पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी न्यूजीलैंड के हवाई अड्डे पर भारी परेशानी में पड़ गए, परन्तु क्रिकेट के एक प्रशंसक ने उन्हें इससे उबार लिया. दरअसल अफरीदी ने ऑकलैंड के एक रेस्टोरेंट में भर पेट खाना खाया और जब पैसा चुकाने गए तो पता लगा कि उनके पास लोकल करंसी में पैसे नहीं है. ऐसे में एक खेल प्रेमी ने खाने का पैसा चुकाकर उनकी सहायता की है.

अफरीदी और अहमद शहजाद ऑकलैंड हवाई अड्डे पर मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए गए हुए थे, खिलाड़ियों के पास अमेरिकी डॉलर थे, जबकि रेस्टोरेंट को स्थानीय मुद्रा की जरूरत थी, इसलिए खाने का पैसा एक क्रिकेट प्रेमी वकास नवीद ने चुकाया जो पहले से उनको जानता भी नहीं था.

अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया को स्पष्ट किया कि उनके पास अमेरिकी डॉलर थे लेकिन उनको वे हवाई जहाज से उतरने के बाद स्थानीय मुद्रा में बदलवाना भूल गए थे. अफरीदी ने कहा कि वह इस बात से निराश हैं कि इस पूरी घटना को किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और उसको मीडिया में लगातार दिखाया जा रहा है.

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने से पूर्व भी अफरीदी की मीडिया से पंगा हो गया था. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई है जो 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...