सवाल

मैं 39 साल का एक शादीशुदा मर्द हूं. मेरी शादी को 12 साल हो गए हैं. आज भी मेरी पत्नी अपने मायके वालों के कहे मुताबिक चलती है और घर में झगड़े का माहौल बना कर रखती है. वह चोरीछिपे अपने छोटे भाइयों को पैसे देती है, जो उस पैसे को बरबाद कर देते हैं.

मैं इस बात से बहुत ज्यादा परेशान रहता हूं, क्योंकि मैं अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता हूं. मैं उसे कैसे अपनी ससुराल वालों के चंगुल से निकालूं कि सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे?

जवाब

पत्नियों का मायके से ज्यादा लगाव होना आम बात है. कई बार इस चक्कर में वे अपनी घरगृहस्थी पर भी ध्यान नहीं देती हैं. पत्नी से प्यार करना अच्छी बात है, लेकिन उस की गलतियों को नजरअंदाज करना यह बताता है कि आप उस के सामने कमजोर पड़ जाते हैं.

अगर वाकई जरूरत है, तो मायके वालों की मदद करना हर्ज की बात नहीं है, लेकिन आप की मेहनत की कमाई को साले ऐयाशी में उड़ाएं, तो यह तकलीफदेह बात है.

आप अब पत्नी के सामने पैसों की कमी का रोना शुरू कर दें. ससुराल वालों से दूरी बना कर रखना भी बेहतर होगा. आप थोड़ी सख्ती दिखाएं. इस से समस्या पूरी तरह हल तो नहीं होगी, लेकिन कुछ कम जरूर होगी. 

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...