स्टार्ट अप कंपनी इवोएक्सवाईजेड ने एक ऐसा अनोखा डिवाइस बनाया है जो आपके घर और बच्चों की सुरक्षा करेगा. इस अनोखे डिवाइस का नाम इवोटैग है. यह डिवाइस स्मार्टफोन में एप के साथ मिलकर काम करता है. जब कभी भी कोई खतरे में पड़ता है तो यह डिवाइस उसे भांप लेता है. और तुरंत खतरे की सूचना स्मार्टफोन को देता है. यह डिवाइस ‘लॉस्ट एंड फाउंड' की तरह काम करता है. इस डिवाइस से आप दूर बैठे सेल्फी भी ले सकते हैं. 

इवोटैग एक छोटा सा वाटरप्रूफ डिवाइस है जिसे बड़ी ही आसानी से किचेन या बैग में लटकाया जा सकता है. यह उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है जो अपने बच्चों को भीड़-भाड़ वाले इलाके में लेकर जाते हैं. यह डिवाइस आपके खोए हुए बच्चे का पता लगा सकता है. 

इस डिवाइस को अगर बच्चों में लगा दिया जाए तो उनके आपसे ज्यादा दूर जाते ही स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन आने लगेगा. यह डिवाइस प्लग एंड प्ले डिवाइस है जिससे इसे किसी भी उम्र के लोग बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इवोएक्सवाईजेड टेक्नोलॉजी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिल्पा माहना भटनागर ने बताया, ‘‘इवोटैग डिवाइस से बच्चों की सुरक्षा, बच्चों के व्यवहार का अध्ययन, मरीजों के लोकेशन का प्रबंधन, घर की सुरक्षा समेत कई अन्य काम किए जा सकते हैं.’’

इवोटैग नवीनतम लो इनर्जी की ब्ल्यूटूथ तकनीक से लैस है जिसकी बैटरी क्षमता एक साल की है. यह डिवाइस ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील समेत सभी प्रमुख ईकॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...