कंप्यूटर, इंटरनेट और टेक्नोलॉजी, ये दुनिया बड़ी ही रंगीन है. इस दुनिया में आने के बाद यहां से निकलना इतना भी आसान नहीं है. लेकिन जितनी रंगीन है उतनी ही खतरनाक भी, यहाँ भी आपको फूंक-फूंक कर कदम रखने होते हैं.

यहां चोरियां भी धड़ल्ले से होती हैं. आपके पास अपडेटेड सॉफ्टवेयर हो या हार्डवेयर कोई फर्क नहीं पड़ता और इन चोरियों को कहते हैं 'साइबर क्राइम'. हम आपको डरा नहीं रहे हैं बल्कि सावधान कर रहे हैं.

साइबर क्राइम के बारे में हम से कई लोगों के अलग विचार हैं. कोई सोचता है कि आम लोग इसका शिकार नहीं हो सकते हैं. या फिर जो ज्यादा इंटरनेट नहीं इस्तेमाल करते उनको इसका खतरा नहीं होता. लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि इस तरह की सोच आपको खतरे में डाल सकती है और बन सकते इन साइबर क्रिमिनल्स का अगला टारगेट.

आज हम ऐसे ही 5 बातों के बारे में आपको बातएंगे जो कि साइबर क्राइम मिथ हैं. इन पर ध्यान न देकर बड़ी गलती कर सकते हैं.

सॉफ्टवेर आपको बचा लेंगे

प्रोटेक्शन के लिए सॉफ्टवेर आते हैं, लेकिन अकेला सॉफ्टवेर आपको साइबर क्राइम से बचा नहीं सकता है. लोगों का यह मान लेना कि सॉफ्टवेर डाउनलोड कर लिया है, अब तो कुछ भी किया जा सकता है.

साइबर क्राइम का मतलब है क्रेडिट कार्ड फ्रॉड

कई लोगों का मानना है कि साइबर क्राइम का मतलब सिर्फ क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी से है. उन्हें लगता है कि साइबर क्राइम में ज्यादातर क्रेडिट कार्ड के मामले ही होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं. साइबर क्राइम में साइबर स्टाकिंग, इमेल बॉम्बिंग, डाटा डिडलिंग, सलामी अटैक, मोर्फिंग आदि शामिल हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...