‘‘हीरोपंती’’ और ‘‘बागी’’ जैसी सफल फिल्मों के बाद टाइगर श्रॉफ अपनी तीसरी फिल्म ‘‘फ्लाइंग जट’’ को लेकर अति उत्साहित हैं. जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और हालीवुड अभिनेता नॉथन जॉन्स हैं
रेमो डिूसजा निर्देशित फिल्म ‘‘ए फ्लाइंग जट’’ का ट्रेलर रिलीज हे गया है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने पंजाबी सुपर हीरो का किरदार निभाया है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ नीले रंग की पगड़ी पहने, आंखों में मास्क लगाए तथा नीले व पीले रंग की सुपर हीरो की पोशाक में हैं.
सूत्रों की माने तो टाइगर श्रॉफ ने इस फिल्म में पंजाब के एक ऐसे सुपर हीरो का किरदार निभाया है, जो कि बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के काम में लगा हुआ है. यूं तो फिल्म के फिल्मकार इसकी कथा को बताने में यकीन नहीं रखते.
मगर बहुत कुरेदने पर टाइगर श्रॉफ स्वीकार करते हैं, ‘‘फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट’ में मेरा सुपर हीरो का किरदार एक बच्चा है, जो कि बच्चों की तरह दिखता है. बच्चों की तरह हरकतें करता है. इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली बार किसी फिल्म में एक सुपर हीरो एक बहुत बडे़ मुद्दे को लेकर आता है. और यह बड़ा मुद्दा है- बिगड़ा हुआ पर्यावरण. इससे अधिक इस फिल्म को लेकर मैं कुछ नहीं कह सकता.’’
अगर आपके सामने खड़े-खड़े कोई शख्स अपना ही सिर धड़ से अलग कर ले तो क्या होगा. यकीनन आप डर से सन्न हो जाएंगे. आपके आंखे फटी की फटी रह जाएगी. लेकिन जादूगरों के लिए ऐसा कर ना कोई बड़ी बात नहीं है अप ने हुनर और ट्रिक्स के जरिए वो ऐसे-ऐसे करतब करते हैं कि आप सहम जाएंगे.
मशहूर मैजिशियन रिच फर्गूसन योगा और अपनी क्रिएटीविटी की मदद से वह अपने सिर को धड़ से काफी दूर तक ले जाते हैं. आपको देखने पर लगेगा कि उनका सिर धड़ से अलग हो चुका है, लेकिन अगले ही पल आप कतो अहसास हो जाएगा कि ये सब बस एक मैजिक था.
पेशे से एक कॉमेडियन, मेंटलिस्ट और मैजिशियन रिच ने इस प्रैंक के जरिए कई लोगों को डराया और हैरान कर दिया. जैसे ही वो बीच सड़क पर अपना सिर धड़ से अलग करते लोग चिल्लाने लगते. बच्चे भागने लगते. रिच ने लोगों के इस रिएक्शन को अपने कैमरे में कैद किया और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर दिया. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.
आप भी देखिए क्या होता है जब रिच अपना सिर धड़ से अलग करते हैं…
सवाल
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद क्या सावधानियां बरती जाएं?
जवाब
यह किसी और की किडनी होती है, इसलिए तब तक दवा लेना जरूरी है जब तक कि शरीर इस नई किडनी को स्वीकार नहीं कर लेता. किडनी प्रत्यारोपण के बाद निम्न सावधानियां बरतें :
– स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं.
– धूम्रपान छोड़ दें.
– पोषक भोजन का सेवन करें.
– वजन घटाएं.
– संक्रमण से बचने के लिए जरूरी उपाय करें.
– ऐसे स्थान/व्यक्ति से दूर रहें, जिस से संक्रमण फैलने का डर हो.
– बीमार हों तो डाक्टर की सलाह के बिना दवा न लें.
– जब भी किसी डाक्टर के पास इलाज के लिए जाएं उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के बारे में जरूर बताएं.
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.
सवाल
मेरे पिताजी की उम्र 55 वर्ष है. उन की किडनियां फेल हो चुकी हैं. हम डायलिसिस से परेशान आ चुके हैं. क्या इस उम्र में उन का किडनी ट्रांसप्लांट संभव है?
जवाब
अधिकतर लोग किडनी ट्रांसप्लांट करा सकते हैं. इस से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन की उम्र क्या है. यह प्रक्रिया उन सब के लिए उपयुक्त है, जिन्हें एनेसथिसिया दिया जा सकता है और कोई ऐसी बीमारी न हो जो औपरेशन के बाद बढ़ जाए जैसे कैंसर आदि. गंभीर हृदयरोग, कैंसर या एड्स है, तो उन के लिए प्रत्यारोपण सुरक्षित और प्रभावकारी नहीं है. बाकी वह हर व्यक्ति किडनी ट्रांसप्लांट करा सकता है जिस के शरीर में सर्जरी के प्रभावों को सहने की क्षमता हो.
अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.
दीपिका पल्लिकल कार्तिक ने गत चैम्पियन जोशना चिनप्पा को हराकर एक बार फिर 73वीं सीनियर राष्ट्रीय स्क्वॉश चैम्पियनशिप का महिला वर्ग का खिताब जीत लिया.
मेंस सिंगल्स का खिताब गत चैम्पियन और शीर्ष वरीय सौरव घोषाल के नाम रहा जिन्होंने 11वीं बार यह खिताब जीतते हुए इतिहास रचा. उन्होंने पांच गेम में चले मुकाबले में चौथे वरीय हरिंदर पाल सिंह संधू को हराया.
घोषाल ने 88 मिनट में 11-7, 7-11, 3-11, 11-8, 14-12 से जीत दर्ज की और पीके नरपत सिंह के 1946 से 1955 के बीच 10 बार खिताब जीतने की उपलब्धि को पीछे छोड़ा.
दूसरी तरफ पांच साल बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रही दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी दीपिका ने चिर प्रतिद्वंद्वी जोशना को 43 मिनट में 4-11, 11-6, 11-2, 11-8 से शिकस्त दी.
टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां टीम को 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. 21 जुलाई से एंटीगा में सीरीज का आगाज होगा, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया अपने नए कोच अनिल कुंबले की नई पॉलिसी जिसमें खेल के साथ मस्ती पर भी खूब जोर दिया गया है, उसका लुत्फ उठा रही है.
जब से टीम इंडिया वेस्टइंडीज पहुंची है, तब से खिलाड़ी अपने अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर वहां पर की जा रही मस्ती की फोटो शेयर कर रहे हैं. फोटो के साथ-साथ विराट कोहली और शिखर धवन ने वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जिनमें वे क्रूज पर मस्ती करते दिख रहे हैं.
टीम इंडिया के खिलाड़ी पानी में घुड़सवारी कर रहे हैं या फिर बीच पर वॉलीबॉल का खेल हो या फिर स्नॉरकेलिंग की फोटो बीसीसीआई खुद भी ऐसे कई पोस्ट को अपनी आधिकारिक साइट पर पोस्ट करता रहा है, लेकिन अब बीसीसीआई एक ऐसे ही पोस्ट से नाराज हुआ है. नाराज होने की वजह है खिलाड़ी की पोस्ट की गई सेल्फी में खिलाड़ी के हाथ में बीयर की बोतल दिखाई दे रही है.
उस फोटो में लोकेश राहुल के हाथ में बीयर की बोतल है, जो सेल्फी में साफ देखी जा सकती है. इन फोटोज पर आपत्ति जताते हुए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को ऐसे पोस्ट दोबारा न डालने की हिदायत दी है और इस पर आपत्ति जताई है. गौरतलब है कि चेतावनी के बाद इस पोस्ट को तुरंत डिलीट भी कर दिया गया है.
खिलाड़ी को दी गई हिदायत
बीसीसीआई ने इसके खिलाफ कोई आधिकारिक तौर पर चेतावनी नहीं दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि खिलाड़ी को हिदायत दे दी गई है कि ऐसी पोस्ट करने से वह आगे से बचे. दरअसल, लोकेश राहुल ने अपने निजी अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें उनके साथ स्टुअर्ट बिन्नी और उमेश यादव को देखा गया है. साथ ही सपोर्ट स्टाफ के भी एक सदस्य उस फोटो में शामिल हैं.
सोशल मीडिया पर महिलाओं की पिक्चर्स पर होने वाले बॉडी शेमिंग कमेंट्स न केवल अपमानजनक हैं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास को भी कम करते हैं. दरअसल, बॉडी शेमिंग या शारीरिक आलोचना हमारे समाज़ का सबसे बदनुमा दाग है. बॉडी शेमिंग को हम कुछ इस तरह से समझ सकते हैं अगर कोई दुबला पतला हो तो उसे कमेंट्स मिलते हैं “लगता है मां खाना नहीं खिलाती , बीमार हो क्या? लगता है कुपोषण यानी माल न्यूट्रीशन का शिकार हो “, और अगर कहीं वेट ज्यादा हो तो “कौन सी चक्की का आटा खाती हो “ जैसे जुमले सुनने को मिलते हैं.
बॉडी शेमिंग कमेंट्स शरीर के रंग, लम्बे छोटे मोटे पतले किसी भी बात को लेकर हो सकता है. ये बॉडी शेमिंग कमेंट्स का ही परिणाम है कि बाज़ार गोरेपन की क्रीम्स, बॉडी सप्लीमेंट्स से अटा पड़ा है, और तो और अब तो परफेक्ट बॉडी के लिए सर्जरी कराना भी आम बात हो गयी है. अरे भाई अगर सामने वाले को अपने स्किनी, गोरे, मोटे या काले होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, तो आप को क्या परेशानी है जो बार बार उस पर कमेन्ट करके उसका आत्मविश्वास कम करते रहते हैं. आम लोगों के अलावा बॉडी शेमर्स सेलेब्रेटीज पर भी बॉडी शेमिंग कमेंट्स करने से बाज नहीं आते. हाल के दिनों में अनेक सेलेब्रेटीज को ऐसे बेहूदा और अपमानजनक कमेंट्स का सामना करना पड़ा है लेकिन अब सेलेब्रेटीज ने इन बॉडी शेमेर्स को मजा चखाने की ठान ली है.
बॉडी शेमिंग की शिकार सेलेब्रेटीज
हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस पार्णो मित्रा ने जब सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की तो उन्हें भी अपनी शारीरिक बनावट पर भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा लेकिन पार्णो मित्रा ने ‘हां, मैं महिला हूं मेरे पास….है. अगर तुम लोगों को परेशानी होती है, तो मेरी फोटो मत देखो. सोशल साइट्स पर अनफ्रेंड और अनलाइक का ऑप्शन भी है.उसका इस्तेमाल करो. क्या सोशल मीडिया लोगों को कुछ भी लिखने की आजादी देता है” कमेन्ट करके कमेन्ट करने वालों की बोलती बंद कर दी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी अपने प्लस-साइज़ की वजह से बॉडी शेमिंग कमेंट्स का हमेशा शिकार होती रही हैं. लेकिन उन्होंने हर बार इस बात का जवाब यह कह कर दिया है कि वे अपने इस लुक से खुश हैं और उन्हें दूसरों से अपनी परफेक्शन का प्रमाण नहीं चाहिए. वे मेरा शरीर, मेरे नियम के सिद्धांत पर विश्वास रखती हैं .
ऐसा ही कुछ अनुभव छुट्टियां मना रहीं नेहा धूपिया के साथ भी हुआ जब उन्होंने अपनी स्टाइलिश फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कीं लेकिन नेहा धूपिया ने अपनी बिकिनी फोटोज़ पर गंदे कमेंट्स करने वालों को करारा जवाब दिया और कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि एक महिला से किस तरह से बात करनी चाहिए. इन कमेंट्स के जवाब में नेहा ने लिखा, 'बीच पर मैंने तो सिर्फ बिकिनी ही पहनी है. मुझे लगता है सारे नॉर्मल लोग बीच पर यही पहनते हैं. मैंने बिकिनी में अपनी सेल्फी ली और उसे पोस्ट किया. कृपया यह कोशिश करें कि यदि आप किसी महिला को सोशल नेटवर्क पर फॉलो करते हैं तो उसका अपमान ना करें. दिल में जो मर्ज़ी सोचें लेकिन अपने ख्यालों को महिला के वॉल पर कमेंट करके अपना फ्रस्टेशन ना निकालें.'
अपने नए स्लिम फिट अवतार से प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों को चौंकाने वाली हिन्दी फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि लोगों का महिलाओं के शरीर के बारे में उनका मजाक बनाना अपमानजनक है. परिणिति का मानना है कि किसी को भी किसी के फिटनेस को लेकर या वो कैसी दिखती है इसे लेकर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. परिणीति ने एक साक्षात्कार में यह भी कहा था कि बॉडी शेमिंग कमेंट्स आने वाले समय में इतिहास की बात हो जाएगी. हर चीज का दौर होता है. अगर आप खुद अपने शरीर को लेकर सहज नहीं हैं तो इस में बदलाव के लिए एफर्ट कीजिये लेकिन अगर आप को अपने शरीर को लेकर कोई असहजता नहीं हैं तो लोगों की बातों पर ध्यान देना बंद कर दीजिये. दूसरे लोगों को इस पर वैसे भी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है.
सिर्फ बॉलीवुड सितारे ही नहीं सितारों के बच्चे भी बॉडी शेमिंग कमेंट्स का शिकार बन रहे हैं. श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने जब अपनी कुछ फोटोज सोशल साइट इंस्टाग्राम पर शेयर की तो उन्हें भी अपनी फिगर और लुक्स पर बॉडी शेमेर्स के आपत्तिजनक कमेंट्स का शिकार होना पड़ा. लेकिन ख़ुशी ने अपने बोल्ड कमेंट्स से न सिर्फ अपनी नाराजगी जताई, बल्कि एक अन्य फोटो शेयर करते हुए कंमेंट किया मैं अपनी फोटो इसलिए शेयर करती हूं, क्योंकि मुझे खुद पर पूरा भरोसा है. मुझे यह करना अच्छा लगता है. मैं न तो शो ऑफ करने के लिए ऐसा करती हूं, ना ही किसी को दिखाने के लिए. वैसे भी किसी का हक नहीं बनता कि वह किसी की ड्रेस, लुक्स या फिगर पर कमेंट करे, क्योंकि इनसे किसी का कैरेक्टर जस्टीफाई नहीं किया जा सकता.
एक्ट्रेस पूजा बेदी की 18 साल की बेटी आलिया अब्राहम भी इन दिनों अपनी ग्लैमरस इंस्टाग्राम फोटोज की वजह से सुर्खियों में हैं. इन फोटोज पर उनके लिए अश्लील कमेंट्स जैसे स्लट’, 'पोर्न के लिए रेडी' आदि शब्द इस्तेमाल किये गए. उन्हें पढ़कर आलिया बेहद नाराज हो गई और उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, “अगर मेरे क्लीवेज दिख रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं आपको कुछ भी कहने की आज़ादी दे रही हूं. अपने ब्रेस्ट के अलावा भी मैं बहुत कुछ हूं और सिर्फ इस चीज से मुझे डिफाइन करना गलत है.” उन्होंने यह भी कहा कि अपने ब्रेस्ट के अलावा भी मैं बहुत कुछ हूं और सिर्फ इस चीज से मुझे डिफाइन करना गलत है.
बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड एक्ट्रेसेज भी बॉडी शेमिंग कमेंट्स का शिकार बनती रहती हैं.अपने वजन की वजह अक्सर अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका सेलेना गोमेज भी बॉडी शेमेर्स का शिकार बनती रही हैं. जब सेलेना ने कई किलो वजन बढ़ा लिया तो सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया जाने लगा तो उन्होंने इस मज़ाक का मुहतोड़ जवाब देते हुए बॉडीसूट पहने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी और साथ ही फोटो के साथ यह भी लिखा कि मैं जैसी हूं वैसी बहुत खुश हूं #theresmoretolove
इसी तरह अमेरिकन एक्ट्रेस ,मॉडल सिंगर टायरा बैंक्स भी शारीरिक आलोचना की शिकार हो चुकी हैं और उन्होंने एक टॉक शो के दौरान अपने आलोचकों का मुंह “Kiss my fat ass “ यानी भाड़ में जाओ कह कर बंद कर दिया था.
जैसे जैसे देश में डिजिटिलाइजेशन की प्रक्रिया तेज हो रही है. वैसे वैसे सोशल साइट्स पर मनचलों की संख्या बढ़ती जा रही है. ये मनचले सोशल साइट्स पर किसी महिला द्वारा पोस्ट फोटोज पर अश्लील व अभद्र कमेन्ट करते रहते हैं.इन कमेंट्स के चलते कई बार तो महिलाओं के घरों में कलह तक पैदा हो जाती है और लोग बिना किसी वजह के ही सभ्य महिलाओं के बारे में गलत धारणा बनाना शुरू कर देते हैं. समझ में नहीं आता कि अभिव्यक्ति की यह कैसी आजादी है? यह महिलाओं के साथ एक तरह का वैचारिक बलात्कार है जिस पर रोक लगनी चाहिए .
अगर बॉडी शेमिंग कमेंट्स के मामले में महिलाओं और पुरुषों की तुलना की जाये तो फेसबुक पर महिलायें पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा विनम्र भाषा का प्रयोग करती हैं ऐसा हाल ही ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं ने एक सर्वे में पाया है .सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि फेसबुक जैसी सोशल साइट पर पुरुष कठोर शब्दों का ज्यादा प्रयोग करते हैं.
एक ओर जहां भारत में बॉडी शेमिंग के कमेंट्स के खिलाफ व्यक्तिगत लड़ाई लड़ी जा रही है वहीं पिछले दिनों लंदन के मेयर सादिक खान ने शहर के मेट्रो स्टेशनों, बसों और ट्रेनों में 'बॉडी शेमिंग' यानी फिगर को लेकर हीन भावना पैदा करने वाले ऐड बैन करने के आदेश दिए हैं. लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन नेटवर्क में वजन कम करने के लिए लगे विज्ञापन जिसमें लोगों से पूछा गया था, 'आर यू बीच बॉडी रेडी?' और वेट लूज करने का प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने को कहा गया था .
खुद पर रखें भरोसा
मनोचिकित्सक अनुजा कपूर का इस बारे में कहना है कि सोशल मीडिया पर आजकल बॉडी शेमिंग की जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं और यह एक चिंता का विषय है. बॉडी शेमिंग जैसी घटनाओं को वे लोग अंजाम देते हैं जिन लोगों को अपने ऊपर विश्वास नहीं होता. ऐसे इंसान कहीं न कहीं ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर से गुजर रहे होते हैं. बॉडी शेमिंग जैसी घटनाओं के शिकार लोगों को ऐसे कमेंट को इग्नोर करना चाहिए और अपने ऊपर भरोसा बनाए रखना चाहिए कि वे जैसे भी हैं दूसरों से बेहतर हैं और खुश हैं. शेमिंग कमेंट्स की घटनाओं में महिलाओं ज़्यादा आहत होती हैं क्योंकि महिलाएं थोड़ी भावुक ज़्यादा होती है और इस तरह के कमेंट्स के कारण कई बार वे काफी डिप्रेस भी हो जाती हैं. इस मामले में सोशल मीडिया के मुकाबले पत्र पत्रिकाएं अधिक बेहतर हैं क्योंकि वहां कोई किसी की शारीरिक आलोचना सरेआम नहीं कर सकता.
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने जानबूझ कर कर्ज नहीं लौटाने वाली लगभग सात हजार बड़ी कंपनियों के नाम उजागर करने की धमकी दी है. संघ के मुताबिक इन कंपनियों ने बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया है. कर्मचारी संघों ने इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की भी मांग की है.
एआईबीईए महासचिव सी.एच. वेंकटाचलम ने यह भी बताया कि 29 जुलाई को बैंकों के 10 लाख कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की हड़ताल पर जाएंगे. यह हड़ताल सरकार की 'जन विरोधी बैंकिंग सुधारों' को आगे बढ़ाने के खिलाफ होगी.
वेंकटचलम ने कहा, 'जानबूझकर कर्ज नहीं लौटाने वाले इन लोगों ने किसी काम के लिए कर्ज लिया लेकिन इसका अन्यत्र इस्तेमाल कर दुरुपयोग किया. करीब 7,000 बड़ी कंपनियां हैं जिन्होंने बैंकों का 70,000 करोड़ रुपये जानबूझकर नहीं लौटाया है. हम अगले कुछ दिनों में इनके नाम सार्वजनिक कर देंगे.'
वेंकटचलम ने ऐसे लोगों पर कारवाई के मामले में धीमी गति से आगे बढ़ने पर सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि सरकार इनके प्रति नरम रवैया अपना रही है. हम जानना चाहते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक कारवाई क्यों नहीं की जा रही है, केवल दीवानी मामले ही दर्ज किए जा रहे हैं.’ उन्होंने सरकार से अपील की है कि जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने को जुर्म घोषित किया जाए और इसके खिलाफ आपराधिक कारवाई कर उनकी संपत्ति कुर्क कर धन की वसूली की जानी चाहिए.
बरसात में स्मार्टफोन का भीग जाना आम बात है. अगर आपका स्मार्टफोन पानी में भीग जाता है तो ऐसे में आप कुछ सावधानियां बरतकर फोन को सुरक्षित रख सकते हैं. फोन की सुरक्षा का इंतजाम करने के लिए अपको किसी प्रकार का खर्च करने की जरूरत नहीं है, कुछ सावधानियों के माध्यम से ही इसे बचा सकते हैं.
जिप पाउच
प्लास्टिक का यह पाउच वाटरप्रूफ होता है और बेहद ही कम कीमत में बाजार में उपलब्ध है. बहुत तेज बारिश के दौरान भी इस पाउच में आप अपने फोन को पूरी तरह से सुरक्षित रख सकते हैं.
वाटरप्रूफ कवर
वाटरप्रूफ कवर भी फोन को बचाने के लिए बेहतर विकल्प है लेकिन कवर बहुत कम ही फोन के लिए उपलब्ध हैं. जैसे एप्पल आईफोन, सैमसंग गैलेक्सी, सोनी एक्सपीरिया और एचटीसी के महंगे फोन के लिए इस तरह के कवर लिये जा सकते हैं.
ब्लूटूथ या ईयरफोन
बरसात के दौरान ब्लूटूथ और ईयरफोन का उपयोग करना आपके फ़ोन को सुरक्षित बनाता है. अधिकतर ब्लूटूथ हेडसेट कुछ हद तक वाटरप्रूफ होते हैं. ऐसे में आप थोड़े बहुत बारिश में फोन से बात भी कर सकते हैं और फोन भी सुरक्षित होगा. ब्लूटूथ या ईयरफोन का उपयोग करने के दौरान फोन आपकी जेब या बैग में होता है जो बाहर रहने से कहीं ज्यादा सुरक्षित है.
यदि फोन पानी में भीग जाए तो क्या करें?
बिना ऑन किए बैटरी निकाल दें
यदि आपके फोन में थोड़ा बहुत भी पानी चला गया तो सबसे पहले बैटरी निकाल दें. इसके बाद उसे बाहर सूखने के लिए छोड़े दें. आप फोन को बाहर थोड़ी देर धुप में रख सकते हैं लेकिन बैटरी को धुप में नहीं रखें.
हेयर ड्रायर का न करें उपयोग
फोन को सूखाने के लिए हेयर ड्रायर या आग का बिल्कुल भी उपयोग न करें. फोन में काफी हल्के कंपोनेंट लगे होते हैं जो खराब हो सकते हैं.
चावल में डाल दें
यदि फोन के ऊपर थोड़ा बहुत पानी पड़ा हो तो आप उसे चावल में डालकर सुुखा सकते हैं. चावल फोन में उपलब्ध पानी को सोख लेता है. कुछ देर बाद फोन को निकाल कर पहले उसे अच्छी तरह से साफ करें और फिर ऑन करें.
चार्जर का न करें उपयोग
फोन में यदि किसी भी तरह से थोड़ा बहुत भी पानी चला गया है तो उस वक्त चार्जर का उपयोग बिल्कुल भी न करें. क्योंकि थोड़ी सी जल्दबाजी आपके फोन को पूरी तरह से खराब कर सकता है. जब पूरी तरह से आप आस्वस्थ हो जाएं कि पानी सूख गया है और फोन भली-भांति ऑन हो गया है तभी चार्जर का उपयोग करें.