Download App

बड़े फायदे का सौदा है होम इंश्योरेंस

भारत में लोग अच्छा घर बनाने के लिए खूब पैसा खर्च कर देते हैं लेकिन जब उस घर की सुरक्षा की बात आती है तो वह उस पर उतना ध्यान नहीं देते. वह अपने घर की सुरक्षा के लिए होम इंश्योरेंस लेने में पैसा खर्च नहीं करते. होम इंश्योरेंस लेने के बहुत फायदे हैं. आप एक प्राकृतिक आपदा से अपने घर की रक्षा नहीं कर सकते, लेकिन आप उसकी मरम्मत या उसे फिर से बनाने का खर्च इंश्योरेंस के माध्यम से कवर कर सकते हैं.

क्या है होम इंश्योरेंस पालिसी

होम इंश्योरेंस एक प्रभावी टूल होता है जो किसी भी संभावित आपदा से आपके घर को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है. अगर अर्थव्यवस्था के लिहाज से देखें तो आज के समय में लोग अपने लक्ष्यों (बुनियादी जरूरतों) को आसानी से और समय पूर्व प्राप्त कर रहे हैं. बीते कुछ दशकों में भवन निर्माण में भी तेजी आई है और लोग घरों (फ्लैट या मकान) की खरीद बहुत ही आसानी से कर पा रहे हैं लिहाजा इस तरह की संपत्ति की सुरक्षा भी काफी अहम हो जाती है.

क्यों जरूरी है होम इंश्योरेंस पालिसी

हाल ही में आईं कुछ प्राकृतिक आपदाओं के कारण आर्थिक नुकसान और बीमित नुकसान के बीच अंतर पाया गया है. ऐसा फाइनेंशियल टूल की पर्याप्त जानकारी न होने की वजह से देखने को मिलता है. इसलिए प्राकृतिक आपदाओं की सूरत में घर के मालिक को होम इंश्योरेंस न होने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ता है.

जिस तरह से आप अपनी ज्वैलरी की सुरक्षा के लिए उसका बीमा करवाते हैं उसे बैंक लौकर में रखवाते हैं ठीक उसी तरह घर का बीमा भी आज के दौर में काफी अहम हो चला है. आप घर के बीमा के साथ साथ घर में उपलब्ध सामानों जैसे कि होम अप्लाइंस, पोर्टेबल इक्विपमेंट (सेलफोन, लैपटाप और टीवी) की सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर सकते हैं.

क्लेम करने का तरीका

हमारे देश में होम इंश्योरेंस बहुत ज्यादा महंगा नहीं है, इसलिए हमेशा आवश्यक ऐड-औन के साथ एक होम इंश्योरेंस पौलिसी लेने की सलाह दी जाती है ताकि भारी नुकसान होने पर आप आसानी से भारी मरम्मत का खर्च उठा सकें.

बारिश के कारण हुए सभी नुकसान के कागजात तैयार करें. आप उनकी फोटो ले सकते हैं या एक वीडियो भी बना सकते हैं.

सभी क्षतिग्रस्त वस्तुओं को निरीक्षण के लिए संभाल कर रखें.

क्लेम से संबंधित सभी दस्तावेजों को भावी उपयोग के लिए संभाल कर रखना चाहिए.

अस्थायी उपयोग के लिए आपको जिन-जिन चीजों की मरम्मत करनी है उन सभी चीजों की एक सूची बनाकर रखें.

अनचाहे विज्ञापनों से बचने के लिए गूगल कर रहा है ये काम

अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. गूगल अपने सर्च इंजन में एक ऐसा फीचर जोड़ने वाला है जो आपको काफी पसंद आएगा. गूगल के मुताबिक अब वो क्रोम ब्राउजर में जबरदस्ती वेबसाइट रिडायरेक्ट को रोकेगा.

पहले किसी वेबसाइट को खोलने के लिए आपको विज्ञापनों के दूसरे वेबसाइट पर जबरदस्ती रिडायरेक्ट किया जाता था. उदाहरण के तौर पर आपने किसी न्यूज वेबसाइट का यूआरएल ओपन किया और रिडायरेक्ट होकर किसी स्पैम वेबसाइट पर चले गए. मुमकिन है आपके साथ यह समस्या आई होगी, क्योंकि यह काफी आम है.

गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर ने अपने ब्लौग पोस्ट में लिखा है कि कंपनी ने क्रोम यूजर्स के फीडबैक के आधार पर काम कर रही है. उन्होंने कहा है, ‘डेस्कटाप के हर 5 में से एक 1 क्रोम ब्राउजर यूजर ने अनचाहे कान्टेंट दिखाए जाने को लेकर रिपोर्ट किया है’.

गूगल के मुताबिक वेब पेज अक्सर किसी अनचाहे विज्ञापनों और वेबसाइट्स पर रिडायरेक्ट करते हैं और ऐसा पेज पर थर्ड पार्टी कान्टेंट होने की वजह से होता है. खास बात ये है कि वेबसाइट चलाने वाला भी यह नहीं चाहता. Chrome 64 वर्जन में गूगल इस समस्या का समाधान करेगा और इसके लिए रिडायरेक्ट पेज की बजाए एक इनफो बार दिखाया जाएगा.

गूगल आने वाले समय में वेबसाइट पर दिए जाने वाले थर्ड पार्टी पौप अप में दिए गए हिडेन क्लिक बेट को भी हटाएगा. आम तौर पर कुछ वेबसाइट खोलने पर कई पौप अप आते हैं जिनमें हिडेन बटन होते हैं, इन्हें क्लिक करते ही आप किसी दूसरी वेबसाइट पर चले जाते हैं. इसे भी ब्लौक करने की तैयारी की जा रही है.

गूगल वेबसाइट पर दिए जाने वाले थर्ड पार्टी विंडोज को भी ब्लौक करने की तैयारी में है जो वेबसाइट विजिट करने वाले को भ्रमित करते हैं. ये बदलाव गूगल क्रोम के 64 और 65 वर्जन के साथ दिए जाएंगे.

अपनी एक ही गेंद से इस भारतीय खिलाड़ी ने दिला दी थी पाक के खिलाफ जीत

2007 के टी-20 वर्ल्‍डकप की यादें अभी भी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में ताजा होंगी. पाकिस्‍तान के खिलाफ ग्रुप मैच में टीम इंडिया के एक धुरंधर ने न सिर्फ अर्धशतक बनाया था, बल्कि नियमित गेंदबाज नहीं होने के बावजूद बौल आउट में स्‍टंप को हिट कर भारत की जीत में भूमिका निभाई थी.

दरअसल, दोनो टीमों ने 141-141 रन बनाए थे और मैच टाई होने के बाद बौल आउट मुकबला हुआ था. जी हां! यहां बात हो रही है ओपनर रौबिन उथप्‍पा की. उथप्पा आज (11 नवंबर) 32 साल के हो गए.

पाकिस्‍तान के खिलाफ मिली उस जीत के बाद टीम इंडिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा था. खास बात यह रही कि फाइनल में उसी पाकिस्‍तान को हराकर टीम चैंपियन बनी थी.

उथप्पा ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक ही गेंद फेंकी है, जिसने उन्हें अमर बना दिया. यह गेंद उन्होंने अपने पहले टी-20 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बौल आउट के दौरान डाली थी, जो सीधे स्टंप्स पर लगी और भारत ने क्रिकेट इतिहास का पहला और आखिरी बौल आउट जीत लिया.

इस मैच में एक के बाद एक भारतीय विकेट गिरते जा रहे थे, लेकिन रौबिन विकेट पर जमे हुए थे. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ की खतरनाक गेंदबाजी के बीच उन्‍होंने 39 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 50 रन बनाए.

मैच में टीम इंडिया के सभी धुरंधर फ्लाप साबित हुए थे. गौतम गंभीर 0, सहवाग 5, युवराज 1 और दिनेश कार्तिक 11 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे. उथप्‍पा के बाद टीम के टौप स्‍कोरर तत्कालीन कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (33 रन) रहे थे. भारत की ओर से बनाए गए 141 रनों के जवाब में पाकिस्‍तानी टीम ने भी 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए थे.

मैच टाई होने के बाद बौल आउट का फैसला लिया गया था, जिसमें दोनों टीमों के 5-5 गेंदबाजों को स्‍टंप हिट करना था. भारत ने इसके लिए सहवाग, उथप्‍पा, श्रीसंत, पठान और हरभजन को यह करना था, जबकि पाकिस्‍तान के लिए यह जिम्‍मेदारी तनवीर, अराफात, अफरीदी, उमर गुल और मोहम्मद आसिफ को सौंपी गई थी.

भारत के लिए सहवाग, हरभजन और उथप्‍पा ने स्‍टंप को हिट किया जबकि अराफात, गुल और अफरीदी, तीनों स्‍टंप मिस कर गए. बौल आउट में 3-0 से जीत भारत के खाते में आई थी. उथप्पा के इस स्टंप हिट ने उन्हें क्रिकेट इतिहास में अमर बना दिया.

रौबिन फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. वे क्रिकेट के छोटे फार्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं. ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी के अलावा जरूरत पड़ने पर विकेटकीपर की भूमिका में भी खुद को साबित कर चुके हैं. आईपीएल के कई मैचों में वे विकेटकीपर बल्‍लेबाज की हैसियत से उतर चुके हैं.

उथप्पा के पिता वेणु अंतरराष्ट्रीय हौकी रेफरी रह चुके हैं. हौकी से जुड़े परिवार से आने बावजूद उथप्पा ने अपने भविष्य के लिए क्रिकेट को ही चुना. उथप्पा काफी कम उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं.

बता दें कि 2002 में ही उथ्प्पा ने 17 साल की उम्र में ही कर्नाटक के लिए रणजी क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया. इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और अपनी पहली पारी में 61 रन भी बनाए. उथप्पा ने 2004 की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा रहे है.

अपने वनडे डेब्यू में उथप्पा ने इंग्लैंड के खिलाफ इंदौर में 86 रनों की पारी खेली. यह उस वक्त डेब्यू मैच में भारत के लिए सर्वाधिक स्कोर था. उन्होंने बृजेश पटेल का रिकार्ड तोड़ा, जिन्होंने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 82 रन बनाए थे.

पेरिस घोषणापत्र पर डोनाल्ड ट्रंप अलाप रहे हैं सबसे अलग राग

इस सप्ताह की शुरुआत में बौन सम्मेलन में सीरिया ने भी जलवायु परिवर्तन पर पेरिस घोषणापत्र का समर्थन कर दिया, जिससे तय हो गया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलग राग से अमेरिका अकेला ऐसा देश बचेगा, जो इस इस वैश्विक मुद्दे पर अलग-थलग है. एक जून को रोज गार्डेन में जब ट्रंप ने इसके खिलाफ जाने की घोषणा की थी, तभी इसे बेईमानी की हद तक वादा खिलाफी माना गया था.

ऐसे में, बौन बैठक के देशों को यही कहा जा सकता है कि वे अपनी शपथ का सम्मान करें और उस ट्रंप को नजरअंदाज कर दें, जिन्हें समझा पाना संभव नहीं. उन्हें धरती को पर्यावरण संकट से बचाने वाले 2020 के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर विचार-विमर्श और ईमानदार प्रयास जारी रखने चाहिए. उम्मीद है कि विभिन्न देश, उनकी सरकारें और उनके संस्थान जैसा काम कर रहे हैं, उसमें स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में कल ट्रंप अलग-थलग दिखाई देंगे.

समझौते से बाहर रहने का ट्रंप का फैसला एक पहलू है. असली खतरा तो ऊर्जा संयंत्रों, ग्रीन हाउस गैसों, मीथेन उत्सर्जन, वाहनों की दक्षता क्षमता और कोयला संयंत्रों के सब्सिडी विस्तार पर उनके रुख से है, जो हालात को विपरीत दिशा में ले जाने वाले हैं. इस बीच जलवायु पर कुछ हास्यास्पद कदम भी सामने आए हैं.

सबसे ताजा व हास्यास्पद तो ट्रंप की वह पहल है, जिसमें टेक्सास की रेग्युलेटर कैथलीन हार्नेट को व्हाइट हाउस की पर्यावरण गुणवत्ता मानक कौंसिल का मुखिया बनाने की बात है. इस नियुक्ति पर अंतिम मुहर लगी, तो वह प्रशासन की वैसी नीति आगे बढ़ाती दिखेंगी, जो कार्बन-डाइऑक्साइड को इंसान के लिए हानिरहित और ‘संयंत्रों के लिए पौष्टिक’ बताती है.

माना जाता है कि कैथलीन व्हाइट हाउस के उन सारे नीति-नियंताओं के अनुकूल हैं, जिन्होंने ट्रंप भक्ति में सरकारी एजेंसी की वेबसाइट से न सिर्फ जलवायु परिवर्तन के तमाम संदर्भ हटा दिए, बल्कि अपने वैज्ञानिकों को इस मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट देने से भी रोक दिया. जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका में पहले भी धारा के विपरीत बातें हुई हैं, लेकिन बराक ओबामा के शासनकाल में बहुत कुछ सकारात्मक हुआ. आज वही देश इस मामले में अलग-थलग पड़ता दिख रहा है.

वीडियो : बारिश के बीच कीवी खिलाड़ियों के साथ धोनी ने खेला ये खेल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3-3 मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज अब खत्म हो चुकी है. दोनों ही सीरीज में भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से मात दी. हालांकि, 7 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला गया तीसरा और निर्णायक टी-20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा. बारिश के कारण मैच काफी देर बाद शुरू हुआ और दोनों टीमों को केवल 8-8 ओवर खेलने का मौका ही मिला. इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से मात दी.

तीसरे टी-20 में बारिश के कारण काफी समय बर्बाद हुआ, इस बीच एमएस धोनी समेत अन्य खिलाड़ियों ने क्या किया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एमएस धोनी, मनीष पांडे के साथ जोड़ी बनाकर न्यूजीलैंड के टौम ब्रूस और मार्टिन गप्टिल के साथ ड्रेसिंग रूम में वौलीबौल का मैच खेलते नजर आ रहे हैं.

गप्टिल ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है, “आप बारिश के खलल डालने के बाद क्या करते हैं? मैं टौम ब्रूस, मनीष पांडे और एमएस धोनी के साथ वौलीबौल के साथ मैच खेला.”

What do you do in a rain delay? Play soccer volleyball with @tombruce42 @mahi7781 and @manishpandeyinsta !

A post shared by Martin Guptill (@martyguptill31) on

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए थे. कीवी टीम आठ ओवरों में छह विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी. भारत ने दिल्ली में खेले गए पहले मैच में जीत हासिल करते हुए 1-0 की बढ़त ले ली थी जबकि कीवी टीम ने राजकोट में जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी.

महान खिलाड़ी अपना भविष्‍य खुद तय करते हैं : रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्‍त्री ने पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करने वाले पूर्व क्रिकेटरों को आड़े हाथों लिया है. रवि शास्‍त्री ने आलोचना का केंद्र बने महेंद्र सिंह धोनी का जोरदार समर्थन करते हुए उन्हें पूरी तरह से टीम मैन बताया है. शास्‍त्री ने कहा कि कुछ ईर्ष्‍यालु लोग चाहते हैं कि धोनी के इंटरनेशनल करियर खत्‍म हो जाए.मालूम हो कि शास्‍त्री से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली भी धोनी के प्रति इसी तरह की भावनाएं जता चुके हैं.

धोनी के बचाव में उतरें शास्‍त्री ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि बड़ी संख्‍या में ऐसे ईर्ष्‍यालु लोग आसपास हैं जो धोनी का करियर खत्‍म होते देखना चाहते हैं लेकिन उनके जैसे महान खिलाड़ी अपना भविष्‍य खुद तय करते हैं. हम जानते हैं कि धोनी टीम में फिट बैठते हैं. वे एक महान लीडर थे और अब टीम मैन के रूप में योगदान दे रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि माही एक सुपरस्‍टार हैं. वे हमारे महान क्रिकेटरों में से एक हैं. ऐसे में वे हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं. भारतीय टीम धोनी की अहमियत को अच्‍छी तरह से समझती है और इस बेहतरीन विकेटकीपर बल्‍लेबाज की आलोचना से उनके करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.

गौरतलब है कि राजकोट में दूसरे टी20 मैच में धोनी ने 37 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली थी लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से ही टी20 मैचों में खेलने के लिए कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी थी. वीवीएस लक्ष्‍मण, अजित आगरकर और बाद में आकाश चोपड़ा ने कहा था कि चयनकर्ताओं को टी20 में धोनी के विकल्‍प के रूप में विचार करना चाहिए.

चैटिंग का नया ठिकाना बना पेटीएम इनबाक्स

पेटीएम सिर्फ वालेट या आनलाइन शापिंग ऐप ही नहीं रहा, अब यह मैसेजिंग प्लेटफार्म भी हो गया. जी हां अब आप इसे मैसेजिंग एप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेटीएम की कंपनी ने इनबाक्स फीचर लौन्च किया है. जो कोई अलग ऐप नहीं बल्कि पेटीएम ऐप का ही हिस्सा है. इसके लिए आपको सिर्फ अपने ऐप को ही अपडेट करना होगा. लेटेस्ट पेटीएम ऐप में सबसे नीचे की तरफ नेविगेशन बार में इनबाक्स का विकल्प दिखेगा. जिसके जरिये यूजर मैसेज, तस्वीरें और वीडियो भेज सकते हैं. इसके अलावा आप पैसे भेजने और मांगने के लिए भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे. व्हाट्सऐप की तरह यह भी लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर से लैस है.

व्हाट्सऐप को चुनौती देने के इरादे से पेटीएम ने अपने ब्लाग पोस्ट पर इसके इक एक नये फिचर मैसेज रीकौल फीचर की जानकारी दी है. इसके अलावा, पेटीएम इनबाक्स में एक और व्हाट्सऐप फीचर- लोकेशन शेयरिंग भी दिया गया है.

पेटीएम से चैट करने के लिए क्या करें

पेटीएम से चैट करने के लिए आपको सबसे पहले अपना ऐप अपडेट करना होगा, इसके बाद नेविगेशन बार में इनबाक्स का विकल्प दिखेगा इस पर टैप करें.

इसके बाद आपको सबसे ऊपर मैसेज, नोटिफिकेशन, आर्डर और गेम्स आइकन दिखेंगे. नीचे, दांयीं तरफ दिख रहे नए मैसेज बटन पर क्लिक करें.

अब इन सारी आसान सी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद आप पेटीएम इस्तेमाल करने वाले कौन्टेक्ट से चैट शुरू कर सकते हैं. यहां आपको वहीं कौन्टेक्ट दिखेंगे जो पेटीएम इस्तेमाल करते हैं. आप चाहें तो ग्रुप भी क्रिएट कर सकते हैं

लेकिन अगर आप किसी ऐसे यूजर के साथ चैट करते हैं या पैसे मंगाते हैं जिनके पास लेटेस्ट वर्जन (या आईओएस यूजर) नहीं है तो उन्हें आपका मैसेज नहीं मिलेगा.

चैट विंडो में सबसे नीचे की तरफ मैसेज, कैमरा, गैलरी, सेंड एंड रिसीव मनी और एक लोकेशन आइकन दिखेगा, जिसके जरिये आप मैसेज में जाकर टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं, कैमरा आइकन में जाकर आप रियल टाइम तस्वीरें लेकर साझा कर सकते हैं, गैलरी में जाकर पहले से फोन में सेव तस्वीरें भेजी जा सकती हैं.

पैसे भेजने और मंगाने के लिए आपको दो अलग-अलग आइकन दिखाई देंगे. इसका इस्तेमाल करने के लिए जितने रुपये भेजना चाहते हैं वो लिखें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें

लोकेशन विकल्प पर टैप कर आपकी लोकेशन कौन्टेक्ट के साथ शेयर हो जाएगी. यह गूगल मैप्स के जरिए संभव होता है.

गौर करने वाली बात है कि आज देश में पेटीएम के बड़े यूजर हैं. ई-कौमर्स डील का फायदा लेने, उबर के भुगतान और कैश की उपलब्धता ना होने पर आफलाइन भुगतान करने के चलते बहुत सारे लोग अब पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं. भारत में नवंबर 2016 में नोटबंदी के समय तेजी से पेटीएम यूजर की संख्या बढ़ी. पेटीएम का यह भी कहना है कि अभी ऐप के 20 करोड़ से ज्यादा वालेट हैं.

नये साल पर बुजुर्गों और दिव्यांगों को बैंक दे रहा है ये तोहफा

नया साल आने में कुछ ही दिन शेष रह गये हैं, ऐसे में 70 साल से अधिक के बुजुर्गों और दिव्यांगों कको नये साल का तोहफा मिलने वाला है, यह तोहफा इन्हें बैंको की तरफ से दिया जा रहा है. आप सोच रहें होंगे किस तरह का तोहफा, तो जरा ठहरिये ठहरिये हम बताते हैं आपको.

दरअसल 70 साल से अधिक के बुजुर्गों और दिव्यांगों को 2018 के शुरुआत में उनके घर पर ही बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. आपको बता दे कि इसकी सूचना भारतीय रिजर्व बैंक ने दी है. उन्होंने गुरुवार को बैंकों को आदेश दिया कि 70 साल से अधिक के बुजुर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को उनके घर जाकर सामान्य बैंकिंग सुविधाएं दी जाएं. आरबीआई का यह आदेश बैंकों के अलावा छोटे वित्तीय और पेमेंट बैंक्स के लिए भी है, जिसे 31 दिसंबर 2017तक लागू करने को कहा गया है इसी के साथ ही उन्हें अपने बैंक ब्रांचों और वेबसाइट्स पर इसकी जानकारी देने को भा कहा है.

नोटिफिकेशन जारी करते हुए आरबीआई ने कहा, ‘ऐसा देखा गया है कि कई बार बैंक ब्रांचों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को हतोत्साहित किया जाता है या उन्हें लौटा दिया जाता है. इन कठिनाइयों ध्यान में रखते हुए बैंकों को आदेश दिया जाता है कि ऐसे लोगों को कैश लेनदेन, चेकबुक और डिमांड ड्राफ्ट जैसी सुविधाएं घर पर मुहैया कराई जाएं. वे उन्हें मूलभूत बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए संयुक्त रूप से काम करें.

नोटिफिकेशन में आगे यह भी कहा गया है कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट ‘जीवन प्रमाण’ योजना के अलावा पेंशनर्स लाइफ सर्टिफिकेट को पेंशन भुगतान करने वाले बैंक की किसी भी ब्रांच में जमा कर सकते हैं. आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि सभी सेविंग अकाउंट होल्डर्स को हर साल कम से कम 25 चेक वाले चेकबुक मुफ्त में उपलब्ध कराएं.

बता दें कि ‘विशेष’ ग्राहकों को घर पर जो सुविधाएं दी जाएंगी उनमें कैश जमा करना, नकदी निकासी, डिमांड ड्राफ्ट डिलिवरी, केवाईसी डाक्युमेंट्स और लाइफ सर्टिफिकेट प्राप्त करना शामिल है.

औनलाइन शौपिंग कर बचाएं पैसे

ये औनलाइन शौपिंग का जमाना है. हम घर बैठे ही अपनी सारी जरूरत की चीजें मंगवा लेते हैं. खाने के लिए फल-सब्जियों से लेकर लेटेस्ट फैशन ट्रेन्ड के कपड़े, हम आराम से घर पर बैठकर ही मंगवा सकते हैं. पर कई बार हम डिस्काउंट पाने से चूक जाते हैं. अगर आप भी औनलाइन शौपिंग पर जबरदस्त डिस्काउंट लेने की फिराक में हैं और आपको सफलता नहीं मिल रही है तो हताश होने की जरूरत नहीं है. हम लेकर आए हैं ट्रिक्स जिनसे आप अपना काफी पैसा बचा सकेंगे.

अक्सर ऐसा होता है कि आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए औनलाइन शौपिंग साइट्स पर ब्राउज करते हैं लेकिन पता चलता है कि इन पर कोर्इ सेल नहीं चल रही है या फिर सेल कुछ सेकंड में ही खत्म हो चुकी है.

साइन अप अलर्ट

अपने पसंदीदा शौपिंग साइट के न्यूजलैटर के लिए साइन अप करें. इससे आपको साइट पर आने वाली सेल के बारे में पहले ही पता चल जाएगा. इसके अलावा रजिस्टर्ड यूजर्स को ये साइट्स प्रिफरेंस देती है.

क्लोजिंग डाउन सेल

शौपिंग वेबसाइट्स पर क्लोजिंग डाउन सेल पर निगाह रखें और तलाशें कि क्या इसमें आपकी जरूरत का कोर्इ सामान मिल रहा है या नहीं.

र्इबे शौपिंग वेबसाइट पर आपको थोक भावों में जरूरत का सामान कम कीमत में उपलब्ध हो सकता है. ऐसा इसलिए कि अक्सर रिटेलर्स अपना बचा हुआ स्टौक र्इबे वेबसाइट पर ट्रांसफर कर देते हैं. इसलिए थोक में सामान खरीदते समय आप अपना काफी पैसा बचा सकते हैं.

औनलाइन वेयरहाउस क्लियरेंस

फैशन के शौकीनों के बीच इस तरह की सेल काफी पौप्यूलर होती है. यहां आपको कपड़ों और एसेसरीज पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल जाता है. इसके लिए आप या तो इन वेयराहाउस के न्यूजलैटर्स के लिए साइन अप करें या फिर कोर्इ अलर्ट सेट कर दें. इससे आप लाइन में पहले नंबर पर होंगे.

पे टू बिड औक्शन

यहां नए प्रोडक्ट्स जबरदस्त डिस्काउंट पर आसानी से मिल जाते हैं. इनकी खास बात यह है कि यहां पर कम कीमत में महंगे प्रोडक्ट शामिल किए जाते हैं. यहां पर आपको प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए बोली लगानी पड़ती है. यहां पर आपको प्रोडक्ट्स पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है. खास बात यह है कि यहां प्रोडक्ट की कीमत आप खुद तय करते हैं.

व्हाट्सऐप कौल करना चाहते हैं रिकार्ड, तो डाउनलोड करें ये ऐप

कई बार फोन पर की हुई कुछ जरूरी बातों को हम रिकार्ड करना चाहते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा सुन सकें. फोन पर कौल रिकार्ड करना आसान है. लेकिन अगर बात फेसबुक मैसेंजर या व्हाट्सऐप पर आए कौल्स की हो और इन्हें रिकार्ड करने की जरूरत पड़े तो कैसे करेंगे. ऐसी समस्या से बचने के लिए भी एक खास तरीका है जिसकी मदद से कौल को रिकार्ड किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

गूगल प्ले स्टोर पर ढेरों ऐप्लीकेशन मौजूद हैं जो स्क्रीन रिकार्ड करने का फीचर देते हैं. ऐसा ही एक ऐप DU Recorder है. इसे डाउनलोड करें. इसके बाद स्क्रीन पर एक पौप टाइप का आइकन दिखेगा. ऐप के आइकन पर क्लिक करने पर यूजर को स्क्रीन रिकार्ड करने और पौज करने का विकल्प मिलेगा.

इस ऐप्लीकेशन की मदद से आप वीडियो के साथ औडियो भी रिकार्ड कर सकते हैं, जो यूजर के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है. ऐप की मदद से व्हाट्सऐप या फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कौल आने पर रिकार्डर को औन कर दें. इसके बाद वह वीडियो कौल अपने आप रिकार्ड हो जाएगी.

ए जेड स्क्रीन रिकार्डर ऐप

स्क्रीन रिकार्डर के लिए Screen Recorder  ऐप की मदद ले सकते हैं. इस ऐप में भी आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. इसमें भी स्क्रीन पर दिख रहे आइकन पर क्लिक करना और वीडियो रिकार्ड करना है.

इस ऐप को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसे शुरू करने के बाद आप स्क्रीन के केंद्र में चार आइकन रिकार्डिंग प्रारम्भ करने के लिए ऐप सेटिंग का समायोजन करने के लिए आपके रिकार्डेड वीडियो का फोल्डर एक्सेस करने के लिए और बाहर जाने के लिए विकल्प दिखाई देंगे. इसकी सेटिंग से आप वीडियो आउटपुट की गुणवत्ता चुन सकते हैं या रिकार्डिंग के दौरान की गई बातचीत को देख सकते हैं. एक बार जब यह रिकार्ड करना प्रारम्भ करता है तो स्क्रीन के निचले दाहिने कोने में एक लाल बिंदु दिखाई देने लगता है.

स्क्रीन रिकार्डर विद औडियो एडिटर का कमाल

यह ऐप स्क्रीन रिकार्डर के साथ सामने वाले कैमरे की मदद से वीडियो को भी मिलाने की शक्ति रखता है. यह रिकार्डिंग को फोन की इंटरनल मेमोरी में सेव करता है. गौर करने वाली बात यह है कि इसके लिए किसी भी तरह के लौगइन की जरूरत नहीं होती है.

इस ऐप से वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्तों के साथ साझा भी कर सकते हैं. अगर यूजर फोन में किसी खास ट्रिक के बारे में अपने संबंधियों को बताना चाहते हैं तो यह ऐप आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित हो सकता है. यह ऐप गूगल प्लस्टोर पर Screen Recorder With Audio And Editor & Screenshot नाम से मौजूद है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें