सवाल

मैं 22 वर्षीया युवती हूं. मैं ने अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट कर ली है. मैं आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं. लेकिन, घर में अजीब सी सिचुएशन बन चुकी है. जब देखो तब घरवाले मेरी शादी को ले कर बात करने लग जाते हैं. मुझे घबराहट होने लगती है. मैं अभी शादी नहीं करना चाहती, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि परिवार वालों को कैसे समझाऊं कि इस बारे में बात न करें.

जवाब

आप की परेशानी बातचीत कर के ही सुलझ सकती है. आप अपने घरवालों को समझाइए कि उन की बातों से न केवल आप मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं बल्कि अपनी पढ़ाई पर भी कंसन्ट्रेट नहीं कर पा रहीं, जिस से परेशानी बढ़ रही है. वे इस के बाद भी न समझें तो आप बिना कुछ कहेसुने अपनी पढ़ाई पर फोकस करें. अभी आप का पूरा फोकस अपनी आगे की पढ़ाई पर होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-मेरी बहन को करीबी रिश्तेदार का लड़का पसंद आ गया है. जिससे रिश्ते आगे बढ़ते है तो समस्या आएगी क्या करें?

शादी आप के मम्मीपापा आप की मरजी के बिना तो नहीं करा सकते, तो इस बात की टैंशन आप को छोड़ देनी चाहिए. आप का सब से ज्यादा जरूरी काम खुद को संयत रखना है. अपने दिमाग पर इस प्रैशर का असर न होने दें, वरना आप के लिए समस्या बढ़ सकती है. आज के युग में युवतियों को कमाऊ होना ही चाहिए ताकि वे अपनेआप फैसले ले सकें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...