतीं, किसी मस्जिद में दुआ करने से नहीं आती और न ही यह स्पीड और एक्यूरेसी किसी जाति के खून से तय होती है. यह स्किल है जो प्रैक्टिस से, पसीने से और बार बार फेल होकर दोबारा कोशिश करने से आती है.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन




