सवाल

मैं 12वीं कक्षा का छात्र हूं और डाक्टर बनने का इच्छुक हूं. समस्या यह है कि 13 साल की उम्र से मेरी दोनों छातियां लड़की की छातियों की तरह कुछकुछ बाहर की तरफ उठ आई हैं. मुझे चिंता है कि कहीं इस कारण मैं मैडिकल प्रवेश परीक्षा से पहले शारीरिक जांच के समय अनुत्तीर्ण न हो जाऊं? परेशान हूं. कृपया मुझे इस समस्या का उपाय बताएं ?

जवाब

जिस समय लड़केलड़कियां बचपन की दहलीज लांघ किशोरावस्था में पहुंचते हैं उस समय उन में पुरुष और स्त्री यौन हार्मोन बनने लगते हैं. लड़कों में पुरुष हार्मोन और लड़कियों में स्त्री हार्मोन अधिक बनते हैं पर कुछ में विपरीत सैक्स के हार्मोन भी बनते हैं.

इसी के फलस्वरूप कुछ लड़कों की छाती लड़कियों की छाती जैसी बढ़ जाती है और कुछ लड़कियों में लड़कों की तरह चेहरे पर बाल आ जाते हैं. ऐसा हो तो बहुत विचलित होने की जरूरत नहीं होती. कई लड़कों में समय के साथ छातियां अपनेआप सही हो जाती हैं. अगर 18-20 साल की उम्र तक भी छातियां कम न हों और अटपटा लगे तो किसी कौस्मैटिक सर्जन से मिल कर सलाह ली जा सकती है.

अगर छातियां चरबी जमने से बढ़ी हुई हों तो लाइपोसक्शन द्वारा चरबी घटाई जा सकती है पर यदि छातियों में ग्रंथि ऊतक अधिक हों तो छोटे से औपरेशन से छातियों को छोटा किया जा सकता है.

जहां तक मैडिकल कालेज में प्रवेश के समय होने वाली शारीरिक जांच का सवाल है, उस बाबत आप चिंता त्याग दें. गाइनोकोमैस्टिया नामक यह समस्या मैडिकल जांच के समय अनुत्तीर्णता का कारण नहीं बन सकती.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...