अपनी बल्लेबाजी से दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को दहशत में रखने वाले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल लग्जरी लाइफ जीते हैं. आपने उन्हें अक्सर महंगी गाड़ियों में घूमते देखा होगा. गेल के पास मर्सडीज, औडी और फरारी समेत विंटेज रौल्स रौयस जैसी बेशकीमती कार हैं. गेल आज करोड़ों के घर में रहते हैं लेकिन कभी उनके पास रहने की टीन का घर होता था. उनके पास खाने के लिए पैसे तक नहीं होते थे. तंग हालत के चलते गेल पढ़ाई तक पूरी नहीं कर सके.

गेल खुद अपनी औटोबायोग्राफी में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि बचपन में उन्होंने खाली बोतलों को कचरे से बीनकर उन्हें बेचा. इतना ही नहीं उन्होंने एक वक्त के खाने के लिए कई बार चोरी भी की.

sports

तिहरा शतक ठोक जब लारा को कर दिया था चिंतित

गेल ने ‘सिक्स मशीन: आई डोंट लाइक क्रिकेट…आई लव इट’ किताब में लिखा है, ‘जब ब्रायन लारा उस मैच में चार रन पर आउट हो गए थे तब वह ड्रेसिंग रूम में बैठकर किताब पढ़ रहे थे. थोड़ी थोड़ी देर में वह बालकनी में जाकर स्कोरबोर्ड देखते और फिर आकर बैठ जाते. रामनरेश सरवन उन्हें देख रहा था. जितनी बार ब्रायन बाहर आकर मेरा स्कोर देखते, उनकी चिंता बढ़ जाती.

जब मैं लंच और चाय के दौरान आया तो उन्होंने मुझसे कुछ नहीं कहा. कोई सलाह नहीं दी कि ऐसे ही खेलते रहो या टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाओ. जब मैं वापस गया तो फिर वह कुछ देर ड्रेसिंग रूम में और कुछ देर बालकनी में आकर मेरा स्कोर देखने लगे.’ हालांकि गेल 317 रन पर आउट हो गए और लारा का 400 रन का रिकौर्ड नहीं तोड़ सके.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...