सवाल

मेरे सामने वाले घर में एक कपल रहता है जिन से हम खासा परेशान हैं. उन के घर में मेहमान भी आतेजाते हैं. जो लोग उन के घर आते हैं वे बड़े अटपटे किस्म के हैं. किसी के बाल हिप्पी जैसे दिखते हैं तो कोई नाभि पर रिंग पहने रहता है. इस तरह के लोगों को देख हमारी सोसाइटी का माहौल खराब होता है और हमारे बच्चों पर भी गलत असर पड़ता है. अभी कुछ दिनों पहले ही मेरे 14 साल के बेटे ने टैटू बनवाने के लिए कहा. मैं जानती हूं कि उस के दिमाग में यह बात कहां से आई. मुझे इस मुश्किल से निकलने का कोई उपाय बताइए.

ये भी पढ़ें-मैं अपनी दोस्त से प्यार नहीं करता लेकिन मुझे उसके साथ रहना अच्छा लगता है, जब मैं उसे यह बात बताता हूं तो वह

सभी लोग आप की तरह तो पहन-ओढ़ नहीं सकते और न ही दिख सकते हैं. सब की अपनीअपनी जिंदगी है, अपनाअपना जीवन जीने का तरीका है. आप किसी की आजादी पर तो अंकुश नहीं लगा सकतीं और न ही आप को लगाना चाहिए.

आप का यह कहना कि आप के बच्चों पर असर पड़ेगा, तो यह जान लें कि वे भी इस सोसाइटी से बाहर निकलेंगे तो अपने मन की करना चाहेंगे. क्या तब भी आप उन की इच्छाओं को मारेंगी? यह व्यक्ति की अपनी निजी पसंद होनी चाहिए कि वह कैसा दिखना चाहता है और कैसे रहना चाहता है. आप को उन से छुटकारा पाने की जरूरत नहीं है, आप अपनी जिंदगी जिएं और उन्हें उन की जीने दें. सब आप की तरह भेड़चाल से चलें, यह धार्मिक सोच है. विभिन्नता ही जीवन का सही हल है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...