रेसलर नरसिंह यादव के ओलंपिक मैट तक पहुंचने की राह में एक और पेच फंस गया है. इस बार वर्ल्ड डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने नरसिंह पर सवाल उठाए हैं. इस पर स्पोर्ट्स के इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) ने उन्हें तलब किया है और उनसे अपना पक्ष रखने को कहा है.

नरसिंह अगर अपने जवाब से संतुष्ट नहीं कर सके तो रियो ओलंपिक में उनकी एंट्री पर रोक तो लगेगी ही, उन पर 2 से 4 साल तक का बैन भी लग सकता है.

वाडा ने उठाए सवाल

भारत के नैशनल ऐंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) द्वारा नरसिंह यादव को दी गई क्लीन चिट पर वाडा को आपत्ति है. उसने कुछ सवाल उठाए हैं. इस पर CAS ने भारत के शेफ-डी-मिशन राकेश गुप्ता को मेल लिखकर उसके सामने पेश होने को कहा.

13 अगस्त को यह मेल मिलने के बाद भारतीय दल ने 15 दिन का समय मांगा जिसको CAS ने खारिज कर दिया. भारतीय ओलंपिक असोसिएशन (IOA) के सेक्रटरी जनरल राजीव मेहता ने गेम्स विलेज में टेंपररी बनाए गए CAS के दफ्तर में वहां के ऑफिशल्स से मुलाकात की.

उल्होंने तर्क दिया कि नरसिंह अपनी बात रखने के लिए वकील का सहारा लेना चाहते हैं. इसके मद्देनजर CAS उन्हें केवल दो दिन का समय देने को राजी हुआ.

मैच से एक दिन पहले फैसला

कोर्ट की ओर से मामले की सुनवाई 18 अगस्त को सुबह 9 बजे रखी गई है जबकि नरसिंह का मुकाबला उसके 30 घंटे बाद शुरू होने वाला है. IOA ने डोपिंग के मामलों के जानकार एक स्थानीय वकील से संपर्क किया है. उनके माध्यम से सारी बात रखी जाएगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...