रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी किडनी की नीलामी करने की घोषणा करने वाले स्कवॉश खिलाड़ी रवि ने अब साफ किया कि ये टिप्पणी उन्होंने इमोशनल होकर की थी. उन्होंने बताया कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए उनका इरादा गुर्दा बेचने का नहीं है.

रवि ने कहा कि उन्हें अपने किडनी बेचने वाले बयान पर खेद है. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि फेसबुक पर की गई उनकी टिप्पणी इतने लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है. उन्हें टिप्पणी करने से पहले यह भरोसा नहीं था कि लोग उन्हें इतनी गंभीरता से लेंगे.

दीक्षित अगले महीने होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों में भारत की टीम से खेलेंगे. उन्होंने भारतीय स्कवॉश संघ के अध्यक्ष को हाथ से चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह खेलना जारी रखेंगे. दीक्षित ने कहा कि स्कवॉश उनकी जिंदगी है और वे इसे जारी रखना चाहते हैं. वे आगे भी प्रायोजकों को ढूंढते रहेंगे.

भारत के टॉप स्कवॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने भी रवि दीक्षित के किडनी बेचने वाले बयान पर हैरानी जताई थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें कभी नहीं लगा था कि स्थिति इतनी बिगड़ जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर रवि ऐसा सोचते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है. अपना करियर संवारने के लिए पैसे जुटाने के और भी बेहतर तरीके हैं.

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...