Girls Fashion Trends: सोनम सिंह इंस्ट्राग्राम पर रील बनाती है. 2 लाख 60 हजार इस के फौलोअर हैं. म्यूजिक, गरबा डांस और गाना गाने इस को पंसद है. अपने इंस्ट्राग्राम पर परिचय में उस ने लिखा है कि वह अपने मम्मीपापा को बहुत प्यार करती है. आइसक्रीम खाना उसे पसंद है. दोस्त प्यार से उसे पगली बुलाते हैं. यह अपने गानों पर नहीं दूसरों के गानों पर रील बनाती है. हर रील में नई ड्रैस पहनना संभव नहीं होता, इसलिए वह ड्रैस के साथ अलगअलग स्टाइल में कभी अपनी नाभि का प्रदर्शन करती है तो कभी अपनी ब्रा की स्ट्रैप्स झलकाती है.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की रहने वाली रानी यादव के इंस्ट्राग्राम पर 73 हजार से अधिक फौलोअर हैं. वह अपने को इन्फ्लुएंसर बताती है. वह पेड प्रमोशन और ब्रैंड कोलैबोरेशन के लिए पैसे लेती है. यह अपनी रील्स गाने पर बनाती है. ड्रैस के रूप में साड़ीब्लाउज ही पसंद करती है. इन को वह तरहतरह से पहनती है ताकि देखने वालों को वीडियोज में नयापन दिख सके, वीडियो वायरल हो सके.

26 हजार फौलोअर्स वाली अवनी रील्स बनाते समय वैस्टर्न ड्रैस का प्रयोग करती है. हर वीडियो में नयापन दिखाना चुनौती होती है. पहले तो बारबार नए कंटैट सोचने होते हैं. इस के बाद लोकेशन और ड्रैस का प्रबंध करना होता है. अवनी को काले रंग की ड्रैस पहनना पंसद है. कभीकभी वह सफेद और प्रिटेंड ड्रैस भी पहन लेती है.

20 लाख से अधिक फौलोअर्स वाली राखी कुमारी पांडेय कलाकार है. उस की रील्स में दिखता भी है कि वह किस तरह से अपने डांस से देखने वाले को रिझाती है. भोजपुरी हीरो पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज पर डांस के उस के वीडियो बहुत पसंद किए गए हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...