Relationship Struggle: लखनऊ के त्रिवेणीनगर की रहने वाली पूजा मिश्रा की शादी 22 साल की उम्र में हुई थी. वह उस समय प्राइवेट कंपनी में एमबीए करने के बाद जौब कर रही थी. उस का पति निखिल बरेली में रहता था. उस का अपना बिजनेस था. शादी के बाद पूजा ने अपनी नौकरी छोड़ दी और ससुराल में रहने लगी. शादी के 2 साल तक दोनों में अच्छी निभ रही थी. इस बीच पूजा के बेटी हो गई. पूजा के अनुसार बेटी होने के बाद से ही पति और उस के परिवार के लोगों ने मारपीट और झगड़ा शुरू कर दिया. यह बात पूजा ने अपने मातापिता को बताई. पूजा की एक छोटी बहन भी थी. वह भी शादी योग्य थी.

पूजा के मातापिता चाहते थे कि जब तक पूजा की छोटी बहन की शादी न हो जाए वह अपनी सुसराल में कोई अनबन न करे. पूजा ने बहन की शादी तक सहन किया इस के कुछ ही माह के बाद अपनी एक साल की बेटी को ले कर लखनऊ चली आई. पूजा 2-3 माह अपने मातापिता के साथ रही. वह कहती है मेरे मातापिता इस से खुश नहीं थे. मातापिता के घर रह कर पूजा ने अपने लिए नौकरी तलाश करनी शुरू की. एक सौफ्टवेयर कंपनी में 30 हजार माह की उस की नौकरी लग गई.

पूजा ने उसी कालोनी में किराए पर मकान लिया जिस में उस के मातापिता रहते थे. इस की वजह यह थी कि पूजा अपनी बेटी को अपनी मां के पास छोड़ जाती थी. जब नौकरी से वापस आए तो बेटी को अपने पास ले लेती थी. पूजा बताती है ‘हम ने किराए का मकान लिया पर उस में जरूरत के सामान जुटाने में कई माह का वक्त लगा. कमरे में एक सोफा था उसी पर मांबेटी सो लेते थे. अपने मातापिता पर बोझ मैं नहीं बनाना चाहती थी’. पति के साथ पूजा ने आपसी सहमति के आधार पर तलाक ले लिया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...