सवाल

मेरी छोटी बहन कुछ दिनों पहले एक रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी. वहां उसे एक लड़का पसंद आ गया. उन दोनों ने आपस में बातें करनी शुरू कीं, तो दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया. हमें इस बारे में अभी पता चला है. असल बात यह है कि वह लड़का हमारी रिश्तेदारी में है. अगर वे दोनों इस रिश्ते में आगे बढ़ते हैं तो पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है. मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब

आप की बहन और उस लड़के के बीच खून का रिश्ता नहीं है, तो शादी करने में कोई बुराई नहीं है. रही बात रिश्तेदारी में तनाव पैदा होने की, तो आप यह देखिए कि आजकल तो छोटी से छोटी बात पर भी रिश्ते बिगड़ जाते हैं. फिर यहां सवाल 2 दिलों का है, 2 जिंदगियों का है.

अगर आप अपनी बहन और उस लड़के की शादी नहीं कराएंगे तो शायद रिश्तेदारी ज्यादा बिगड़ेगी क्योंकि फिर जब भी वे दोनों टकराएंगे तो हर तरफ एक अजीब और तनावपूर्ण माहौल गहरा जाएगा.

इस से तो बेहतर है कि आप उन के प्यार को समझें और आपसी समझदारी दिखाते हुए उन दोनों को आगे बढ़ने दें. आखिर वे वयस्क हैं, अपना भलाबुरा समझते हैं. यदि वे एकदूसरे के काबिल हैं तो आप को रिश्तेदारी के चक्कर में उन के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए.

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...