Download App

जींस धोते समय जरुर रखें इन बातों का ध्यान

जींस की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि आज के समय में ये हर किसी की आलमारी का हिस्सा बन चुकी है. इसे पहनना काफी आरामदेह है.

एक बात और ज्यादातर लोग जींस इसलिए भी खरीदते हैं क्योंकि जींस बहुत जल्दी गंदी नहीं होती है और इसे कई बार बिना धुले भी पहना जा सकता है. पर जींस धोना भी जरुरी होता है. इसे धोने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है. लगभग सभी जींस कौटन की बनी होती हैं.

ऐसे में कौटन वाले जिंस को कैसे धोएं?

आइए हम आपको बताते हैं वो तरीके, जिससे आप आसानी से जींस धो सकते  हैं, और आपका जिंस लंबे समय तक साथ निभाएगी. इस का रंग भी जल्दी फीका नहीं पड़ेगा.

जींस को हमेशा उल्टा करके धोएं

जींस धोते वक्त इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि धोने से पहले ही आप उसे पलट लें. ऊपरी भाग अंदर की ओर आ जाए और अंदर का भाग ऊपर की ओर. इससे जींस के डैमेज होने का खतरा कम हो जाता है.

डिटर्जेंट के चयन में भी बरते सावधानी

जिंस धोने के लिए हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए. ब्लीच या फिर ऐसे डिटर्जेंट के इस्तेमाल से बचना चाहिए जिसमें बहुत अधिक मात्रा में कास्ट‍िक सोडा हो.

वाशिंग मशीन में धोने के दौरान

अगर आप जींस को वाशिंग मशीन में धो रहे हैं तो आपकी मशीन जेंटल मोड पर होनी चाहिए. इससे आपकी जींस का रंग फीका नहीं पड़ता है.

ठंडे पानी में जिंस को धोएं

जींस को हमेशा ठंडे पानी से धोना चाहिए या फिर गुनगुने पानी से. जींस को कभी भी गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए. गर्म पानी की वजह से जींस रंग छोड़ सकती है. गर्म पानी से धोने पर जींस के सिकुड़ने का खतरा भी बना रहता है.

जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोएं

जींस को बाकी कपड़ों से अलग धोना चाहिए. कहीं ऐसा न हो कि आप जिस कपड़े के साथ जींस धो रहे हों वो रंग छोड़ता हो. वरना आपकी जींस खराब हो सकती है. जींस को हाथ से धोना ही सबसे अच्छा रहता है. इसके साथ ही जींस को बहुत अधिक नहीं धोना चाहिए वरना इसका रंग बहुत जल्दी फीका पड़ जाएगा.

इन तरीकों से करें सिंक, शीशे, मार्बल और नल की सफाई

हर समान के लिए एक नियत सफाई उत्पाद है. जिस उत्पाद से आप कांच के बर्तनों को साफ करती होंगी, उससे स्टील के बर्तन साफ नहीं किए जा सकते होंगे. या फिर जिस चीज से गैस की चिकनाई साफ की जा सकती होगी उससे ग्रीस की चिकनाई नहीं साफ हो पाती होगी.

अमूमन आप ये सारी चिजें बाजार से खरीदते होंगे, लेकिन कितना अच्छा हो जाए अगर आप इन्हें घर पर ही बना लें. यहां हम आपको घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाले कुछ ऐसी चीजों को बनाने के तरीके बता रहे हैं, जिससे आप घर की चीजों का भी सुरक्षित रख पाएंगी और पैसे भी बचा लेंगी.

हैवी-ड्यूटी स्क्रब

विशेष तौर पर सिंक और जंग के दाग साफ करने के लिए.

आवश्यक सामान: आधा नींबू, आधा कप बोरेक्स पाउडर

बोरेक्स के पाउडर में नींबू का रस निचोड़ लें. इस मिक्सचर को प्रभावित जगह पर अप्लाई करें. आप चाहें तो नींबू से ही रगड़ सकती हैं.

ग्लास क्लीनर

विशेष तौर पर खिड़की और शीशों को साफ करने के लिए

आवश्यक सामान: दो कप पानी, आधा कप सफेद सिरका, एक-चौथाई कप रबिंग एल्कोहल और एक से दो बूंदे संतरे की खुशबू वाले तेल की.

सारी चीजों को एक बोतल में मिलाकर रख लें. किसी मुलायम कपड़े पर इसकी कुछ बूंदे डालकर ग्लास साफ करें. ध्यान रखें कि धूप में खिड़कियों को साफ नहीं करें वरना ये लिक्व‍िड छिड़कने के साथ ही सूख जाएगा.

औल पर्पज क्लीनर

विशेष रूप से किचन के रैक, अप्लाएसेंज और फ्रिज के अंदर सफाई करने के लिए.

आवश्यक सामान: चार टेबल स्पून बेकिंग सोडा और एक चौथाई गर्म पानी.

इन दोनों के मिक्सचर को एक साफ स्पंज पर डालकर चीजों को साफ करने से वे चमक उठेंगी.

ग्रीस क्लीनर

विशेष रूप से ग्रिल साफ करने में.

आवश्यक सामग्री: आधा कप सड्सी अमोनिया और पानी

अमोनिया और पानी के गाढ़े घोल को प्रभावित चीज पर डालकर रगड़ने से वो साफ हो जाएगा. दरअसल, इस विशेष अमोनिया में डिटर्जेंट के गुण भी होते हैं, जिससे चिकनाई जल्दी साफ हो जाती है.

ब्रास क्लीनर

विशेष तौर पर कैबिनेट के हैंडिल और बाथरूम के नल को साफ करने के लिए.

आवश्यक सामान: सफेद सिरका या नींबू का रस और नमक.

प्रभावित जगह पर सिरके को छिड़के और उसके बाद उस पर नमक छिड़क दें. उस जगह को हल्के हाथ से रगड़े और बाद में साफ पानी से धो लें. उसके तुरंत बाद साफ कपड़े से पोंछ दें.

मार्बल क्लीनर

विशेष तौर पर मार्बल और पत्थरों को साफ करने के लिए.

आवश्यक सामान: डिशवाश लिक्विड की दो-चार बूंदें और गर्म पानी.

इन दोनों के घोल को स्पंज पर डालकर मार्बल या पत्थर पर लगे दाग पर रगड़ें. उसके बाद साफ कपड़े से पोछ लें. दाग हट जाएगा.

‘पनीर भुर्जी सैंडविच’ का स्वाद चखा क्या आपने

सामग्री :

  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज और टमाटर,
  • 1/3 कप मैश किया हुआ पनीर
  • ब्रेड के 4 स्लाइस,
  • 2 टीस्पून मक्खन या घी,
  • 1 टेबलस्पून तेल,
  • 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर,
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला,
  • 1 टीस्पून नींबू का रस,
  • 1/2 टीस्पून जीरा,
  • 1 टीस्पून लहसुन,
  • 1/2 टीस्पून बारीक कटी हुई अदरक,
  • स्वादानुसार नमक,
  • चुटकी भर हल्दी

विधि :

1. ब्रेड पर घी या मक्खन लगाकर गोल्डन होने तक सेंकें.
2. तेल गर्म करें, उसमें अदरक लहसुन और जीरा भूनने के बाद गैस बंद कर दें.
3. अब उसमें पनीर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, नमक और नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाएं.
4. इस मिक्चर को ब्रेड पर रखें.
5. उसके ऊपर प्याज व टमाटर सजाएं.
6. पनीर भुर्जी सैंडविच को बीच से कट करें और चटनी या सौस के साथ सर्व करें.

अपनी बेटी के लिए हमेशा रखें इन बातों का ध्यान

आजकल के समय में लोग जागरुक होने लगे हैं और बेटा-बेटी को बराबर का दर्जा देने लगे हैं. लोगों की सोच में बदलाव आने लगा हैं और वे बेटियों को बेटों से ज्यादा महत्व देने लगे हैं. लेकिन इसी के साथ ही समाज में कई असामाजिक तत्व भी पनपने लगे हैं जिनसे हमारी बेटियों को खतरा बना रहता हैं.

ऐसे में आपको भी कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत होती हैं और बेटियों से जुडी कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं. तो आइये जानते हैं उन ख्याल रखी जाने वाली बातों के बारे में.

आने-जाने का समय

हर पेरेंट्स को बेटी के स्कूल, कौलेज या नौकरी पर आने जाने का समय पता होना चाहिए. इसके अलावा देर होने पर उन्हें डांटने की बजाए प्यार से इसका कारण पूछें.

दोस्त बनना

अगर आप अपनी बेटी के दोस्त बनकर रहेंगे तो वो खुद आकर आपसे खुलकर बात करेगी. किसी परेशानी में भी वो किसी दोस्त से बात करने की बजाए आपको ही बताएगी.

personal safety tips for womens in hindi

स्पेस देना

अक्सर बच्चे स्पेस न मिलने पर इरिटेट होकर गलत कदम उठा लेते है खसकर लड़कियां. इसलिए अपने बच्चों को हर बात पूछने से अच्छा है कि आप उनपर भरोसा करें.

दोस्तों की जानकारी

अपनी बेटी के दोस्तों और साथ में काम करने वालों के बारे में भी पूरी जानकारी रखें. किसी गलत संगति में होने पर उन्हें डांटे नहीं बल्कि प्यार से समझाने की कोशिश करें.

personal safety tips for womens in hindi

जरूरी बातें

पेंरेट्स का फर्ज है कि वो अपनी बेटी को आत्मरक्षा के तरीके बताएं. इसके अलावा उनकी स्फेटी के लिए उनके बैग में सभी जरूरी चीजें भी रखें. जिसे वो जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें.

डेट पर जाने से पहले लड़कियां जरूर करती हैं ये 4 काम

कहा जाता है कि जब बात रिलेशनशिप की हो तो लड़कियों का दिमाग बहुत ज्यादा चलता हैं और वे हर पहलू पर नजर रखती हैं. ऐसा ही कुछ होता है जब वे किसी लड़के के साथ पहली डेट पर जा रही होती हैं.

जी हां, लड़कियां डेट पर जाने से पहले लड़कों के बारे में पूरी जानकारी निकालने की कोशिश करती हैं और इसके लिए कई तरीके निकलती हैं. तो आइये हम बताते हैं आपको कि किस तरह लडकियां डेट पर जाने से पहले ही लड़कों के बारे में जानकारी लेती हैं.

फैमिली बैकग्राउंड चैक करना

इसके साथ ही वो लड़के के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में भी पता करती है कि लड़का कैसे परिवार से है. उसकी फैमिली इमेज कैसी है, क्या बिजनेस है आदि.

purpose of dating

सोशल मीडिया अकांउट चेक करना

लड़कियां पहली डेट से पहले लड़के का सोशल मीडिया अकाउंट जरूर चेक करती हैं, ताकि उन्हें पता चल सके कि लड़का और उसकी सोसायटी कैसी हैं.

पसंद-नापसंद जानना

लड़कियां डेट पर जाने से पहले लड़के की पसंद-नापसंद जानने की कोशिश करती है. ताकि वह लड़के को इंप्रैस कर सके.

purpose of dating

अफेयर के बारे में

लड़कियां ये जानने को खास उत्सुक रहती हैं कि उसे डेट करने से पहले लड़के के कितने अफेयर रहे हैं. कहीं लड़के की इमेज प्लेबौय टाइप तो नहीं है, जो समय आने पर उसका दिल तोड़ दे.

कोकोनट मिल्क से खिल उठेगी आपकी त्वचा

नारियल और उसके दूध में कई सारे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. त्‍वचा की सुंदरता को बढ़ाने और मुलायम बनाए रखने में यह सहायक है. कई बाजारू क्रीमें भी अपने उत्‍पाद में कोकोनट मिल्‍क का इस्‍तेमाल करती हैं ताकि आपके चेहरे पर निखार आ सके. अगर आपने किराने की दुकान पर कोकोनट मिल्‍क का केन देखा हो तो उसे तुरंत खरीद लें, क्‍योंकि इसको त्‍वचा पर लगाने से फायदा ही फायदा होगा. ध्‍यान रखें की कोकोनट मिल्‍क औरगेनिक ही होना चाहिये.

beauty

ऐसे करें कोकोनट मिल्‍क का प्रयोग

फेस मास्‍क

घरेलू फेस मास्‍क बनाने के लिए आपको जरुरत होगी, कोकोनट मिल्‍क, शहद और बादाम पाउडर की. इन सब सामग्रियों को एक साथ मिला लें और गाढ़ा पेस्‍ट तैयार करें. इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें. इसके अलावा आप चाहें तो एक कप ब्राउन राइस को गरम पानी में भिगों लें और फिर मिक्‍सी में खीरा, कटा कद्दू और दो चम्‍मच नारियल तेल को मिला कर पीस लें. इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और चेहरा धो लें.

beauty

सन टैनिंग

यह धूप से होने वाली सन टैनिंग से भी राहत दिलाता है. अगर धूप से आपकी त्‍वचा जल गई है और लाल रैशेज पड़ गए हैं तो उस पर कोकोनट मिल्‍क लगा लें और रातभर ऐसे ही रहने दें और फिर सुबह नहा लें. कोकोनट मिल्‍क में जो फैट होता है, वह लाल चक्‍त्‍तों को दूर करेगा और त्‍वचा की नमी को भी वापस कर देगा.

मास्‍चराइजर

अगर आपकी त्‍वचा हमेशा ड्राइ रहती है तो नारियल का दूध लगाने से उसको नमी मिलेगी. आप इससे मास्‍चराइजर बनाएं, जिसके लिए आपको जरुरत होगी आधा कप गुलाब जल और कोकोनट मिल्‍क की. नहाने के बाद इस मिश्रण को अपने शरीर पर 30 मिनट तक के लिए अच्‍छे से लगाएं.

beauty

त्‍वचा रोग

डाक्‍टरों के अनुसार, कोकोनट मिल्‍क का इस्‍तेमाल कई त्‍वचा संबधी बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है. अगर आप खुजली या एक्‍जिमा की बीमारी से परेशान हैं तो कोकोनट मिल्‍क का प्रयोग करें. इसके अलावा यह झुर्रियों को दूर कर के चेहरे को धाग-धब्‍बों से भी छुटकारा दिलाता है. इसमें फैटी एसिड होता है जो खतरनाक बैक्‍टीरिया का नाश करता है और त्‍वचा को खूबसूरत बनाता है.

चेहरे के निखार को नीम रखेगा बरकरार

नीम त्‍वचा और शरीर के रोगों को ठीक करने के लिए बहुत असरकारी होती है. पुराने जमाने में लोग नीम की पत्‍तियों का प्रयोग पानी में उबाल कर नहाने के लिए करते थे. इसके अलावा नीम शरीर के भीतर खून को भी साफ करके हर बीमारी का नाश करती है. यह लोशन, तेल, क्रीम और फेशियल पाउडर के रूप में भी प्रयोग किया जाता है. इसलिए अगर आपको दमकता हुआ चेहरा चाहिये तो नीम का प्रयोग करिये.

beauty

– नीम के पेस्‍ट को त्‍वचा पर लगाने से पिंपल ठीक हो जाता है. साथ ही यह रूखी त्‍वचा को नमी भी प्रदान करता है.

– नीम दोनों ही तरह की आयली और ड्राइ त्‍वचा के लिए फायदेमंद है. माना जाता है कि यह एक असरदार स्‍किन क्‍लींजर है.

– नीम का अर्क लगाने से त्‍वचा की खुजली, पिंगमेंटेशन और दाग-धब्‍बों से छुटकारा मिलता है.

– नीम के द्वारा बनाया गया लेप बालो में लगाने से बाल स्वस्थ रहते हैं और कम झड़ते हैं.

beauty

– स्किन पर पड़े रैशेज को नीम पेस्‍ट या फिर नीम के तेल के प्रयोग से सही कर सकते हैं.

– नीम की छाल का लेप सभी प्रकार के चर्म रोगों और घावों के निवारण में सहायक है. इससे बैक्‍टीरियल संक्रमण और फंगल संक्रमण भी दूर होता है.

– नीम की पत्तियों को पानी में उबाल उस पानी से नहाने से चर्म विकार दूर होते हैं, और ये खासतौर से चेचक के उपचार में सहायक है और उसके विषाणु को फैलने न देने में सहायक है.

समय से पहले सफेद हुए बालों को काला करने का प्राकृतिक तरीका

बदलती जीवनशैली के चलते समय से पहले बालों का ग्रे हो जाना बेहद ही आम बात हो गई है. आजकल तो क्‍या लड़के और क्‍या लड़कियां, उम्र चाहे जो भी हो हर किसी के बाल सफेद होने लग गए हैं. हेयर एक्‍सपर्टस का मानना है कि इसका सबसे बड़ा कारण प्रदूषण, गलत खानपान और तनाव भरी जीवनशैली है. आज हम आपको बताएंगे कि प्राकृतिक तौर पर अपने बालों को काला कैसे रखा जाए.

हिना का प्रयोग

हर बार बालों में हिना लगाने से उस पर ब्राउनिश रंग चढ़ जाता है. अगर आप चाहते हैं कि बाल काले रहें, तो हिना की पत्‍तियों को सरसों के तेल में मिला कर गरम करें. इस तेल को थोड़ा ठंडा हो जाने पर अपने सिर पर लगाकर मालिश करें. इससे आपको हिना का सारा तत्‍व मिलेगा और बाल काले हो जाएगें.

विटामिल ‘ई

यह विटामिन सिर की त्‍वचा को ताकत देता है और बालों की जड़ों को बहुत मजबूत बनाता है. इसको पाने के लिए आपको साग, अंडे, दूध, मक्‍खन, अंकुरित आहार, मेवे और वेजिटेबल ऑयल खाना चाहिये.

आंवला

यह एक तरह का प्राकृतिक फल है जिसे आप सूखा पाउडर के रुप में थोडे से शहद में डाल कर दिन में दो बार इस्‍तमाल कर सकते हैं. बालों को काला करने के लिए सूखे आवंला के पाउडर से बाल धोएं और फिर उसी के तेल से सिर में मालिश करें. अगर आपके सिर में रूसी हो जाती है, तो आप आवंला पाउडर और नींबू के रस को एक साथ मिला कर लगाएं. आप इसे शैंपू करने से दो घंटे पहले लगा सकते हैं.

कड़ी पत्‍ता

कड़ी पत्‍ते को अपने आहार में शामिल करें क्‍योंकि इसमें मौजूद बायोकैमिकल, बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. नारियल के तेल में कड़ी के पत्‍तों को पीस कर उसका रस निकाल लें और दोनों को मिला कर अपने सिर की मालिश करें.

सिर की मसाज

सीसम, नारियल और सरसों के तेल से सिर की मालिश करें, जिससे उसको पोषण मिले और बाल सफेद होने से बच रहें. मालिश से तनाव कम होता है, जिससे बालों का सफेद होना रुक जाता है.

अपना शैंपू ध्‍यान से चुने

अगली बार जब भी शैंपू खरीदने के लिए जाएं तो यह चेक करें कि उसमें कोल तार बिट्स, आमला, शिकाकाई, जिंक, सेलीनियम और सेलिसाइलिक एसिड मिला हुआ हो. ये सब बालों को रूसी से बचाते हैं, क्‍योंकि बाल सफेद होने का कारण रूसी भी होती है.

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : लोगों के आकर्षण का केंद्र बना मेला

भले ही इस बार व्यापार मेला कम जगह में लगा है, पर लोगों की निगाहें पसंदीदा चीजों को खोजने में लगी हुई हैं. कहीं डिजाइन वाली साड़ी है तो कहीं हाथ की चिकनकारी. यहां दस्तकारों व शिल्पकारों के हुनर का काफी बड़ा प्लेटफार्म नजर आता है.

यह नजारा है राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 38वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का. यह मेला आम लोगों के लिए 18 नवंबर से शुुरू हो कर 27 नवंबर तक चलेगा. इस मेले की टिकटें आम दिनों में वयस्कों के लिए 60 रुपए और बच्चों के लिए 40 रुपए है, वहीं शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश में मेले की टिकटें वयस्कों के लिए 120 रुपए और बच्चों के लिए 60 रुपए रखी गई हैं.

व्यापर मेला रोज सुबह साढ़े 9 बजे से ले कर शाम साढ़े 7 बजे तक खुला रहेगा. प्रगति मैदान के गेट नंबर-1, 8 और 10 से दर्शक अंदर जा सकेंगे. मैट्रो से आने वाले दर्शक गेट नंबर-8 से मेले में जा सकेंगे.
भीड़ को देखते हुए हर रोज महज 25,000 लोगों को ही अंदर आने दिया जाएगा. प्रगति मैदान के प्रवेश द्वारों और प्रगति मैदान मैट्रो स्टेशन पर व्यापार मेले की टिकटें नहीं मिलेंगी. दर्शक औनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं.

इस मेले में इस बार 16 देशों की बेहतरीन चीजें देखने को मिलेंगी. साथ ही, दर्शक भारत के अगल अलग राज्यों की चीजें भी खरीद सकेंगे. हौल नंबर 9 और 10 से दर्शक विदेशी चीजें खरीद सकते हैं.

मेले के आयोजन में अफगानिस्तान सहयोगी देश है जबकि नेपाल, झारखंड मुख्य आकर्षण है. व्यापार मेले की थीम ‘रूरल एंटरप्राइजेज इन इंडिया’ यानी ‘भारत में ग्रामीण उद्योग’ रखी गई है.

प्रगति मैदान में दर्शकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस वालों की तैनाती के अलावा लाइव सीसीटीवी मौनीटरिंग के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. दर्शकों को अपने साथ संदिग्ध सामान व ज्वलनशील पदार्थ न लाने की सलाह दी गई है.

इस बार व्यापार मेले में अफगानिस्तान के अलावा बहरीन, हांगकांग, इंडोनेशिया, ईरान, किर्गीस्तान, म्यांमार, नेपाल, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, थाईलैंड, ट्यूनीशिया, तुर्की, तिब्बत, संयुक्त राष्ट्र अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, वियतनाम जैसे देश शामिल हुए हैं.

मेले में अफगानिस्तान के स्टाल ज्यादा हैं. इन स्टालों से आप अफगानी मेवे भी खरीद सकते हैं वहीं अफगानिस्तानी ऊनी कपड़ों समेत दूसरे सामान भी यहां मुहैया हैं.

थाईलैंड के एक ज्वैलरी विक्रेता ने बताया कि पीयू लैदर के जरीए हाथों से बनाई गई ईयररिंग खास हैं. इन रिंग में मोतियों और स्टील की तार का काम किया गया है. इन्हें आसानी से धोया भी जा सकता है.

वाहन पार्किंग की सुविधा गेट नंबर 1 के सामने भैरो मार्ग पर है. इस पार्किंग का अलग से भुगतान करना होगा. पार्किंग से मेले तक जाने के लिए गेट नंबर 1 से शटल सेवा मुहैया कराई गई है. वहीं मामूली कीमत पर तमाम जगहों पर पीने का पानी मुहैया कराया गया है.

नहीं जानते होंगे आप अदरक की ये सारी खूबियां

ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है. देश के कई कोनों में सर्दी तेज हो गई है. ऐसे में तमाम तरह की परेशानियां लोगों को हो रही है. ये मौसम के बदलने के कारण या ठंड ते कारण समस्या तेज हुई है. ऐसे में हम लाएं हैं आपके लिए कुछ जरूरी नुस्खें जिससे आप खुद को सर्दियों में स्वस्थ्य रहें.

ठंड में अक्सर कफ और जुकाम की परेशानी लोगों में बढ़ जाती है. इस लिए जरूरी है कि हम पहले से कमर कस लें और इसके इलाज के लिए तैयार रहें.

benefits of ginger, ginger benefits, salt and gingers, health

कफ, सर्दी, जुकाम के लिए अदरक बेहद कारगर होती है. वैसे तो अदरक हमारी रसोंई का अभिन्न अंग है. पर सर्दियों में इसकी जरूरत और बढ़ जाती है. आइए जाने अदरक की कुछ खास बातें.

  • अदरक कैसे होती है मददगार

अदरक सूखी खांसी से निपटने में काफी कारगर है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट भी होता है, जो गले और सांस लेने वाली नली में जमा टौक्‍सिन को साफ करता है और कफ को बाहर निकालता है। यही नहीं अदरक में ऐसे गुण भी पाए जाते हैं, अस्‍थमा और ब्रोंकाइटिस को दूर करने में लाभदायक होते हैं। यदि अदरक में नमक मिला दिया जाए तो इसकी ताकत दोगुनी बढ़ जाती है.

benefits of ginger, ginger benefits, salt and gingers, health

  • कैसे करें प्रयोग

अदरक और नमक एक साथ चबाने से कई परेशानियां दूर होती हैं. आम तौर पर लोग इसे सीधे खाना नहीं चाहते. ऐसे में उनके लिए अदरक का काढ़ा काफी कामगर होता है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें