इंटरनेट हम सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है. हम घर पर हों, ऑफिस में या बाहर, हर जगह हमें इंटरनेट की जरूरत महसूस होने लगी है. यही वजह है कि वाई-फाई का इस्तेमाल बढ़ता चला जा रहा है. ऐसे में जब आप अपना वाई-फाई खोलते हैं, तो उसमें जिसका भी वाई-फाई खुला होता है उसका नाम आपके फोन में शो होने लगता है. लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो चोरी-छिपे दूसरों के इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. बहुत से लोग दूसरों के वाई-फाई का पासवर्ड हैक करके उसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस सब से अंजान यूजर इसका भुगतान करता है. बहुत से यूजर्स ऐसे होते हैं कि उन्हें पता ही नहीं होता कि उनका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ ट्रिक्स जिसके जरिए आप अपने वाई-फाई की चोरी पकड़ सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं वो ट्रिक्स:

1. आपने ध्यान दिया होगा कि वाई-फाई राउटर में कईं तरह की लाइट जलती है उसमें से एक लाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी की होती है. एक लैन की होती है तो एक वायरलेस डिवाइस की. ऐसे में आप वायरलेस डिवाइस को बंद कर वाई-फाई की चोरी का पता लगा सकते हैं. अगर आप कंप्यूटर, लैपटॉप जैसे डिवाइसेज को बंद करेंगे तो 4 में से 3 लाइटें बंद हो जाएंगी. लेकिन अगर इससे भी लाइटें बंद नहीं होती तो जरूर ही आपका वाई-फाई कोई चोरी कर रहा है.

2. वाई-फाई राउटर पर डिवाइस चेक करने के लिए उसके IP एड्रेस को देखें. इसके लिए सबसे पहले विन+आर से कमांड प्रॉम्प्ट पर जाएं. फिर विंडो में आईपीकॉन्फिग टाइप करे. इसके बाद डिफॉल्ट IP एड्रेस का पता चल जाएगा. ब्राउजर में जाकर IP एड्रेस टाइप करें. फिर ब्राउजर आपको राउटर में लॉगइन करने को कहेगा. यदि आपने राउटर की डिफॉल्ट सेटिंग्स नहीं बदली है तो आपको आईडी और पासवर्ड, एडमिन और पासवर्ड दिखाई देगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...