Emotional Story: क्या करे वह. पिछली बार पंजाब गया था तो पक्का सोच कर गया था कि सब बताएगा पर हिम्मत नहीं जुटा पाया और अब फिर जाना पड़ेगा. बहन, गुरमीत की शादी जो है. शेरीपोवा व डेढ़ वर्षीय बेटे माइकल को ले जाए तो क्या बताए वहां कि बिना बताए रशियन लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी और अब उन का एक बेटा भी है. उन को न ले जाए, न बताए तो जब उस के मातापिता उस की शादी की इंडिया में बात चलाएंगे तो क्या करेगा, क्या कहेगा.

पति जीत की चिंता जान शेरी ने सु?ाया कि शादी में वह भी जाएगी. वह जीत के परिवार से मिलना चाहती है और जैसा उस ने सुन रखा है, इंडियन मैरिजज आर अ ग्रेट फन, वह भी देखना चाहती है.

उस ने जीत को साथ ले जा अपने लिए सुंदर से 4 सलवार सूट खरीदे. रंग गोरा और तीखे नैननक्श वाली शेरीपोवा ने जब वे पहने तो सच में भारतीय दिखने लगी.

लंबे बालों में चोटी गूंथ, थोड़ा शृंगार कर गोदी में माइकल को ले और जीत को जबरदस्ती साथ खड़ा कर शेरी ने कैमरे से फोटो खींच ली. फोटो देख जीत हंसा, ‘‘नकली इंडियन.’’

शेरी ने जवाब दिया, ‘‘मीत की शादी पर जाऊंगी तो तुम्हें असली इंडियन बन कर बताऊंगी.’’

शेरी ने एक फोटो अपने मातापिता को भेज दी और दूसरी फ्रेम में सजा दी.

तय हुआ सब चलेंगे तो शेरी ने अपनी मरजी से मीत के लिए सुंदरसुंदर चीजें व शृंगार का सामान खरीदा और एक सुंदर महंगी सी घड़ी मीत के होने वाले पति के लिए ली.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...