सवाल

मेरे सिर पर बहुत कम बाल हैं जो पतले, सौफ्ट व तैलीय हैं. स्वीमिंग के बाद बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं. उन्हें स्वस्थ रखने के लिए मुझे क्या करना चाहिए? कृपया यह भी बताएं कि हेयरस्टाइल बनाते समय मुझे बालों में बाउंस लाने के लिए क्या करना चाहिए?

जवाब

स्वीमिंग पूल में पानी को क्लीन रखने के लिए क्लोरीन का इस्तेमाल किया जाता है. इसी कारण बाल रूखे व बेजान हो जाते हैं. ऐसे में जब भी बालों को शैंपू करें, उस के बाद लैंथ पर कंडीशनर जरूर अप्लाई करें. यदि बाल बचपन से ही पतले हैं, तो कुछ कर पाना मुश्किल है.

वैसे चाहें तो ये घरेलू उपाय आजमा कर देख सकती हैं. दही में मेथी पाउडर, बालछड़, आंवला व शिकाकाई को भिगो दें. अब इस मिक्सचर में जितना पानी है, उतना तेल डाल कर उबाल लें. जब यह लिक्विड आधा रह जाए तब इसे छान कर इस से बालों की मसाज करें. साथ ही प्रोटीनयुक्त आहार लें. इस के अलावा हेयरस्टाइल बनाने से पहले बालों में जैल या मूज अप्लाई करें और फिर सारे बालों को आगे ला कर फ्लैट ब्रश से कौंब करें. फिर पीछे की ओर झटक दें. ऐसा करने से बालों में बाउंस आ जाएगा. स्कैल्प से ऊपर की तरफ उंगलियां फिराने से भी बाल बाउंसी नजर आते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...