कई ऐसे एप्स और फीचर्स आएं हैं जिससे आपको कई जानकारियां मिली होंगी, पर क्या आपने कभी ऐसे किसी फीचर के बारे में सुना है जो आपको सीधा डॉक्टर से मिलवाएगा. नहीं न, तो चलिए हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में बताते हैं जो आपकी बार-बार डॉक्टर से मिलने की परेशानी को दूर कर देगा.

आपको अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी लेने के लिए अब बार-बार डॉक्टर के पास जाने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि भारत का पहला फेसबुक मैसेंजर बॉट आ चुका है, जो आपको सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए डॉक्टर से कंसल्ट करने में मदद करेगा.

दरअसल, डॉक्टर से ऑनलाइन कंसल्ट करने वाले प्लेटफॉर्म लाइब्रेट ने एक अहम घोषणा की है. लाइब्रेट ने कहा है कि वो फेसबुक मैसेंजर में बॉट के जरिए लोगों को डॉक्टर से कंसल्ट कराने मदद करेगा.

प्राप्त खबरों की मानें तो इसके जरिए आपको कोई फीस भी नहीं देनी होगी. यही नहीं, इस फीचर में हेल्थ क्विज को भी इंस्टॉल किया गया है. आप सेहत संबंधी कोई भी सवाल डॉक्टर से कर सकते हैं. आपके सवाल का जवाब कितनी देर में मिलेगा ये पूरी तरह से आपके सवाल पर निर्भर करेगा.

आपको बता दें कि इसमें एक कॉन्टेक्ट लिस्ट दी गई है, जिसमें लोग डॉक्टर से कंसल्ट कर सकते हैं और अपनी परेशानियों से निजात पा सकते हैं.

इस फीचर को आप आसानी से अपने फोन में ला सकते हैं. आपको बस मैसेंजर अकाउंट में लॉग इन करना होगा और फिर http://m.me/lybrate. पर क्लिक करना होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...