डिजिटल भुगतान एक वर्चुअल शौपिंग मौल की तरह है, जहां आप के पास बैंक, दुकानें, टैक्सियां, ईटरीज एवं मनोरंजन की सुविधाएं आदि उपलब्ध होती हैं, लेकिन आप के पास किसी भी प्रकार का भौतिक संवाद नहीं होता. फिर भी आप की सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाता है.

कैसे बनें डिजिटल

- सब से पहले आप के पास एक स्मार्ट फोन अथवा एक इंटरनैट कनैक्शन के साथ एक कंप्यूटर होना जरूरी है.

- आप का एक ईमेल ऐड्रैस होना चाहिए जहां पर आप के सभी पत्राचार दस्तावेज के तौर पर दर्ज होते हैं.

- आप को उन बैंक/खरीदारी करने वाले स्थान इत्यादि की वैबसाइट पर जाना चाहिए, जिन के साथ आप सौदा करना चाहते हैं और इस के लिए आप उन की वैबसाइट खोलें अथवा उन के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करें.

- अधिकांश वैबसाइट्स आप को यूजरनेम व पासवर्ड उपलब्ध कराएंगी, जिसे आप के ईमेल ऐड्रैस पर भेज दिया जाएगा.

- उदाहरण के लिए बैंकिंग में आप को एक यूजर आईडी व पासवर्ड (अपने बैंक से एक बार आप इंटरनैट बैंकिंग के लिए निवेदन कर सकते हैं) दिया जाएगा और इस प्रकार आप इस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

औनलाइन खरीदारी सस्ती और आसान

औनलाइन खरीदारी के लिए आप किसी भी अग्रणी वैबसाइट जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील इत्यादि पर जा कर अपनी खरीदारी वाले विभिन्न उत्पादों की जांच कर सकते हैं. आप कीमत की तुलना कर सकते हैं और अपनी पसंद की वस्तु का चयन कर सकते हैं. खरीदारी करने के लिए आप को केवल और्डर देना होगा और अपने बैंक अथवा क्रैडिट/डैबिट कार्ड अथवा मोबाइल वौलेट्स जैसे पेटीएम, फ्रीचार्ज एवं अन्य के माध्यम से इलैक्ट्रौनिक तरीके से भुगतान करना होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...