Fare Share: फेयर शेयर में महिलाओं को मिली संपत्ति उनके लिए फाइनेंशियल बैकिंग का काम करती है. उनको एक डिग्निफाइड लाइफ देती है, उनको आवाज देती है, एक ऐसी पर्सनैलिटी देती है, जिसकी सभी इज्जत करें. अगर वो बेरोजगार है, तो उनके ससुराल में किसी भी फैसले में उनकी राय ली जाती है. ऐसा मानना है आकांक्षा कत्याल का. वहीं एचआर प्रोफेशनल कनिष्का कहती है, कि पैतृक संपत्ति में लड़कियों का हिस्सा जन्म से ही होता है, कोई चैरिटी नहीं, उन पैसों से वह कैरियर बना सकती है या उसे किसी स्टार्टअप में इनवेस्ट कर सकती है.
पैतृक संपत्ति में बेटियों का हिस्सा सिर्फ कागजों पर बराबरी का अधिकार नहीं, बल्कि फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस देता है, इसके साथ ही यह फ्यूचर सिक्योर करने का एक जरिया भी है. जब परिवार में बंटवारा होता है, और बेटी को उसका फेयर शेयर यानी पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलता है, तो उसका क्या करना चाहिए?
किसी को कैश मिलता है, किसी के हिस्से में जमीन या मकान आता है, तो किसी को खानदानी गहने दिए जाते हैं। लेकिन हर तरह की संपत्ति को संभालने और उसका इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है। ऐसे में जरूरी है कि इमोशंस में आकर फैसला लेने के बजाय सोच-समझकर अपने हिस्से का इस्तेमाल किया जाए।
अगर फेयर शेयर में कैश मिलता है तो क्या करें?
अगर आपको पैतृक संपत्ति में हिस्से के बदले कैश मिलता है, तो सबसे पहले यह समझें कि यह रकम आपके हिस्से की पूरी कीमत है या नहीं. परिवार के किसी सदस्य ने संपत्ति का वैल्यूएशन करवाकर आपको पैसे दिए हैं, तो उसकी ये जानकारी जरूर रखें.
• मिले हुए पैसों को एक साथ शॉपिंग, महंगे सामान या दूसरी गैरजरूरी चीजों पर खर्च करने से बचें.
• मिले हुए पैसो में से कुछ पैसो को जगह रखे जहां, जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके.
• अपनी जरूरत और जोखिम उठाने की क्षमता के हिसाब से एफडी, म्यूचुअल फंड या दूसरे निवेश पर विचार करें.
• बंटवारे का एग्रीमेंट, भुगतान का रिकॉर्ड और संपत्ति का वैल्यूएशन पेपर संभालकर रखें.
याद रखें, यह पैसा किसी की मेहरबानी नहीं, बल्कि आपके हिस्से की संपत्ति का मूल्य है। इसलिए इसे अपनी आर्थिक आजादी मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करें।
2. अगर फेयर शेयर में प्रॉपर्टी मिलती है तो क्या करें?
अगर आपके हिस्से में जमीन, मकान या दुकान आती है, तो जल्दबाजी में उसे बेचने या किसी दूसरे के नाम करने का फैसला न लें. प्रॉपर्टी लंबे समय में आपकी आर्थिक सुरक्षा का बड़ा आधार बन सकती है.
• देखें कि बंटवारे के दस्तावेजों में आपका हिस्सा स्पष्ट रूप से दर्ज है या नहीं. जरूरत के अनुसार रजिस्ट्री, म्यूटेशन और राजस्व रिकॉर्ड भी अपडेट करवाएं.
• किसी एक्सपर्ट से उसकी मौजूदा बाजार कीमत का जरूर करें।
• अगर मकान या दुकान आपके इस्तेमाल में नहीं है, तो उसे किराये पर देकर नियमित आमदनी का जरिया बनाया जा सकता है।
• अगर पैसों की जरूरत है, तभी बेचने का फैसला करें. बिक्री से पहले टैक्स और कानूनी पहलुओं की जानकारी जरूर लें.
सबसे जरूरी बात, सिर्फ इसलिए अपनी प्रॉपर्टी किसी भाई या रिश्तेदार के नाम न कर दें कि वे उसकी देखभाल कर रहे हैं. अपने अधिकार और भविष्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दें.
3. अगर फेयर शेयर में खानदानी गहने मिलते हैं तो क्या करें?
अगर आपको शेयर में खानदानी गहने मिले हैं तो गहनों का मामला थोड़ा अलग होता है. इनकी कीमत सिर्फ सोने-चांदी या हीरे तक सीमित नहीं होती, बल्कि इनके साथ परिवार की यादें और विरासत भी जुड़ी होती हैं. ऐसे में इन्हें संभालने का फैसला इमोशनल और फायनेंशियल, दोनों नजरिए से लेना चाहिए.
• किसी भरोसेमंद ज्वेलर से सोने, चांदी और हीरे की गुणवत्ता और मौजूदा कीमत का आकलन करवाएं.
• बैंक लॉकर या किसी सुरक्षित जगह पर गहनों को रखें। उनकी तस्वीरें और मूल्यांकन के दस्तावेज भी संभालकर रखें.
• अगर गहने भावनात्मक रूप से खास हैं, तो उन्हें अपनी अगली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रख सकती हैं.
• जरूरत न होने पर सिर्फ बाजार में सोने की कीमत बढ़ने के कारण खानदानी गहने बेचने की जल्दबाजी न करें.
गहने सिर्फ सजने-संवरने की चीज नहीं, कई बार परिवार की पीढ़ियों से चली आ रही विरासत होते हैं। इसलिए उन्हें संभालकर रखना भी अपने हिस्से के अधिकार का सम्मान करना है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...