NEET Paper Leak 2026: फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में इंपीरियल कालेज औफ इंजीनियरिंग के प्रिसिंपल वीरू सहस्त्रबुद्धे यानी वायरस का मशहूर डायलौग था ‘लाइफ इज ए रेस...’ यानी जिंदगी एक रेस है अगर तेज नहीं भागोगे तो कोई तुम्हें कुचल कर आगे निकल जाएगा. सरकारी नीतियां युवाओं को कुछ इसी तरह से तैयार होने को प्रेरित कर रही हैं. दूसरे को कुचल कर आगे निकलने के लिए छात्र कोचिंग संस्थाओं के झांसे में फंस कर उन की मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हो जाते हैं. दूसरे को कुचल कर आगे निकलने की होड़ से कोचिंग और एनटीए का गठजोड़ मजबूत हो रहा है. इसी गठजोड़ का नतीजा है कि लाखों रुपए की अवैध कमाई की चाहत में पेपर लीक कराए जाते हैं.

पहले मैडिकल में प्रवेश के लिए स्टेट लैवल पर पीएमटी और औल इंडिया लैवल पर सीपीएमटी प्रवेश परीक्षाएं होती थीं जिन में 12वीं की पढ़ाई के आधार पर सवाल होते थे. छात्रों को किसी कोचिंग करने की जरूरत नहीं होती थी. जैसे ही मैडिकल में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा का आयोजन हुआ, छात्रों को कोचिंग की जरूरत पड़ने लगी. कोचिंग संस्थाओं का काम पढ़ाना नहीं बल्कि छात्र को नीट के लिए तैयार करने का हो गया. अब छात्र कक्षा 9 से ही नीट की तैयारी करने लगते हैं. इस में सफल होने के लिए कोचिंग सस्थाओं ने पेपर लीक करने शुरू कर दिए. नीट को ले कर सुधार न होता देख अब इस को खत्म करने की मांग भी शुरू हो गई है.

3 मई, 2026 को आयोजित नीट परीक्षा के पेपर आउट होने के बाद इस परीक्षा को 12 मई को रद्द कर दिया गया. इस में 22 लाख 75 हजार 11 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. 96 फीसदी यानी 22 लाख 5 हजार 35 छात्रों ने परीक्षा दी थी. देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,400 सैंटरों पर परीक्षा आयोजित हुई थी. परीक्षा के 4 दिनों बाद 7 मई को एनटीए को पता चला कि नीट के पेपर आउट हो चुके हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...