Suicide Cases: आज के समय हर लड़की सोशल मीडिया की जद में है. एक परफैक्ट फोटो, फिल्टर लगा चेहरा, लाइक्स की भूख और कमैंट्स. ये सब लड़कियों को कुछ पल की खुशी तो देता है लेकिन कई बार अंदर से उन के आत्मसम्मान को भी चूरचूर कर देता है. यही वजह है की हाल के वर्षों में लड़कियों में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं और इस का एक बड़ा कारण सोशल मीडिया की लत ही है.
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में भारत में कुल 1,71,418 आत्महत्याएं दर्ज की गईं. इन में छात्रों की संख्या रिकार्ड 13,892 थी. इस में पिछले एक दशक में 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. युवाओं की आत्महत्याओं में लड़कियों की तादात चिंताजनक रूप से बढ़ रही है. 18 से 29 साल की लड़कियां सोशल मीडिया से सब से ज्यादा प्रभावित हो रही हैं जिस से लड़कियों में आत्महत्या की दर बढ़ती जा रही है. जहां दोस्ती सोशल मीडिया प्रोफाइल्स तक सीमित हो गई है वहां आत्महत्या के मामले ज्यादा हैं. युवा लड़कियां फेसबुक, इंस्टाग्राम, रील्स और औनलाइन गेमिंग की दुनिया में इतना खो जाती हैं कि असल जिंदगी उन के लिए बोझ बन जाती है.
क्यों बढ़ रही हैं ये घटनाएं?
सोशल मीडिया लड़कियों के लिए सब से खतरनाक इसलिए है क्योंकि यह उन की इंटेलिजैंस इंडिपेंडैंसी को खत्म कर रहा है. सोशल मीडिया पर ज्यादा वक्त बिताने वाली लड़कियां खुद को उन परफैक्ट लाइफस्टाइल से कम्पेयर करने लगती हैं जो स्क्रीन पर दिखाई जाती है. पतला शरीर, ग्लैमरस मेकअप, महंगे कपड़े और विदेश यात्राएं यह सब बातें लड़कियों को खींचती हैं. इन के अलावा कई चीजें तो फिल्टर और एडिटिंग का जादू होती हैं जिसे लड़कियां हकीकत मान बैठती हैं. नतीजा यह होता है की उन्हें अपनी बौडी में कमियां नजर आने लगती हैं और उन्हें खुद की इमेज खराब लगने लगती है. ऐसे में कई लड़कियां खुद को दूसरों से कमतर समझने लगती हैं और डिप्रैशन में चली जाती हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





