Download App

नोटबंदी से परेशान युवा

सरकार की धौंस दुनिया भर में नागरिकों को परेशान करती है पर जो मनमानी नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर के दिखाई है इस से बूढे़, बिजनैसमैन, औरतें तो परेशान हैं हीं, लाखों युवा भी परेशान व हताश हैं जो अपने घरों में रह रहे हैं या घरों से सैकड़ों मील दूर पढ़ने या काम करने के लिए आए हुए हैं और अब तक या तो छोटी कमाई पर जीते थे या घर से पैसा मंगाते थे और जिन के पास अपने रहने के ठीहे में 4 दिन का खाना भी नहीं होता. ये युवा आजकल 8 नवंबर के बाद से मारेमारे फिर रहे हैं. इन के पुराने नोट कुछ मिनटों में सरकारी डकैती के शिकार हो गए. इन्होंने कितने ही संभाल कर रखे हों, वे मिनटों में बेकार हो गए, बरबाद हो गए. बहुत से इन दिनों परीक्षाओं की तैयारियों में लगे हैं पर उन्हें किताबों को छोड़ कर बैंकबैंक एटीएमएटीएम भटकना पड़ रहा है.

आम घरों में 10-12 दिन का खाना होता है, तेलसाबुन होता है, बिजली का बिल देने में समय होता है. कुछ दिन लायक गैस होती है. पर इन युवाओं के पास आज कल या परसों तक का ही इंतजाम रहा है, क्योंकि ये जरूरत के हिसाब से रोज खरीदते हैं. 1000 व 500 के नोटों को छीन लेने के बाद मोदी सरकार ने हजारोंलाखों युवाओं को कंगाल बना दिया जिन्हें खाने तक के लिए जहां रह रहे हैं वहां के दोस्तों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

कहने को यह नोटबंदी कालेधन को खत्म करने के लिए की गई थी पर यह ऐसा ही है जैसे शहर में चोरियां हो रही हों तो शहर को ही उजाड़ दो. न कोई रहेगा, न चोरी होगी. सरकार इतनी छोटी सोच की व इतनी दंभी और बेरहम हो सकती है, यह उम्मीद न थी. जिस सरकार को अच्छे दिनों के लिए लाया गया था, उस ने युवाओं को 50 दिन की सजा दी है, 150 दिन की या 500 दिन की कहा नहीं जा सकता. लगता तो यही है कि पहले से ही चरमराई अर्थव्यवस्था की कीलें निकाल फेंकी गई हैं और न जाने कब यह सब व्यापार कामधंधे बंद हो जाएं. क्योंकि हर कोई अपनी वर्षों की कमाई की सुरक्षा को खो बैठा है और नई नौकरियां तो क्या मिलेंगी, पुरानी ही चली जाएंगी.युवाओं के लिए यह देशव्यापी आर्थिक भूकंप है जो हरेक को मलबे में दबा रहा है. जो मकान बने हैं, सब में दरारें पड़ गई हैं और कब गिरेंगे कहा नहीं जा सकता.

कप्तान बनते ही कोहली की मुश्किलें बढ़ी

विराट कोहली के लिए साल 2016 बेहद शानदार रहा. लेकिन साल 2017 में वनडे और टी20 से धोनी द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद विराट पर दबाव और बढ़ गया है. अब वे टेस्ट के साथ-साथ वनडे और टी20 में भी टीम की कमान संभालेंगे.

साल की शुरुआत में ही उनके सामने बड़ा चैलेंज आ गया है, क्योंकि 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज है और फिर उसके बाद तीन मैचों की टी20 सीरीज भी है. ऐसे में उनपर सबसे बड़ा दबाव इंग्लैंड को हराकर वनडे और टी20 सीरीज पर कब्जा जमाना है.

टेस्ट में अंग्रेजों पर पड़े भारी, अब वनडे-टी20 की बारी

टेस्ट में टीम इंडिया इंग्लैंड पर भारी रही और सीरीज 4-0 से जीती. अब तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

अब विराट की कप्तानी में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो एक बार फिर फैन्स को उनसे जबरदस्त बैटिंग और कप्तानी की उम्मीद होगी.

टेस्ट में सहवाग की सेन्चुरी का रिकॉर्ड तोड़ना

विराट कोहली 53 टेस्ट में अब तक 15 सेन्चुरी लगा चुके हैं. जनवरी-फरवरी में ही वो 5 टेस्ट खेल लेंगे और पूरा साल बाकी है. ऐसे में उनके सामने सहवाग की सेन्चुरी के रिकॉर्ड को तोड़ने का चैलेंज होगा. सहवाग ने टेस्ट में 23 सेन्चुरी लगाई हैं.

यदि विराट ऐसा कर पाए तो सौरव गांगुली (16), वीवीएस लक्ष्मण (17), दिलीप वेंगसरकर (17) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (22) का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे.

विराट ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में कप्तानी की है, जिसमें एक में हार मिली और एक मैच ड्रॉ रहा.

टीम की नंबर वन टेस्ट पोजिशन बरकरार रखना

विराट की कप्तानी में टीम इंडिया 2016 में टेस्ट की नंबर 1 टीम बनी. अक्टूबर में कोलकाता टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराकर वो टॉप पर पहुंची थी. इसके बाद से विराट की टीम 5 टेस्ट मैच (1 न्यूजीलैंड और 4 इंग्लैंड के खिलाफ) जीत चुकी है, जबकि 1 ड्रॉ रहा.

फिलहाल 120 रेटिंग प्वाइंट के साथ टीम इंडिया नंबर 1 है. दूसरे स्थान पर 105 प्वाइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज

विराट और पूरी इंडियन टीम के लिए साल की सबसे बड़ी और चैलेंजिंग टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी. पिछली बार फरवरी, 2013 में ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया आई थी. तब धोनी की कप्तानी में उसे चार मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया था.

इसके बाद नवंबर-दिसंबर, 2014 में ऑस्ट्रेलिया खेलने गई भारतीय टीम यहां जीत के लिए तरस गई थी. इस टूर पर धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था और ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ विराट ने अपने कप्तानी करियर की शुरुआत की थी.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच

इंग्लैंड के बाद बांग्लादेश की टीम एकमात्र टेस्ट खेलने के लिए भारत आएगी. ये मैच 8 से 12 फरवरी तक हैदराबाद में होगा. बांग्लादेशी टीम उलटफेर करने के लिए जानी जाती है. पहली बार वो भारत में कोई टेस्ट मैच खेलेगी.

अपनी पिछली सीरीज में वो इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ करने में कामयाब रही थी.

टेस्ट में 2016 की परफॉर्मेंस को दोहराना

2016 में विराट ने 12 टेस्ट मैच खेले और 1215 रन बनाए. इस साल उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि तीन डबल सेन्चुरी रही. विराट ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 200 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 और इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की इनिंग खेली. देखना होगा कि क्या विराट इसी तरह की परफॉर्मेंस को 2017 में जारी रख पाते हैं कि नहीं.

विदेश में बेहतर परफॉर्म करना

जून, 2016 में इंग्लैंड में वनडे ICC चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है. इंग्लैंड में अब तक विराट फ्लॉप रहे हैं. विराट ने इंग्लैंड में अब तक 14 वनडे खेले, जिसमें 38 के एवरेज से सिर्फ 424 रन बना सके.

वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 10 मैच खेले. 107 के बेस्ट स्कोर के साथ सिर्फ 291 रन बना सके. ऐसे में 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी में विराट पर खुद को वहां साबित करने के मौके साथ ही चैलेंज भी होगा.

IPL-10में छा जाना

IPL का 9वां सीजन पूरी तरह से विराट कोहली के नाम रहा. टी20 क्रिकेट में वो बेहद अटैकिंग दिखे और एक ही सीजन में 4 सेन्चुरी बना डालीं.

इससे पहले विराट ने IPL में एक भी सेन्चुरी नहीं लगाई थी. 2015 में उन्होंने इस लीग में 973 रन बनाए.

उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में भी पहुंची. देखना होगा कि लीग के 10वें सीजन में एक बार फिर विराट छा पाते हैं कि नहीं.

क्या आपने देखा दंगल गर्ल्स का ये सुपरहिट वीडियो

फिल्म दंगल में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाली सान्या और फातिमा अब काफी चर्चित हो चुकी हैं. इन दोनों ने फ़िल्म में आमिर खान यानि महावीर फोगट की बेटियों का किरदार निभाया है. अभी सोशल मीडिया पर इन दोनों के डांस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लोग काफी पसंद करे रहे हैं.

तो आइये जानते हैं इस वीडियो के बारे में कुछ बातें.

ये वीडियो सान्या और फातिमा ने एक छोटे से कमरे में शूट किया है. इस वीडियो को इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं और 350 से ज़्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं.

सान्या और फातिमा ने एक अंग्रेजी गाने पर ये क्रेजी डांस किया है, इसमें इनका तालमेल देखते ही बनता है. सान्या और फातिमा ने 'अंदाज़ अपना अपना' के एक गाने 'दो मस्ताने चले जिंदगी बनाने' वाले गाने पर भी कमाल की स्टेप्स की हैं. ये गाना आमिर खान और सलमान खान पर फ़िल्माया गया था.

सान्या मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ था. सान्या दंगल में काम करने से पहले कुछ विज्ञापन में भी कर चुकी हैं. सान्या एक बैले डांसर भी हैं. सान्या आगे रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं.

वहीं फातिमा साना शेख ने चाची 420 में एक बच्ची के रूप में अभिनय किया था. फातिमा ने शाहरुख़ खान और जूही चावला की फिल्म 'वन टू का फोर' में भी काम किया था. 

आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो

इन अजीबोगरीब अंधविश्वासों से कब बाहर निकलेंगे क्रिकेट खिलाड़ी

भारत में हर आम इंसान कुछ खास अंधविश्वासों को मानता है. हम अपने फेवरेट टीम, फेवरेट खिलाड़ियों के लिए तरह-तरह के अंधविश्वास को मानते हैं. इसी तरह क्रिकेट खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन के लिए या अच्छे लक के लिए अपने गेंद और बल्ले के कौशल से ज्यादा कुछ अंधविश्वासों को ज्यादा तवज्जो देते हैं. क्रिकेट की दुनिया में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर भी उन अंधविश्वासी खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं. सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी के लिए तैयार होते समय अपने बाएं पैर में पैड पहले पहनते थे, साथ ही अपनी किटबैग में साई की फोटो भी रखते थे. सचिन इसे अपना गुडलक मानते थे. इसी तरह दुनिया भर के बहुत से और भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस तरह के अंधविश्वासों को मानते हैं. तो आइए ऐसे कुछ खिलाड़ियों और उनके अंधविश्वासों के बारे में जानते हैं.

1. विराट कोहली

मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक विराट कोहली भी अंधविश्वास की जकड़ से खुद को बचा नहीं पाए. विराट अपने फेवरेट बैटिंग ग्लव्स के साथ ही मैदान में बल्लेबाजी करने उतरते थे. हालांकि उनका ये अंधविश्वास बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और उन्हे जल्दी ही ये एहसास हो गया कि क्रिकेट के इस खेल में हुनर की जरूरत है अंधविश्वास की नहीं. इसके बाद उन्होने अपने फेवरेट ग्लव्स को ‘बॉय बॉय’ बोल दिया और देखिये विराट आज भी उसी तेजी से रन बना रहे है. बल्कि ये कहें कि उनके खेल में और ज्यादा सुधार नजर आ रहा है.

2. वीरेन्द्र सहवाग

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ना जाने कितने गेंदबाजों की नींद खराब करने वाले वीरेन्द्र सहवाग भी अंधविश्वास के शिकार रहे. अपने शुरूआती दिनों में सहवाग 44 नंबर की जर्सी के साथ खेलते थे लेकिन इस नंबर ने उनका साथ नहीं दिया. इसके बाद सहवाग ने किसी अंकशास्त्री के कहने पर बिना नंबर की जर्सी के साथ खेलना शुरू कर दिया था.

3. राहुल द्रविड़

‘द वाल’ के नाम से मशहूर रहे राहुल द्रविड़ को पूरी दुनिया उनकी शानदार तकनीक के लिए मानती थी. लेकिन द्रविड़ भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो अपने अच्छे लक के लिए कुछ ऐसी बातों को मानते थे जिनका कोई तुक नहीं बनता था. द्रविड़ बल्लेबाजी के लिए तैयार होते वक्त अपना दायां थाई पैड पहले पहनते थे. इसके अलावा द्रविड़ किसी भी सीरीज के बीच में कोई नया बल्ला नहीं आजमाते थे.

4. सौरव गांगुली

भारत के सबसे सफल कप्तानों में एक सौरव गांगुली ने भी अपने अच्छे लक के लिए अंधविश्वास का सहारा लिया. गांगुली मैदान में उतरने से पहले हमेशा अपने गुरूजी की तस्वीर अपनी जेब में रखते थे. इसके अलावा वो अंगूठी और माला भी पहनते थे. गांगुली का मानना था कि ये उनके लक को बढ़ाते हैं.

5. स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलियाई टीम को अजेय बनाने वाले कप्तान स्टीव वॉ भी अपने कौशल से ज्यादा अंधविश्वास को मानते थे. स्टीव वॉ बल्लेबाजी के दौरान हमेशा अपनी जेब में लाल रूमाल रखते थे. ये रूमाल उनकी ग्रैंडमदर ने उनको दिया था और स्टीव वॉ इसे खुद के लिए लकी मानते थे.

6. मोहम्मद अजहरूद्दीन

अपनी कलाई के जादू से पूरी दुनिया का मन मोहने वाले भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन कई अंधविश्वासों को मानते थे. अपने अच्छे लक के लिए वो हमेशा अपने गले में एक काली ताबीज पहनते थे. खास बात ये थी कि जब भी वो बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरते थे इस ताबीज को शर्ट के बाहर निकाल लेते थे. इसके अलावा बल्लेबाजी के दौरान वो अपनी शर्ट की कॉलर को हमेशा खड़ा रखते थे.

7. सुनील गावस्कर और के. श्रीकांत

भारत के महानतम सलामी बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर भी अंधविश्वास के शिकार थे. गावस्कर और उनके सलामी जोड़ीदार रहे के. श्रीकांत हमेशा मैदान में हमेशा अपने जोड़ीदार के दाएं साइड से मैदान में घुसते थे.

8. डेल स्टेन

अपनी पेस से दुनियाभर के बल्लेबाजों के मन में दहशत फैलाने वाले डेल स्टेन मैदान में घुसते समय अपना बायां पैर पहले रखते हैं. स्टेन का मानना है कि ऐसा करने से उनका लक अच्छा रहता है. मशहूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी ऐसा करते थे.

9. डेविड शेफर्ड

क्रिकेट के मैदान में गेंदबाज और बल्लेबाज तरह-तरह के अंधविश्वास को मानते है लेकिन क्या आपने कभी किसी अंपायर का अंधविश्वासी होना सुना है. दुनिया के सबसे चहेते अंपायर रहे डेविड शेफर्ड जैसे ही नेलशन (111 का स्कोर) होता था वो एक पैर पर खड़े हो जाते थे. उनका मानना था कि ये नंबर बहुत से लोगों के लिए दुर्भाग्यशाली है.

10. गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर होने के बाद गौतम गंभीर एक अलग तरीके का अंधविश्वास मानने लगे. आईपीएल के दौरान गंभीर जब भी जल्दी आउट होकर डग आउट पहुंचते हैं वो तुरंत अपना पैड नहीं उतारते हैं. उनका मानना है कि इससे उनके टीम के जीतने की संभावना बढ़ जाती है.

11. नील मेकेंजी

अजीब है पर सच है. बैटिंग करने के पहले टॉयलेट को फ़्लश करते थे नील मेकेंजी.

12. हरभजन सिंह

हरभजन सिंह बॉलिंग करने से पहले हाथ को आगे ले जाकर हाथ जोड़कर भगवान को याद करते हैं.

13. आर. अश्विन

आर.अश्विन जब भी किसी इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलने जाते हैं. वे हमेशा अपना लकी बेग अपने साथ ले कर जाते हैं.  

14. लसिथ मलिंगा

हर बॉल को फेंकने के बाद बॉल को किस करते हैं मलिंगा. 

जब पानी में गिर जाए फोन…

हम अपने फोन को कितना भी संभालकर क्यों न रखें, पर जाने आनजाने फोन के साथ कई दुर्घटनायें हो जाती हैं. कई बार तो हम गुस्से में फोन को पटक देते हैं तो कई बार गल्ती से. कई बार हम अपना फोन पानी में भी गिरा देते हैं. इन सब घटनाओं के बाद फोन सही सलामत नहीं रहता और उसे रिपेयर शॉप ले जाना पड़ता है.

चावल से सुखायें अपना फोन

फोन अगर गिर कर टूट जाए तो इसे रिपेयर शॉप ले जाना ही लास्ट ऑप्शन है. पानी से भीगे हुए फोन को आप घर पर भी सुखा सकते हैं. पानी से भीगे हुए स्मार्टफोन को चावल के जरिए सुखाया जा सकता है और खराब होने से बचाया जा सकता है.

ऐसे बचायें अपना फोन

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को स्वीच ऑफ कर लें. इससे स्मार्टफोन में शॉर्ट सर्किट होने के चांस कम हो जायेंगे.

– इसके बाद स्मार्टफोन के बैक कवर को खोलकर बैटरी सिमकार्ड अलग कर दें. अगर बैटरी रिमुवेबल नहीं है तो बैटरी रिमुव न करें.

– एक साफ और सुखे कपड़े से सभी पार्ट्स को सूखायें. इससे कुछ हद तक पानी सूख जाएगा.

– एक एयर टाइट कंटेनर को चावल, ओटमील या सिलिका जैस पैक्स से भर लें और स्मार्टफोन को इसमें बंद कर दें.

– फोन को 24-48 घंटों के लिए छोड़ दें.

– अगर आपके फोन में ज्यादा पानी नहीं गया होगा तो आपका फोन दोबारा काम करने लगेगा.

– अगर फोन फिर भी काम न करे, तो इसे सर्विस सेंटर ले जायें.

पेंशन पाने के लिए आधार कार्ड दिखाना जरूरी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने 50 लाख पेंशनभोगियों तथा करीब चार करोड़ अंशधारकों के लिये इस माह के अंत तक आधार संख्या उपलब्ध कराने को अनिवार्य कर दिया है. जिन अंशधारकों या पेंशनभोगियों के पास आधार नहीं है, उन्हें माह के अंत तक यह सबूत देना होगा कि उन्होंने इसके लिये आवेदन कर दिया है. यह ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने के लिये जरूरी है.

इस संबंध में श्रम मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी पी जॉय ने कहा, फिलहाल पेंशनभोगियों के साथ-साथ अंशधारकों को आधार या पंजीकरण प्रति 31 जनवरी, 2017 तक उपलब्ध कराना होगा. यह ईपीएफओ द्वारा उपलब्ध सेवाएं हासिल करने के लिये जरूरी है.

ईपीएफओ हर माह के अंत में स्थिति की समीक्षा करेगी. अंशधारकों तथा पेंशनभोगियों को 12 अंकों वाला आधार संख्या देने के लिये कुछ और समय भी दिया जा सकता है. ईपीएफओ ने अपने 120 क्षेत्रीय कायार्लयों से इस बारे में नियोक्ताओं के जरिये अंशधारकों तथा पेंशनभोगियों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है.

हर महीने केंद्र सरकार सभी सदस्यों के पेंशन खाते में 1.16 फीसद अंशदान देती है जबकि 8.33 फीसद अंशदान सदस्यों को करना होता है.

भारत-इंग्लैंड सीरीज: तीन साल बाद युवराज की टीम में वापसी

टीम इंडिया के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ देने के बाद चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को टेस्ट के बाद अब वनडे और टी-20 की कप्तानी भी सौंप दी है. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने टीम की घोषणा की.

इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और टी-20 के लिए टीम इंडिया में युवराज सिंह की तीन साल बाद वापसी हुई है, वहीं वेटरन तेज गेंदबाज आशीष नेहरा टी-20 में जगह बनाने में कामयाब रहे, जबकि ऋषभ पंत टी-20 में नया चेहरा हैं.

गौरतलब है कि वनडे सीरीज का पहला मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा. इससे पहले 10 और 12 जनवरी को दो अभ्यास मैच भी खेले जाएंगे.

हाल ही में रणजी ट्राफी में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बनने वाले ऋषिभ पंत को टी-20 टीम में जगह दी गई है. चोट के कारण पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं.

रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होगें. ऐसे में शिखर धवन के साथ रहाणे या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में शानदार खेल दिखाने वाले लोकेश राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. युवराज के अलावा सुरेश रैना और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा टी-20 टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं.

युवराज सिंह को इसलिए मिला मौका

युवराज सिंह को तीन साल बाद टीम इंडिया में लिया गया है. खास बात यह कि चयनकर्ताओं ने उन्हें वनडे और टी-20 दोनों टीमों में बरकरार रखा है. युवी ने घेरलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं. इस साल रणजी में उन्होंने 8 मैचों में 724 रन बनाए हैं, जिसमें 260 और 177 रन की पारियां खास रहीं. उन्होंने टीम इंडिया की ओर से आखिरी वनडे मैच दिसंबर, 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जबकि आखिरी टी-20 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप, 2016 में था.

वनडे टीम

विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केएल राहुल, शिखर धवन, मनीष पांडे, केदार जाधव, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, आर.अश्विन, रवींद्र जडेजा, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव

टी-20

विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मनदीप सिंह, केएल राहुल, युवराज सिंह, सुरेश रैना, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, आर.अश्विन, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, मनीष पांडे, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर सिंह और आशीष नेहरा

इस साल नहीं रहेंगे आप बेरोजगार

बड़े शहरों में लोग अच्छी जीवनशैली की तलाश में आ तो जाते हैं पर ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है जिनकी जीवनशैली में सुधार हो. एक ओर बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनकी कमाई से उनकी बुनियादी जरूरतों का पूरा होना भी मुश्किल होता है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बुनियादी जरूरतों से कई गुना ज्यादा कमाते हैं. यह फर्क जॉब और स्किल के कारण है. कुछ स्किल्स ऐसे हैं, जिनकी मदद से आप भी अच्छी सैलेरी कमा सकते हैं. तो नए साल में इन जॉब्स में ऐप्लाई करें.

रिलेशनशिप थेरपिस्ट्स

पश्चिमी देशों में यह एक कॉमन प्रोफेशन है लेकिन भारत में यह जॉब बिल्कुल नया करियर चॉयस है. इस जॉब में शादीशुदा लोगों के बीच की कड़वाहट को दूर किया जाता है. अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की जिन्दगी की परेशानियां दूर कर सकते हैं तो इस जॉब के लिए ऐप्लाई करें.

न्यूनतम योग्यता: ग्रैजुएशन

वेतन: 30,000 से 1 लाख रुपये महीना

सोशल मीडिया मैनेजर

आजकल सोशल मीडिया की बहुत डिमांड है. किसी भी ब्रांड के लिए खुद को सोशल प्लैटफार्म पर स्थापित करना बहुत जरूरी हो गया है. ऐसे में सोशल मीडिया मैनेजर बहुत ही अहम रोल निभाते हैं. सोशल मीडिया मैनेजर किसी ब्रैंड के सोशल मीडिया रेप्युटेशन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

न्यूनतम योग्यता: ग्रैजुएशन

वेतन: 30,000 से 3 लाख रुपये

ग्रोथ हैकर

मार्केट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में किसी भी बिजनेस के ग्रोथ के लिए एक मजबूत स्ट्रैटिजी, प्रोपर रिसर्च बहुत जरूरी है. ग्रोथ हैकर किसी भी बिजनेस के डेवलपमेंट के लिए स्ट्रैटिजी तैयार करता है और कंपनी के ग्रोथ के लिए रिसर्च करता है.

न्यूनतम योग्यता: ग्रैजुएशन

वेतन: एक महीने में 60,000 से 3 लाख रुपये तक वेतन मिलता है. आपकी आय आपकी योग्यता और काम करने के तरीके पर निर्भर होगी.

एसईओ ऐनालिस्ट्स

यह पेशा सोशल मीडिया और ग्रोथ हैकर का विस्तार है लेकिन भारत में स्टार्टअप्स के बढ़ने के साथ ही ब्रैंड्स ने अलग एसईओ ऐनालिस्ट्स को रखना शुरू कर दिया है. इनका मुख्य काम गूगल सर्च और इंटरनेट सर्फिंग की स्टडी करके ट्रेंड्स का पता लगाना होता है. इसके लिए आपका रिसर्च वर्क स्ट्रोंग होना चाहिए.

न्यूनतम योग्यता: ग्रैजुएशन

वेतन: 30,000 से 1 लाख रुपये महीना

टेक्निकल राइटर

राइटर और टेक्निकल राइटर्स में अंतर है. टेक्निकल राइटर का फोकस मुख्य रूप से किसी आईटी फर्म या प्रोग्रामिंग कंपनी से संबंधित तकनीकी बारीकियों से होता है. टेक्नॉलजी में स्पेशलाइजेशन वाली कंपनियां जैसे अडॉबी, ऑरेकल समय समय पर टेक्निकल राइटर हायर करती हैं.

न्यूनतम योग्यता: ग्रैजुएशन

वेतन: 50,000 से 1.7 लाख रुपये महीना

इस साल लॉन्च हो सकते हैं ये स्मार्टफोन

पिछले साल 2016 में स्मार्टफोन की दुनिया में हमने कई नए टेक्नॉलजी से लैस फोन देखे. ऐपल ने पहला डुअल कैमरा वाला फोन लॉन्च किया. इसके अलावा कई चाइनीज ब्रैंड ने प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर बड़ी कंपनियों का बिजनस खराब किया.

साल 2017 की शुरुआत से ही नए फोनों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. आइये देखते हैं कुछ संभावित फोन जिन पर टेक की दुनिया की नजर है.

ऐपल iPhone 8

2017 में ऐपल स्मार्टफोन अपने दस साल पूरे करेगा. 2007 में ऐपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स ने पहली बार दुनिया के सामने ऐपल का स्मार्टफोन लॉन्च किया था. संभावना जताई जा रही है कि पूरे ग्लास वाला iPhone 8 लॉन्च होगा.

सैमसंग गैलक्सी 8

सैमसंग इस साल अपना गैलक्सी 8 लॉन्च कर सकता है. इसके दो वैरियंट होंगे जो कि अलग-अलग स्क्रीन साइज और अलग रेजॉलूशन के होंगे. दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन के 830 प्रोसेसर पर काम करेंगे.

शाओमी Mi6

इंडियन स्मार्टफोन दुनिया की तस्वीर बदलने वाली चायनीज कंपनी शाओमी अपना नया फोन लाने की फिराक में है. अगर टेक इंडस्ट्री की अफवाहों पर यकीन करें तो शाओमी का अगला फोन Mi 5 तीन अलग-अलग वैरियंट्स में लॉन्च हो सकता है.

इन वैरियंट्स में अलग-अलग प्रोसेसर लगे होंगे. इनका नाम Mi 6S, Mi 6E, and Mi 6P हो सकता है. इस फोन में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा वहीं सेल्फी के लिए सिर्फ 7 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है. इसकी कीमत 25 से 30 हजार के बीच होगी.

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस फोन

माइक्रोसॉफ्ट सरफेस फोन पर काम कर रहा है जो कि विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि स्मार्टफोन में इंटेल की चिपसेट लगी होगी. इस फोन के बारे में अभी कुछ भी कयास नहीं लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके लुक को लेकर काफी उत्साह है.

LG G6

LG के पिछले फ्लैगशिप फोन G5 ने कुछ खास करिश्मा नहीं किया. अब इस साल कंपनी अपना नया फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च कर सकती है. फरवरी में स्पेन के मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में G6 के लॉन्च होने की संभावना है. हाल में एक यूट्यूब विडियो में दावा किया गया था कि G6 पिछले फोन G5 से अलग होगा. डुअल कैमरा सेटअप के सा 5.3 इंच स्क्रीन में यह नया फोन आ सकता है.

वनप्लस 4

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी नया फोन लॉन्च कर सकती है. पिछले साल कंपनी ने अपना फ्लैगशिप फोन मार्केट में उतारा था, जिसे काफी सफलता मिली. हालांकि कुछ अफवाहों पर यकीन करें तो कंपनी अपने नए फोन का नाम '4' के बजाय वनप्लस '5' रख सकती है.

गूगल पिक्सल टू

गूगल इस साल अपने दो फोन पिक्सल 2 और पिक्सल XL लॉन्च कर सकता है. गूगल का पहला कंपनी मेड फोन सितंबर 2016 में लॉन्च हुआ था. इस फोन में स्नैपड्रैगन का 835 प्रोसेसर लगा होगा.

मेरी मम्मी की सहेली रोजाना मेरे साथ सैक्स करती हैं. मैं क्या करूं.

सवाल

अपनी मम्मी की सहेली से मेरी दोस्ती हो गई है और वे रोजाना मेरे साथ सैक्स करती हैं. वे कहती हैं कि मैं मना करूंगा, तो वे मम्मी को बता देंगी. मैं क्या करूं?

जवाब

वे महज कोरी धमकी दे रही हैं. तुम्हारी मम्मी को बता कर वे अपनी छीछालेदर नहीं कराएंगी. वैसे, आप उन से दूर ही रहें तो ठीक है, वरना कभी भी उन के पति की चपेट में आ सकते हैं.

 

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें