विराट कोहली समेत कई बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टी-20 ट्राएंगुलर सीरीज में भारत की शुरूआत तो खराब रही, लेकिन श्रीलंका से पहले मैच में हारने के बाद भारतीय टीम संभली और अगले तीनों मैच में उसने जीत हासिल की. बता दें कि भारत ने श्रीलंका को अगले मैच में 6 विकेट से हराया. इसके अलावा बांग्लादेश को पहले मैच में 6 विकेट से और दूसरे मैच में 17 रन से हराकर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब शुक्रवार को बांग्लादेश या श्रीलंका में से जो टीम जीतेगी वो फाइनल में टीम इंडिया के सामने होगी.

टीम इंडिया को मिली पिछली दोनों जीत में स्पिनर वाशिंगटन सुंदर का रोल अहम रहा. देसी भाषा में कहा जाता है कि टी-20 में गेंदबाजी करने वाले स्पिनर के पास जिगरा होना चाहिए. भारतीय टीम की जीत के बाद हर किसी को अब इस बात पर विश्वास हो गया कि वाशिंगटन सुंदर के पास वही मजबूत जिगरा है. सुंदर ने इस सीरीज में अब तक भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए हैं.

क्या है वाशिंगटन सुंदर की खासियत

टी-20 फौर्मेट में स्पिन गेंदबाजों की सफलता का मूलमंत्र है उनकी हिम्मत. वाशिंगटन सुंदर ने अब तक सीरीज में यही हिम्मत दिखाई है. उनका ध्यान बल्लेबाज को आउट करने पर रहा है. वो बल्लेबाज को ललचाते हैं. इस बात से कतई नहीं डरते कि कहीं बल्लेबाज उनकी धुनाई ना कर दे. बड़ी बात ये है कि उनका इकौनमी रेट सिर्फ 5.87 का है, जो बताता है कि टी-20 जैसे मुश्किल फौर्मेट में वाशिंगटन सुंदर ने कितनी किफायती गेंदबाजी की है. इस ट्राएंगुलर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के साथ साथ वो टीम इंडिया के सबसे किफायती गेंदबाज भी रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...